Breaking News

49वीं जयंती पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए महेंद्र प्रसाद

CT DESK
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: महेंद्र जयंती के अवसर पर महेंद्र मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में ज्योति सिनेमा के प्रांगण में शनिवार को जयन्ती आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोजेश्वर प्रसाद ने किया। वही संचालन ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने किया।

SHAILFORD
विज्ञापन

ट्रस्टी सदस्यों द्वारा माल्यार्पण किया गया एवं उनकी प्रतिमा पर फूल चढ़ाया गया। जयंती समारोह में सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन हुआ। ट्रस्टी के सचिव राकेश नारायण सिन्हा ने बताया कि महेंद्र बाबू भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के बड़े भाई थे, जिनके द्वारा छपरा में शुरू की गई बिहार बैंक का विलय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में हो गया जो कि आज का स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया बाजार ब्रांच के नाम से जाना जाता है। बाजार ब्रांच के बैंक परिसर में भी उनके फोटो पर माल्यार्पण किया गया।

sds
sds
SDS
SHARDA
1 / 4
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

वहीं ट्रस्टी के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता मंजूर अहमद ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बताया कि 149वीं महेंद्र जयंती समारोह का आयोजन ज्योति सिनेमा के प्रांगण में किया गया, जिसमें बच्चों के बीच मिठाई, पठन पाठन की सामग्री भी वितरण किया गया। ट्रस्टी सदस्य सुरेश प्रसाद श्रीवास्तव, यूसुफ महमूद देख रेख में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

जयंती समारोह में अमृत प्रियदर्शी, रामोध्या द्विवेदी, दक्ष निरंजन शंभु, पुनीतेश्वर जी, सत्यप्रकाश द्विवेदी, अरुण कुमार, नागेंद्र कुमार वर्मा,संदीप कांत वअन्य उपस्थित थें। कार्यक्रम की जानकारी मनीष कुमार मनी ने दिया।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें