सीवान, 15 जून (हि.स.)। शहर के व्यस्ततम छपरा रोड पर सोमवार की शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब अस्पताल मोड़ और बाबुनिया मोड़ के बीच सज्जाद मोबाइल दुकान के समीप 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली तार अचानक टूटकर मुख्य सड़क पर गिर गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब सात बजे बाजार में भारी भीड़ थी। लोग खरीदारी में व्यस्त थे, तभी अचानक हाई वोल्टेज तार टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। करंट की चपेट में आने से करीब एक दर्जन लोग झुलस गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से गंभीर रूप से घायल छह लोगों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। आज का पंचांग | शुद्ध ज्येष्ठ शुक्लपक्ष प्रतिपदा घायलों में नया बाजार निवासी रुस्तम अली के पुत्र रिंकू अली, देवघर निवासी मुबारक अली के पुत्र नसरूल्लाह, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कुतुब छपरा निवासी हसमुद्दीन के पुत्र साजिद अली, सराय थाना क्षेत्र के अतरसुआ निवासी अमीरुल हसन के पुत्र अब्दुल्लाह, कुतुब छपरा निवासी मकसूद के पुत्र राजा तथा सदर अस्पताल रोड निवासी अब्दुल्लाह के पुत्र खालिद शामिल हैं। ‘धमाल 4’ का पहला गाना ‘चटनी’ रिलीज, मस्ती भरे अंदाज में नजर आए सितारे सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने बताया कि अस्पताल में भर्ती सभी छह घायलों का इलाज चल रहा है और सभी फिलहाल खतरे से बाहर हैं। हालांकि दो लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किए जाने की संभावना है। छपरा जंक्शन पर यात्री सुविधाओं की समीक्षा, डीआरएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा घटना की सूचना मिलते ही नगर इंस्पेक्टर अभिनाश कुमार और सीडीपीओ अजय कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे तथा घायलों का हालचाल लेकर मामले की जानकारी प्राप्त की। हादसे के बाद कुछ देर के लिए छपरा रोड पर यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए जर्जर तारों की तत्काल जांच और मरम्मत की मांग की है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
सीवान, 15 जून (हि.स.)। शहर के व्यस्ततम छपरा रोड पर सोमवार की शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब अस्पताल मोड़ और बाबुनिया मोड़ के बीच सज्जाद मोबाइल दुकान के समीप 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली तार अचानक टूटकर मुख्य सड़क पर गिर गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब सात बजे बाजार में भारी भीड़ थी। लोग खरीदारी में व्यस्त थे, तभी अचानक हाई वोल्टेज तार टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। करंट की चपेट में आने से करीब एक दर्जन लोग झुलस गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से गंभीर रूप से घायल छह लोगों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों में नया बाजार निवासी रुस्तम अली के पुत्र रिंकू अली, देवघर निवासी मुबारक अली के पुत्र नसरूल्लाह, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कुतुब छपरा निवासी हसमुद्दीन के पुत्र साजिद अली, सराय थाना क्षेत्र के अतरसुआ निवासी अमीरुल हसन के पुत्र अब्दुल्लाह, कुतुब छपरा निवासी मकसूद के पुत्र राजा तथा सदर अस्पताल रोड निवासी अब्दुल्लाह के पुत्र खालिद शामिल हैं।
सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने बताया कि अस्पताल में भर्ती सभी छह घायलों का इलाज चल रहा है और सभी फिलहाल खतरे से बाहर हैं। हालांकि दो लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किए जाने की संभावना है।
घटना की सूचना मिलते ही नगर इंस्पेक्टर अभिनाश कुमार और सीडीपीओ अजय कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे तथा घायलों का हालचाल लेकर मामले की जानकारी प्राप्त की। हादसे के बाद कुछ देर के लिए छपरा रोड पर यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए जर्जर तारों की तत्काल जांच और मरम्मत की मांग की है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।