पटना, 20 मई (हि.स.)। बिहार सरकार के गृह विभाग ने बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 5 अधिकारियों के तबादले एवं अतिरिक्त प्रभार को लेकर अधिसूचना जारी की है। यह अधिसूचना गृह विभाग की आरक्षी शाखा द्वारा जारी की गई। जारी अधिसूचना के अनुसार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा), बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। साथ ही उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक (बजट, अपील एवं कल्याण), बिहार, पटना का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। Kabaddi | 52वीं बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में सारण बना विजेता वहीं आदित्य कुमार को समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-14, पटना बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें पुलिस अधीक्षक (ई०), अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। Saran Teachers’ Constituency | बगहा में शिक्षकों से मिले डॉ. राहुल राज, कहा– शिक्षक सम्मान और अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी आनंद कुमार को पुलिस उप-महानिरीक्षक (सुरक्षा), बिहार, पटना के पद पर तैनात किया गया है। उन्हें पुलिस उप-महानिरीक्षक, विधि-व्यवस्था, बिहार, पटना का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है। Horoscope | कर्क, सिंह, तुला सहित पांच राशियों का आज खुलेगा भाग्य, जानें मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल इसके अलावा राजेश कुमार को पुलिस अधीक्षक, साईबर अनुसंधान एवं अभियान, आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं वैभव शर्मा को पुलिस अधीक्षक, नवगछिया बनाया गया है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना, 20 मई (हि.स.)। बिहार सरकार के गृह विभाग ने बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 5 अधिकारियों के तबादले एवं अतिरिक्त प्रभार को लेकर अधिसूचना जारी की है। यह अधिसूचना गृह विभाग की आरक्षी शाखा द्वारा जारी की गई।
विज्ञापन
जारी अधिसूचना के अनुसार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा), बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। साथ ही उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक (बजट, अपील एवं कल्याण), बिहार, पटना का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
वहीं आदित्य कुमार को समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-14, पटना बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें पुलिस अधीक्षक (ई०), अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
आनंद कुमार को पुलिस उप-महानिरीक्षक (सुरक्षा), बिहार, पटना के पद पर तैनात किया गया है। उन्हें पुलिस उप-महानिरीक्षक, विधि-व्यवस्था, बिहार, पटना का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।