Breaking News

आचार संहिता समाप्त होते ही मुख्यमंत्री नीतीश ने जदयू विधायक दल सहित मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई

CT Bihar Desk
3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 16 नवम्बर (हि.स.)। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के परिणाम के बाद रविवार शाम 5 बजे से आचार संहिता समाप्त हो गई है। आचार संहिता समाप्त होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को जदयू विधायक दल की बैठक सहित मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में विधानसभा भंग करने का फैसला लिया जाएगा

SHAILFORD
विज्ञापन

आचार संहिता हटने के बाद प्रशासनिक गतिविधियों और शासन से जुड़े निर्णयों को अब बिना किसी रोक-टोक के आगे बढ़ाया जा सकेगा। इसके साथ ही राज्य राजनीतिक रूप से नई सरकार के गठन के लिए तैयार हो गया है। 22 नवम्बर को मौजूदा सरकार का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इससे पहले सरकार का गठन कर लिया जाएगा।

SHARDA
विज्ञापन

आचार संहिता समाप्त होने से ठीक एक घंटे पहले, चुनाव आयोग के अधिकारियों की टीम ने राजभवन पहुंचकर महत्वपूर्ण प्रक्रिया को पूरा किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को सभी 243 सीटों के विजेता उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची सौंपी।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इसके बाद अब राज्यपाल नई सरकार के गठन की दिशा में अगले कदम उठा सकते हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

सभी 243 विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंपे जाने के बाद अब गेंद उनके के पाले में है। संवैधानिक प्रक्रिया के अनुसार राज्यपाल अब सबसे बड़े दल या गठबंधन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं। ऐसे में अगले कुछ दिनों में नई सरकार के गठन की औपचारिक घोषणा की संभावना है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 14 नवंबर को घोषित नतीजों में नीतीश की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 243 में से 202 सीटों पर शानदार जीत दर्ज किया। दूसरी तरफ जदयू ने अपने सभी विधायकों को पटना में रहने को कहा है।

राजग गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि जनता दल (यू-नाइटेड) ने 85 सीटों पर शानदार प्रदर्शन किया, लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 19 सीटें अपने नाम कीं, हम पार्टी ने पांच और आरएलएम ने चार सीट पर जीत दर्ज की। यह परिणाम बताता है कि राजग ने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में समान रूप से पकड़ बनाई है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें