Breaking News

सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर नेतन्याहू ने नरेंद्र मोदी को दी बधाई

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

नई दिल्ली, 10 जून (हि.स.)। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी अपने वीडियो संदेश में नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए भारत और इजराइल के बीच मजबूत होते रणनीतिक संबंधों का उल्लेख किया।

SHAILFORD
विज्ञापन

नेतन्याहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक, तकनीकी और वैश्विक स्तर पर उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने मोदी को एक दूरदर्शी और परिवर्तनकारी नेता बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व ने भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

RC Jewellers
विज्ञापन

इजराइली प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में भारत-इज़राइल संबंधों को विशेष महत्व देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच साझेदारी लगातार मजबूत हुई है और भविष्य में भी यह सहयोग नई दिशा में आगे बढ़ेगा।

नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता की कामना करते हुए कहा कि भारत और इजराइल के बीच मित्रता तथा रणनीतिक सहयोग आने वाले वर्षों में और मजबूत होगा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस अवसर पर दुनिया के कई देशों के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इजराइल की ओर से आया यह संदेश दोनों देशों के बीच गहरे होते रिश्तों और आपसी विश्वास का प्रतीक माना जा रहा है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें