Breaking News

खेत बचाओ अभियान के तहत चला कृषक जागरुकता अभियान

CT DESK
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: आर.पी.सी.ए.यू.- कृषि विज्ञान केन्द्र, माँझी द्वारा “खेत बचाओ अभियान” के तहत आज दिनांक 5 जून, 2026 को सारण जिले के सदर प्रखण्ड के रसलपुरा एवं करिंगा गांवो में एक दिवसीय कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केन्द्र, माँझी के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. संजय कुमार राय ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही डॉ. राय ने कृषि विज्ञान केन्द्र माँझी में किए जाने वाले विभिन्न विषयों के प्रशिक्षण, भारत सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं, समेकित पोषक तत्व प्रबंधन, खेती में हरी खाद का उपयोग एवं लाभ के बारे में विस्तृत में बताया।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उद्यान विशेषज्ञ डॉ. जितेन्द्र चंदोला ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती के बारे में किसानों को विस्तृत में बताया। पादप रोग विशेषज्ञ डॉ. जीर विनायक ने किसानों को किसान सारथी ऐप के महत्व एवं धान में लगने वाले कीटों के प्रबंधन के बारे में विस्तृत में बताया।

SHARDA
विज्ञापन

कृषि अभियांत्रिकी विशेषज्ञ डॉ. सुषमा टम्टा ने जीरो टीलेज मशीन से धान की सीधी बुवाई एवं लैंड लेसर लेवलर से जमीन का समतलीकरण के बारे में किसानों को विस्तृत में बताया।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

कार्यक्रम में रसलपुरा एवं करिंगा गांवो से विश्वजीत कुमार सिंह, सुदीष्ट सिंह, सुभाष सिंह, मैनेजर सिंह, सूर्यकांत सिंह, सत्यनारायण सिंह,उर्मिला कुमारी, अंजू कुमारी, सीता कुमारी, मनीष कुमार सिंह, चंदन कुमार, सोनू कुमार, सोनू कुमार पासवान, जितेन्द्र राय, भागमनी देवी, मीरा देवी, आशा देवी सहित कुल 90 महिला एवं पुरुष किसानों ने प्रतिभाग किया। कृषि विज्ञान केन्द्र, माँझी से श्री राकेश कुमार एवं उमाशंकर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें