Breaking News

भारत को परम वैभव तक पहुँचाना संघ का उद्देश्य : अभय कुमार गर्ग

CT DESK
2 Min Read

Chhapra: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, छपरा द्वारा शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार, 31 मई को “प्रमुख नागरिक गोष्ठी” का आयोजन स्थानीय स्नेही भवन, भगवान बाजार, छपरा के सभागार में किया गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर बिहार प्रांत के प्रांत कार्यवाह अभय कुमार गर्ग ने अपना उद्बोधन दिया। अपने संबोधन में उन्होंने संघ की स्थापना के उद्देश्य, कार्य की रीति-नीति, संकल्प तथा राष्ट्र को पुनः परम वैभव तक स्थापित करने के लिए संघ के प्रचारकों एवं स्वयंसेवकों के त्याग और समर्पण पर विस्तार से प्रकाश डाला।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीन बार प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद संघ के स्वयंसेवक न थके, न हारे, बल्कि अपने कार्यों को निष्ठापूर्वक निभाते रहे। परिणामस्वरूप आज संघ विश्व के सबसे बड़े सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों में से एक के रूप में समाज के प्रत्येक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने समाज के हर वर्ग के साथ संवाद स्थापित कर संघ के कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया। साथ ही संघ द्वारा संकल्पित “पंच परिवर्तन” विषय पर भी विस्तृत चर्चा की।

SHARDA
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. जगजीत पांडेय ने की। धन्यवाद ज्ञापन विभाग संघचालक विजय कुमार सिंह ने किया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

इस अवसर पर विभाग सेवा प्रमुख अवध किशोर मिश्र, विभाग संपर्क प्रमुख डॉ. सरोज कुमार सिंह, विभाग व्यवस्था प्रमुख ओमप्रकाश गुप्त, जिला संघचालक पुरुषोत्तम मिश्र, सह जिला कार्यवाह प्रह्लाद चौरसिया, जिला पर्यावरण संयोजक डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह, नगर कार्यवाह विजय कुमार सिंह, जयप्रकाश विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव डॉ. रवि प्रकाश बबलू, पूर्व विधायक डॉ. सी. एन. गुप्ता, विधायक छोटी कुमारी, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह सहित छपरा नगर के अनेक प्रमुख नागरिक उपस्थित थे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें