Breaking News

आरसीबी लगातार दूसरे आईपीएल सीजन के फाइनल में, गुजरात को 92 रन से हराकर रचा इतिहास

2 Min Read

धर्मशाला, 26 मई (हि.स.)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे सीजन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में जगह बना ली है। क्वालिफायर-1 मुकाबले में बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस (जीटी) को 92 रन के बड़े अंतर से हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया।

SHAILFORD
विज्ञापन

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से कप्तान रजत पाटीदार ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों पर नाबाद 93 रन बनाए। उनकी पारी में नौ छक्के और पांच चौके शामिल रहे। इसके अलावा विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या ने 43-43 रन का योगदान दिया।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने दो-दो विकेट लिए, लेकिन वे बेंगलुरु के बल्लेबाजों को बड़े स्कोर से रोकने में सफल नहीं हो सके।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम दबाव में नजर आई और 19.3 ओवर में 162 रन पर सिमट गई। बेंगलुरु के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

इस जीत के साथ बेंगलुरु ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। टीम ने आईपीएल प्लेऑफ और नॉकआउट मुकाबलों के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड गुजरात के नाम था, जिसने 2023 के क्वालिफायर-2 में मुंबई के खिलाफ 233 रन बनाए थे।

अब गुजरात के पास फाइनल में पहुंचने का एक और मौका रहेगा। टीम एलिमिनेटर मुकाबले की विजेता टीम से क्वालिफायर-2 खेलेगी, जबकि एलिमिनेटर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच बुधवार को खेला जाएगा।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें