Breaking News

आज एक सीध में आएंगे पृथ्वी, बृहस्पति और सूर्य, ज्यादा बड़ा और चमकदार दिखाई देगा सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए आज शनिवार का दिन बेहद खास होने जा रहा है। दरअसल, आज (10 जनवरी) एक महत्‍वपूर्ण खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसमें परिक्रमा करते हुए सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति (जुपिटर), हमारा ग्रह पृथ्‍वी और सूर्य तीनों एक सरल रेखा (सीध) में आ रहे हैं, जिससे बृहस्‍पति हमसे नजदीक होने के कारण सबसे तेज चमक के साथ अपेक्षाकृत बड़ा दिखने जा रहा है।

SHAILFORD
विज्ञापन

दोपहर 2 बजकर 4 मिनट पर बृहस्पति, पृथ्‍वी और सूर्य एक सीध में होंगे

दोपहर 2 बजकर 4 मिनट पर बृहस्पति, पृथ्‍वी और सूर्य एक सीध में होंगे। इस समय जुपिटर की पृथ्‍वी से दूरी लगभग 63 करोड़ 30 लाख 76 हजार किलोमीटर (सबसे कम) होगी। दूरी कम होने के कारण गुरुदर्शन का यह सबसे अच्‍छा अवसर होगा। इस कारण जुपिटर सबसे अधिक चमकीला और अपेक्षाकृत बड़ा दिखाई देगा।

SHARDA
विज्ञापन

बिना किसी टेलिस्‍कोप के जुपिटर को शाम को चमकते हुए पूर्व दिशा में देख सकते हैं

आप बिना किसी टेलिस्‍कोप के जुपिटर को शाम को चमकते हुए पूर्व दिशा में देख सकते हैं, लेकिन अगर आप टेलिस्‍कोप से देखेंगे तो इसकी डिस्‍क की पटिटकाओं को तथा इसके चार गैलिलियन मून को भी देख पाएंगे। इस घटना के समय जुपिटर माइनस 2.68 के मैग्‍नीटयूड से चमक रहा होगा।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

बृहस्‍पति जिसे गुरु भी कहते हैं, इस समय आकाश में मिथुन तारामंडल में है। यह शाम को उदित होने के बाद रातभर आकाश में रहकर मध्‍यरात्रि में सिर के ठीक उपर होगा तथा सुबह पश्चिम में अस्‍त हो जाएगा। खगोल प्रेमियों के लिए यह सुनहरा मौका है, जब पृथ्वी और बृहस्पति एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे, इसलिए गुरुदर्शन का यह अवसर चूकिए मत।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

बृहस्‍पति हमारे ग्रह पृथ्‍वी से लगभग 11 गुना चौड़ा है। अगर हमारी पृथ्‍वी को हम अंगूर के आकार की मानें तो जुपिटर का आकार बास्‍केट बॉल के आकार का होगा। जुपिटर की सूर्य से इतनी ज्‍यादा दूरी है कि सूर्यप्रकाश इस तक पहुंचने में लगभग 43 मि‍नट लगते हैं। जुपिटर के अब तक 95 चंद्रमा खोजे जा चुके हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें