आज का पंचांग
दिनांक 06/08 /2024 मंगलवार
श्रावण शुकाल्पक्ष द्वितीया
संध्या :07:52 द्वितीया
नक्षत्र मघा
दोपहर 05:44 उपरांत पूर्वाफाल्गुन
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि सिह
सूर्योदय 05:19 सुबह
सूर्यास्त :06:32 संध्या,
चंद्रोदय : 06:43 सुबह
चंद्रास्त 07:52 संध्या
ऋतू : वर्षा
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
रोग 05:19 सुबह 06:58 सुबह,
उद्देग 06:58 सुबह 08:37 सुबह
चर 08:37 सुबह 10:16 सुबह
लाभ 10:16 सुबह 11:55 सुबह
अमृत 11:55 सुबह 01:34 दोपहर
काल 01:34 दोपहर 03:13 दोपहर
शुभ 03:13 दोपहर 04: 53 संध्या
रोग 04:53 संध्या 06:32 संध्या
लगन :कर्क
सुबह 06:08 उपरांत सिंह लगन
राहुकाल
दोपहर 03:13 से 04:53 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:29 से 12:22 दोपहर
दिशाशूल उत्तर
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले राई खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। रोजगार की चिंता रह सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर कार्य करना चाहिए।
लकी नंबर 3 लकी कलर केशरी
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
शत्रु परास्त होंगे। भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त हो सकती है। रोजगार मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर हरा
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
परिवार की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।
लकी नंबर 3 लकी कलर आसमानी
कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
फालतू खर्च होगा। अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। विवाद न करें। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। व्ययों में कमी करना चाहिए।
लकी नंबर सफेद लकी कलर केशरी
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
फालतू खर्च होगा। अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। विवाद न करें। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। व्ययों में कमी करना चाहिए। व्यापार अच्छा चलेगा।
लकी नंबर 9 लकी कलर फिरोजी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
पुराना रोग उभर सकता है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। आय में कमी रहेगी। धैर्य रखें। स्वास्थ्य की समस्या हल होगी। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें।
लकी नंबर 6 लकी कलर महरुम

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
नई योजना बनेगी। कार्य का विस्तार होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। काम के प्रति दृढ़ता से कार्य में अनुकूल सफलता मिल सकेगी। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर बैंगनी
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं।
लकी नंबर 2 लकी कलर गुलाबी
धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
कुसंगति से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। विवाद न करें। सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर लाल

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी।
लकी नंबर 7 लकी कलर महरुम

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी।
लकी नंबर 1 लकी कलर पिला
मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। लाभ होगा। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर भुरा
🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

नई दिल्ली, 05 अगस्त (हि.स.)। पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंसा और बदले राजनीतिक हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने आधिकारिक आवास पर उच्चस्तरीय बैठक की। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की इस उच्चस्तरीय बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के अलावा कई उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में बांग्लादेश के हालात पर गहन मंथन हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने प्रधानमंत्री मोदी को भारत आईं शेख हसीना के साथ हुई बैठक के बारे में जानकारी दी। वहीं, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बांग्लादेश के वर्तमान राजनीतिक हालात और वहां जारी लगातार हिंसा की स्थिति के बारे में बात रखी।

इससे पहले, बांग्लादेश में नौकरी में आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया, जो बाद में हिंसा में तब्दील हो गया। हिंसा और बिगड़ते राजनीतिक हालात को देखते हुए शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश छोड़कर भारत आ गईं। उनका विमान दिल्ली के निकट गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर उतरा।

नई दिल्ली, 5 अगस्त (हि.स.)। पड़ोसी देश बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद भारत में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर कल इस संबंध में संसद में बयान दे सकते हैं।

इसी बीच सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने हिंडन एयरबेस पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की। भारतीय वायु सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियां ​​उन्हें सुरक्षा प्रदान कर रही हैं और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है।

बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति और हिंडन एयर बेस पर उनकी भविष्य की कार्रवाई पर चर्चा हुई है। मौजूदा घटनाक्रम को देखते हुए भारतीय वायुसेना ने हर पूर्वी सेक्टर में अपने जवानों को अलर्ट पर रखा है।

बांग्लादेश के घटनाक्रम पर सोमवार शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की मुलाकात हुई। कल विदेश मंत्री जयशंकर बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति पर संसद में बयान दे सकते हैं। इस बीच नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में विदेश मंत्री से मुलाकात की और बांग्लादेश में हाल के घटनाक्रम पर चर्चा की।

-भारत के लड़ाकू विमानों ने शेख हसीना के विमान को अपनी हवाई निगरानी में रखा
– भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट, दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन की सुरक्षा बढ़ी

नई दिल्ली, 05 अगस्त (हि.स.)। भारतीय वायु सेना के हिंडन एयरबेस पर उतरे बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के सी-130जे हरक्युलिस विमान पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों का सख्त पहरा है। बांग्लादेशी वायु सेना का यह विमान भारतीय वायु सेना के सी-17 और सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान हैंगर के पास खड़ा किया गया है।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना पद से इस्तीफा देने के बाद पीएम हाउस ‘बंग भवन’ से एक मोटरसाइकिल से रवाना हुईं। इसके बाद उन्होंने अपनी बहन के साथ ढाका से बांग्लादेशी एमआई-17 हेलीकॉप्टर में उड़ान भरी लेकिन उनका गंतव्य नहीं बताया गया। हालांकि, ढाका से रवाना होने के बाद उनके भारत आने की संभावना जताई गई थी लेकिन जब दोपहर बाद उनका हेलीकॉप्टर त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में उतरा तो इसकी पुष्टि हो गई। बांग्लादेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया और बीएसएफ के महानिदेशक दलजीत चौधरी भी कोलकाता पहुंच गए।

शेख हसीना अगरतला से बांग्लादेशी वायु सेना के सी-130जे हरक्युलिस विमान के जरिये नई दिल्ली की ओर रवाना हुईं। उसके बाद राजधानी दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई। यहां कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए बांग्लादेश हाई कमीशन के गेट पर चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन के 20 से अधिक कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया और पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करके बांग्लादेश के हालात पर अपडेट दिया। नई दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी शामिल हुए, जिसके बाद मित्र देश बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना के विमान को वायु सेना के हिंडन एयरबेस पर उतारने के बारे में चर्चा हुई।

शेख हसीना के परिवहन विमान को फ्लाइट AJAX1431 का नाम देकर उसकी भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने भी लाइव ट्रैकिंग की। उनका विमान पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश के वायु क्षेत्र से होते हुए दिल्ली की ओर आते हुए ट्रैक किया गया। शेख हसीना के परिवहन विमान को फ्लाइट AJAX1431 का नाम देकर उसकी भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने भी लाइव ट्रैकिंग की। उनका विमान पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश के वायु क्षेत्र से होते हुए दिल्ली की ओर आते हुए ट्रैक किया गया। हालांकि उत्तर प्रदेश के वायु क्षेत्र में आने पर फ्लाइट राडार 24 ने सुरक्षा के मद्देनजर लाइव ट्रैकिंग बंद कर दिया।

इस दौरान भारतीय वायु सेना और सुरक्षा एजेंसियों ने सभी राडार सक्रिय करके भारतीय वायु क्षेत्र में प्रवेश से लेकर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस तक शेख हसीना के विमान की गतिविधियों पर नजर रखी। शेख हसीना को लेकर आ रहे सी-130जे विमान को हिंडन एयर बेस पर उतारने के लिए प्राथमिकता दी गई। आखिरकार उनका विमान शाम 5:36 बजे हिंडन एयरबेस पर लैंड किया, जहां एयरफोर्स के वरिष्ठ अधिकारियों ने शेख हसीना का स्वागत किया। इसके बाद शाम को शेख हसीना से मिलने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल हिंडन एयर बेस पहुंचे।

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

इसुआपुर: थाना क्षेत्र के गमहरिया गांव में महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया.

इस संबध में बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के गमहरिया गांव में महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली. जिसके बाद हरकत में आते हुए पुलिस ने गम्हरिया गांव पहुंच इसकी सत्यता जानी. जिसमे गम्हारिया गांव निवासी सुमेर सिंह की पत्नी 29 वर्षीय सुमित सिंह द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया.

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया. वही आगे की जांच शुरू कर दी. वही इस घटना में थानाध्यक्ष कमल कुमार राम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है.

बताते चले की मृतका की एक 6 वर्ष का बच्चा भी है. वही इस घटना के बाद गांव में तरह तरह की चर्चाएं जोरों पर है.

इसुआपुर में वन विभाग ने बांटे फलदार पौधे 

इसुआपुर : पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग सारण वन प्रमंडल के बैनर तले प्रखंड के आतानगर पंचायत भवन पर शिविर लगाकर फलदार पौधों का नि:शुल्क वितरण किया गया। इस मौके पर भग वनों के क्षेत्र पदाधिकारी मशरक प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि वन एवं पौधों की धड़ल्ले से हो रही कटाई से प्रकृति का संतुलन खतरे में पड़ गया है।

वायुमंडल में ऑक्सीजन की कमी हो रही है। जिससे हमें कई तरह की बीमारियां भी हो रही है। इसको लेकर सरकार ने युद्ध स्तर पर अभियान चला रखा है।इसी अभियान के तहत वन विभाग के माध्यम से आद्रभूमि पर पौधारोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। इन पौधों से हमें मौसमी कल भी प्राप्त होंगे।

जिससे हमारा स्वास्थ्य लाभ होगा। शिविर में पहुंचे लोगों के बीच सैकड़ों पौधों का वितरण किया गया। मौके पर वनपाल धर्मेंद्र कुमार राय, वनरक्षी कृष्णा प्रसाद, वनकर्मी सुशील सिंह,परमेश्वर राम आदि थे।

अपडेट: किशनगंज से पूर्णिया जा रही यात्री बस में लगी आग

किशनगंज:  सिलीगुड़ी से पूर्णिया जा रही समीर बस में अचानक आग लग गई। बस में करीब 25 यात्री सवार थे। बस जैसे ही खगड़ा ओवरब्रिज पर पहुंची गियर बॉक्स से अचानक धुआं निकलने लगा। धीरे-धीरे बस में आग लगने लगी। यात्रियों ने बताया कि खिड़कियों से कूदकर लोगों ने अपनी जान बचाई। बच्चों को भी खिड़कियों से बाहर निकाला गया। मामला खगड़ा ओवरब्रिज एनएच-27 का है। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बस में आग की सूचना सदर थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह से खाक हो चुकी थी।

बस करीब 1 बजे सिलीगुड़ी से किशनगंज बस स्टैंड पर पहुंची थी। बस वातानुकूलित थी। किशनगंज बस स्टैंड से पूर्णिया के लिए खुली थी। गाड़ी में सफर कर रहे यात्रियों ने बताया कि ओवरब्रिज पर पहुंचते ही बस रुक गई। आगे किसी ने देखा कि धुआं निकल रहा है। ड्राइवर और खलासी कोई नहीं था। हमने अपनी जान बचाने के लिए सामने वाले को धक्का मारा। लोग जल्दी से उतरने की कोशिश में थे। कई लोग खिड़की से कूदे। बच्चों को भी खिड़की से निकाला गया। ड्राइवर ने बस एकदम साइड कर दी थी, इसलिए उतरने में भी परेशानी हुई। पीछे से धुआं निकलने लगा। बस में करीब 25 यात्री सवार थे और ये पूर्णिया जा रहे थे।

स्थानीय लोगो ने बताया कि बस पूर्णिया जा रही थी। आधे घंटे तक बस जलती रही। हमने फायर बिग्रेड को सूचना दी। कई बार कॉल किया तो फोन रिसीव नहीं किया गया। बस में कई लोग सवार थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बस 1 बजकर 15 मिनट पर किशनगंज बस स्टैंड से निकली।एनएच-27 पर पहुंचते ही 1 बजकर 25 मिनट पर आग लग गई। 2 बजकर 10 मिनट पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अस्पताल में 2 लोगों को भर्ती कराया गया है। यह फिलहाल, सुरक्षित बताए गए है। स्थानीय लोगों की माने तो शॉर्ट सर्किट के कारण ये आग लगी है।

अंर्तराज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार, 34 मोबाइल एवं एक लैपटाॅप बरामद

पूर्वी चंपारण: जिले के बंजरिया थाना पुलिस ने बीती देर रात चेकिंग के दौरान खढवा पुल के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ 28 पर चोरी के 34 मोबाइल एवं एक लैपटाॅप के साथ एक अंर्तराज्यीय शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इसके पास से छह मोबाइल सिम भी बरामद किया है।पकड़ा गया चोर आदापुर थाना क्षेत्र का निजामुल हक बताया गया है।

सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए एएसपी शिखर चौधरी ने बताया कि पकड़ा गया शातिर चोर ने पूछताछ के क्रम में बताया कि दिल्ली से मोबाइल चोरी कर बिहार व नेपाल में बेचने का काम करता है। इसका अपराधिक रिकार्ड खंगालने के बाद जानकारी मिला है कि इसके उपर दिल्ली में चोरी के कई मामले दर्ज है और दिल्ली पुलिस इसे पकड़ने के लिए दबिश भी दे चुकी है लेकिन असफल रही। फिलहाल इसके उपर बंजरिया थाना में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Chhapra:  सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र से सारण पुलिस और बिहार STF ने संयुक्त कार्रवाई में ह’त्या कांड में वांछित लाल बाबू यादव को गिरफ्तार किया है।

SDPO सदर राजकिशोर सिंह ने बताया कि विगत 1 मई को कोईलवर थाना क्षेत्र में बालू के अवैध उत्खनन को लेकर सत्येंद्र पांडेय गिरोह और गुड्डू राय गिरोह के बीच गोलीबारी हुई थी। जिसमें दो लोगों की हत्या हुई थी। इस हत्याकांड में लाल बाबू राय वांछित था।

गिरफ्तार अपराधी के पास से .315 बोर की 133 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

बिहार STF एवं डोरीगंज बाना पुलिस की संयुक्त अभियान में कोइलवर थाना कांड संख्या 210/24, दिनांक 02.05.24, धारा 302/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट, जिसमें दिनांक-01.05.2024 को कोइलवर थाना अंतर्गत अवैध बालू खनन को लेकर गुड्डु राय गिरोह तथा सत्येन्द्र पाण्डेय गिरोह के बीच वर्चस्व की लड़ाई में दो लोगों की हत्या हुई थी, में वांछित तथा फरार चल रहे अभियुक्त लालबाबू यादव, पिता- स्व० गंगासागर राय, सा०- कुतुबपुर चकिया, थाना- डोरीगंज, जिला -सारण को डोरीगंज थाना क्षेत्र से छापामारी कर अवैध गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है।

इस संबंध में डोरीगंज थाना कांड संख्या-126/24, दिनांक-15.06.24, धारा-25 (1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में बिहार STF एवं डोरीगंज थाना की टीम शामिल थी। 

आज का पंचांग
दिनाँक 29 /05/2023 सोमवार, ज्येष्ठ शुक्लपक्ष नवमी, सुबह 11 :49 उपरांत दशमी, नक्षत्र उतरफाल्गुन,सुबह 04:29 उपरांत हस्त (30 मई 23 ), चन्द्र राशि सिह,सुबह 08:55उपरांत कन्या विक्रम संवत 2080,सूर्योदय 04:59 सुबह, सूर्यास्त 06:35 संध्या, चंद्रोदय 01:06 दोपहर,चंद्रास्त 01:38 सुबह ( 30 मई 23),लगन वृष 06:10 सुबह, उपरांत मिथुन लगन, चौघडिया,
दिन चौघड़िया, अमृत 04:59 सुबह 06:41 सुबह, काल 06:41सुबह 08:23 ,शुभ 08:23 सुबह 10:05 सुबह ,रोग 10:05 सुबह11:47 सुबह,उद्देग 11:47 सुबह 01:29 दोपहर चर 01:29 दोपहर 03:11 दोपहर, लाभ 03:11दोपहर 04:53 संध्या,अमृत 04:53 संध्या 06:35 संध्या,राहुकाल,संध्या 06:41 से 08:23 संध्या, अभिजित मुहूर्त ,सुबह 11:20 से 12:14 दोपहर दिशाशूल

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
परिवार की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। थकान रहेगी। पिता का स्वास्थ्य संतोष देगा। अहंकार के भाव मन में न आने दें। कोई शारीरिक समस्या नही होगी तथा आप पहले से ज्यादा मजबूत महसूस करेंगे।
लकी नंबर
6
लकी कलर
केसरी

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
धनागम होगा। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजगार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति के योग हैं।छात्रों का आज के दिन अपनी पढ़ाई पर ध्यान कम लगेगा तथा वे टीवी-कंप्यूटर इत्यादि में खोये रहेंगे। इस कारण माता-पिता आपसे निराश भी रह सकते हैं।
लकी नंबर
4
लकी कलर
नीला

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा।परिवार में सुख-समृद्धि का माहौल रहेगा व सभी सदस्य आपसे खुश होंगे।
लकी नंबर
9
लकी कलर
पीला

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। विवाद न करें। दु:खद समाचार मिल सकता है। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। शत्रु से सतर्क रहें। काम के प्रति लापरवाही न करें, किसी बात पर मतभेद की संभावना है।यदि आपको बीपी की समस्या रहती है तो आज के दिन खाने में कोई ऐसी चीज़ ना ले जिससे आपका बीपी घट या बढ़ जाए अन्यथा समस्या हो सकती है।
कर्क
5
लकी कलर
गुलाबी

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। शत्रु परास्त होंगे। सुखवृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। आर्थिक योजनाओं में धन का निवेश हो सकता है।शारीरिक रूप से तो कोई समस्या नही होगी लेकिन मानसिक स्वास्थ्य खराब रहने की संभावना हैं। ऐसे में अपने मन को शांत रखे ।
लकी नंबर
3
लकी कलर
भूरा

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मान बढ़ेगा। धनार्जन होगा। थकान रहेगी। रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। अपना व्यवहार संयमित रखकर काम करें।यदि आपकी अपने साथी के प्रति मन में कोई आशंका हैं तो आज के दिन उसे दूर करने का प्रयास करे अन्यथा बात बिगड़ सकती हैं। नए मित्र बनेंगे। यात्रा बनेगा।
लकी नंबर
2
लकी कलर
ग्रे

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता की संभावना है। घर की बातों को बाहर कहने से बचे क्योंकि इससे स्थिति खराब होगी ऐसे समय में लाभ को सार्वजानिक करने से बचे क्योंकि शत्रु की नज़र आप पर ही होगी।
लकी नंबर
7
लकी कलर
महरून

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
लाभ को सार्वजानिक करने से बचे क्योंकि शत्रु की नज़र आप पर ही होगी।फालतू खर्च होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है। कुसंगति से हानि होगी। अनसोचे कार्य होंगे। दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है।आज का दिन आर्थिक दृष्टि से आपके लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा हैं ।
लकी नंबर
6
लकी कलर
आसमानी

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
पुराना रोग उभर सकता है। बेचैनी रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यापारिक गोपनीयता भंग न करें।उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को आज के दिन कई नए अवसर प्राप्त होंगे लेकिन अनदेखी के कारण वे उनके हाथ से निकल जायेंगे। सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपने लिए किसी नए विषय को खोजेंगे।
लकी नंबर
9
लकी कलर
संतरी

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा।आज के दिन आपका स्वास्थ्य तो ठीक रहेगा लेकिन बच्चों का स्वास्थ्य खराब होने की आशंका आपको लगी रहेगी जिस कारण आपका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नही रहेगा।
लकी नंबर
1
लकी कलर
हरा

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। यश, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। मनोरंजन के अवसर उपलब्ध होंगे।आज का दिन आपके परिवार के सदस्यों के बीच आपसी मतभेद वाला होगा। परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा होने की संभावना हैं।
लकी नंबर
8
लकी कलर
सफेद

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम न लें। झंझटों में न पड़ें। आय में कमी होगी। व्यापार में लाभ होने के योग हैं। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी।नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज के दिन आर्थिक उन्नति के संकेत हैं। उत्तेजित होने से बचे व अपने काम पर ध्यान दे।
लकी नंबर
7
लकी कलर
स्लेटी

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

पटना, 27 मई (हि.स.)। नए सांसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति के बजाए प्रधानमंत्री से कराने जाने का जदयू विरोध करेगी। इसके तहत बिहार प्रदेश जदयू 28 मई को पटना उच्च न्यायालय के मुख्य द्वार, बेली रोड के समीप बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय अनशन करेगी। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, बिहार सरकार के मंत्रियों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।

जदयू का कहना है कि 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे जबकि संसद का संरक्षक देश के राष्ट्रपति होते हैं। सबसे अजीबोगरीब बात यह भी है कि देश के राष्ट्रपति से उद्घाटन तो दूर उन्हें समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित भी नहीं किया गया। क्योंकि, देश के राष्ट्रपति आदिवासी एवं महिला समाज से आती है। यह एक प्रकार का देश की आधी आबादी, आदिवासी, महिला के साथ-साथ संसदीय परम्परा का अपमान है।

Chhapra: मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय के दिशा निर्देश में पर्यावरण में हो रहे जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने के उपकरण के रूप में मिशन LIFE (लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट) के लिए एक जन आंदोलन के माध्यम से, अपनी परंपराओं और संरक्षण और संयम के मूल्यों के आधार पर जीने के एक स्वस्थ और टिकाऊ तरीके को अपनाने और प्रचारित करने के उद्देश्य से पर्यावरण संरक्षण, पानी और बिजली की बचत के लिए वाराणसी मंडल पर मिशन लाइफ अभियान चलाया जा रहा है । इसके तहत यात्रियों को पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली के अपनाने प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ।

इसी क्रम में शनिवार को छपरा जं रेलवे स्टेशन पर मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण को अनुकूल करने हेतु विभिन्न कदम एवं जन -साधारण को जागरूक करने हेतु रैली एवं श्रम दान किया गया । इसके साथ-साथ मुख्य कोचिंग डिपो अधिकारी, छपरा अजित कुमार के नेतृत्व में स्टेशन अधीक्षक, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, वाणिज्य अधीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक एवं कर्मचारियों द्वारा लगभग 250 रेल यात्रियों को पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली के अपनाने लिए शपथ दिलाई गयी :- “मैं प्रतिज्ञा करता/करती हूँ कि पर्यावरण को बचाने के लिए अपनी दैनिक जीवन में हर संभव बदलाव लाऊंगा / लाऊंगी। मैं यह भी वचन देता / देती हूँ कि अपने परिवार, मित्रों और अन्य लोगों को पर्यावरण के अनुकूल आदतों और व्यवहारों के महत्व के विषय में सतत रूप से प्रेरित करूंगा/करूंगी।”

इसके अतिरिक्त जीरो प्लास्टिक कन्जम्शन के अंतर्गत छपरा जं स्टेशन के पैदल उपरिगामी पुलों, प्लेटफार्मों एवं गुजरने वाली गाड़ियों में यात्रियों को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकरी देते हुए उसका प्रयोग न करने की अपील की गयी और इसके लिए यात्रियों में प्लास्टिक के थैले के स्थान पर कपड़े के थैले के प्रति जागरूक करने हेतु कपड़े के थैलों का निःशुल्क वितरण किया गया।

इसके अतिरिक्त पर्यावरण को हरा-भरा एवं शुद्ध बनाने के उद्देश्य से स्टेशन डायरेक्टर ओंकार नाथ वर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा छपरा जं स्टेशन परिसर में स्वच्छता रैली निकालकर श्रम दान एवं वृक्षारोपण किया गया।

इस अभियान के दौरान कोचिंग डिपो अधिकारी श्री अजित कुमार, स्टेशन डायरेक्टर ओंकार नाथ वर्मा, प्रभारी/रेलवे सुरक्षा बल मुकेश कुमार, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक महेश कुमार, स्वास्थ्य निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा के साथ-साथ सभी विभागों के सुपरवाइजरों एवं स्टेशन के कर्मचारियों ने योगदान दिया।