Chhapra: गंगा, सरयू और सोन के संगम पर स्थित चिरांद के गंगा घाट पर  ज्येष्ठ पूर्णिमा की धवल चांदनी रात में  3 जून को गंगा महाआरती के साथ कला व संस्कृति की अद्भुत धारा प्रवाहित हो उठेगी। सरयू जयंती के अवसर पर चिरांद का यह वार्षिक समारोह इस बार भव्यता व दिव्यता को अद्भुत इतिहास रचेगा।

समारोह के मुख्य वक्ता गंगा समग्र के राष्ट्रीय संगठन मंत्री व प्रसिद्ध चिंतक  रामाशीष  होगें। वही समारोह के मुख्य संरक्षक अयोध्या से पधारे लक्ष्मण किलाधीश श्रीश्री 1008 महंत श्री मैथिली रमण शरण जी महाराज होंगे। चिरांद विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता गंगा समग्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अमरेंद्र नारायण सिह उपाख्य लल्लू जी करेंगे।

इस अवसर पर चिरांद विकास परिषद के अध्यक्ष कृष्ण कांत ओझा एवं गंगा समग्र के राष्ट्रीय मंत्री  रामाशंकर सिन्हा द्वारा गंगा गरिमा रक्षा संकल्प व चिरांद चेतना जागरण योजना पर प्रकाश डाला जाएगा। 

विश्व का दुर्लभ पूरातात्विक नगर चिरांद भारत की सांस्कृतिक विरासत से जगमगा उठेगा। इस भव्य सांस्कृतिक व आध्यात्मिक समारोह का शुभारंभ काशी के 11 आचार्यों की टोली द्वारा संगीतमय शास्त्रीय गंगा महाआरती से होगा। इस बार इस समारोह में सारण व बिहार के नवोदित बाल कलाकारों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र होगा। वहीं सारण की सांस्कृतिक विरासत को जीवंतता प्रदान करने वाली झांकी प्रस्तुति भी होगी। इस प्रचंड गर्मी में गंगा को स्पर्श करते शीतल पवन के सान्निध्य में पूरी रात लोग लोक के साथ ही शास्त्रीय प्रस्तुतियों का आनंद ले सकेंगे।

चिरांद विकास परिषद ने बाल कलाकर रौनक के साथ ही डा. राजीव रंजन, अखिलेश्वर कुमार पाण्डेय, राजकिशोर सिंह विविध क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को चिरांद रत्न सम्मान देने का निर्णय लिया है।

इस बार के गंगा आरती में शंख व विशाल डमरू के वादन से काशी हरिद्वारा जैसे आध्यात्मिक माहौल बनेगा। वहीं सत्यम कला मंच के निदेशक संदीप सौरभ के संयोजन में बिहार व यूपी के प्रसिद्ध गायक व वादक भव्य भाव-भक्ति जागरण कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

इस अवसर पर भारतीय शास्त्रीय गीत-संगी व नृत्य का भी आयोजन किया गया है। वहीं सारण के प्रसिद्ध कलाकार राहुल व नारायणजी के संयोजन में समूह नित्य व सांस्कृतिक झांकी की प्रस्तुति होगी। सुदर्शन राय की टोली भिखारी ठाकुर की कृति की नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेगी। वहीं बाल कलाकार शाम्भवी शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत करेगी।

कार्यक्रम के संयोजक धनंजय मिश्र ने बताया कि चिरांद के इस पवित्र मंच से भारत की सांस्कृतिक विरासत साकार होगी। विश्व के दुर्लभ पुरातात्विक धरोहर सारण के चिरांद महोत्सव में इस वर्ष प्रकृति के सान्निध्य में विकास की संस्कृति जीवंत होगी। डेढ़ दशक की अनवरत यात्रा के बाद चिरांद महोत्सव में गंगा महाआरती, गंगा गरिमा रक्षा संकल्प के साथ सारण के लोक व शास्त्रीय कलाकार गंगा के आंचल में पलने वाली समृद्ध सभ्यता व जीवन पद्धति से साक्षात्कार करायेगे। चिरांद विकास परिषद के सचिव श्रीराम तिवारी ने कहा कि चिरांद एक ऐसा प्राचीन स्थल है जहां जलसंरक्षण एवं प्रकृति की अनुकूलता के साथ सुखद एवं आनंदपूर्ण जीवन व्यवस्था का प्रमाण मिला है।

पटना, 2 जून (हि.स.)। पटना में विपक्षी पार्टियों की बैठक 12 जून को होनी तय हुई है। इस पर देश के सभी विपक्षी नेताओं ने शामिल होने की सहमति बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी है लेकिन बैठक में शामिल होने वाले कांग्रेस नेता के नाम को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। यह बात साफ है कि राहुल गांधी इस समय अमेरिका के दौरे पर हैं। इसलिए उनके बैठक में शामिल होने की कोई उम्मीद ही नहीं है। अब पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को तय करना है कि वे बैठक में शामिल होंगे या नहीं।

हालांकि, कांग्रेस महासचिव और मीडिया विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने पत्रकारों से हुई बातचीत के दौरान यह बात साफ कर दिया है कि पटना में विपक्षी दलों की बैठक में निश्चित तौर पर कांग्रेस शामिल होगी लेकिन कांग्रेस का कौन नेता बैठक में शामिल होगा इसका फैसला पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और दूसरे वरिष्ठ नेता तय करेंगे।

उन्होंने जोर देकर कहा कि राहुल गांधी इस समय अमेरिका के दौरे पर हैं। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे को अभी यह तय करना है कि वो पटना की बैठक में पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे या नहीं। बैठक 12 जून को है, जिसमें अभी वक्त है। जब बैठक की तिथि करीब आएगी तो ये जानकारी दी जाएगी कि कांग्रेस की ओर से कौन नेता 12 जून की बैठक में शामिल होगा।

पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अपने किसी महासचिव को इस बैठक में शामिल होने के लिए भेज सकती है लेकिन सवाल ये है कि क्या कांग्रेस में राहुल गांधी या पार्टी अध्यक्ष के अलावा किसी के पास कोई फैसला लेने का पावर है। जयराम रमेश के बयान से तो यह साफ लगता है कि कांग्रेस विपक्षी एकता के समर्थन देने को लेकर एक औपचारिकता निभाएगी ताकि उस पर कोई आरोप न लगे। वैसे भी कांग्रेस के अंदर ही 12 जून की बैठक को लेकर भारी घमासान छिड़ा है। ऐसे में वक्त ही बताएगा कि मुख्यमंत्री नीतिश की विपक्षी एकता की मुहिम कितनी सफल होगी।

– ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से बैलिस्टिक मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया
– मिसाइल ने सभी परिचालन और तकनीकी मापदंडों को सफलता के साथ सत्यापित किया

नई दिल्ली, 01 जून (हि.स.)। भारत ने गुरुवार को ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का सफल प्रक्षेपण किया। परमाणु मिसाइल ने बंगाल की खाड़ी में 1000 किमी दूर बड़ी सटीकता के साथ अपने नियोजित लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेदा। प्रशिक्षण लॉन्च ने मिसाइल ने सभी परिचालन और तकनीकी मापदंडों को सफलता के साथ सत्यापित किया।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि यह मिसाइल बहुत उच्च स्तर की सटीकता के साथ लक्ष्य को भेदने में सक्षम है। ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किये गए प्रक्षेपण में मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 ने 1000 किमी दूर लक्ष्य को निशाना बनाया। यह नियोजित लक्ष्य बंगाल की खाड़ी में रखा गया था, जिसे प्रशिक्षण लॉन्च ने मिसाइल के सभी परिचालन और तकनीकी मापदंडों को सफलतापूर्वक सत्यापित किया।

भारत ने करीब 10 साल के फासले में अपनी ताकत अग्नि-1 मिसाइल से अग्नि-5 मिसाइल तक पहुंचा दी है। 2002 में सफल परीक्षण की रेखा पार करने वाली अग्नि-1 मध्यम रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल थी। इसकी मारक क्षमता 700 किलोमीटर थी और इससे 1000 किलो तक के परमाणु हथियार ढोए जा सकते थे। फिर इसके बाद अग्नि-2, अग्नि-3 और अग्नि-4 मिसाइलें आईं। ये तीनों इंटरमीडिएट रेंज की बैलिस्टिक मिसाइलें हैं। इनकी मारक क्षमता 2000 से 3500 किलोमीटर है।

चीन-पाकिस्तान समेत यूरोप और अफ्रीकी देशों को अपनी जद में लेने वाली परमाणु-सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का भी सफल परीक्षण किया जा चुका है। पांच हजार किलोमीटर से अधिक दूरी तक लक्ष्य को भेदने में सक्षम मिसाइल की नई तकनीकों और उपकरणों को मान्य करने के लिए यह परीक्षण किया गया है। इस परीक्षण ने अग्नि-5 मिसाइल की मारक क्षमता बढ़ाने की क्षमता को साबित कर दिया है। सबसे शक्तिशाली और गेम चेंजर अग्नि-5 को सेना में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

आज का पंचांग
दिनाँक 02/06/2023 गुरुवार, ज्येष्ठ शुक्लपक्ष त्रयोदशी, दोपहर 12:48 उपरांत चतुर्दशी, नक्षत्र स्वाति, सुबह 06:53 उपरांत विशाखा, चन्द्र राशि तुला, सुबह 12:29 उपरांत वृश्चिक विक्रम संवत 2080, सूर्योदय 04:58 सुबह, सूर्यास्त 06:37 संध्या, चंद्रोदय 04:53 दोपहर, चंद्रास्त 03:55 सुबह ( 03 जून 23), लगन वृष 05:55 सुबह, उपरांत मिथुन लगन चौघडिया,
दिन चौघड़िया, चर 04:58 सुबह 06:41 सुबह, लाभ 06:41सुबह 08:23 सुबह, अमृत 08:23 सुबह 10:05 सुबह. काल 10:05 सुबह 11:48 सुबह ,शुभ 11:48 सुबह 01:30 दोपहर रोग 01:30 दोपहर 03:12 दोपहर,उद्देग 03:12 दोपहर 04:54 संध्या चर 04:54 संध्या 06:37 संध्या, राहुकाल, सुबह 10 :05 से 11:48 सुबह अभिजित मुहूर्त सुबह 11:20 से 12:15 दोपहर तक ,दिशाशूल पच्छिम,

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। झंझटों में न पड़ें। उधार दिया धन मिलने से राहत हो सकती है।जो सरकारी नौकरी में हैं उन्हें अपने वरिष्ठ अधिकारीयों से प्रोत्साहन मिल सकता हैं जिससे उनके आत्म-विश्वास में बढ़ोत्तरी होगी।
लकी नंबर
6
लकी कलर
आसमानी

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से हानि होगी। अपने काम से काम रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य न करें।प्राइवेट जॉब करने वालों को अपनी नौकरी के चले जाने का डर सताता रहेगा। इसलिये वे अपने लिए किसी नयी नौकरी की खोज में रहेंगे।
लकी नंबर
9
लकी कलर
संतरी

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
राजकीय बाधा दूर होकर लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। रुके हुए काम समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।व्यापार में आपको अपने सांझेदार से धोखा मिल सकता हैं व पैसा भी अटक सकता हैं। यह समय आपकी आर्थिक स्थिति के लिए अच्छा नही हैं क्योंकि मंगल आप पर भारी हैं।
लकी नंबर
1
लकी कलर
हरा

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभ देंगे। रोजगार मिलेगा। शत्रु भय रहेगा। निवेश व नौकरी लाभ देंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य के विस्तार की योजनाएँ बनेंगी।परिवार में किसी सदस्य की दुर्घटना होने की संभावना हैं, घर से बाहर निकलते समय पूरी सावधानी बरते व सभी को इस बात का ध्यान रखने को कहे।
लकी नंबर
8
लकी कलर
श्वेत

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। विवाहित लोगों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। इस समय आपका अपने साथी के प्रति स्नेह का भाव रहेगा व उन्हें आपसे कुछ स्पेशल की आशा रहेगी।
लकी नंबर
7
लकी कलर
स्लेटी

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। शोक समाचार मिल सकता है। थकान महसूस होगी। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा।उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र आज के दिन थोड़ा उदास रह सकते हैं व उन्हें अपने भविष्य को लेकर चिंता सताती रहेगी।
5
लकी कलर
केसरी

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
रोमांस में समय बीतेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। यदि आप व्यापारी हैं तो किसी अपने या सांझेदार के द्वारा आपको फसाया जायेगा जिसका पता आपको बाद में चल पाएगा। इसलिये पहले से ही सभी प्रकार के लेनदेन को लेकर सावधानी बरते।
लकी नंबर
4
लकी कल
नीला

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) को
अतिथियों का आवागमन रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। नई योजनाओं की शुरुआत होगी। संतान की प्रगति संभव है। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। पूर्व कर्म फलीभूत होंगे।आज आपका अपने पिता से किसी बात को लेकर झगड़ा होने की संभावना हैं। ऐसे में उनका उचित सम्मान करें व उनके परामर्श को ध्यान से सुने।
लकी नंबर
4
लकी कलर
हरा

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जोखिम न लें। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी। प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।स्कूल में पढ़ रहे छात्र आज अपने लिए नए क्षेत्रों को ढूंढेंगे जिसमे उनको सफलता भी मिलेगी। उनकी ज्यादा रुचि अपनी पसंद के कार्य करने में रहेगी।

लकी नंबर
3
महरून

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्ययवृद्धि होगी। तनाव रहेगा। अपरिचितों पर विश्वास न करें। प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करना चाहिए। रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है।स्कूल में पढ़ रहे छात्र आज अपने लिए नए क्षेत्रों को ढूंढेंगे जिसमे उनको सफलता भी मिलेगी। उनकी ज्यादा रुचि अपनी पसंद के कार्य करने में रहेगी।
लकी नंबर
5
लकी कलर
बैंगनी

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
दिन प्रेमभरा गुजरेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। प्रियजनों से पूरी मदद मिलेगी।सरकारी अधिकारी आज के दिन अपने क्षेत्र में कम रुचि लेंगे तथा उनका ध्यान समाज सेवा में ज्यादा रहेगा। उनके मन में किसी चीज़ को लेकर बैचैनी रह सकती हैं, इसलिये स्वयं पर नियंत्रण रखे।
लकी नंबर
2
लकी कलर
ग्रे

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी। किसी भी व्यापारिक समझौते को करते समय अपने पार्टनर को अच्छे से जाँच परख लें क्योंकि आपके प्रतिद्वंद्वी।
लकी नंबर
7
लकी कलर
महरून

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

पटना, 01 मई (हि.स.)। बिहार में जून माह राजनीतिक रूप सरगर्मियों वाला माह रहेगा। बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन दल की ओर से 12 जून को देशभर के विरोधी खेमे के नेताओं का जुटान होगा। दूसरी तरफ इस महीने भाजपा भी चार बड़ी रैलियां करने जा रही है, जिसमें एक रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भी शामिल होने की उम्मीद है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विपक्षी एकता की जो मुहिम चलाई गई है उसको लेकर 12 जून को देश के तमाम विपक्षी दलों की बैठक पटना में होने वाली है। सीएम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बैठक में शामिल होने के लिए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 11 जून को ही पटना पहुंचेंगी।

दूसरी तरफ आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा राज्य में चार बड़ी रैलियां करेगी, जिसमें से एक रैली में पीएम मोदी शामिल होंगे और बाकी के रैलियों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई अन्य बड़े नेता मौजूद रहेंगे। भाजपा इन रैलियों के माध्यम से पीएम मोदी के नौ साल के कार्यकाल का हिसाब लोगों के बीच देगी और महागठबंधन समेत नीतीश सरकार पर जमकर हमला करेगी।

प्रदेश भाजपा के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जून के तीसरे सप्ताह में बिहार दौरे पर आएंगे और पार्टी की एक रैली को संबोधित करेंगे। रैली का समय और जगह आगे तय किया जाएगा। प्रधानमंत्री के साथ-साथ पार्टी के कई टॉप राष्ट्रीय नेता भी बिहार आएंगे। भाजपा अपने 9 साल पूरे होने के खास मौके पर 30 जून तक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी को लेकर भाजपा के शीर्ष नेताओं का बिहार में जमावड़ा होगा।

Chhapra: छपरा नगर निगम के द्वारा मानसून से आने से पहले बड़े पैमाने पर मुख्य और गली मुहल्लों के नालों की सफाई का अभियान शुरू किया गया है। निगम के आयुक्त के निर्देश पर मिशन 40 अभियान की शुरुआत की गई है। जिसके माध्यम से 40 दिनों के अंदर नालियों की सफाई कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

ऐसे में गली मुहल्लों में नगर निगम के कर्मी पहुँच रहें हैं। सफाई अभियान के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी अतिक्रमण के कारण उत्पन्न हो रही है। निगम क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने नालियों पर अतिक्रमण कर लिया है। कहीं छज्जा जो कहीं सीढ़ियाँ बना दी गई हैं। जबकि निगम के क्षेत्र में सीढ़ी या छज्जा का निर्माण नहीं किया जा सकता है। ऐसे में नालों की सफाई में दिक्कत हो रही है।  साथ ही स्थानीय निवासी नगर निगम के कर्मियों से उलझ भी जा रहें हैं। नगर निगम द्वारा अतिक्रमण खास कर नालियों के ऊपर अवैध निर्माण को हटाने को लेकर फिलहाल तो कोई अभियान नहीं शुरू किया है पर जिस प्रकार से सफाई में अतिक्रमण बाधक साबित हो रहा है, वैसे में ऐसा प्रतीत होता है कि जल्द ही ऐसे अतिक्रमण पर कार्रवाई हो सकती है।   

वहीं दूसरी ओर छपरा नगर निगम के नगर आयुक्त सुमित कुमार के द्वारा मुख्य नाला की सफाई का औचक निरीक्षण गुरुवार को किया गया।  निरीक्षण के क्रम में जजेज् कॉलोनी से होते हुए गांधी चौक, भगवान बाजार, राजेंद्र कॉलेज से सटे सभी मुख्य नाला की साफ-सफाई का निरीक्षण किए।

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सैकड़ों मजदूरों एवं संसाधन लगाकर मिशन 40 के तहत सफाई कराई जा रही है।  उन्होंने सफाई निरीक्षक एवं सफाई जमादार को निर्देश दिया कि 15 जून के पहले सभी मुख्य नाला की साफ-सफाई पूर्ण रूप से हो जानी चाहिए, ताकि मानसून आने पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न ना हो।  साथ ही जहां ज्यादा जल जमाव हो रहा है उस जगह को चिन्हित कर कार्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए।  ताकि बारिश होने के उपरांत 2 घंटे के अंदर उस जलजमाव को निकाला जाए।  उसके लिए की क्यू आर टी टीम का गठन किया गया है। 

गठित टीम सभी वार्डों में जहां जल जमाव हो रहा है उसका रिपोर्ट कार्यालय को जमा कर रहे हैं।  बारिश होने के बाद जलजमाव होने पर तुरंत उसको सक्शन मशीन या पंप मशीन के द्वारा पानी का निकासी किया जा सके। नगर आयुक्त ने निगम कर्मियों को मिशन 40 के तहत सफाई को युद्ध स्तर पर चलाने का निर्देश दिया है।

      

Chhapra: सारण की उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी के द्वारा गुरुवार को जिला विकास शाखा कार्यालय का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में कार्यालय में संधारित विभिन्न पंजियो यथा – कर्मियों का लॉगबुक, आगत- निर्गत पंजी, कैशबुक, भंडार पंजी, उपस्थिति पंजी की जांच की गई।

सभी पंजियों का समुचित ढंग से रख रखाव करने का निर्देश दिया गया। कार्यालय में आवश्यक साफ सफाई एवं शौचालय की साफ सफाई करने का निदेश दिया गया। कार्यालय प्रबंधन से संबंधित, जिला पदाधिकारी के आदेश का अनुपालन करने तथा ससमय पत्रों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

 

Chhapra: जिला वन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि तरैया प्रखंड अंतर्गत ग्राम माधोपुर में माही नदी के बांध पर अवैध रूप से सेमल का हरा पेड़ बिट्टू सिंह के द्वारा काटा जा रहा था। वन विभाग के मशरक वन क्षेत्र पदाधिकारी, सुषमा कुमारी के नेतृत्व में गश्ती टीम के वनरक्षी सूर्यभानु प्रकाश द्वारा मौके पर पहुंच कर प्राथमिकी दर्ज की गई।

जिला वन पदाधिकारी राम सुन्दर एम.(भा.व.से.) के द्वारा बताया गया कि अधिसूचित नहरों, बांध तटों और सड़क के किनारे पेड़ों की अवैध कटाई को रोकने के लिए नियमित गश्ती शुरू की गई है। उन्होंने सख्त शब्दों में कहा है कि वृक्षों की अवैध कटाई करने वालों पर एफआईआर दर्ज करने के साथ ही कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी जिला सूचना जन संपर्क अधिकारी ने दी।

 

 

Chhapra: जिला निबंधन कार्यालय का जिला पदाधिकारी अमन समीर के द्वारा निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में कार्यालय के काउंटर के अंदर एक व्यक्ति अमित कुमार अवैध रूप से कार्य करते हुए पाया गया। पूछताछ के क्रम में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाने के कारण अवैध रूप से कार्य करते हुए पकड़े जाने पर स्थानीय थाना में नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज करवाने का निर्देश जिला पदाधिकारी ने जिला अवर निबंधक को दिया है।

निबंधन कार्यालय के सुद्वढ़तापूर्वक संचालन हेतु जिलाधिकारीने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश देते हुए कहा है कि चलान जमा करने वाले सभी प्रपत्रों में निश्चित रूप से सम्पति का विवरणी अंकित रहना चाहिए। सम्पति का विवरण अंकित नहीं रहने पर प्रपत्रों को स्वीकार नही करने का निदेश दिया गया। चलान जमा करने के उपरांत दिये गये रसीद की निश्चित रुप से प्राप्ति लेने का निदेश दिया गया। साथ ही निर्धारित कॉलम में काउंटर पर नियुक्त ऑपरेटर को सभी प्रपत्रों में अपना हस्ताक्षर करने को भी कहा गया।

इस संबंध में निरीक्षण के क्रम में काउंटर पर नियुक्त ऑपरेटर से स्पष्टीकरण पूछने का निदेश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में जमा किये गये चलान की राशि से अधिक राशि काउंटर पर पाये जाने पर दण्डात्मक कार्रवाई किये जाने की चेतावनी भी दी गयी। काउंटर पर निश्चित रूप से पॉश मशीन तथा क्यू आर कोड की व्यवस्था रखने का निदेश दिया गया। ताकि आवेदक द्वारा ऑनलाइन राशि जमा करवाया जा सके। भविष्य में कार्यालय अवधि के दौरान संदिग्ध व्यक्ति के कार्यालय में पकड़े जाने पर उस व्यक्ति के साथ-साथ दोषी कर्मी पर भी अनुशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी गयी।

 

Chhapra: छपरा नगर निगम के नगर आयुक्त सुमित कुमार के द्वारा मुख्य नाला की सफाई का औचक निरीक्षण गुरुवार को किया गया।  निरीक्षण के क्रम में जजेज् कॉलोनी से होते हुए गांधी चौक, भगवान बाजार, राजेंद्र कॉलेज से सटे सभी मुख्य नाला की साफ-सफाई का निरीक्षण किए।

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सैकड़ों मजदूरों एवं संसाधन लगाकर मिशन 40 के तहत सफाई कराई जा रही है।  उन्होंने सफाई निरीक्षक एवं सफाई जमादार को निर्देश दिया कि 15 जून के पहले सभी मुख्य नाला की साफ-सफाई पूर्ण रूप से हो जानी चाहिए, ताकि मानसून आने पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न ना हो।  साथ ही जहां ज्यादा जल जमाव हो रहा है उस जगह को चिन्हित कर कार्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए।  ताकि बारिश होने के उपरांत 2 घंटे के अंदर उस जलजमाव को निकाला जाए।  उसके लिए की QRT (Quick Response Team) का गठन किया गया है। 

गठित टीम सभी वार्डों में जहां जल जमाव हो रहा है उसका रिपोर्ट कार्यालय को जमा कर रहे हैं।  बारिश होने के बाद जलजमाव होने पर तुरंत उसको सक्शन मशीन या पंप मशीन के द्वारा पानी का निकासी किया जा सके। 

नगर आयुक्त ने निगम कर्मियों को मिशन 40 के तहत सफाई को युद्ध स्तर पर चलाने का निर्देश दिया है।

पटना, 01 जून (हि.स.)। भ्रष्टाचार मामले में बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया सब डिवीजन के एसडीएम सत्येंद्र प्रसाद के तीन ठिकानों पटना, मोहनिया और बेतिया के पैतृक आवास पर गुरुवार अहले सुबह विजिलेंस यूनिट (एसवीयू) ने छापेमारी की है। एसडीएम सत्येंद्र कुमार पर स्पेशल विजिलेंस ने आय से अधिक संपति के मामले में यह एक्शन लिया है।

टीम ने एसडीएम सतेंद्र प्रसाद के मोहनिया कैमूर और पटना के जयप्रकाश नगर स्थित प्रभा अपार्टमेंट में आज सुबह छापेमारी की है। सत्येंद्र प्रसाद प्रभा अपार्टमेंट के 401 नंबर फ्लैट में रहते हैं यहां आज सुबह से एसयूवी की टीम की छापेमारी जारी है।

एसडीएम पर धारा 13(1)(बी) आर/डब्ल्यू 13(2) आर/डब्ल्यू12 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही आय से अधिक संपत्ति मामले में इनके ऊपर यह एक्शन लिया गया है।एसडीएम के खिलाफ लगातार राज्य सरकार को सरकारी पद का दुरुपयोग किए जाने की शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद ही एसवीयू को जांच की जिम्मेदारी दी गई। तब इंटरनल तरीके से एसडीएम के खिलाफ जांच हुई। जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके मामला मामला दर्ज किया गया।

बताया जा रहा है कि उन्होंने सरकार में एक लोक सेवक के रूप में विभिन्न पदों पर रहते हुए गलत तरीके से 84,25,006/- रुपये की बड़ी संपत्ति अर्जित की। ये सभी संपत्तियां पटना, बेतिया सहित अन्य स्थानों पर सृजित की गई हैं। इसके बाद अब इन्हीं ठिकानों पर आज अहले सुबह यह एक्शन लिया गया है।

आज का पंचांग
दिनाँक 01/06/2023 गुरुवार, ज्येष्ठ शुक्लपक्ष द्वादशी, दोपहर 01:39 उपरांत त्रयोदशी, नक्षत्र चित्रा, सुबह 06:48 सुबह उपरांत स्वाति,चन्द्र राशि कन्या ,विक्रम संवत 2080 ,सूर्योदय 04:59 सुबह, सूर्यास्त 06:36 संध्या, चंद्रोदय 03:51 दोपहर,चंद्रास्त 03:15 सुबह ( 02 जून23), लगन वृष 05:59 सुबह, उपरांत मिथुन लगन, चौघडिया, दिन चौघड़िया, शुभ 04:59 सुबह 06:41 सुबह. रोग 06:41सुबह 08:23 सुबह, उद्देग 08:23 सुबह 10:05 सुबह, चर 10:05 सुबह 11:47 सुबह,लाभ 11:47 सुबह 01:30 दोपहर,अमृत 01:30 दोपहर 03:12 दोपहर, काल 03:12 दोपहर 04:54 संध्या, शुभ 04:54 संध्या 06:36 संध्या,राहुकाल,दोपहर 01:30 से 03:12 दोपहर,अभिजित मुहूर्त,सुबह 11:20 से 12:15 दोपहर तक ,दिशाशूल दक्षिण

आज का राशिफल 

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
सुख के साधन जुटेंगे। कानूनी बाधा दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। कुसंगति से बचें।प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपने अंदर एक नयी ऊर्जा को महसूस करेंगे जिससे उनमें एक नयी स्फूर्ति का संचार होगा। वे अपने जीवन में कुछ नया करने का भी विचार करेंगे।सामाजिक, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई की चिंता रहेगी।
लकी नंबर
1
लकी कलर
हरा

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
शत्रु सक्रिय रहेंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। विवाद न करें। उतावली में कोई काम न करें। सामाजिक, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई की चिंता रहेगी।शादीशुदा लोगों को अपने पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे मन आनंदित रहेगा।
लकी नंबर
8
लकी कलर
श्वेत

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
विवाद से क्लेश होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक करेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव लाभकारी रहेंगे। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों का अपने क्षेत्र के प्रति झुकाव कम होगा व उनका ध्यान अपनी रुचि के साधनों में लगा रहेगा।
लकी नंबर
7
लकी कलर
स्लेटी

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
शत्रु सक्रिय रहेंगे। घर-बाहर तनाव रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। संपत्ति के कार्य लाभप्रद रहेंगे। भावनात्मक संबंधों में जल्दबाजी में निर्णय न लें।आज के दिन आप अपने परिवार के सदस्यों को लेकर भावुक रह सकते हैं व घरवालों के प्रति भी आपके मन में श्रद्धा बढ़ेगी। ऐसे में अपने भाई-बहन का पूरा ध्यान रखें।
लकी नंबर
5
लकी कलर
केसरी

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी सफल रहेंगे। धनार्जन होगा। पूँजी निवेश संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। नौकरी कर रहे लोगों को अपने काम में कुछ अड़चन का अनुभव करना पड़ सकता है जिस कारण उनका स्वभाव अपेक्षाकृत थोड़ा चिढ़चिढ़ा रह सकता हैं।
लकी नंबर
4
लकी कलर
नीला

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। भागदौड़ रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। धैर्य रखें। काम का बोझ कम करने के लिए जिम्मेदारियों को बाँटना आवश्यक है।व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अहम रहने वाला हैं क्योंकि व्यापार के लिए कई नए समझौते आएंगे।
लकी नंबर
9
लकी कलर
पीला

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यस्तता रहेगी। प्रसन्नता बढ़ेगी। कारोबार में वांछित तेजी आने की संभावना रहेगी। प्रतियोगी या सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपने लिए नए विकल्पों की खोज में रहेंगे तथा उसमे अपना करियर बनाने का विचार करेंगे।
लकी नंबर
5
लकी कलर
गुलाबी

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
लेन-देन में सावधानी रखें। मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। धनार्जन होगा। रोजगार के बेहतर अवसर मिलने से आय बढ़ेगी।स्कूल में पढ़ रहे छात्रों को आज के दिन अपने दोस्तों की ओर से किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। इन चुनौतियों से भागने की बजाये इनका डटकर सामना करेआज के दिन दोस्त पर भरोसा नहीं करे।
लकी नंबर
3
लकी कलर
भूरा

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। मेहनत व लगन से कार्यक्षेत्र में बेहतर सफलता हासिल कर सकेंगे। विवाह संबंधी प्रस्ताव आएँगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का मन थोड़ा अशांत रहने की संभावना हैं व उन्हें अपने भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।
लकी नंबर
2
लकी कलर
ग्रे

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
कोई मुसीबत आ सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। फालतू खर्च होगा। जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक योजना के विस्तार में मित्रों से मदद मिलेगी।प्रेम जीवन में रह रहे लोगों का अपने साथी के प्रति विश्वास और मजबूत होगा तथा आप उनके लिए भावुक भी हो सकते हैं। यदि आपका किसी के प्रति आकर्षण है तो वह आज के दिन कम हो जायेगा।
लकी नंबर
7
लकी कलर
महरून

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। धनार्जन होगा। घर की चिंता रहेगी। विरोधी भी आपसे प्रभावित होंगे।आज के दिन आपका व आपके परिवार का मन आध्यात्मिकता में ज्यादा रहेगा व दूसरों की भलाई करने के प्रति आप सभी का झुकाव ज्यादा होगा।
लकी नंबर
6
लकी कलर
आसमानी

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
शत्रु परास्त होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। नए अनुबंध हो सकते हैं। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साझेदारी में शुरू किया गया कार्य लाभ के अवसरों को बढ़ा सकता है।शादीशुदा लोगों को अपने जीवनसाथी के साथ कही बाहर जाने का मन करेगा लेकिन किन्ही कारणों से ऐसा हो नही पायेगा। ऐसे में वे अपने आसपास कुछ प्लान करे।
लकी नंबर
9
लकी कलर
संतरी

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847