पटना, 14 जून (हि.स.)। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैबिनेट का विस्तार 16 जून को होगा। इस कैबिनेट विस्तार में रत्नेश सदा को मंत्री बनाया जायेगा। रत्नेश सदा 16 जून को पूर्वाह्न 10:30 बजे मंत्री पद की शपथ लेंगे।

रत्नेश सदा को मंत्री बनाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की बैठक जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के साथ हुई। इसके बाद रत्नेश सदा जदयू विधायक को एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर बुलाया गया। यहां उनसे काफी लंबी बातचीत के बाद यह आज इनका नाम तय कर लिया गया है। अब जेडीयू विधायक रत्नेश सदा 16 जून को मंत्री पद की शपथ लेंगे।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत महा गठबंधन के तमाम नेता मौजूद रहेंगे। नीतीश कैबिनेट विस्तार में फिलहाल रत्नेश सादा को ही जगह मिली है इसके अलावा किसी नेता को इस कैबिनेट विस्तार में जगह नहीं दी गई है। जदयू कोटे से एससी-एसटी विभाग का प्रभार उन्हें दिया जा सकता है। फिलहाल बिहार के राज्यपाल प्रदेश से बाहर हैं। उनके आगमन के बाद 16 जून को राजभवन में शपथ ग्रहण रखा गया है।

पटना, 14 जून (हि.स.)। बिहार में मानसून का असर दिखना शुरू हो गया है। हालांकि, गर्मी में कोई अंतर नहीं है। मौसम विभाग ने बुधवार को 19 जिलों में बारिश और 9 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 15 जून को मानसून पटना पहुंच जाएगा। पटना के साथ ही समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी में भी 15 जून से मानसून के पहुंचने की संभावना है। वहीं, 16 और 17 जून तक मानसून की बारिश गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, शिवहर में होने लगेगी। किशनगंज, मधेपुरा, खगड़िया, पूर्णिया, भागलपुर आदि जिलों में पहले ही मानसून ने दस्तक दे दी है।अब मानसून 17 जून तक राज्य के अधिकांश जिलों में पहुंच जाएगा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों के अंदर उत्तर बिहार के सभी जिलों में यह सक्रिय हो सकता है। हालांकि, अच्छी वर्षा की संभावना नहीं है। इस दौरान अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। यही स्थिति दक्षिण बिहार के जिलों में भी देखने को मिलेगी। विभाग ने 19 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

इसमें पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश भी हो सकती है। औरंगाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, जमुई, गया, शेखपुरा, भोजपुर, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा, सिवान जिले में लू का असर फिलहाल बना रहेगा।

आज का पंचांग
दिनाँक:14/06/2023 बुधवार
आषाढ़ कृष्णपक्ष एकादशी
सुबह 08:48 उपरांत द्वादशी
नक्षत्र :अश्वनी
दोपहर 01:40 उपरांत भरणी
चन्द्र राशि: मेष
विक्रम संवत :2080
सूर्योदय :04:58 सुबह,
सूर्यास्त :06:41संध्या
चंद्रोदय :02:31 सुबह (15 जून 23 )
चंद्रास्त :02:12 दोपहर
लगन :वृषभ 05:07 सुबह.
उपरांत मिथुन लगन
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
लाभ :04:58 सुबह 06:41 सुबह
अमृत : 06:41सुबह 08:24 सुबह,
काल : 08:24 सुबह 10:07 सुबह ,
शुभ :10:07 सुबह11:50 सुबह
रोग :11:50 सुबह 01:33 दोपहर
उद्देग: 01:32 दोपहर 03:16 दोपहर,
चर :03:16 दोपहर 04:58 संध्या
लाभ :04:58 संध्या 06:41 संध्या,
राहुकाल:
सुबह 11:50 से 01:33 संध्या
अभिजित मुहूर्त :
आज कोई नहीं है
दिशाशूल :उत्तर

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। बुद्धि का प्रयोग करेंग। कार्य में सफलता मिलेगी। मानसिक रूप से आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा बुद्धि का विकास होगा। शरीर नयी ऊर्जा से भरा हुआ महसूस होगा।
लकी नंबर
6
लकी कलर
आसमानी

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार लाभदायक रहेगा।आज के दिन परिवार में तो सब ठीक रहेगा लेकिन आपके माता-पिता में से किसी एक का स्वास्थ्य खराब होने की आशंका हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य व भोजन का उचित ध्यान रखे।
लकी नंबर
9
लकी कलर
संतरी

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
कोई बड़ी बाधा उठ खड़ी हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें, गुम हो सकती है। विवाद के बढ़ावा न दें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें।यदि आपका विवाह हो चुका हैं तो आप अपने रिश्तों को लेकर संजीदा रहेंगे तथा आपका अपने साथी के प्रति विश्वास और बढ़ेगा।
लकी नंबर
1
लकी कलर
हरा

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कानूनी अड़चन सामने आएगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेचैनी रहेगी। व्यर्थ दौड़धूप रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा छात्रों का अपने पिता से किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता हैं तथा वे अपने भविष्य को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं।
लकी नंबर
8
लकी कलर
श्वेत

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। स्वस्थ्य को लेकर असमंजस रहेगा ऐसे में मन में बेचैनी का भाव भी रहेगा तथा क्या किया जाये और क्या नही, यही दुविधा रहेगी
लकी नंबर
7
लकी कलर
स्लेटी

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। शत्रु पस्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।व्यापारी है तो आज के दिन एक अच्छा समझौता हाथ में आ सकता है लेकिन आपके ध्यान ना दे पाने के कारण वह आपके हाथ से निकल जाएगा। ऐसे में पहले से ही इस बात का पूर्णतया ध्यान रखे।
लकी नंबर
1
लकी कलर
केसरी

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
विवाद को बढ़ावा न दें। चोट व दुर्घटना के प्रति सावधानी आवश्यक है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बनते कामों में विघ्न आ सकते हैं।कॉलेज में पढ़ रही छात्राओं का मन आज के दिन अपने घर के कामों में ज्यादा लगेगा
लकी नंबर
4
लकी कलर
नीला

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी।निजी क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के मन में सरकारी काम करने की लालसा जागेगी तथा वे इसकी तैयारी करने का सोच सकते हैं। ऐसे में कोई भी निर्णय लेने से पहले अपनों से बड़ों से अवश्य परामर्श ले।
लकी नंबर
9
लकी कलर
पीला

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
किसी बड़े काम को करने की तीव्र इच्छा जागृत होगी। आर्थिक उन्नति की योजना बनेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है।घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा तथा आपका अपने भाई-बहनों के साथ संबंध और मजबूत होगा। सामाजिक कार्य में मन लगेगा।
लकी नंबर
5
लकी कलर
गुलाबी

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
यात्रा लाभदायक रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। लाभ में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा।सरकारी अधिकारी आज के दिन अपने काम को लेकर असंतुष्ट रहेंगे तथा उन्हें किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। उनका ज्यादातर समय सामाजिक कार्यों में लगेगा।
लकी नंबर
3
लकी कलर
भूरा

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं।आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए खर्चीला होने वाला हैं। अनावश्यक खर्चें बढ़ जायेंगे जिससे वित्तीय नुकसान होने की आशंका हैं। आपकी बचत भी खत्म हो सकती है।
लकी नंबर
2
लकी कलर
ग्रे

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। बेरोजगारी के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। आज के दिन आपके परिवार के ऊपर मंगल भारी हैं व सदस्यों के बीच कई बातों को लेकर मन-मुटाव होने की आशंका हैं। ऐसे में किसी सदस्य के साथ आपकी तीखी नोकझोंक हो सकती हैं।
लकी नंबर
7
लकी कलर
महरून

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

पटना, 13 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार शाम संपन्न हुई बैठक में विधायकों-विधानपरिषदों के फंड बढ़ाये जाने समेत कुल 12 एजेंडों पर मुहर लगी।

कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में सचिव एस सिद्धार्थ ने कहा कि विधायकों-विधान पार्षदों को हर साल मिलने वाले फंड में बढ़ोतरी कर दी गई है। अब सभी विधायक हर साल चार करोड़ रुपये की योजनाओं की अनुशंसा कर सकेंगे। अब तक सभी विधायक-विधान पार्षद तीन करोड़ तक की योजनाओं की अनुशंसा करते थे।

नीतीश सरकार ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2018-19 से प्रति विधान मंडल सदस्य हर साल तीन करोड़ की सीमा तक योजनाओं की अनुशंसा करते थे लेकिन निर्माण सामग्री में बढ़ोतरी की वजह से पूर्व के प्रावधान में बदलाव किया जा रहा है। अब मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 से प्रति विधानमंडल सदस्य हर साल चार करोड़ रुपये की सीमा तक योजनाओं की अनुशंसा कर सकते हैं।

सिद्धार्थ ने कहा कि दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को 2500 बेड का बनाया जाएगा। पूर्व से चार सौ बेड के सर्जिकल ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है। शेष 2100 बेड के भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 2546 करोड़ 41 लाख रुपये खर्च होंगे। इस राशि से भवन निर्माण के साथ-साथ उपकरणों की खरीद एवं 5 साल तक के लिए रख-रखाव होगा।

कैबिनेट सचिव एस सिद्धार्थ ने कहा कि दक्षिण- उत्तर बिहार के कुल 61 किलोमीटर सड़क निर्माण को लेकर 234 करोड़ तीस लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। राजगीर में लगने वाले मलमास मेले के लिए 22 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। बिहार आकस्मिकता निधि से पैसा खर्च होगा। वाणिज्य कर विभाग के 9 बड़े अंचल पटना मध्य, पटना दक्षिणी, दानापुर, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर पश्चिमी तथा सारण अंचल छपरा के विभाजन की स्वीकृति दी गई है।

उन्होंने कहा कि विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग का नाम बदला गया है। नया नाम होगा विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग। किशनगंज में आठ एकड़ गैर मजरूआ जमीन को नवनिर्मित इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रावास निर्माण के लिए निशुल्क हस्तांतरित किया गया है। दरभंगा शहर में जल निकासी के लिए 235 करोड़ 20 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि बुडको को कार्यकारी एजेंसी तय किया गया है।

पटना, 13 जून (हि.स.)। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) ने संतोष मांझी के कैबिनेट से इस्तीफा देने पर कहा कि उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। जीतन राम मांझी की पार्टी छोटी दुकान है।

ललन सिंह ने कहा कि हम मांझी की पार्टी का विलय चाहते थे जिसके लिए वे तैयार नहीं हुए। मंत्री संतोष सुमन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। संतोष सुमन के इस्तीफे को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंजूर भी कर लिया है। इस्तीफे के बाद संतोष मांझी ने कहा था कि नीतीश कुमार हम का जदयू में विलय करने का दबाव बना रहे थे। जबकि जदयू का कहना है कि मांझी जैसे लोग आते-जाते रहते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। संतोष सुमन के इस्तीफा पर भाजपा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने अहंकार में किसी का सम्मान नहीं करते हैं।

ललन सिंह ने कहा कि संतोष मांझी ने त्यागपत्र दिया जिसे मुख्यमंत्री जी ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने यह लिखा है कि निजी कारणों से साथ चलने में असमर्थ हैं। इसलिए हम लोग मानते हैं कि उन्होंने महागठबंधन छोड़ दिया। मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है कि कब विस्तार करेंगे किसको बनाएंगे कब बनाएंगे। विलय करने की बात थी यदि आप पार्टी अलग चला रहे हैं। अलग-अलग छोटा छोटा दुकान चलाने से क्या फायदा है। उन्होंने कहा कि हम आपके साथ आगे चलने में असमर्थ हैं।

विजय चौधरी ने कहा कि हमारे पास तो उनके इस्तीफे की कॉपी है जिसमें उन्होंने साफ लिखा है कि निजी कारणों से अब साथ चलने में असमर्थ हैं। अब संतोष सुमन मंत्री नहीं है। इसका मतलब है कि वे अब महागठबंधन में नहीं है। दो पार्टी यदि विलय करती है तो ज्यादा मजबूत पार्टी बनती है। लेकिन उन्होंने स्वयं कहा कि वे मुख्यमंत्री के साथ नहीं चलेंगे। पूरे देश की पार्टियां एक हो रही है। पूरा विपक्ष 23 जून को भाजपा के खिलाफ एक मंच पर आ रही है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि मांझी जी पहले हम लोगों के गठबंधन में थे तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मांझी जी को बिहार का सीएम बनाया और संतोष जी को मंत्री बनाया। कोई ये नहीं कह सकता कि नीतीश कुमार ने मांझी जी को सम्मान नहीं दिया। जब हम फिर से महागठबंधन में आए तो सबकों साथ लेकर आए। संतोष सुमन की चिट्ठी में लिखा हुआ है कि निजी कारणों से वे महागठबंधन के साथ नहीं चल सकते। अब वे महागठबंधन का अंग नहीं बनना चाहते हैं।0

इससे पहले बिहार सरकार के मंत्री संतोष मांझी के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री आवास में देर शाम आपात बैठक आयोजित की गयी। जिसमें डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, मंत्री विजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी शामिल हुए। बैठक के बाद मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा की ऐसा समझा जाए कि अब जीतन राम मांझी की पार्टी महागठबंधन के साथ नहीं है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन शाखा के कार्यों की विस्तृत समीक्षा जिलाधिकारी के द्वारा किया गया

छपरा : जिलाधिकारी अमन समीर के द्वारा आज आपदा प्रबंधन शाखा एवं राजस्व शाखा कार्यालय के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में आहूत किया गया।

जिलाधिकारी के द्वारा बैठक में सभी अंचलाधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वह अपने उत्तरदायित्व का मुस्तैदी से अनुपालन करें। बताया गया कि राज्य स्तरीय उनके कार्य के आधार पर मिले रैंकिंग की समीक्षा प्रत्येक महीने की जाएगी। सभी अंचलाधिकारी को अपने -अपने अंचल में सरकारी भूमि की उपलब्धता से संबंधित भूमि बैंक बनाने का निर्देश दिया गया। भूमि बैंक के जरिए अधि याची विभाग को तत्परता से स समय भूमि उपलब्ध करा देने में सहूलियत होगी।

जिले के भूमिहीनों को ऑपरेशन बसेरा के तहत बासगीत परचा देने का निर्देश दिया गया। सभी अंचलाधिकारी प्रत्येक महीना एक नियत तिथि को पर्चा वितरण का कार्य निश्चित रूप से करेंगे। दाखिल खारिज के मामलों को अनावश्यक देरी से निष्पादित करने की स्थिति को जिला पदाधिकारी ने काफी गंभीरता से लेते हुए सभी अंचलाधिकारी को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि इस संबंध में शिकायत मिलने पर जांच उपरांत दोषी पदाधिकारी के विरुद्ध कठोर अनुशासन कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। लोक शिकायत निवारण कार्यालय से प्राप्त अतिक्रमण एवं भूमि विवाद के मामलों पर तत्परता से कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी सदर, मढ़ौरा एवं सोनपुर को भूमि विवाद से संबंधित मामलों की गहन समीक्षा करने का निर्देश दिया गया।

आपदा प्रबंधन शाखा से संबंधित समीक्षा में प्रमुख रूप से आपदा से प्रभावित हुए परिवार एवं व्यक्तियों के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान राशि उपलब्ध कराए जाने की स्थिति की समीक्षा की गई ।जिला पदाधिकारी ने सभी पुराने मामलों के अभिलेखों को हर हाल में 31 जून 2023 के अंदर जिला आपदा शाखा को भेजने का निर्देश दिया। इसके पश्चात सभी अंचलाधिकारी इस आशय का प्रमाण पत्र देंगे कि उनके पास कोई भी अभिलेख भुगतान हेतु लंबित नहीं है।

बैठक समाहरणालय में उप विकास आयुक्त  प्रियंका रानी,अपर समाहर्ता डॉ गगन एवं अनुमंडल पदाधिकारी सदर, सोनपुर, मढ़ौरा के साथ सभी अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

Chhapra: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून को सारण जिले के रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को सम्मानित किया जाएगा.

पटना के ऊर्जा भवन में 14 जून को आयोजित इस कार्यक्रम में विगत वर्ष 1 अप्रैल 22 से 30 अप्रैल 23 तक 3 या 4 बार रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का चयन पूरे प्रदेश से किया गया है. जिसमे सारण जिले के भी रक्तदाता शामिल है. उत्साहवर्धन को लेकर प्रत्येक वर्ष बिहार स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी द्वारा रक्तदाताओं को सम्मानित किया जाता है.

सारण जिले से वर्ष 2023 में इन रक्तदाताओं का होगा सम्मान

रचना पर्वत

भारती कुमारी

भुनेश्वर कुमार मुन्ना

रूपेश कुमार निषाद

सत्यानंद कुमार

पियूष शंकर

आशीष रंजन वर्मा

गुड्डू कुमार सिंह

मंटू कुमार यादव

विवेक कुमार शामिल है.

Chhapra: छपरा के श्यामचक मुहल्ला स्थित संजीवनी नर्सिंग होम में सोमवार 12 जून की रात को जन्मजात विकारों के साथ एक बच्ची का जन्म हुआ । जिसे देखने के बाद लोगों में वह बच्ची कौतूहल का विषय बन गए। दरअसल नवजात बच्ची को 4-4 हाथ-पैर, दो दिल और दो स्पाइनल कॉर्ड थे,लेकिन एक ही सिर था। इसे मेडिकल साइंस की भाषा में (congenital disorders) कंजेनेटल डिसॉर्डर कहते हैं। इस बच्ची का जन्म सीजेरियन डिलीवरी से हुआ था। हालांकि बच्ची जन्म लेने के बाद मात्र 20 मिनट तक ही जीवित रह सकी।

नर्सिंग होम संचालक चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार बताते हैं कि मेडिकल टर्म में इसे कंजेनेटल एनोमलिस कहा जाता है। उन्होंने बताया कि यह बहुत कम देखने को मिलता है। ऐसा तब होता है जब, गर्भाशय में एक अंडे से दो बच्चे बनते है। इस प्रक्रिया में समय रहते दोनो अलग हो गए तो जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं, लेकिन किसी कारणवश दोनो अलग नही हो पाते तो फिर उस परिस्थिति में ऐसे बच्चों का जन्म होता है। इतना ही नही उनके जन्म के समय भी गर्भवती महिला को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। फिलहाल प्रसूता स्वस्थ है और डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।

जन्मजात विकारों को संरचनात्मक या कार्यात्मक विसंगतियों के रूप में परिभाषित किया जा सकता है जो अंतर्गर्भाशयी जीवन के दौरान होती हैं। जन्म दोष, जन्मजात विसंगतियाँ या जन्मजात विकृतियाँ भी कहा जाता है, ये स्थितियाँ जन्म से पहले विकसित होती हैं और जन्म से पहले या बाद में या जीवन में पहचानी जा सकती हैं। दुनिया भर में अनुमानित 6% बच्चे जन्मजात विकार के साथ पैदा होते हैं, जिसके परिणामस्वरूप सैकड़ों हजारों मौतें होती हैं।

Chhapra (Saran): एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने हेतु गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक जिलाधिकारी सह-अध्यक्ष, जिला स्तरीय विशेष टास्क फोर्स  की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में हुई। जिलाधिकारी के द्वारा बैठक में संबोधन के दौरान निदेश दिया गया कि चिन्हित एकल उपयोग प्लास्टिक पर लगाये गये प्रतिबंध को सख्ती से लागू करें।

इन सामानों को किया गया है प्रतिबंधित 

वन प्रमंडल पदाधिकारी- सह-सचिव, जिला स्तरीय विशेष टास्क फोर्स द्वारा बैठक में उपस्थित सदस्यों को बताया गया कि एकल उपयोग प्लास्टिक (एस.यू.पी.) के अंतर्गत ईयर बड्स की डंडियों, गुब्बारों की प्लास्टिक की डंडियाँ प्लास्टिक के झंडे, कैन्डी स्टिक, आईसक्रीम के प्लास्टिक के इंडिया पॉलीस्टाइरीन (थर्मोकॉल) की सजावटी सामग्री, प्लेट, कप, गिलास, तथा कटलरी जैसे कोटा चम्मच, चाकू, स्ट्रॉ, टू, स्टिटर, मिठाई के डब्बे, निमंत्रण कार्ड और सिगरेट पैकेट के इर्द-गिर्द लपेटने या पैक करने वाली प्लास्टिक की फिल्मे 100 माईक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक या पी.वी.सी. के बैनर तथा गैर बुना हुआ प्लास्टिक कैरी बैग 60 ग्राम प्रति वर्ग मीटर (जी.एस.एम.) से कम नहीं का उपयोग प्लास्टिक अपशिष्ट नियमावली 2021 के तहत दिनांक 01.07.2022 से प्रतिबंधित किया गया है।

बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय गये। इसमें जिला स्तरीय विशेष टास्क फोर्स का नियमित अंतराल पर बैठक आयोजित किया जाना शामिल है। जिला पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक माह में नियमित रूप से बैठक आयोजित करने का निदेश दिया गया तथा बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को प्रतिवेदन के साथ बैठक में उपस्थित रहने की हिदायत भी दी गयी।

जिला पदाधिकारीद्वारा सभी सरकारी कार्यालयों में एकल उपयोग के प्लास्टिक उत्पादों एवं किसी प्रकार के गैर-विघटनीय उत्पादों का उपयोग नहीं किये जाने का निदेश दिया गया। बैठक में उपस्थित जिला स्तरीय टास्क फोर्स के सभी सदस्यों को एकल प्लास्टिक उपयोग पर प्रतिबंध लगाने हेतु अपने-अपने स्तर से व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करने का निदेश दिया गया। नगर निकाय के अपशिष्ट संग्रहण वैन / वाहन से माईकिंग कर एस.ओ.पी. के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने हेतु जागरूकता पैदा करने के लिए निदेशित किया गया। साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालयों में एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी को अपने स्तर से ग्रामीण क्षेत्र में एस.यू.पी. के उपयोग पर लगाये गये प्रतिबंध पर बच्चों एवं आम जनता के बीच जागरुकता पैदा करने के लिए प्रचार-प्रसार कराने का निदेश दिया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर, सोनपुर, मढ़ौरा एवं अनुमण्डल पुलिस अधिकारी, सदर, छपरा, सोनपुर, मढ़ौरा को निरंतर छापेमारी करने का निदेश दिया गया। साथ ही नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी भी अपने क्षेत्रों में लगातार छापेमारी कर जुर्माना का प्रतिवेदन साप्ताहिक बैठक में उपलब्ध करायेंगे। Sub Public grievance App एवं SUP Public grievance portal एवं CPCB monitoring Module for compliance of SUP के विषय में जानकारी एवं इसके उपयोग के लिए Urban local bodies (ULBS) को प्रचार-प्रसार करने एवं आम नागरिको को जागरूक करने के संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी, सारण द्वारा SUP Public grievance portal एवं ULBs द्वारा की गई कार्रवाई को नियमित रूप में अपलोड करने का निदेश दिया गया। वन प्रमण्डल पदाधिकारी, सारण, छपरा द्वारा बताया गया कि एकल उपयोग प्लास्टिक के प्रतिबंध के आलोक में उल्लंघन करने वालों पर बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 की धारा 421 एवं 422 के अन्तर्गत बनाई गई उप-विधियों के माध्यम के अनुरूप जुर्माना किया जायेगा।

जिला पदाधिकारी द्वारा एकल उपयोग प्लास्टिक विकल्प के विषय पर चर्चा किया गया। इनमें कपड़ों की थैली, जूट की थैली, कागज का ठोंगा, Biod egradable plastic से बने सामग्री इत्यादि का उपयोग करने तथा लोगो के बीच इस संबंध में जागरूकता फैलाने का निदेश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी, वन प्रमंडल पदाधिकारीएवं जिला स्तरीय विशेष टास्क फोर्स समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

New Delhi: दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ से 30 किमी दक्षिण पूर्व में भूकंप का केंद्र था।  रिक्टर पैमाने पर 5.7 तीव्रता आँकी गई।

Patna: बिहार (Bihar) की राजनीति में एक बार फिर से गर्माहट आ गई है। विपक्षी एकता की कवायद के बीच राज्य सरकार में शामिल मंत्री डॉ संतोष सुमन ने इस्तीफा देकर नीतीश कुमार को बड़ा झटका दिया है।   

बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार से जीतन राम मांझी नाराज चल रहे थे।  इस्तीफा देने के बाद डॉo संतोष सुमन ने कहा कि हमारी पार्टी को जदयू में विलय करने का प्रस्ताव दिया गया था। जिसे नामंजूर कर दिया गया है और मैंने इस्तीफा दे दिया है। पार्टी का अस्तित्व खतरे में था उसे बचाने के लिए इस्तीफा दिया है।

इसे भी पढ़ें:  #BiharPolitics: मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद डॉ संतोष सुमन ने कहा- पार्टी का अस्तित्व बचाने के लिए दिया त्यागपत्र

जब उनसे यह सवाल किया गया कि क्या वे महागठबंधन को छोड़कर एनडीए के पाले में जाएंगे तो उन्होंने कुछ भी साफ नहीं कहा। लेकिन उनके इस्तीफे के बाद से अब कायसों का बाजार गर्म हो गया है। 

आपको बात दें कि आगामी 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक आहूत है। बैठक के पहले महागठबंधन के एक दल के मंत्री का इस्तीफा नए राजनीतिक समीकरण की ओर इशारा कर रहा है।   

  

Patna: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे डॉo संतोष सुमन के नीतीश मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने की खबर है। उनके इस्तीफे की बात तब सामने आ रही है जब आज ही जीतन राम मांझी और मंत्री विजय चौधरी की मुलाकात हुई थी।  जिसके बाद इस्तीफा देने की बातें कहीं जा रही हैं।

उनके इस्तीफे से महागठबंधन को झटका लगा है। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार से जीतन राम मांझी नाराज चल रहे थे।   इस्तीफा देने के बाद डॉo संतोष सुमन ने कहा कि हमारी पार्टी को जदयू में विलय करने का प्रस्ताव दिया गया । जिसे नामंजूर कर दिया गया है और मैंने इस्तीफा दे दिया है। पार्टी का अस्तित्व खतरे में था उसे बचाने के लिए इस्तीफा दिया है।