अपने ही घर में ही लाइसेंसी असलाह से अचानक चली गोली से घायल बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल से बाहर आते ही गोविंदा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में गोविंदा व्हीलचेयर पर बैठे नजर आ रहे हैं। अस्पताल के बाहर गोविंदा का यह वीडियो पैपराजी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अस्पताल से बाहर आने के बाद गोविंदा ने मीडिया से बातचीत की। गोविंदा ने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, “हमारे लिए प्रार्थना करने वालों को धन्यवाद।”

बताया गया है कि गोविंदा के पैर में 8-10 टांके लगे हैं। इसलिए, भले ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, लेकिन उन्हें कम से कम अगले 3-4 महीने आराम करना होगा। डॉक्टर अग्रवाल ने बताया है कि वह कुछ महीनों तक अपने पैर पर ज्यादा वजन नहीं डाल पाएंगे। इस मामले में पुलिस ने गोविंदा से भी पूछताछ भी की है। यह बात भी सामने आई है कि पुलिस उनके जवाब से संतुष्ट नहीं है। पुलिस को आशंका है कि गोविंदा ने ही रिवॉल्वर का ट्रिगर दबाया है। कई अन्य सवालों का जवाब पुलिस को नहीं मिला है। जिस तरह से घटना हुई उस पर पुलिस को यकीन नहीं हो रहा है, इसलिए अब छुट्टी मिलने के बाद पुलिस गोविंदा से दोबारा पूछताछ करने वाली है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार 1 अक्टूबर को अपने लाइसेंसी असलाह से अचानक गोली चलने से गोविन्दा घायल हो गए थे। गोली उनके पैर में लगी थी। घायल गोविंदा को मुंबई के अंधेरी में क्रिटीकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने सर्जरी कर एक्टर के पैर से गोली निकाल दी है। इसके बाद गोविंदा को कुछ दिनों तक इलाज के लिए अस्पताल में रखा गया था। आखिरकार चार दिन बाद आज गोविंदा को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

पटना/गया, 04 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के पटना शाखा में कार्यरत पुलिस उपाधीक्षक अजय प्रताप सिंह एवं दो मध्यस्थ व्यक्तियों को 20 लाख रुपये रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है।

सीबीआई ने बताया है कि इस मामले में जनता दल यूनाइटेड के पूर्व विधान परिषद सदस्य के बेटे रॉकी से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई की गई है। इस केस के आईओ अजय प्रताप सिंह थे। यह मामला तब प्रकाश में आया जब सीबीआई को इस संदर्भ में सूचना मिली और उन्होंने तुरंत जांच शुरू की। सीबीआई ने पटना में इस मामले की जांच करते हुए डीएसपी को रंगे हाथों पकड़ा। इसके साथ दो अन्य एजेंटों को भी गिरफ्तार किया गया है, जो इस भ्रष्टाचार में शामिल थे। एनआईए और सीबीआई ने जाल बिछाया, जिसमें अजय प्रताप फंस गए और उन्हें रिश्वत लेते धर दबोचा गया।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही जदयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव की कंपनी और ठिकानों पर एनआईए ने छापेमारी की थी। इस दौरान डेढ़ करोड़ से ज्यादा की रकम बरामद हुई थी। इस केस के आईओ डीएसपी अजय प्रताप सिंह थे। इसी मामले मे वे अपने एजेंटों के माध्यम से रिश्वत लेने की कोशिश कर रहे थे। उनके द्वारा लगातार रिश्वत का दबाव बनाए जाने के बाद रॉकी ने सीबीआइ से शिकायत की। इसके बाद सीबीआई ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

सीबीआइ के अनुसार रॉकी यादव ने लिखित शिकायत में कहा था कि बीते 19 सितम्बर को उसके ठिकानों पर एनआईए ने छापेमारी की थी। इस छापे के बाद एनआईए डीएसपी की एक नोटिस उन्हें मिली, जिसमें 26 सितम्बर को एनआईए कार्यालय में मिलने के लिए बुलाया गया था। वह 26 सितम्बर को आइओ के समक्ष उपस्थित हुआ। उसने आरोप लगाया कि यहां पूछताछ के दौरान उसे तथा उसके परिवार के लोगों को अलग-अलग तरह के झूठे मुकदमों में फंसा देने की धमकी दी गई और ढाई करोड़ की रिश्वत की मांग की गई। परिवार को बचाने के लिए वह रिश्वत देने को तैयार हो गया। इसके बाद उसे एक अक्टूबर को बुलाया गया और 70 लाख की मांग की गई, जिसे उसी दिन पटना में देने कहा गया।

रॉकी ने शिकायत में कहा कि उसने इसके लिए समय की मांग की और तीन अक्टूबर को गया में रिश्वत देने की बात तय हुई। राकी की शिकायत की जानकारी एनआईए को भी दी गई। इसके बाद सीबीआई ने गया, पटना और वाराणसी में छापेमारी की। इस दौरान कई दस्तावेज, गैजेट्स तथा घूस की 20 लाख की रकम बरामद की गई।

Chhapra: छपरा शहर में सुगम यातायात व्यवस्था के उद्देश्य से ई-रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा के रूट निर्धारण हेतु प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में आज प्रमंडलीय आयुक्त गोपाल मीणा की अध्यक्षता में बैठक आहुत की गई।

जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि शहर में ई-रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा के परिचालन के लिये अलग अलग रुट चिन्हित किया गया है। साथ ही ऑटो पड़ाव के लिए संभावित स्थल के रूप में गांधी चौक, दरोगा राय चौक, सरकारी बस स्टैंड, मेथवलिया चौक एवं नवाजी टोला को चिन्हित किया गया है।

आयुक्त ने सभी चिन्हित रुट पर ट्रैफिक लोड का सर्वे, आकलन कर आवश्यक्तानुसार ई-रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा के परिचालन की अनुमति देने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक तौर पर विभिन्न रुट में ई-रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा के परिचालन की अनुमति दी जा सकती है।

इसके उपरांत आम लोगों एवं अन्य स्टेक होल्डर्स से फीडबैक, सुझाव प्राप्त कर इसे अंतिम रूप दिया जा सकता है। कुछ प्रतिशत ई-रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा को रिज़र्व में किसी भी रुट में जाने की छूट का प्रावधान भी किया जाना चाहिये।

सभी ई-रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा का नियमानुसार निबंधन अनिवार्य है, इसे सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके लिये दुर्गा पूजा के बाद अभियान चला कर कार्रवाई का निदेश दिया गया।

परमिट की शर्तों, रुट का उल्लंघन करने तथा बगैर परमिट के परिचालन करने वाले बसों के विरूद्ध भी लगातार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।

बैठक में उपविकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल, प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी कमर आलम, पुलिस उपाधीक्षक यातायात बसंती टुड्डू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Chhapra: छपरा शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर सारण पुलिस कार्य कर रही है। यातायात बाधित होने की गंभीर समस्या का मुख्य कारण स्थानीय दुकानदारों द्वारा दुकान के बाहर सड़क, नाला, फुटपाथ पर सामग्री रख बिक्री करना, अस्थायी ठेला लगाना एवं फुटकर बिक्रेता द्वारा प्रत्येक दिन नियमित रूप से सड़क का अतिक्रमण कर यातायात की गंभीर समस्या उत्पन्न कि जाती है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक यातायात, सारण द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, छपरा से समन्वय स्थापित कर पुलिस एक्ट- 34 का क्रियान्वयन किया गया है। इसके तहत छपरा शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर स्थानीय दुकानदारों एवं अस्थायी ठेला लगाने वाले फुटकर बिक्रेताओं को पुलिस एक्ट- 34 के तहत नोटिस तामिला कराया गया है।

दशहरा त्योहार को लेकर बाइक पर ट्रिपल लोडिंग, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, लहेरियाकट से वाहन चलाने वाले चालकों पर सख्ती से निगरानी रखी जा रही है। इस क्रम में यातायात नियम के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं वाहन मालिकों के विरूद्ध दिनांक- 29.09.24 से दिनांक- 03.10.24 तक अभियान चलाकर बिना हेलमेट के गाडी चलाने वाले 130 वाहनों से 1,30,000/- रू०, ट्रिपल लोड चाला रहे 40 दोपहिया वाहन से 40,000/- रू०, बिना सीट बेल्ट के 30 वाहनों से 30,000/- रू०, नो पार्किंग में लगे 16 वाहनों से 8,000/- रू०, गलत दिशा में वाहन परिचालन करने एवं अन्य यातायात नियम के उल्लंघन करने के आरोप में 15 वाहनों के विरूद्ध 1,67,000/ रू० इस प्रकार 231 वाहनों से कुल 3,75,000/- रू0 का ई-चलान काटा गया है। नो पार्किंग में खडे किये गये वाहनों का उठाव कर उनके विरूद्ध भी ई-चलान की कार्रवाई की गयी है। पुलिस एक्ट-34 के तहत यह कार्रवाई नियमित जारी है।

 

बेरूत/तेहरान, 04 अक्टूबर (हि.स.)। गाजा में आतंकी संगठन हमास का साथ दे रहा ईरान समर्थित आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह को इजराइल ने खून के आंसू बहाने के लिए मजबूर कर दिया है। हिजबुल्लाह सरगना नसरल्लाह के मारे जाने के बाद अब उसके बाकी गुर्गे एक-एक कर ढेर हो रहे हैं। इजराइल की एयर स्ट्राइक में अब महमूद युसेफ अनीसी मारा गया है। वह लेबनान में हिजबुल्लाह की सटीक-निर्देशित मिसाइल निर्माण शृंखला का प्रमुख आतंकवादी था।

इजराइल सुरक्षा बलों (आईडीएफ) के एक्स हैंडल में यह जानकारी दी गई है। आईडीएफ के अनुसार, अनीसी 15 साल पहले हिजबुल्लाह में शामिल हुआ था। उसे घातक हथियारों के निर्माण में महारत हासिल थी। आईडीएफ ने कहा है कि हिजबुल्लाह के खात्मे का अभियान जारी रहेगा।

इस बीच द टाइम्स ऑफ इजराइल ने न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट की रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि इजराइल के लड़ाकू विमानों ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में बम गिराकर हिजबुल्लाह के हशेम सफीदीन के भूमिगत बंकर को निशाना बनाया। इस बंकर में सफीदीन के साथ वरिष्ठ हिजबुल्लाह नेता भी थे।

आईडीएफ का कहना है कि वेस्ट बैंक में फाइटर जेट के दुर्लभ हमले में हमास के कई गुर्गे भी मारे गए। फाइटर जेट ने गुरुवार देररात तुलकेरेम में हमला किया। फिलिस्तीनी प्राधिकरण के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इस हमले में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। आईडीएफ और शिन बेट ने संयुक्त बयान में कहा है कि तुलकेरेम में हमास के शीर्ष कमांडर जही यासर अब्द अल-रज़ेक औफी और कई अन्य गुर्गों को निशाना बनाया गया।

खामेनेई की तकरीर पर नजर

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई आज (शुक्रवार) की नमाज का नेतृत्व करेंगे। इस मौके पर वह अपनी तकरीर में इजराइल पर चर्चा कर सकते हैं। उनकी आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, सर्वोच्च नेता मध्य तेहरान में इमाम खुमैनी ग्रैंड मोसल्ला मस्जिद में प्रार्थना में मुसलमानों का नेतृत्व करेंगे।

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना विशेष महत्व रखती है। माता ब्रह्मचारिणी ज्ञान, शांति और संयम की देवी हैं। इनकी उपासना से मन शांत होता है और इच्छाएं पूरी होती हैं।

मां ब्रह्मचारिणी कौन हैं?
मां ब्रह्मचारिणी माता दुर्गा के दस महाविद्याओं में से एक हैं। वे ब्रह्मचर्य का पालन करने वाली हैं और इसलिए इन्हें ब्रह्मचारिणी कहा जाता है। माता ब्रह्मचारिणी का स्वरूप बहुत ही शांत और निश्चल होता है। वे ज्ञान और तपस्या की देवी हैं।

माता ब्रह्मचारिणी के मंत्र
माता ब्रह्मचारिणी को प्रसन्न करने के लिए कई मंत्र हैं। इनमें से कुछ प्रमुख मंत्र हैं:

या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः। इस मंत्र का जप करने से मन शांत होता है और मानसिक संतुलन मिलता है।
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं ब्रह्मचारिण्यै नमः। इस मंत्र का जप करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। ह्रीं श्री अम्बिकायै नमः। इस मंत्र का जप करने से घर में सुख-शांति का वास होता है और इच्छाएं पूरी होती हैं।

माता ब्रह्मचारिणी की पूजा का महत्व

माता ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से कई लाभ होते हैं, जैसे माता ब्रह्मचारिणी ज्ञान की देवी हैं। इनकी पूजा करने से ज्ञान में वृद्धि होती है और विद्यार्थियों के लिए यह विशेष रूप से लाभदायक है। माता ब्रह्मचारिणी शांति और संयम की देवी हैं। इनकी पूजा करने से मन शांत होता है और संयम में वृद्धि होती है। माता ब्रह्मचारिणी की कृपा से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। माता की पूजा करने से कुंडलिनी शक्ति जागृत होती है।

पूजा विधि

स्नान: स्नान करके साफ कपड़े पहनें।
पूजा स्थल: पूजा स्थल को साफ करें और माता का चित्र या मूर्ति स्थापित करें।
दीपक: दीपक जलाएं।
धूप: धूप जलाएं।
अर्ध्य: जल चढ़ाएं।
फूल: फूल चढ़ाएं।
मंत्र जाप: उपरोक्त मंत्रों का जाप करें।
आरती: आरती करें।

भोग
माता ब्रह्मचारिणी को फल, मिठाई और सात्विक भोजन अर्पित किया जाता है।

कौन करें माता ब्रह्मचारिणी की पूजा
विद्यार्थी, तपस्वी, योगी और सभी भक्तजन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा कर सकते हैं। माता सभी की मनोकामनाएं पूरी करती हैं

नवरात्रि के दूसरे दिन का रंग
नवरात्रि के दूसरे दिन पीले रंग का विशेष महत्व होता है। इसलिए इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनकर और पीले रंग के फूल चढ़ाकर माता की पूजा करनी चाहिए।

माता ब्रह्मचारिणी की आराधना से जीवन में शांति, ज्ञान और समृद्धि आती है। नवरात्रि के दूसरे दिन इनकी पूजा करके हम अपने जीवन को सफल बना सकते हैं।

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

आज का पंचांग
दिनांक 04/10/2024 शुक्रवार
आश्विन शुक्लपक्ष द्वितीय
सुबह 05:30 उपरांत तृतीया (05 अक्तूबर 24 )
नक्षत्र चित्रा
सुबह 06:38 उपरांत स्वाति
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि तुला
सूर्योदय 05:43 सुबह
सूर्यास्त :05:33 संध्या,
चंद्रोदय :06:49 सुबह
चंद्रास्त : 06:19 दोपहर
ऋतू : शरद
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
चर 05:43 सुबह 07:12 सुबह,
लाभ 07:12 सुबह 08:40 सुबह
काल 08:40 सुबह 10:09 सुबह
शुभ 10:09 सुबह 11:38 सुबह
रोग 11:38 सुबह 01:07 दोपहर
उद्देग 01:07 दोपहर 02:35 दोपहर
चर 02:35 दोपहर 04:04 संध्या
शुभ 04:04 संध्या 05:33 संध्या
लगन :कन्या
सुबह 06:43 उपरांत तुला लगन
राहुकाल
सुबह 10:09 से 11:38 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:15 से 12:03 दोपहर
दिशाशूल पच्छिम
यात्रा विचार : आज कही यात्रा पर जाने के पहले दही खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
दूर से अच्‍छे समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार ठीक चलेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर बैंगनी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ रहने का अवसर प्राप्त होगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर हरा

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी व लापरवाही भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। हल्की हंसी-मजाक न करें। विवाद हो सकता है। किसी व्यक्ति की नाराजी से मन खराब होगा। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर संतरी

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन बुद्धि का प्रयोग किसी भी समस्या का निवारण कर सकता है, यह याद रखें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों का सहयोग व साथ मिलेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यापार ठीक चलेगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर गुलाबी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन लेन-देन में जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है। कोई आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है।
लकी नंबर 2 लकी कलर नीला

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। तनाव रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। यात्रा में विशेष सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं।
लकी नंबर 9 लकी कलर बैंगनी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। मनोरंजन का समय मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबारी वृद्धि की योजना बनेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। समय की अनुकूलता रहेगी।
लकी नंबर 8 लकी कलर लाल

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय मनोरंजन में व्यतीत होगा।
लकी नंबर 6 लकी कलर भूरा

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
थकान व कमजोरी रह सकती है। खान-पान पर ध्यान दें। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर आसमानी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन विवाद को बढ़ावा न दें। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बनेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा।
लकी नंबर 3 लकी कलर संतरी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी।
लकी नंबर 4 लकी कलर बैंगनी

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्‍थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवेक से कार्य करें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें।
लकी नंबर 5 लकी कलर पिला

 

 

 

 

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

अहमदाबाद, 3 अक्टूबर (हि.स.)। दिवाली और छठ पूजा को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली ट्रेनों में अत्यधिक वेटिंग लिस्ट देखकर पश्चिम रलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय किया है। अहमदाबाद से बरौनी की ओर पहले से एक ट्रेन चलती है। अब इसी रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, जिससे यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

पश्चिम रेलवे ने आगामी दिवाली और छठ पूजा के मद्देनजर यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद और बरौनी के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत ट्रेन संख्या 09413/09414 अहमदाबाद-बरौनी-अहमदाबाद स्पेशल (कुल 12 फेरे) चलेगी। ट्रेन संख्या 09413 अहमदाबाद-बरौनी स्पेशल 08 अक्टूबर से 12 नवंबर 2024 तक प्रत्येक मंगलवार को अहमदाबाद से शाम 4 बजकर 35 मिनट पर प्रस्थान करेगी और गुरुवार को सुबह 04:00 बजे बरौनी पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09414 बरौनी-अहमदाबाद स्पेशल 10 अक्टूबर से 14 नवंबर 2024 तक प्रत्येक गुरुवार को बरौनी से प्रातः 06.00 बजे प्रस्थान करेगी तथा शुक्रवार को 23.15 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन आणंद, वडोदरा, सूरत, उधना, नंदूरबार, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, सोनपुर, पाटलीपुत्र (वाया शाहपुर पटोरी) तथा हाजीपुर स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 09413 की बुकिंग 05 अक्टूबर से यात्री आरक्षण केन्द्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी।

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (हि.स.)। हरियाणा के बहादुरगढ़ के रहने वाले एक 24 वर्षीय फैक्ट्री कर्मचारी का कटा हुआ हाथ दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल ने माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से सफल ऑपरेशन कर जोड़ दिया। सर्जरी के बाद मरीज अब बिलकुल ठीक है। नौ घंटे चले इस ऑपरेशन में सर्जरी टीम में वरिष्ठ निवासी डॉ. सोनिका, डॉ. सुकृति, डॉ. धवल, डॉ. बुली और डॉ. विग्नेश और ऑर्थोपेडिक्स से डॉ. मंजेश और डॉ. शुभम शामिल थे।

घटना के अनुसार 29 सितंबर को 24 वर्षीय फैक्ट्री कर्मचारी का लेजर वुडकटर मशीन पर काम करते हुए दाहिना हाथ पूरी तरह से कट कर अलग हो गया। कर्मचारी ने खुद अपना कटा हुआ हाथ उठाया और स्थानीय अस्पताल पहुंचा। वहां से उसे दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसे तुरंत प्लास्टिक सर्जरी विभाग में भर्ती किया गया। मरीज की हालत देख प्रोफेसर डॉ. मुकेश शर्मा के नेतृत्व में एक टीम ने तुरंत एनेस्थीसिया टीम को सतर्क किया। ओटी, ऑर्थोपेडिक टीम, ओटी नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ, ब्लड बैंक और लैब और उन्हें तुरंत ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया और हड्डियों और टेंडन को ठीक करके और माइक्रोस्कोप के तहत धमनियों, नसों और नसों को जोड़कर हाथ को फिर से लगाने में लगभग 9 घंटे लग गए।

आरएमएल अस्पताल के निदेशक प्रोफेसर डॉ. समीक भट्टाचार्य ने बताया कि यदि कटे हुए हिस्से को छह घंटे से कम समय में अस्पताल लाया जाता है तो सफल पुनर्रोपण की अच्छी संभावना होती है। उन्होंने कहा कि कटे हुए हिस्से को पानी से साफ किया जाना चाहिए या, एक सीलबंद वॉटरटाइट बैग में रखा जाना चाहिए। फिर बैग को आइस बॉक्स में रखना चाहिए।

नई दिल्ली, 03 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मराठी, पाली, प्राकृत, असमिया और बांग्ला (बंगाली) भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने को मंजूरी दे दी है।

शास्त्रीय भाषा के रूप में इन भाषाओं को शामिल करने से रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर पैदा होंगे। इसके अलावा, इन भाषाओं के प्राचीन ग्रंथों के संरक्षण, दस्तावेज़ीकरण और डिजिटलीकरण से संग्रह, अनुवाद, प्रकाशन और डिजिटल मीडिया में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

भारत सरकार ने 12 अक्टूबर 2004 को “शास्त्रीय भाषाओं” के रूप में भाषाओं की एक नई श्रेणी बनाने का निर्णय लिया और तमिल को शास्त्रीय भाषा घोषित किया था। अब से पहले तक 6 भारतीय भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया था। तामिल को 10 दिसंबर 2004, संस्कृत को 25 नवंबर 2005, तेलुगू, कन्नड़ को 31 अक्टूबर 2008, मलयालम को 08 अगस्त 2013 और उड़िया को 3 जनवरी 2014 को शास्त्री वर्ज का दर्जा दिया गया था।

पश्चिमी चंपारण(बगहा), 03अक्टूबर (हि.स.)। जगदीशपुर थाना के कठैया विशुनपुरा गांव के किसान हरिमाधव प्रसाद के पुत्र डॉ ज्वाला प्रसाद को गांधी जयंती के अवसर पर लंदन स्थित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में महात्मा गांधी लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर लंदन के मेयर,कोलंबिया की मिस वर्ल्ड,ऑस्ट्रेलिया के न्यायाधीश,सेसेल्स के पर्यटन मंत्री,ऑक्सफोर्ड के मेयर सहित लगभग 50 देशों के गणमान्य लोग उपस्थित थे। भारत के डॉ. ज्वाला प्रसाद को यह पुरस्कार मिलने पर भारतीय मूल के अनेक लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इससे पहले भारत के दो गणमान्य व्यक्तियों में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ऊर्फ बागेश्वर धाम सरकार और गोपाल दास गौर को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष गांधी जयंती पर यह पुरस्कार विशिष्ट उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है।वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते व बधाई देते हुए कहा है कि वर्ष 2024 का महात्मा गांधी पुरस्कार डॉ. ज्वाला प्रसाद को उनके उल्लेखनीय कार्य हेतु दिया जा रहा है।वर्तमान में डॉ. ज्वाला प्रसाद भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन स्वायत्त संस्था गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के निदेशक हैं और विगत वर्षो में बाढ़ से प्रभावित होने के बावजूद भी डॉ. प्रसाद ने गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति में अनेक उल्लेखनीय कार्य किए है।एक तरफ परिसर को सुरम्य बनाने से लेकर दूसरी तरफ आगंतुकों को आकर्षित करने हेतु विभिन्न कार्य किए गए हैं। वहीं बच्चो को आकर्षित करने के लिए भी कई प्रकार के उद्यम शुरू किए गए है।

डॉ प्रसाद ने यह सम्मान हासिल कर देश और दुनिया में चम्पारण और बिहार का मान बढ़ाया है।यह सभी बिहारवासियों और जिलावासियों के लिए गर्व का पल है।गौरतलब है कि डॉ ज्वाला प्रसाद सांसद श्री कुमार के गृह क्षेत्र नौतन के हैं और इनके स्कूल में सहपाठी भी रहे है।दोनों सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र रहे हैं।जदयू के हरसिद्धि विधानसभा प्रभारी राकेश सिंह ने भी इस उपलब्धि पर डॉ प्रसाद को बधाई दी है।

Chhapra: विवेकानंद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के विशेष कार्यक्रम में शिमला के आई० जी०  जय प्रकाश सिंह का आगमन हुआ। आगमन के दौरान संस्थान के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रखंड प्रमुख विपिन कुo सिंह द्वारा स्वागत अंगवस्त्र और बुके देकर किया गया।

मुख्य अतिथि ने अपने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें अपने कर्म और लक्ष्य के प्रति दृढसंकल्पित रहना अतिआवश्यक है। विद्यार्थियों में परीक्षा का दबाव कम करने तथा बेहतरीन योग्यता प्राप्त करने के उद्देश्य से सभी छात्र-छात्राओं को अभिप्रेरित और मार्गदर्शित करते हुए कहा कि अध्ययन के प्रति रोचकता और जूनून का होना बहुत जरुरी है।

उन्होंने यह भी बताया कि हमारी रूचि अधिकांशतः नकारात्मक तथ्य में ही होती है, परन्तु इसके विपरीत हमें वही रूचि उन तथ्य में लानी होंगी जिसपर हमारा उज्जवल भविष्य टीका हुआ है।

उन्होंने 10वी बोर्ड, 12वी तथा आई आई टी जी नीट आदि की सफलतम तैयारी कैसे करें, इस तथ्य पर भी बच्चो के साथ उन्होंने चर्चा की तथा परीक्षा के दौरान होने वाले समस्या समाधान हेतु भी उन्होंने विचार-विमर्श किया।

उन्होंने विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि इस संस्थान के बच्चों का प्रयास काबिले तारीफ़ है। विद्यालय के बच्चो ने भीमहत्वपूर्ण तथ्यो का अवलोकन करते हुए अपने मंतव्यों  को उनकेसमक्ष रखा।