Chhapra: छपरा नगर निगम प्रशासन के द्वारा शहर में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

निगम के अधिकारियों के द्वारा शुक्रवार को थाना चौक से साहेबगंज चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इया दौरान दुकानों के बाहर रखे सामानों को हटवाया गया। साथ ही गंदगी सड़क पर पाए जाने पर संबंधित दुकानदार से जुर्माना भी वसूला गया। 

उप नगर आयुक्त के नेतृत्व में निगम की टीम की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है। शहर में दुकानदारों के द्वारा दुकाने के सामानों को दुकान से बाहर सड़क पर निकाल के बेचे जाने से आवागमन में परेशानी होती है। जिससे सड़क जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। 

विगत दिनों जिलाधिकारी ने नगर निगम के नगर आयुक्त को शहर को स्वच्छ, सुंदर बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए अलग अलग टीमों के गठन का आदेश दिया था। जिसके आलोक में निगम प्रशासन ने अलग अलग इलाकों के लिए पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा है।  निगम के पदाधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा। 

शहर में बिना नगर निगम के अनुमति के चौक चौराहो पर किसी भी प्रकार का होर्डिंग एवं बैनर लगाना क़ानून अवैध है। जिसके लिए साथ में इसका भी जुर्माना लगाया जा रहा है। अवैध होर्डिंग बैनर लगाने वालो पर 11000 हजार का जुर्माना वसूला गया और समान भी जब्त कर लिया गया है।

अतिक्रमण धावा दल में स्वच्छता पदाधिकारी संजीव कुमार मिश्रा, सुमित कुमार, नगर प्रबंधक, अरविन्द कुमार, वेद प्रकाश वर्णवाल, टैक्स तहसीलदार पृथ्वी राय, अभिनव कुमार, नितेश चौहान एवं नगर निगम के अन्य कर्मी थे।

पटना, 27 नवम्बर (हि.स.)। बिहार में आज संगठनात्मक चुनाव को लेकर बैठक की गई। बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में सक्रिय सदस्यता एवं संगठनात्मक चुनाव को लेकर बैठक की गई। इस बैठक कि शुरुआत पार्टी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने किया।

इस बैठक में बिहार प्रभारी विनोद तावडे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, संगठन महामंत्री भिखू भाई दलसानिया के अलावा भाजपा के कई बड़े नेता और संगठन के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक को लेकर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि बूथ कमेटी का गठन और मंडल का गठन किया गया। साथ ही साथ जिला के गठन को लेकर चर्चा की गई। इसी को लेकर यह कार्यशाला तैयार की गई है और इसमें सभी बातों की जानकारी दी गई।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में संगठन चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इसको लेकर पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राज्यों में अध्यक्ष और अन्य पदों के चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। पार्टी ने जिन नेताओं को संगठन चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी हैं, उनमें बिहारी प्रभारी विनोद तावड़े, राधा मोहन सिंह, सुनील बंसल, तरुण चुग और अरुण सिंह के नाम प्रमुख हैं। इससे पहले जेपी नड्डा ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को संगठनात्मक चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार का पर्यवेक्षक बनाया है। तावड़े दोनों राज्यों में संगठन चुनाव की देखरेख करेंगे।

इसी तरह सुनील बंसल को पश्चिम बंगाल, असम, झारखंड और हरियाणा का जिम्मा मिला है।

इसके अलावा तरुण चुग के जिम्मे केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और लक्षद्वीप है। शिवप्रकाश को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का ऑब्जर्वर बनाया गया है। जबकि अरुण सिंह महाराष्ट्र, गोवा, दमन द्वीप और दादर नागर हवेली के पर्यवेक्षक होंगे। इसके साथ राधा मोहन सिंह को राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़ और गुजरात का पर्यवेक्षक बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा को मकर संक्रांति के बाद नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। पार्टी हाई लेवल पर इसकी कवायद कर रही है। नए अध्यक्ष की नियुक्ति से पहले पार्टी के भीतर राज्यवार सक्रिय सदस्यता का आकलन किया जा रहा है। बीते सप्ताह इसको लेकर नई दिल्ली में करीब छह घंटे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का आवास पर बैठक हुई थी। जेपी नड्डा का कार्यकाल लोकसभा चुनाव के बाद ही खत्म हो गया था लेकिन संगठन चुनाव की वजह से अध्यक्ष पद पर फाइनल फैसला नहीं हो पाया है।

नई दिल्ली, 27 नवंबर (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी ने बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों में असुरक्षा के माहौल पर चिंता व्यक्त की है। पार्टी ने इस्कॉन के संत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी को इसका ताजा उदाहरण बताया है। पार्टी ने उम्मीद जताई है कि भारत सरकार बांग्लादेश सरकार से अल्पसंख्यकों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को लेकर दबाव डालेगी।

पार्टी वक्तव्य के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी एक एक्स पोस्ट में इस मुद्दे को उठाया है। उन्होंने कहा है कि बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर के संत की गिरफ्तारी और अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ लगातार हो रही हिंसा की खबरें अत्यंत चिंताजनक है। उनकी केंद्र सरकार से अपील है कि इस मामले में हस्तक्षेप किया जाए और बांग्लादेश सरकार के समक्ष अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुद्दा मजबूती से उठाया जाए।

उल्लेखनीय है कि भारत ने मंगलवार को बांग्लादेश में हिन्दू धर्माचार्य चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ़्तारी और ज़मानत न दिए जाने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। साथ ही उनकी गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे अल्पसंख्यकों पर हमलों पर भी चिंता व्यक्त की थी। चिन्मय कृष्ण दास बांग्लादेश सम्मिलित सनातन जागरण जोत के प्रवक्ता भी हैं।

Chhapra: ब्रजकिशोर किंडर‌गार्टन में शैक्षणिक प्रदर्शनी सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. इस दौरान विद्यालय की पूर्ववर्ती छात्रा वैज्ञानिक डॉ रचना विधि को प्राचार्य मुकेश श्रीवास्तव एवं मुख्य अतिथि प्रो. प्रेमेन्द्र रंजन सिंह द्वारा शॉल एवं मोमेन्टो देकर किया.

वि‌द्यालय के प्राचार्य मुकेश श्रीवास्तव ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि के सम्मान समारोह की नायिका डॉ० रचना विधि इस विद्यालय  का चमकता सितारा हैं, परिवार का गर्व हैं एवं देश की धरोहर हैं। डॉ० एच. के. वर्मा ने विद्‌यालय के बच्चों को पूर्ववर्ती छात्रा रचना विधि से प्रेरित होने को कहा। ईश्वर प्रसाद सचिव, भारत विकास परिषद ने रचना विधि के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्‌यालयी शिक्षा से बनी नींव लक्ष्य प्राप्ति में अवश्य सहायक बनती है।

प्राचार्य संतोष कुमार ने कहा कि डॉ रचना विधि ने गुरु-शिष्य परंपरा को कायम रखते हुए अपनी उपलब्धि से हम गुरुओं का मान बढ़ाया है। डॉ० सुधा बाला ने रचना विधि की उपलब्धि में विद्‌यालय के शिक्षकों के योगदान की सराहना की एवं बच्चों को अपनी रुचि के अनुसार आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। के. एम प्रसाद ने कहा कि रचना विधि ने विश्व स्तर पर उपलब्धि हासिल कर ब्रजकिशोर किंडर गार्टन का ही नहीं बल्कि अपने देश का मान बढाया है। डॉ अशोक कुमार ने कहा कि बच्चों को जीवन में आगे बढ़‌ना है तो समय की कीमत पहचानें एवं स्वाध्याय अवश्य करें।

विद्‌यालय के सचिव डॉ. पंकज कुमार ने रचना विधि की उपलब्धि पर अपनी शुभकामनाएं भेजीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।मुख्य अतिथि प्रेमेन्द्र रंजन ने रचना विधि को अपनी शुभकाभनाएं देते हुए बच्चों से कहा कि सम्मान पाने के लिए आप भी परिश्रमी, दृढ‌प्रतिज्ञ, ऊर्जावान एवं विनम्र बनें। उन्होंने शिक्षक एवं अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारने में अपना भरपूर सहयोग दें।

पूर्ववर्ती डॉ छात्रा रचना विधि ने वि‌द्यालय में बिताए अपने दिनों का स्मरण करते हुए बच्चों से कहा कि आप भी कुछ ऐसा करें जिससे आपका भविष्य उज्ज्वल हो। आप अपनी रुचि के अनुरूप आगे बढ़ें। एकजुट होकर कार्य करें तो कठिनाई दूर होगी। असफलता से निराश नहीं होना है। किसी भी कार्य में असफलता सफलता की ओर बढ़ने का पहला कदम है। शिक्षण की प्रक्रिया सदैव जारी रखना है। तत्पश्चात उन्होंने बच्चों द्‌वारा पूछे गए प्रश्नों का निराकरण भी किया।

मंच संचालन वि‌‌द्यालय की शिक्षिका पूजा कुमारी एवं धन्यवाद ज्ञापन मनोज कुमार वर्मा ‘संकल्प’ ने किया.

सम्मान समारोह के पश्चात शैक्षणिक प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए गणमान्य अतिथियों एवं अभिभावकों ने बच्चों के उत्कृष्ट मॉडल को ‘वैज्ञानिक नवविचारों की उत्तम प्रस्तुति’ बताया तथा उनके रचनात्मक क्रियाकलाप की सराहना की।

Chhapra: हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में कबड्डी खेला प्रतियोगिता 2024 का आयोजन हुआ. प्रतियोगिता में  बिहार के 9 प्रमंडल कि टीमों ने भाग लिया.

कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मेजबान सारण एवं मेला कप के 3 बार के विजेता पटना के बीच खेला गया. फाइनल मैच को देखने के लिए अच्छी संख्या में खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही, जिसमें सारण ने पटना को रोमांचक मुकाबले में 14 पॉइंट्स से हराकर विजेता होने का गौरव हासिल किया.

प्रतियोगिता के बेस्ट प्लेयर सारण के दीपक सिंह को दिया गया, वही प्रतियोगिता के बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार पटना के शुभम सिंह को दिया गया.

मृत्युंजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित उक्त खेल प्रतियोगिता में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में राकेश सिंह, कौशलेंद्र जी, शिव शंकर सिंह, नीरज तिवारी,राजेश मेजर, प्रमोद कुमार, सुजीत कुमार, मुकुलेश कुमार ,बीरेन्द्र कुमार ने निभाई.

समापन समारोह में अतिथि के रूप में डॉ सुरेश प्रसाद सिंह, महासचिव बिहार भारोत्तोलन संघ, पंकज कश्यप, संयुक्त सचिव बिहार राज्य कबड्डी संघ को जिला खेल पदाधिकारी द्वारा प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया.

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने खेल को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन, सारण एवं कबड्डी संघ का आभार व्यक्त किया. मंच संचालन सुजीत कुमार के द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन कबड्डी संयोजक मृत्युंजय कुमार ने व्यक्त किया. 

Chhapra: सारण जिला प्रशासन के द्वारा तीन बच्चों को दत्तक ग्रहण की कार्रवाई पूर्ण की गई। जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में तीन बच्चों को उनके दत्तकग्राही माता-पिता को अंतिम रूप से सौंपा गया।

दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया पूरी होते ही बच्चे को नए माता-पिता को सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान दंपत्ति जोड़ों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने भाव विभोर होकर जिला प्रशासन को धन्यवाद प्रेषित किया।

बच्चों द्वारा भी अपनी खुशी एवं सहमति जिलाधिकारी को व्यक्त की गई। जिलाधिकारी सारण द्वारा दो बालिकाओं एवं एक बालक को दत्तकग्राही माता-पिता को सौंपा गया। दपत्तियों द्वारा बच्चों को गोद लेने के लिए कारा के वेब पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन किया था। जिसका क्रम आने एवं सारी प्रक्रिया से गुजरने के बाद उनके फाइनल एडॉप्शन की प्रक्रिया जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा पूर्ण की गई।

ज्ञात हो कि समाज कल्याण विभाग अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान, सारण के माध्यम से बच्चे को दत्तक ग्रहण की कार्रवाई की जाती है। संस्थान में चिल्ड्रेन इन नीड ऑफ केयर एंड प्रोटेक्शन वाले बच्चों की पूरी सुरक्षा और सुविधाओं के बीच रखकर उनका भरपूर पालन पोषण किया जाता है।

इस अवसर पर प्रभारी सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई पूजा कुमारी, बाल संरक्षण पदाधिकारी पंकज प्रसाद, समन्वयक कहकशा रसीद, दीपांशु राज, मनीष कुमार, हिमांशु कुमार पाल आदि उपस्थित थे।

जानिए बच्चे गोद लेने के लिए क्या है नियम

कोई भी ऐसा दंपत्ति जिसकी शारीरिक एवं मानसिक स्थिति सुदृढ़ हो बच्चा गोद लेने के लिए पात्र हो सकता है। यदि उन्होंने कम से कम दो वर्ष का स्थिर वैवाहिक जीवन व्यतीत किया हो तथा दत्तक ग्रहण के लिए दोनों की आपसी सहमति जरूरी है।

अलग-अलग उम्र वाले दंपत्ति के लिए अलग-अलग उम्र के बच्चे की पात्रता होती है। बच्चा गोद लेने के लिए केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण के वेबसाईट carings.wcd.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कराना होता है। जाँच के बाद बच्चा गोद लेने के पात्र माता-पिता को बच्चा गोद दिया जाता है।

एकल पुरूष अभिभावक को केवल लड़का गोद दिया जा सकता है, जबकि एकल महिला लड़का एवं लड़की दोनों को गादे ले सकती है।

दो संतान वाले दंपत्ति सामान्य बालक के दत्तक ग्रहण के लिए पात्र नहीं है। वह सिर्फ विशेष आवश्यकता वाले बालकों को ही दत्तक ग्रहण कर सकते है। देश में किसी अन्य माध्यम से बच्चा गोद लेना और देना कानूनी अपराध है।

आज का पंचांग
दिनांक 27/12 /2024 बुधवार
मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष द्वादशी
पूर्ण रात्रि तक
नक्षत्र चित्रा
पूर्ण रात्रि तक
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि कन्या
संध्या 06:07 उपरांत तुला सूर्योदय 06:16 सुबह
सूर्यास्त :04:58 संध्या,
चंद्रोदय :03:30 रात्रि (28 नवम्बर 2024)
चंद्रास्त 02:23 दोपहर
ऋतू : शरद
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
लाभ 06:16 सुबह 07:36 सुबह,
अमृत 7:36 सुबह 08:57 सुबह
काल 08:57 सुबह 10:17सुबह
शुभ 10:17 सुबह 11:37 सुबह
रोग 11:37 सुबह 12:57 दोपहर
उद्देग 12:57 दोपहर 02:18 दोपहर
चर 02:18 दोपहर 03:38 संध्या
लाभ 03:38 संध्या 04:58 संध्या
लगन : वृच्चिक
सुबह 07:45 उपरांत धनु लगन
राहुकाल
सुबह 11:37 से 12:57 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:15 से11:58 सुबह
दिशाशूल उत्तर
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले धनिया खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। सम्मान व कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ मिलने के योग हैं। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें।
लकी नंबर 2 लकी कलर पिला

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारी का पूर्ण ध्यान रखें। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति होगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। कानूनी विवादों का निपटारा होगा।
लकी नंबर 9 लकी कलर सफेद

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। सोच-समझकर व्यय करें।
लकी नंबर 7 लकी कलर केशरी

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। कानूनी बाधा दूर होगी। प्रसन्नता रहेगी। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद कर पाएँगे। काम के प्रति लापरवाही न करें। प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग व समर्थन मिलेगा। लाभ होगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर नीला

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रसन्नता रहेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। प्रयास व सहयोग से अनुकूलता आएगी। योजना फलीभूत होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। पिता से मतभेद हो सकते हैं।
लकी नंबर 2 लकी कलर गुलाबी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। पुरानी लेनदारी वसूल होगी। यात्रा सफल रहेगी। व्यवहार-कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। व्यापारिक निर्णय लेने में देरी नहीं करना चाहिए।
लकी नंबर 8 लकी कलर हरा

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भौतिक विकास के कार्यों को बल मिलेगा। फालतू खर्च होगा। भागीदारी के प्रस्ताव आएँगे। दिनचर्या नियमित रहेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। रिश्तेदारों से भेंट हो सकेगी। दूसरों की आलोचना, निंदा से दूर रहें।
लकी नंबर 3 लकी कलर नीला

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
प्रसन्नता रहेगी। स्वाभिमान रहेगा। अतिथियों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आय-व्यय में असंतुलन की स्थिति बन सकती है। प्रमाद न करें। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। वैवाहिक अड़चनें समाप्त होंगी।
लकी नंबर 1 लकी कलर लाल

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश, यात्रा व नौकरी लाभ देंगे। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। इच्छित काम पूर्ण हो सकेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य की समस्या सुलझेगी।
लकी नंबर 9 लकी कलर बैगनी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
नई योजनाओं का सूत्रपात होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यावसायिक समस्याओं का हल आपके माध्यम से हो सकेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों पर अतिविश्वास न करें।
लकी नंबर 5 लकी कलर आसमानी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। संतान पर अनावश्यक रोक न लगाएँ। धन लाभ होने की भी संभावना है। बुरी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दौड़धूप अधिक होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। सामाजिक कार्यों में सीमित रहें।
लकी नंबर 4 लकी कलर फिरोजा

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सुखद यात्रा के योग हैं। रचनात्मक काम होंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। आलस्य को त्यागें। अपने कार्यों को समय पर करने से सफलता प्राप्त हो सकती है।
लकी नंबर 7 लकी कलर संतरी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: मारूती मानस मंदिर में प्रांगण आयोजित सात दिवसीय यज्ञ के अंतिम दिन मंगलवार को विश्व विख्यात कथा वाचक महामंडलेशवर स्वामी डाॅ इंद्रदेशवरानंद का प्रवचन सुनने छपरावासी उमड़ पड़े।

महाराज जी ने वेद, गीता तथा कृष्ण के कई प्रसंगों का उल्लेख कर बहुत ही सुंदर ढंग से अपनी बातों को काफ़ी प्रभावी तरीके से रखा।

उन्होंने कहा कि जीवन में बहुत घटनाएं होती हैं, उसको पकड़ कर बैठोगे तो आगे नहीं बढ़ोगे। ईर्ष्या, घृणा, द्वेष आदि से आदमी को बचना चाहिए। कभी भी अपने पद का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। परमात्मा के नेत्रों से कोई नहीं बच सकता। हम लोग कभी-कभी चश्मा लगाकर भी सही अक्षर नहीं पहचान पाते लेकिन परमात्मा हर अक्षर पर नजर रखते हैं।

आप क्या कर रहे हैं,आपका कर्म कैसा है,उसी के अनुरूप परमात्मा आपको देखते हैं। प्रसंगवश महाराज जी ने कहा कि गलत तरीके से कमाया गया धन राक्षस बन जाता है, जो आगे नाश ही करता है। सुंदर घर, सुंदर वस्त्र, सुंदर वचन, अच्छा भोजन, यही धन का सदुपयोग है। अगर गलत तरीके से धन कमाया तो वह व्यसन,शराब,दुराचार,अपव्यय में चला जायेगा। बुरा धन निश्चित रूप से आपका बुरा ही करेगा। जब हमारे पाप इकट्ठे हो जाते हैं तो वह पाप हमारा दुश्मन बन जाता है। कर्म का फल इस धरती पर सबको भोगना पड़ता है। परमात्मा की दुनिया में जो कुछ सुंदर है, वह कई जन्मों के पुण्य का फल है।

इस अवसर पर मुख्य रूप सें भरत सिंह, जितेन्द्र कुमार सिंह, शैलेन्द्र सेंगर, पंडित रामप्रकाश मिश्रा आदि थे।

जयपुर:  करणी विहार थाना इलाके में एक बिल्डिंग के चार मंजिल से बुजुर्ग सिक्योरिटी गार्ड ने छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। फिलहाल मृतक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि छत का गेट बंद मिलने पर सिक्योरिटी गार्ड को ढूंढा तो उसका शव बिल्डिंग के पास खाली प्लाट में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। जहां रविवार दिन में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

थानाधिकारी जयसिंह बेसरा ने बताया कि मृतक महादेव मदान (62) मूलत: उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और पिछले 22 सालों से रजनी विहार करणी विहार स्थित मोहित कॉटेज में गारमेंट फैक्ट्री में रहता था। जो फैक्ट्री की सिक्योरिटी करता था। पुलिस की प्रारंभिक जांच पड़ताल में सामने आया कि उसने बिल्डिंग के चार फ्लोर से छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया। फैक्ट्री अकाउंटेंट अपने घर जाने के लिए निकला तो मृतक महादेव मदान नहीं दिखा। आवाज लगाते हुए फैक्ट्री में ढूंढते हुए छत पर जा पहुंचा,जहां चार फ्लोर का गेट बंद मिला। काफी आवाज लगाने और गेट खटखटाने के बाद भी नहीं खोला गया। शक होने पर गेट के पास स्थित छज्जे पर उतरकर छत पर पहुंचा। वहां भी महादेव मदान के नहीं मिलने पर बिल्डिंग के नीचे इधर-उधर झाक कर देखने पर पास ही खाली प्लाट में महादेव मदान पड़ा दिखा। खाली प्लाट में महादेव मदान का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और सबूत जुटाकर शव को एम्बुलेंस की मदद से एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। पुलिस ने मृतक के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इंकार किया है। फिलहाल परिजनों से इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

बेगूसराय:  बेगूसराय पुलिस ने दस मार्च को मंझौल में डीलर अरूण सिंह हत्याकांड एवं 23 जून को टेन्ट हाउस संचालक गोलीकांड का खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को हथियार एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी योगेन्द्र कुमार ने दी।

एसपी ने बताया कि मंझौल सहायक थाना क्षेत्र के पलड़ा में जन वितरण प्रणाली विक्रेता (डीलर) अरुण सिंह अय्याश किस्म का व्यक्ति था। अपने क्षेत्र की राशन कार्ड धारी महिलाओं को कार्ड कुछ-कुछ गड़बड़ी होने का बहाना बनाकर राशन नहीं देता था और अपने जाल में फंसा लेता था। इसके अनुसार यौन शोषण करता था, कई महिलाओं का उसने यौन शोषण किया। गिरफ्तार किए गए कमला निवासी मो. सोनू एवं पलड़ा निवासी मो. अशफाक राजा परिवार की महिलाओं का भी यौन शोषण किया था। इसी से आक्रोशित होकर दोनों ने अरुण सिंह की व्यवस्था ने पकड़ कर दस मार्च को सुबह करीब साढ़े तीन बजे चाकू से गला काटने के बाद गोद-गोद कर हत्या कर दी। जबकि 23 जून को अरविन्द टेन्ट हाउस के संचालक को गोली मारने में इन दोनों के साथ पवड़ा निवासी मो. ऐनायातुल्लाह भी था। पूर्व में घटित मारपीट की घटना के कारण चल रही दुश्मनी के प्रतिशोध में गोली मारी गई थी।

अपराधियों के पास से एक देशी पिस्टल, पांच गोली, एक मोटरसाईकिल एवं दो मोबाईल बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि घटना के बाद मंझौल डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व लगातार अनुसंधान कर छापेमारी किया जा रहा था। उद्भेदन करने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रेसवार्ता में मंझौल डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष अजित कुमार भी मौजूद थे।

Chhapra: गैर -राजनैतिक व सामाजिक संगठन सोशल सर्विस एक्सप्रेस की महिला इकाई एंजल द हेल्पिंग हैंड्स द्वारा अवंति लर्निंग सेंटर के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्यों के साथ “स्वस्थ बिटिया – सशक्त बिटिया ” अभियान के तहत किशोरावस्था मे होने हार्मोनल असंतुलन विषयक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शहर के नगरपालिका स्थित संस्थान में किया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत संस्था की प्रीति श्रीवास्तव द्वारा शहर की प्रमुख चिकित्सिका डॉक्टर किरण ओझा ,रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार सिंह, संस्थान के निदेशक सौरभ कुमार को पौधा प्रदान कर किया गया।

लर्निंग सेंटर के तरफ से निदेशक द्वारा डॉक्टर किरण ओझा को शॉल से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में डॉ किरण ओझा ने किशोरियों को संबोधित करते हुए कहा की किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है । महीने के उन खास दिनों में खुद का ख्याल रखने की जिम्मेवारी उनकी खुद की है । मासिक धर्म मे अगर कोई परेशानी हो रही हो तो अपने माता -पिता से बात कर तुरन्त डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए । अब समय आ गया है जब किशोरियो को निःसंकोच अपने मासिक धर्म के बारे में चर्चा करनी चाहिए। एंजल द हेल्पिंग हैंड्स की अहम सदस्या प्रीति श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए बताया कि संस्था द्वारा अपने इस जागरूकता अभियान को ज्यादा से ज्यादा किशोरियो को लाभान्वित करने की पहल में तेजी लाई जायगी।संस्था शुरू से कोशिश करती है कि किशोरियो को अच्छी और लाभप्रद जानकारी मिले।जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से माहवारी के दिनों में समाज मे जो मिथक है उन्हें नजरअंदाज करने की सलाह दी गई ।
एक छात्रा के सवाल पर की मानसिक रूप से इन दिनों में कैसे मजबूत रहा जाए और चिड़चिड़ापन न आए,डॉ ओझा ने बताया की स्वच्छता के लिए प्रतिबद्ध होने और इसे कुदरत का उपहार मान मजबूत होने की जरूरत है । कार्यक्रम में दर्जनों लड़कियों के सवाल पर डॉक्टर द्वारा जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्यरूप से लर्निंग सेंटर के शिक्षक राकेश श्रीवास्तव, समार्ट शुभम,एज़ाज़ ,रोहित आनंद उपस्थित थे जबकि जागरूकता स्तर में संस्था की प्रीति श्रीवास्तव काव्यांजलि, आस्था ,पलक प्रियंका, निशिता, स्नेहा, अर्पिता, खुशी , रितु, ईशा , रिधि गोपाल, प्रियांशी, लवली, कनक , सोनी, साक्षी सहित कई किशोरियाँ उपस्थित थीं।

Chhapra: अंतरराष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को शपथ दिलाने के बाद वृक्षारोपण किया गया। तदोपरांत नगर क्षेत्र में नशा के दुष्प्रभाव से बचने और इसके विरुद्ध जागरूकता हेतु पैदल मार्च का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस उपाधीक्षक(मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक(रक्षित), पुलिस उपाधीक्षक(प्रशिक्षु) सहित सभी पुलिस इंस्पेक्टर/सभी पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों ने भाग लिया। इस क्रम में आज जिला में पुलिस केंद्र छपरा सहित थाना, अनुमंडल व जिलास्तर पर विभिन्न कार्यलयों/प्रतिष्ठानों में शपथग्रहण समारोह, वृक्षारोपण सहित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विद्यार्थियों/युवाओं के बीच जागरूकता हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का ऑनलाइन व ऑफलाइन आयोजन भी किया जा रहा है। सारण जिला के सभीजनों से अपील है कि नशामुक्ति हेतु स्वयं भी जागरूक होएं और अपने आसपास भी लोगों को जागरूक करें ताकि इसके दुष्प्रभाव से बचकर अपने परिवार, समाज और देश की तरक्की में अपनी भूमिका निभा सके। नशामुक्त सारण बनाने में सभी से सक्रिय सहयोग व भागीदारी की अपील की जाती है।