Breaking News

भारतीय सिनेमा के वी. शांताराम की भूमिका निभाएंगे सिद्धांत चतुर्वेदी

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी को आखिरी बार फिल्म ‘धड़क 2’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी नजर आई थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को दर्शकों की तरफ से खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। फिलहाल सिद्धांत अपनी नई परियोजना के लिए तैयार हैं, जो एक बायोपिक होगी। इस फिल्म में वह मशहूर फिल्म निर्माता वी शांताराम का किरदार निभाते दिखाई देंगे। उत्सुकता और रोमांच बढ़ाने के लिए इस बायोपिक से सिद्धांत की पहली झलक भी पहले ही शेयर कर दी गई है।

SHAILFORD
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

फिल्म की कास्ट और निर्देशक

इस बायोपिक को अभिजीत शिरीष देशपांडे ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में वी शांताराम के जीवन और उनके सिनेमा में योगदान को पर्दे पर दिखाया जाएगा। सिद्धांत ने अपने पोस्टर के साथ लिखा, “भारतीय सिनेमा को नया रूप देने वाला विद्रोही वापस वहीं आ गया है, जहां उसकी जगह है।” पोस्टर में सिद्धांत धोती-कुर्ता और टोप़ी में नजर आ रहे हैं, जो उनके लुक को बेहद शानदार बना रहा है। फिल्म में तमन्ना भाटिया और फरदीन खान भी प्रमुख भूमिकाओं में होंगे। हालांकि, फिल्म का नाम और रिलीज़ डेट अभी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं हुई है।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

वी शांताराम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। उन्होंने हिंदी और मराठी सिनेमा में सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्मों के जरिए एक नई दिशा दी। उनके बेहतरीन कामों में ‘अमर भूपाली’ (1951), ‘दो आंखें बारह हाथ’ (1957) और ‘नवरंग’ (1959) जैसी फिल्में शामिल हैं। उनके प्रभाव की सीमा केवल भारत तक सीमित नहीं रही, उनकी फिल्म ‘मानूस’ की तारीफ खुद चार्ली चैपलिन ने की थी। सिद्धांत की यह बायोपिक दर्शकों को न केवल वी शांताराम के जीवन और संघर्ष से अवगत कराएगी, बल्कि भारतीय सिनेमा के सुनहरे दौर और उसके नवाचारों की झलक भी पेश करेगी।

SHARDA
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें