⚡
Breaking News

सारण क्रिकेट लीग-2026 के ग्रैंड फिनाले एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ने विजेता एवं उपविजेता टीम को प्रदान की ट्रॉफी

5 Min Read

Patna: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के ऊर्जा स्टेडियम में आयोजित सारण क्रिकेट लीग-2026 के ग्रैंड फिनाले एवं पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्द्धन किया। मुख्यमंत्री ने एकमा चैलेंजर्स एवं गरखा राइडर्स के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले का लाइव प्रदर्शन देखा। रोमांचक मुकाबले में गरखा राइडर्स ने जीत दर्ज कर सारण क्रिकेट लीग-2026 का खिताब अपने नाम किया।

SHAILFORD
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने गरखा राइडर्स एवं एकमा चैलेंजर्स की टीम को फाइनल मुकाबले में पहुंचने और शानदार खेल प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बिहार विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। खेल के क्षेत्र में भी बिहार के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। आज बिहार के कई खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा बनकर देश के लिए खेल रहे हैं, यह पूरे बिहार के लिए गौरव की बात है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ की व्यवस्था सुनिश्चित की है। इसके तहत गोपालगंज निवासी मुकेश कुमार और सासाराम निवासी आकाशदीप को डी०एस०पी० के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि बिहार के बच्चे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें और राज्य का नाम रोशन करें, इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

DOON
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को बढ़ावा देने के लिए दिसंबर महीने से चार माह का खेल कैलेंडर बनाकर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जायेगा। इसके माध्यम से विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी और युवाओं में प्रतिस्पर्द्धा की भावना विकसित होगी। बिहार के विभिन्न जिलों में मशाल अभियान का आयोजन किया जा रहा है। राज्य में करीब 20 स्थानों पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा है। इन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हॉकी, बैडमिंटन, क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों के लिए समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को समृद्ध एवं विकसित बनाने का जो सपना देखा है, उसे आगे बढ़ाने के लिए हम सभी संकल्पित हैं। राज्य सरकार युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना के मोइनुल हक स्टेडियम को नये अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के रूप में विकसित करने की योजना है। अगले महीने केंद्रीय गृह मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी बिहार आने वाले हैं।

मोइनुल हक स्टेडियम को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के रूप में विकसित करने हेतु उनके द्वारा शिलान्यास कराया जायेगा। ऊर्जा स्टेडियम में 10 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता वाली गैलरी का निर्माण कराया जाएगा। इस स्टेडियम को और व्यवस्थित एवं विकसित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने सारण क्रिकेट लीग की पहल करने वाले सांसद राजीव प्रताप रूडी, सारण क्रिकेट लीग के आयोजक अरविंद कुमार तथा पूरी आयोजन टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से ग्रामीण एवं स्थानीय स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह का आयोजन निरंतर होता रहेगा और इसके माध्यम से अधिक से अधिक युवा क्रिकेट के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाएंगे। समापन समारोह में मुख्यमंत्री ने विजेता टीम गरखा राइडर्स एवं उपविजेता टीम ए चैलेंजर्स को ट्रॉफी प्रदान की। इसके साथ ही प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सांसद राजीव प्रताप रूडी, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत सचिव कुंदन कुमार, सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, खिलाड़ी वासन, अभिनेता क्रांति प्रकाश, रैपर स्लोका सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरीय अधिकारी, खिलाड़ी एवं आयोजन मंडल के सदस्य उपस्थित थे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕