Breaking News

तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

Screenshot
खबर सुनें
▶ Press play to listen

नई दिल्ली, 17 मई (हि.स.)। रेल मंत्रालय ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने की घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। मंत्रालय के अनुसार जांच में आग लगने के कारणों, सुरक्षा मानकों और आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

SHAILFORD
विज्ञापन

यह घटना रविवार सुबह मध्य प्रदेश के कोटा रेल मंडल में लूनी रिछा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशनों के बीच हुई। राजधानी एक्सप्रेस संख्या 12431 के बी-1 कोच में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रभावित डिब्बा एसएलआर कोच के निकट था।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सुबह लगभग 5:15 बजे कोच से धुआं और लपटें उठती दिखाई दीं। सूचना मिलते ही ट्रेन को तुरंत रोका गया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बी-1 कोच में करीब 68 यात्री सवार थे।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारियों और ट्रेन स्टाफ की त्वरित कार्रवाई से सभी यात्रियों को लगभग 15 मिनट में बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग के कारण कोच पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

घटना के बाद राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गए। एहतियात के तौर पर दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर कुछ समय के लिए रेल संचालन रोका गया। प्रभावित डिब्बे को ट्रेन से अलग कर विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई।

रेल मंत्रालय ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी तकनीकी और परिचालन संबंधी पहलुओं की जांच करेंगे। राजधानी एक्सप्रेस रविवार सुबह रतलाम जंक्शन से रवाना हुई थी और कोटा पहुंचने से पहले यह घटना हुई।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें