कोलकाता, 04 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में कई सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शुरुआती जानकारी के अनुसार कई जगहों पर मुकाबला कड़ा बना हुआ है। ताजा रुझानों के अनुसार भाजपा 121 सीटों पर आगे चल रही है जबकि तृणमूल कांग्रेस 87 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कोलकाता की हाई प्रोफाइल भवानीपुर सीट से भी बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। दूसरे राउंड की गिनती के बाद भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधीकारी 1558 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पिछड़ रही हैं। 16 अगस्त को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा बिहार एथलेटिक्स टीम का चयन, सारण के खिलाड़ी लेंगे भाग झाड़ग्राम जिले के गोपीबल्लभपुर विधानसभा क्षेत्र में पहले राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार राजेश महतो 4373 वोट के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अजीत महतो को 2862 वोट मिले हैं। इस प्रकार भाजपा उम्मीदवार 1511 वोटों से आगे हैं। 5वीं नेशनल जेवलिन डे पर सारण के खिलाड़ियों को प्रतिनिधित्व का मिलेगा मौका वहीं, मेदिनीपुर विधानसभा सीट पर दूसरे राउंड की गिनती के बाद भाजपा उम्मीदवार शंकर गुच्छेत 2664 वोटों की बढ़त के साथ आगे बताए जा रहे हैं। इसी तरह गढ़बेता विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार प्रदीप लोधा करीब 1500 वोटों से आगे चल रहे हैं। सारण में पुलिस ने देर रात होटलों और हॉस्टलों की ली तलाशी पश्चिम बर्धमान जिले के औद्योगिक क्षेत्र दुर्गापुर-आसनसोल की सभी नौ सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने बढ़त बना रखी है। इसी तरह जंगल महल की पश्चिम मेदिनीपुर बांकुड़ा एवं झारग्राम में भी भारतीय जनता पार्टी तृणमूल से काफी आगे नजर आ रही है। खड़गपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी तपन भुइंया 2559 वोटों से आगे चल रहे हैं।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
कोलकाता, 04 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में कई सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शुरुआती जानकारी के अनुसार कई जगहों पर मुकाबला कड़ा बना हुआ है। ताजा रुझानों के अनुसार भाजपा 121 सीटों पर आगे चल रही है जबकि तृणमूल कांग्रेस 87 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
विज्ञापन
कोलकाता की हाई प्रोफाइल भवानीपुर सीट से भी बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। दूसरे राउंड की गिनती के बाद भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधीकारी 1558 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पिछड़ रही हैं।
झाड़ग्राम जिले के गोपीबल्लभपुर विधानसभा क्षेत्र में पहले राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार राजेश महतो 4373 वोट के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अजीत महतो को 2862 वोट मिले हैं। इस प्रकार भाजपा उम्मीदवार 1511 वोटों से आगे हैं।
वहीं, मेदिनीपुर विधानसभा सीट पर दूसरे राउंड की गिनती के बाद भाजपा उम्मीदवार शंकर गुच्छेत 2664 वोटों की बढ़त के साथ आगे बताए जा रहे हैं। इसी तरह गढ़बेता विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार प्रदीप लोधा करीब 1500 वोटों से आगे चल रहे हैं।
पश्चिम बर्धमान जिले के औद्योगिक क्षेत्र दुर्गापुर-आसनसोल की सभी नौ सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने बढ़त बना रखी है। इसी तरह जंगल महल की पश्चिम मेदिनीपुर बांकुड़ा एवं झारग्राम में भी भारतीय जनता पार्टी तृणमूल से काफी आगे नजर आ रही है।
विज्ञापन
खड़गपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी तपन भुइंया 2559 वोटों से आगे चल रहे हैं।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।