Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश, जिलाधिकारी ने किया वृक्षारोपण

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी सोनू कुमार तथा पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) स्वीटी सिंह द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन तथा प्राकृतिक संसाधनों के क्षरण की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण एवं पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल ऑक्सीजन प्रदान नहीं करते, बल्कि जैव विविधता के संरक्षण, भूजल स्तर को बनाए रखने तथा पृथ्वी के तापमान को नियंत्रित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहें, बल्कि उनके संरक्षण एवं संवर्धन का भी संकल्प लें। उन्होंने कहा कि एक पेड़ लगाने और उसे विकसित करने का प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य उपहार है। पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने के लिए सामूहिक जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

वन प्रमंडल पदाधिकारी ने भी पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिये अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण तथा हरित आवरण बढ़ाने के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें