नई दिल्ली: देश की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में पांच का कुल बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) पिछले हफ्ते 72,284.74 करोड़ रुपये बढ़ गया। इसमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इंफोसिस को सबसे ज्यादा लाभ हुआ है। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक जिन पांच कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में इजाफा हुआ है, उसमें भारती एयरटेल, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और इंफोसिस प्रमुख है, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, लार्सन एंड टुब्रो और एलआईसी के मार्केट कैप में इस दौरान गिरावट दर्ज हुई है। श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद महाविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 35,909.52 करोड़ रुपये बढ़कर 11,71,862.37 करोड़ रुपये हो गया। इंफोसिस का मार्केट कैप 23,404.55 करोड़ रुपये बढ़कर 6,71,366.53 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 6,720.28 करोड़ रुपये बढ़कर 6,52,396.39 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का मूल्यांकन 3,791.9 करोड़ रुपये बढ़कर 12,01,832.74 करोड़ रुपये हो गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह | राजेंद्र स्टेडियम में परेड पूर्वाभ्यास का एसएसपी ने किया निरीक्षण उल्लेखनीय है कि इस अवधि में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 35,116.76 करोड़ रुपये घटकर 20,85,218.71 करोड़ रुपये रह गया। इसके बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। पिछले हफ्ते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) सेंसेक्स महज 5.7 अंक चढ़ा, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी में 16.5 अंकों की गिरावट आई है। Solar Eclipse | सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर असर, जानें, किस राशि को लाभ और किसे रहना होगा सावधान
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
नई दिल्ली: देश की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में पांच का कुल बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) पिछले हफ्ते 72,284.74 करोड़ रुपये बढ़ गया। इसमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इंफोसिस को सबसे ज्यादा लाभ हुआ है।
विज्ञापन
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक जिन पांच कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में इजाफा हुआ है, उसमें भारती एयरटेल, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और इंफोसिस प्रमुख है, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, लार्सन एंड टुब्रो और एलआईसी के मार्केट कैप में इस दौरान गिरावट दर्ज हुई है।
आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 35,909.52 करोड़ रुपये बढ़कर 11,71,862.37 करोड़ रुपये हो गया। इंफोसिस का मार्केट कैप 23,404.55 करोड़ रुपये बढ़कर 6,71,366.53 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 6,720.28 करोड़ रुपये बढ़कर 6,52,396.39 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का मूल्यांकन 3,791.9 करोड़ रुपये बढ़कर 12,01,832.74 करोड़ रुपये हो गया।
उल्लेखनीय है कि इस अवधि में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 35,116.76 करोड़ रुपये घटकर 20,85,218.71 करोड़ रुपये रह गया। इसके बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। पिछले हफ्ते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) सेंसेक्स महज 5.7 अंक चढ़ा, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी में 16.5 अंकों की गिरावट आई है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ