Breaking News

Horoscope राशिफल | मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल

8 Min Read

आज तारीख है 19 सितंबर 2026, दिन शनिवार। आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपकी राशि के अनुसार आज का दिन कैसा रहने वाला है। तो चिंता मत कीजिए। हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव के अनुसार आज का दिन कैसा बीतेगा, आज का शुभ अंक और लकी रंग क्या रहेगा, इसका आकलन किया है। तो आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से आज का राशिफल

SHAILFORD
विज्ञापन

आज का राशिफल

मेष 🐐

(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

पुराना रोग उभर सकता है। अनहोनी की आशंका रहेगी। मातहतों से कहासुनी हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और आप कुछ ऐसा करने का प्रयास करेंगे, जो परिवार को तो खुश करेगा ही, साथ ही आपके प्रेम संबंधों को भी मजबूती प्रदान करेगा।

DOON
विज्ञापन

लकी नंबर: 8
लकी कलर: ग्रे

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

वृषभ 🐂

(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

आंखों को चोट और रोग से बचाएं। धन प्राप्ति सुगम होगी। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। घर के सदस्यों के बीच आपसी मनमुटाव होगा, लेकिन आप तटस्थ रहेंगे। ऐसे में धैर्य से काम लेंगे तो स्थिति बेहतर होगी। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

लकी नंबर: 6
लकी कलर: महरून

मिथुन 👫

(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

राज्य से प्रसन्नता रहेगी। कोई बड़ा काम हो सकता है। नई योजना बनेगी। नया उपक्रम प्रारंभ हो सकता है। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। यदि आप राजनीति के क्षेत्र में हैं तो आज के दिन कहीं बाहर जाने से बचें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर में किसी बात को लेकर आपसी प्रेम में वृद्धि होगी।

लकी नंबर: 7
लकी कलर: आसमानी

कर्क 🦀

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। मानसिक बेचैनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। अधिकार प्राप्ति के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। यदि आप मनोरंजन या खेल के क्षेत्र में हैं तो आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों भरा हो सकता है। आपके काम को लेकर वाहवाही होगी, जो आपको आनंदित कर देगी।

लकी नंबर: 4
लकी कलर: संतरी

सिंह 🦁

(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

राजभय रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। लेन-देन में जल्दबाजी हानि दे सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था में मुश्किल हो सकती है। दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता और तनाव रहेंगे। यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करने या किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने का सोच रहे हैं, तो आज का दिन उसके लिए शुभ है। माता-पिता का आशीर्वाद लेना न भूलें।

लकी नंबर: 2
लकी कलर: हरा

कन्या 👩

(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

प्रेम-प्रसंग में आशातीत सफलता प्राप्त होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे और लॉटरी से दूर रहें। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। जोखिम भरे काम सामने आएंगे, लेकिन आप उन्हें चुनौती के रूप में लेंगे। सभी के साथ आपका स्वभाव अच्छा रहेगा, लेकिन फिर भी कोई आपसे द्वेष की भावना रख सकता है।

लकी नंबर: 6
लकी कलर: श्वेत

तुला ⚖️

(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आय में वृद्धि होगी। कारोबार लाभप्रद रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। कुछ लोगों पर संदेह होगा और आप उन्हें लेकर सजग रहेंगे। व्यापार में अपने प्रतिद्वंद्वियों से चुनौती मिलेगी, लेकिन संयम से काम लें।

लकी नंबर: 9
लकी कलर: स्लेटी

वृश्चिक 🦂

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

पराक्रम और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। मन में कोई इच्छा है तो आज उसके पूरे होने के संकेत हैं। आज का दिन आपकी कुंडली के अनुसार बहुत शुभ है और आप जो चाहेंगे, वैसा ही होने के संकेत हैं।

लकी नंबर: 7
लकी कलर: केसरी

धनु 🏹

(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पुराना रोग उभर सकता है। दुखद समाचार की प्राप्ति संभव है। किसी के उकसाने में न आएं। बात बिगड़ सकती है। आवश्यक निर्णय सोच-समझकर लें। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान हो सकती है। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं और घर में किसी को इस बारे में बता नहीं पा रहे हैं, तो आज किसी ऐसे व्यक्ति से यह बात साझा कर सकते हैं, जो बाद में आपकी बहुत सहायता करेगा।

लकी नंबर: 5
लकी कलर: नीला

मकर 🐊

(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में बुद्धिबल से उन्नति होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। कहीं बाहर यात्रा करने के योग हैं, लेकिन यह यात्रा काम के सिलसिले में ही होगी। नौकरी को लेकर आशान्वित रहेंगे और मन लगाकर काम करने का प्रयास करेंगे।

लकी नंबर: 9
लकी कलर: पीला

कुंभ 🍯

(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

शत्रु भय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। जोखिम और जमानत के कार्य टालें। भूमि और भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बन सकती है। आर्थिक उन्नति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आपके ग्राहक आपसे प्रसन्न होंगे और आपके व्यवहार के लिए आपकी सराहना करेंगे, जिससे आपका मन भी प्रसन्न होगा। बड़ों से मार्गदर्शन मिलेगा।

लकी नंबर: 3
लकी कलर: गुलाबी

मीन 🐳

(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। अज्ञात भय सताएगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कुसंगति से बचें। चिंता रहेगी। मन मौज-मस्ती वाला रहेगा और काम करने का मन कम ही करेगा। शरीर में सुस्ती भी छाई रहेगी, लेकिन किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है।

लकी नंबर: 1
लकी कलर: भूरा

आपका दिन मंगलमय हो।

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें