Breaking News

आंशिक रूप से चालू एक्सप्रेसवे पर टोल की दरों को केंद्र सरकार ने घटाया, नए नियम 15 फरवरी से होंगे लागू

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

नई दिल्ली, 12 फ़रवरी (हि.स.)। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग टोल शुल्क नियमों में संशोधन कर आंशिक रूप चालू राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे में टोल टैक्स की दरों को घटा दिया है। नए प्रावधान के तहत यदि कोई एक्सप्रेसवे पूरी तरह से चालू नहीं है और केवल आंशिक रूप से खुला है, तो उस पर टोल शुल्क राष्ट्रीय राजमार्ग की दरों के अनुसार कम दर पर लिया जाएगा। संशोधित नियम 15 फरवरी से लागू होंगे।

SHARDA
विज्ञापन

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में एक्सप्रेसवे पर टोल शुल्क सामान्य राष्ट्रीय राजमार्गों की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक लिया जाता है, क्योंकि ये नियंत्रित पहुंच वाले, तेज और सुगम यात्रा का अनुभव प्रदान करते हैं। लेकिन अब आंशिक रूप से चालू एक्सप्रेसवे पर यह शुल्क कम दर पर लिया जाएगा।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

मंत्रालय ने बताया कि इस संशोधन का उद्देश्य लोगों को खुले हुए हिस्सों पर यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित करना है, जिससे पुराने राष्ट्रीय राजमार्गों पर भीड़ कम होगी, लॉजिस्टिक्स और यात्रियों की आवाजाही तेज होगी और ट्रैफिक जाम से होने वाले प्रदूषण में कमी आएगी।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने हाल ही में इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दर निर्धारण और संग्रहण) (संशोधन) नियम, 2026 को अधिसूचित किया है। यह नियम एक वर्ष तक लागू रहेगा या फिर तब तक जब तक संबंधित एक्सप्रेसवे पूरी तरह से चालू नहीं हो जाता, जो भी पहले हो।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें