Breaking News

सारण में अदानी समूह की बड़ी पहल, अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल अदानी सेंटर फॉर आई डिजिज का भूमि पूजन करेंगे गौतम अदानी

Surabhit Dutt
Surabhit Dutt is a multimedia journalist and public relations expert with over 15 years of experience in the digital media industry. He is Founder and Editor-in-Chief...
3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: गौतम अदानी रविवार को बिहार के सारण जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे भूमि पूजन समारोह में सम्मिलित होंगे। जहां उत्तरी एवं मध्य भारत के वंचित क्षेत्रों के लिए व्यापक नेत्र देखभाल तथा कौशल विकास प्रणाली की योजनाओं का अनावरण करेंगे।

SHAILFORD
विज्ञापन

यह कार्यक्रम अदानी फाउंडेशन और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इस पहल को ग्रामीण क्षेत्रों में किफायती स्वास्थ्य सेवा अवसंरचना के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

SHARDA
विज्ञापन

सारण जिले के मस्तिचक गांव में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल अदानी सेंटर फॉर आई डिजिज एवम अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल अदानी ट्रेनिंग सेंटर फॉर ऑपथैल्मिक मेडिसिन बिहार से शुरुआत करते हुए, भारत के ग्रामीण क्षेत्रों से अंधापन एवम दृष्टिदोष के उन्मूलन की दिशा में साझा संकल्प होगा।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

कार्यक्रम में उद्योगपति गौतम अदानी के साथ डॉ प्रीति अदानी, चेयरपर्सन, अदानी फाउंडेशन, प्रणव अदानी डाइरेक्टर अदानी इंटरप्राइजेज और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल की ओर से मृत्युंजय तिवारी, को-फाउंडर, सीइओ एवम एक्जीक्यूटिव ट्रस्टी, रविकांत, चेयरमैन, एड्वाइजरी बोर्ड, (प्रो) डॉ राजवर्धन आजाद चेयरमैन क्लीनिकल एवम रिसर्च एड्वाइजरी बोर्ड, डॉ अजित कुमार पोद्दार, मेडिकल डायरेक्टर उपस्थित रहेंगे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सारण जिले के मस्तिचक गांव में विकसित की जाने वाली विस्तारित प्रणाली पूर्ण होने के बाद दुनिया के सबसे बड़े ग्रामीण नेत्र देखभाल नेटवर्क में से एक होगी। इसके माध्यम से किफायती इलाज, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच, कौशल विकास क्षमता तथा अंतिम छोर तक चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

गौतम अदानी की यह यात्रा व्यापार, स्वास्थ्य सेवा और सार्वजनिक नीति से जुड़े क्षेत्रों में विशेष चर्चा का विषय बनी हुई है। माना जा रहा है कि यह दौरा बिहार में अवसंरचना, ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, सीमेंट, शहरी गैस वितरण और सामुदायिक विकास परियोजनाओं में अदानी समूह की बढ़ती सक्रियता को नई दिशा देगा।

इस कार्यक्रम की प्रेरणा गौतम अदानी के “सेवा ही साधना है” के दर्शन से जुड़ी बताई जा रही है। यह विचार राष्ट्र निर्माण और सामाजिक परिवर्तन में सेवा की भूमिका को प्रमुखता देता है तथा देशभर में समूह की सामाजिक और जनकल्याणकारी पहलों का आधार रहा है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
Surabhit Dutt is a multimedia journalist and public relations expert with over 15 years of experience in the digital media industry. He is Founder and Editor-in-Chief of chhapratoday.com. With more than a decade of experience in public relations, Surabhit combines strategic communication expertise with strong hands-on reporting skills. Over the years, he has been associated with several reputed media organizations contributing extensively to digital journalism and media outreach.
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें