पटना, 29 जनवरी (हि.स.)। बिहार के कुछ जिलों में बुधवार को हुई बारिश के बाद ठंड एक बार फिर बढ़ गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी राज्य के 5 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि पटना समेत कई अन्य जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि पटना सहित राज्य के अधिकतर जिलों में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। आज का पंचांग | शुद्ध ज्येष्ठ शुक्लपक्ष सप्तमी मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और छपरा जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। दिन में मौसम थोड़ा राहत भरा रहेगा, लेकिन शाम होते ही कनकनी बढ़ेगी और रात के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस होगा। Inner Wheel Club Saran का सम्मान समारोह आयोजित, सत्र 2025-26 के सहयोगियों को किया गया सम्मानित मौसम विभाग के मुताबिक शाम होते-होते कनकनी बढ़ सकती है और रात के दौरान कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। आज राज्य में अधिकतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।बीते 24 घंटों की बात करें तो बगहा में तेज बारिश दर्ज की गई, जबकि बक्सर में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके अलावा औरंगाबाद, बेतिया, सुपौल, दरभंगा,मधुबनी समेत 10 जिलों में सुबह के समय कोहरे के साथ बादल छाए रहे। 7.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ भागलपुर जिला राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा। प्रतिभा को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर भारत के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण बिहार में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ी है, जिससे बादल बन रहे हैं और कुछ इलाकों में बारिश हो रही है। साथ ही पछुआ और पूरवा हवाओं के टकराव से भी मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
पटना, 29 जनवरी (हि.स.)। बिहार के कुछ जिलों में बुधवार को हुई बारिश के बाद ठंड एक बार फिर बढ़ गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी राज्य के 5 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि पटना समेत कई अन्य जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि पटना सहित राज्य के अधिकतर जिलों में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और छपरा जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। दिन में मौसम थोड़ा राहत भरा रहेगा, लेकिन शाम होते ही कनकनी बढ़ेगी और रात के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस होगा।
मौसम विभाग के मुताबिक शाम होते-होते कनकनी बढ़ सकती है और रात के दौरान कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। आज राज्य में अधिकतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।बीते 24 घंटों की बात करें तो बगहा में तेज बारिश दर्ज की गई, जबकि बक्सर में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके अलावा औरंगाबाद, बेतिया, सुपौल, दरभंगा,मधुबनी समेत 10 जिलों में सुबह के समय कोहरे के साथ बादल छाए रहे। 7.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ भागलपुर जिला राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर भारत के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण बिहार में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ी है, जिससे बादल बन रहे हैं और कुछ इलाकों में बारिश हो रही है। साथ ही पछुआ और पूरवा हवाओं के टकराव से भी मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ