Breaking News

दो बाइक पर सवार चार बदमाशों को ग्रामीणों ने हथियार के साथ पकड़ा

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

अररिया: फारबिसगंज थाना क्षेत्र के भागकोहलिया नया टोला वार्ड संख्या 11 में शिवराम मंडल पिता गिरानंद मंडल के घर दो बाइक पर सवार चार बदमाश लूटपाट की नीयत से घुसे। जिसमें से दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ कर जमकर पिटाई की। जबकि दो बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से गृहस्वामिनी गीता देवी के गले का सोने का चेन छीनकर मौके से फरार हो गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों के पास से एक देशी पिस्टल,दो जिंदा कारतूस और एक बुलेट निबंधन संख्या बीआर 38-2209 बरामद किया गया।मामले को लेकर गृहस्वामी शिवराम मंडल ने शुक्रवार को फारबिसगंज थाना में आवेदन देकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।भीड़ के हत्थे चढ़ा बदमाश में एक भरगामा थाना क्षेत्र के सोनापुर वार्ड संख्या 5 निवासी 22 वर्षीय सौरभ कुमार पिता स्व.शिवनारायण मंडल और दूसरा सिमराहा थाना क्षेत्र के बेलाही गांव का रहने वाला 20 वर्षीय रवि कुमार पिता रमेश मंडल है।

VIPS
विज्ञापन

थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि दोपहर को जब वह मकई के फसल को सुखा रहा था तो दो बाइक पर सवार चार बदमाश सीधे उसके दरवाजे पर पहुंचकर आंगन में घुस गया और उसकी पत्नी गीता देवी के साथ मारपीट करने लगा।विरोध करने पर पिस्टल की बट से चेहरे पर प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिससे उसकी पत्नी का खून तेजी से बहने लगा।जबकि बदमाशों ने उनके ऊपर हथियार सटाते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी क्रम में बदमाशों ने उनकी पत्नी के गले से सोने का चेन कीमत 70 हजार रूपये छिन कर हथियार लहराते हुए एक बाइक से भाग गया। जबकि दूसरे बाइक पर सवार बदमाशों को अगल बगल के लोगों ने पकड़ लिया और फिर उनकी पिटाई की। जिसमें एक बदमाश भी बुरी तरह घायल हुआ।पकड़ गए बदमाश के पास से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ बुलेट मोटरसाइकिल बरामद किया गया।पीड़ित गृहस्वामी ने घटना से डर और भय होने की बात करते हुए जानमाल की सुरक्षा की मांग की है।

DOON
विज्ञापन

मामले को लेकर फारबिसगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने दो बदमाशों के पास से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ बुलेट बाइक बरामद होने की जानकारी दी।घायल बदमाश का फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज देने की बात कही।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें