देवरिया में इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर दर्जनों ट्रेन का मार्ग परिवर्तन, यहां देखें ट्रेन की सूची…
Chhapra: रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के देवरिया सदर स्टेशन यार्ड में यातायात सुविधायें बढ़ाने के लिये 16 से 19 फरवरी, 2023 तक प्री-नाॅन इंटरलाॅक एवं 20 से 22 फरवरी, 2023 तक नॉन-इंटरलॉक कार्य किये जाने के कारण कुछ गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, नियंत्रण, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन एवं पुनर्निधारण निम्नवत् किया जायेगा।
इन ट्रेनों को किया गया निरस्त
– गोरखपुर से 19, 20, 21 एवं 22 फरवरी, 2023 को चलने वाली 15028 गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– हटिया से 20, 21, 22 एवं 23 फरवरी, 2023 को चलने वाली 15027 हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– गोरखपुर से 20, 21 एवं 22 फरवरी, 2023 को चलने वाली 05142 गोरखपुर-सीवान अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
– बनारस एवं गोरखपुर से 20, 21 एवं 22 फरवरी, 2023 को चलने वाली 15104/15103 बनारस-गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– सीवान से 21 एवं 22 फरवरी, 2023 को चलने वाली 05141 सीवान-नकहा जंगल अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
– छपरा एवं नौतनवा से 20 एवं 21 फरवरी, 2023 को चलने वाली 15105/15106 छपरा-नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– गोरखपुर से 20, 21 एवं 22 फरवरी, 2023 को चलने वाली 15131 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– वाराणसी से 20 एवं 21 फरवरी, 2023 को चलने वाली 15132 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– मथुरा जं. से 20 एवं 21 फरवरी, 2023 को चलने वाली 22532 मथुरा जं.-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– छपरा से 20 फरवरी,2023 को चलने वाली 22531 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।
इनका हुआ मार्ग परिवर्तन
– दरभंगा से 17 फरवरी, 2023 को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग सीवान-देवरिया सदर-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी।
– बरौनी से 17, 20, 21 एवं 22 फरवरी, 2023 को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग सीवान-देवरिया सदर-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी।
– सहरसा से 20, 21 एवं 22 फरवरी, 2023 को चलने वाली 12553 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग सीवान-देवरिया सदर-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी।
– न्यू जलपाईगुड़ी से 20 फरवरी, 2023 को चलने वाली 19602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग सीवान-देवरिया सदर-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी।
– सहरसा से 20 फरवरी, 2023 को चलने वाली 12203 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग सीवान-देवरिया सदर-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी।
– नई दिल्ली से 19, 20 एवं 21 फरवरी, 2023 को चलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-देवरिया सदर-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर -कप्तानगंज-थावे-सीवान के रास्ते चलायी जायेगी।
– अमृतसर से 19 फरवरी, 2023 को चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेेस अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-देवरिया सदर-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-थावे-सीवान के रास्ते चलायी जायेगी।
– नई दिल्ली से 20 एवं 21 फरवरी, 2023 को चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-देवरिया सदर-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-थावे-सीवान के रास्ते चलायी जायेगी।
– अमृतसर से 20 फरवरी, 2023 को चलने वाली 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-देवरिया सदर-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-थावे-सीवान के रास्ते चलायी जायेगी।
– उदयपुर सिटी से 20 फरवरी, 2023 को चलने वाली 19615 उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-देवरिया सदर-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-थावे-सीवान के रास्ते चलायी जायेगी।
– बरौनी से 20 फरवरी, 2023 को चलने वाली 12521 बरौनी-एर्नाकुलम एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग सीवान-देवरिया सदर-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी।
– कामाख्या से 21 फरवरी, 2023 को चलने वाली 15077 कामाख्या-गोमतीनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग सीवान-देवरिया सदर-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी।
– न्यू जलपाईगुड़ी से 22 फरवरी, 2023 को चलने वाली 12407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग सीवान-देवरिया सदर-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी।
इन रेलगाड़ियों को किया गया नियंत्रित
– नाहरलागुन से 21 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 22411 नाहरलागुन-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस मार्ग में 120 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
– डिब्रूगढ़ से 21 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस मार्ग में 120 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
शार्ट टर्मिनेशन-
– दादर से 18 एवं 19 फरवरी, 2023 को चलने वाली 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर मऊ में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी गोरखपुर से मऊ के मध्य निरस्त रहेगी।
– लखनऊ जं. से 19, 20 एवं 21 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 15008 लखनऊ जं.-वाराणसी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर गोरखपुर में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी गोरखपुर से वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी ।
– लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 20 फरवरी, 2023 को चलने वाली 12165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर मऊ में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी मऊ से गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी ।
शार्ट ओरिजिनेशन-
– गोरखपुर से 20 एवं 21 फरवरी, 2023 को चलने वाली 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर मऊ से चलायी जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर से मऊ के बीच निरस्त रहेगी।
– वाराणसी सिटी से 20, 21 एवं 22 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. वाराणसी सिटी के स्थान पर गोरखपुर से चलायी जायेगी। यह गाड़ी वाराणसी सिटी से गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी ।
– गोरखपुर से 21 फरवरी, 2023 को चलने वाली 12166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर के स्थान पर मऊ से चलायी जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर से मऊ के बीच निरस्त रहेगी।
पुनर्निधारण–
– गोरखपुर से 22 फरवरी, 2023 को चलने वाली 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस गोरखपुर से 90 मिनट पुनर्निधारण कर चलायी जायेगी।