चोरी के 6 कांडो का पुलिस ने किया उद्भेदन, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
Chhapra: सारण जिला अंतर्गत भिन्न-भिन्न थानों में हो रहे लगातार गृहभेदन, चोरी के घटना का सफल उद्भेदन करने हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-। के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। जिनके द्वारा तकनिकी अनुसंधान करते हुए दिनांक- 28/07/24 को गरखा थाना अंतर्गत पकवा इनार के पास अवतार नगर थाना के अंतर्गत ग्राम- रामगढ़वा में एक ही रात तीन घरों में गृहभेदन कर लौट रहे सभी शातिर चोरों को चोरी के सामान के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। इस प्रकार लगातार हो रहे गृहभेदन/ चोरी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए पकड़ाये अभियुक्तों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पूर्व के कांडों में चोरी किये गये आभूषणों एवं रुपयों की बरामदगी भिन्न-भिन्न जगहों से की गयी।
चोरी कर बेचे गये आभूषणों को भी ज्वेलरी दूकान से बरामद किया गया इस प्रकार टीम के द्वारा गृहभेदन, चोरी के 6 कांडों का सफल उद्भेदन किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पताः-
1. राजा कुमार, उम्र- 30 वर्ष, पे०- बसंती बैठा, सा०- टरवा मंगरपाल, थाना- दरियापुर, जिला- सारण
2. कुंदन कुमार, उम्र- 24 वर्ष, पे०- विनोद महतो, सा० टरवा मंगरपाल, थाना- दरियापुर, जिला- सारण रंजीत कुमार उर्फ़ भीम महतो, उम्र- 25 वर्ष, पे०- रामजी महतो, सा०- बरबट्टा, थाना- सोनपुर, जिला- सारण
3. 4. अशोक महतो, उम्र- 26 वर्ष, पे० टीमल महतो, सा०- बरबट्टा, थाना- सोनपुर, जिला- सारण
5. माँ भवानी ज्वेलर्स के मालिक भोला साह, उम्र- 45 वर्ष, पे०- कृष्णा साह, सा०- मंगरपाल नुरन, थाना- दरियापुर, जिला- सारण 6. सोनू कुमार, उम्र- 21 वर्ष, पे०- भोला साह, सा०- मंगरपाल नुरन, थाना- दरियापुर, जिला- सारण
आपराधिक इतिहास
उपरोक्त सभी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास निम्नलिखित है:-
1. गरखा थाना काण्ड सं०-420/24 दिनांक- 15/07/24 धारा-331(4)/305 BNS 2023
2. गरखा थाना काण्ड सं०-326/24 दिनांक 07/06/24 धारा- 457/380 IPC
3. मुफ्फसिल थाना काण्ड सं०-439/24 दिनांक- 21/07/24 धारा-331(4)/305(a) BNS 2023
4. अवतार नगर थाना काण्ड सं०- 179/24 दिनांक- 28/07/24 धारा 303(2) BNS 2023
5. अवतार नगर थाना काण्ड सं० 180/24 दिनांक- 28/07/24 धारा-303(2) BNS 2023 6.
अवतार नगर थाना काण्ड सं०- 181/24 दिनांक- 28/07/24 धारा 303(3) BNS 2023
बरामद सामानों की विवरणी:-
1. मंगलसूत्र सोने जैसा- 01 पीस, 2. चांदी का सिक्का-06 पीस, 3. कंगन सोने जैसा-04 पीस, 4. अंगूठी सोने जैसा – 04 पीस, 5. लाल मोतियों में पिरोया हुआ मंगलसूत्र सोने जैसा- 01 पीस, 6. झुमका सोने जैसा- 04 पीस, 7. नथिया सोने जैसा-01 पीस, 8. मंगटीका सोने जैसा- 01 पीस, 9. हरे रंग के मोतियों में पीरोया हुआ जिउतिया सोने जैसा- 01 पीस, 10. लाल रंग के मोतियों में पिरोया हुआ ढोलना सोने जैसा- 01 पीस, 11. पायल चांदी जैसा 22 जोड़ा, 12. बाला चांदी जैसा- 01 जोड़ा, 13. पंजा चांदी जैसा-01 जोड़ा, 14. कमरधनी चांदी जैसा 01 जोड़ा, 15. बिछिया चांदी जैसा 01 जोड़ा, 16. कमरधनी चांदी जैसा- 01 पीस, 17. सिकड़ी चांदी जैसा- 02 पीस, 18. नगद रूपया 30,400/- 19 गुल्लक में सिक्का- 672/- 20. मोबाइल- 03 पीस
टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी :-
शशि रंजन कुमार, पु० नि०- सह- थानाध्यक्ष, गरखा थाना, प्र०पु०अ०नि० राजीव कुमार, प्र०पु०अ०नि० राहुल त्रिपाठी, गरखा थाना, प्र०पु०अ०नि० सुजीत कुमार-2, प्र०पु०अ०नि० साकेत बिहारी, जिला आसूचना इकाई, 275- विकास कुमार, तकनिकी शाखा एवं थाना के अन्य कर्मी