Chhapra: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में महाराजगंज संसदीय सीट पर मतदान 25 मई को संपन्न होगा। ऐसे में चुनाव प्रचार गुरुवार को संपन्न हो गया।
इस संसदीय सीट पर भाजपा के जनार्दन सिंह सिग्रीवाल तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं उनके सामने कांग्रेस के प्रत्याशी आकाश कुमार सिंह हैं।
इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर है। एक ओर जहां जनार्दन सिंह सिग्रीवाल तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। वहीं आकाश कुमार सिंह पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।
इस संसदीय सीट पर मतदान के लिए कुल 1916 बूथ बनाए गए हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 1934937 है। जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1008509 और महिला मतदाताओं की संख्या 926424 है। जबकि अन्य मतदाताओं की संख्या 4 है। यहां सेवा मतदाताओं की संख्या 7512 है।
छठे चरण में 25 मई 2024 को बिहार के 1-वाल्मीकि नगर, 2-पश्चिमी चंपारण, 3-पूर्वी चंपारण, 4-शिवहर, 16-वैशाली, 17-गोपालगंज, 18-सिवान, और 19-महाराजगंज संसदीय सीट के लिए मतदान होगा।