– निर्माण स्थल पर पत्रकारों को आज वीडियो और फोटो खींचने की दी गई अनुमति

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि में मंदिर निर्माण का पहला चरण पूरा हो गया है। बताया कि राममंदिर के दूसरे चरण के निर्माण में मिर्जापुर से लाए गए 21 फीट ऊंची प्लिंथ ग्रेनाइट के पत्थरों से बनेगी। इसमें पत्थरों के 18 हजार ब्लॉक लगेंगे।

उन्होंने बताया कि यदि फरवरी से प्लिंथ का निर्माण शुरू हो गया तो अगले पांच महीने में प्लिंथ का निर्माण पूरा हो जाएगा। इसके बाद प्लिंथ के ऊपर गर्भगृह आकार लेना शुरू करेगा। बताया कि दिसंबर 2023 तक गर्भगृह में रामलला को विराजित करने का लक्ष्य रखा गया है।

ट्रस्ट महासचिव राय ने बताया कि अयोध्या नेवाली राम भक्तों के लिए हमारी योजना है कि राममंदिर निर्माण की पूरी जानकारी मिल सके। इसी के तहत शहर के एलईडी स्क्रीनों पर प्रसारण की योजना है। राममंदिर निर्माण की प्रगति का एक वीडियो प्रसारित करने की योजना है। अयोध्या आने वाला हर श्रद्धालु राममंदिर निर्माण की तकनीक व भव्यता से परिचित हो सकेगा।

शुक्रवार को मकर संक्रांति के अवसर पर सायंकाल रामकोट स्थित रंगमहल बैरियर पर पूर्व सूचना के तहत भारी संख्या में पत्रकार एकत्र हुये। ट्रस्ट महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्रा, मीडिया प्रभारी शरद शर्मा के साथ उपस्थित सभी पत्रकारों ने श्रीराम जन्मभूमि में हो रहे निर्माण कार्य की फ़ोटो और वीडियो कैद किया।

0Shares

Chhapra: कोरोना के नए वेरिएंट में एक बार फिर भगवान के दर पर ताला लटक गया है. सिर्फ मंदिरों में ही नही सरकार ने उन सभी धार्मिक स्थलों पर पूजा पाठ एवं आमजनों के प्रवेश पर रोक लगाई है.

ओमिक्रोन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राज्य सरकार ने कई बड़े फैसले लिए है. जिनमे मंदिरों के साथ साथ जिम, सिनेमा हॉल, मॉल, पार्क, स्टेडियम, स्विमिंग को भी पूरी तरह बंद करते हुए आमजनों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्देश दिया है.

इस आशय से संबंधित पत्र मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने जारी करते हुए सभी जिला पदाधिकारी को सख्ती से अपने अपने क्षेत्रों में लागू करने का निर्देश दिया है.

0Shares

Chhapra: क्रिसमस पर शहर के गिरजाघर में तैयारी की गयी है. इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया जायेगा.
https://fb.watch/a5OzTlU-n5/  

इसके लिए गिरजा घर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है.

रात 12 बजे के बाद गौशाला में ईशा मशीह का जन्म हुआ था. इसे यादगार बनाने के लिए लोग रातभर कार्यक्रम करते हैं. 25 दिसंबर भौगोलिक दृष्टि से वर्ष का सबसे बड़ा दिन माना जाता है. यह दिन ईशाई समुदाय के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है. ईसाई समुदाय के लोग भी ईशा मशीह के जन्म दिवस को शांति, आनंद, दया, प्रेम और क्षमापर्व के रूप में मनाते हैं.

0Shares

युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943
सूर्योदय 06.50, सूर्यास्त 05.26, ऋतु – शीत

पौष कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, सोमवार, 20 दिसम्बर 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। कई बातों को लेकर चिंतित हो सकते हैं, जिससे शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। अनावश्यक धन खर्च के योग हैं।

वृषभ राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और सभी कार्य सफल होंगे। नौकरी में पदोन्नति भी मिल सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। नए कार्य शुरू कर सकते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ हिस्सा लेंगे और परिवार के साथ समय व्यतीत कर सकेंगे।

मिथुन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक खर्च की भी अधिकता रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी। वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख-शांति बना पाएंगे। विचारों पर नकारात्मकता हावी न होने दें। धार्मिक कार्यों में व्यय हो सकता है। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी।

कर्क राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी में तरक्की के योग हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की मदद से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण होंगे। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना रहेगी। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी यात्रा स्थल पर प्रवास की संभावना रहेगी। स्वजनों के मिलने से मन आनंदित रहेगा। परिवार के साथ समय बीतेगा और दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

सिंह राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। मन अस्वस्थ हो सकता है। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में धन खर्च होगा। प्रियजनों से अनबन हो सकती है। व्यवहार में गुस्सा देखने को मिलेगा, जिसके कारण कार्यक्षेत्र में में नुकसान उठाना पड़ सकता है। आध्यात्मिकता की ओर रुझान अधिक रहेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य में दिक्कत आ सकती है। वाणी पर संयम रखें।

कन्या राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग रहेंगे। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। मांगलिक आयोजन हो सकते हैं, जिससे आनंद दोगुना हो जाएगा। नए कार्य का शुभारंभ लाभकारी रहेगा। संतान के साथ मेल-जोल अच्छा रहेगा। आय बढ़ेगी। प्रवास का आयोजन हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला राशि :- आपका आज का दिन शुभ फलदायी है। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार मिलेंगे। कार्यों में सफलता से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दिया धन वापस हो सकता है। लेन-देन से बचें। बड़े भाई एवं पिता की ओर से लाभ होगा। पारिवारिक आनंद से आप आनंदित रहेंगे। परिवार के साथ भी अच्छा समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने सी आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार मध्यम चलेगा और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र पर कामकाज की अधिकता रहेगी, जिससे थकान का अनुभव करेंगे। सहकर्मियों को किसी बात की ठेस न पहुंचे, इसका ध्यान रखें। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। मांगलिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा। कारोबार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं, जो लाभकारी सिद्ध होंगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी और पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। खान-पान में सतर्कता बरतें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा पर जाने से बचें। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों-मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी।

मकर राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ की भी संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और मित्रों-परिजनों के साथ मौज-मस्ती में दिन बिता पाएंगे। दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

कुम्भ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा और कार्यों में सफलता मिलेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन कार्यभार की भी अधिकता रहेगा। परिजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। अनावश्यक खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं, जिनसे बचना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मीन राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से सभी कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सृजनात्मक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। संतान-पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक-परोपकार के कार्य कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। आशातीत परिणाम मिलेंगे।

0Shares

युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943
सूर्योदय 06.43, सूर्यास्त 05.25, ऋतु – शीत

अगहन शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, गुरुवार, 16 दिसम्बर 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधे में लाभ और नौकरी में आय में वृद्धि के योग रहेंगे, लेकिन नए कार्यों में शीघ्रता से बचें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्च बढऩे की भी संभावना रहेगी। कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। बाहर जाने की योजना टल सकती है। मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख की भावना अनुभव करेंगे। परिवार में कलह की संभावना रहेगी। सेहत का ध्यान रखना होगा।

वृषभ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थितियां चुनौतीपूर्ण रह सकती हैं। नौकरी-व्यवस्था में उन्नति या वेतन वृद्धि का मामला टल सकता है। काम के प्रति सक्रिय रहें और सावधानी बरतें, क्योंकि अचानक असुविधाजनक स्थिति बन सकती है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। दाम्पत्य जीवन भी खुशहाल रहेगा। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश फायदेमंद हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। यात्रा को टालें।

मिथुन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आकस्मिक धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में नए योजनाओं पर काम कर सकते हैं, जिससे अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। पैसों के लेन-देने में सावधानी बरतें। परिजनों और मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।

कर्क राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। कार्यभार की अधिकता से परिश्रम अधिक करना पड़ेगा और भागदौड़ भी रहेगी, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी, जो लाभदायक रहेगी। जमीन-जायदाद और कोर्ट-कचहरी के कामों में सावधानी बरतें और लेन-देन से बचें। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार और कामकाज के बीज उलझन महसूस करेंगे। परिजनों से कलह हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। थकान के कारण स्फूर्ति का अभाव रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बेवजह विवाद हो सकता है। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। कार्यों में सफलता से धनलाभ की स्थिति रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।

कन्या राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी और कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। कामकाज को लेकर छोटा प्रवास हो सकता है। नये कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी और कार्यों में सफल रहेंगे। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों का सहयोग भी मिलेगा, लेकिन ध्यान रखना होगा कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। सेहत अच्छी रहेगी।

तुला राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय-धंधा मध्यम रहेगा और कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी, लेकिन अपने प्रयासों और कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। फिर भी आशानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन व्यथित रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें और पैसों का लेन-देन न करें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में प्रगति होगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का विचार करेंगे, जो लाभदायक सिद्ध होगा। परिवार के साथ आनंदपूर्व दिन व्यतीत होगा। परिजनों-मित्रों के साथ पिकनिक या किसी धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। क्रोध करने से बचें और सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक दृष्टि से स्थिति मजबूत होगी, लेकिन पारिवारिक समस्याएं आएंगी। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन कार्यभार की अधिकता से दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीकि रूप से थकान और अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रखें कि परिजनों-संबंधियों के साथ अनबन न हो। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता है।

मकर राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन कारोबार विस्तार की योजनाएं बना रहे हैं, तो नये कार्यों की शुरुआत से बचें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। पुराने मित्रों से मुकालात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। दोस्तों के साथ किसी यात्रा का आयोजन भी हो सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें और खान-पान का ध्यान रखें।

कुम्भ राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। कारोबार विस्तार के लिए नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिलेंगे और आय में वृद्धि होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

मीन राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें और सेहत का ध्यान रखें। आध्यात्मिक एवं धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा और ईश्वर भक्ति से मन को शांति मिलेगी। बौद्धिक तथा लेखन के कार्यों में सक्रिय हो सकते हैं।

0Shares

हिन्दू जीवन में संस्कारों का विशेष महत्व है और इन संस्कारों के आयोजन में मुहूर्त का। इस समय विवाह का दौर चल रहा है। सभी तरफ शहनाइयां गूंज रही हैं। ज्योतिष के अनुसार मुहूर्त नहीं होने के अभाव में अब यह विवाह एक माह के लिए रुक जाएंगे। 13 दिसंबर को शादियों का आखिरी मुहूर्त है। इसके बाद 15 जनवरी 2022 से पुन: विवाह होना आरंभ होंगे। 16 दिसंबर से खरमास यानी कि मलमास शुरू होने जा रहा है। इस कारण यह एक माह तक आगे नहीं हो सकेंगे ।

16 दिसंबर से खरमास शुरू हो रहा है। ज्यातिष के नियमानुसार खरमास में कोई विवाह या मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं, इसलिए एक माह के लिए शादी-ब्याह सहित सभी मांगलिक कार्यों पर रोक रहेगी। इसके बाद अगले साल मार्च से मध्य अप्रैल तक मीन अस्त से बने संयोग एवं खरमास के कारण मांगलिक कार्य नहीं हो सकेंगे । ऐसे में इस साल के अंत में 13 दिसंबर को आखिरी शादियों का मुहूर्त है। आगे नए अंग्रेजी वर्ष में 15 जनवरी से विवाह कार्यों की शुरुआत होगी जोकि निर्वाध 23 फरवरी तक चलेंगे।

23 फरवरी के बाद गुरु अस्त हो जाएगा जिसके कारण से फिर विवाह होने पर विराम लगेगा। फिर मलमास या कहें कि खरमास का आरंभ 15 मार्च से 15 अप्रैल तक होने के कारण भी विवाह नहीं हो सकेंगे । आगे फिर से विवाह मुहूर्त 15 अप्रैल के बाद के हैं जोकि देवशयनी एकादशी तक होते रहेंगे।

सूर्य का धनु राशि में प्रवेश 16 दिसंबर को होने जा रहा है। यह धनु में सूर्य का प्रवेश धनु की संक्रांति कहलाता है, जिसमें कि ज्योतिष शास्त्र विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन संस्कार जैसे सभी पूजा मंगल के कार्यों के निषेध के लिए बताता है। ज्योतिष में स्पष्ट दिया गया है कि जब सूर्य धनु राशि और मीन राशि में रहता है, तो वह खरमास कहलाता है। इसलिए यहां विवाह मुहूर्त नहीं हैं और सनातन हिंदू विवाह से दूर रहेंगे।

ये हैं आगे के मुहूर्त
अंग्रेजी कलेंडर से आनेवाले साल में विवाह मुहूर्त देखें तो जनवरी 2022 में 15, 20, 25, 27 एवं 30 जनवरी को विवाह किए जा सकेंगे। फरवरी में चार, छह, नौ, 11, 16, 17 को यह होंगे। मार्च में मीन की संक्रांति और गुरु अस्त के कारण विवाह नहीं नहीं किए जाएंगे । फिर इसके बाद अप्रैल माह में 15, 17, 19, 23, 27, 28 तारीखों में विवाह के मुहूर्त हैं। मई महीने में दो ,चार, नौ, 20, 24, 26, 31 और जून माह में एक, पांच, 17, 21, 23, 26 को विवाह किए जा सकते हैं ।

इसके बाद जुलाई माह में दिनांक दो, तीन, पांच, छह, आठ तारीखों में विवाह के मुहूर्त हैं। इसके बाद तीन माह तक कोई विवाह नहीं होंगे । आगे के विवाह पुन: नवंबर मास से आरंभ होंगे । इस महीने में तीन ही विवाह के मुहूर्त हैं । जोकि दिनांक चार, 26, 28 के हैं, फिर दिसंबर माह में दो, चार, सात, नौ, 12, 15 इस प्रकार से इस माह छह विवाह मुहूर्त हैं। कुल वर्ष भर में देखें तो 44 विवाह के मुहूर्त हैं।

0Shares

युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943
सूर्योदय 06.43, सूर्यास्त 05.25, ऋतु – शीत

अगहन शुक्ल पक्ष नवमी, रविवार, 12 दिसम्बर 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। गृह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति बनने से कारोबार में धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। व्यावसायिक गतिविधियां सफल होंगी। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना रहेगी। हालांकि, काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। परिवार के साथ आनंदपूर्व समय बीतेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। कार्यों में अपेक्षानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन व्यथित हो सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में गुजरेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुझान रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

मिथुन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य आसानी से पूरे होंगे। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और कोर्ट-कचहरी के कार्यों से बचें, अन्यथा बड़ा नुकसान होने की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ घूमने-फिरने का समय निकाल सकेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सेहत अच्छी रहेगी। धर्म-कर्म के साथ परोपकार के कार्य कर सकते हैं।

कर्क राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी-छोटी बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लेंगे, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। कारोबार मध्यम रहेगा और अपेक्षानुरूप सफलता नहीं मिलेगी। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। ईश्वर भक्ति से मन को शांति मिलेगी। धन खर्च अधिक होगा। स्वभाव में उग्रता और क्रोध रहेगा, इसलिए अपने व्यवहार का ध्यान रखें।

सिंह राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आशानुरूप कार्य सफलता नहीं मिलने से मन व्यग्र रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। कारोबार को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक दिन व्यतीत होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। निवेश और नया कार्य शुरू करने से बचें।

कन्या राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन कठिन मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा, जिससे शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी। कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखना होगा। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में सुधार आएगा। व्यापार के संबंध में बाहर जाना हो सकता है।

तुला राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा और अपेक्षानुरूप कार्यसफलता नहीं मिलने से आर्थिक स्थिति कमजोर होने की संभावना रहेगी। नकारात्मक विचारों से बचें और नये कार्यों की शुरुआत न करें, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। क्रोध की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और खान-पान का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यवसाय-धंधा अच्छा चलेगा और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ रहेगी और कार्यों की सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा परिवार में कलह हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों की स्थिति आपके अनुकूल रहने से व्यापार में धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा।

मकर राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय-धंधा अच्छा चलेगा और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ के भी योग रहेंगे। साहित्य-कला के प्रति रुचि बढ़ेगी। परोपकार और सामाजिक कार्यों में भाग लेने से समाज में सम्मान मिलेगा। घर का वातावरण आनंदमय रहेगा और परिजनों-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। यात्रा पर जाने का आयोजन हो सकता है।

कुम्भ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति कमजोर होने की संभावना रहेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी और पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। यात्रा को टालें।

मीन राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार विस्तार और नये कार्य शुरू करने का विचार कर सकते हैं। नई योजनाएं बनाकर उन अमल करना लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा और सहयोगियों-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। मित्रों-परिजनों के साथ पिकनिक-पर्यटन का आयोजन हो सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

0Shares

युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943
सूर्योदय 06.43, सूर्यास्त 05.25, ऋतु – शीत

अगहन शुक्ल पक्ष सप्तमी, शुक्रवार, 10 दिसम्बर 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल रहने से आय में वृद्धि के योग रहेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ किसी यात्रा का आयोजन हो सकता है। दामप्तय जीवन खुशहाल रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें।

वृषभ राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और कारोबार विस्तार की योजना बनाएंगे। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं, जो कि भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और परिजनों के साथ दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ पिकनिक या धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है।

मिथुन राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। अनावश्यक खर्च अधिक होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। इसलिए वाणी पर संयम रखें।

कर्क राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धन लाभ की संभावना रहेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा और कार्य सफल होंगे। अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें और सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां अच्छी चलेगीं और कार्यों में भी सफलता मिलेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगा, जिससे थकान का अनुभव होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद होने की संभावना रहेगी। परिजनों से भी कलह हो सकती है। सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।

कन्या राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अनुकूल वातावरण रहेगा। हालांकि, कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। पैसों के लेन-देन से बचें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। इसलिए खान-पान का ध्यान रखें।

तुला राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां मध्यम रहेंगी और छोटी-छोटी परेशानियां आएंगी, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्य सफल होंगे और धनलाभ की स्थिति रहेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। दिन भागदौड़ में बीतेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और जीवन साथी का सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा। सेहत का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से तनाव का अनुभव करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेंगे, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

धनु राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा और कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी। आकस्मिक धनलाभ की संभावना रहेगी। काम की अधिकता रहेगी, जिससे थकान का अनुभव हो सकता है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल होगा और दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। व्यापार से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्य आसानी से सफल होंगे। कारोबार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं। पैसों के लेन-देन से बचें। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। कोर्ट-कचहरी के कार्यों से बचें और सेहत का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कुम्भ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद होने की संभावना रहेगी। परिजनों का साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी से सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में परेशानियां आएंगी और कार्यभार की अधिकता रहेगी। हालांकि, कड़ी मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगी, जिससे थकान का अनुभव होगा। अनावश्यक खर्च की अधिक होगा, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

0Shares

युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943
सूर्योदय 06.43, सूर्यास्त 05.25, ऋतु – शीत

अगहन शुक्ल पक्ष षष्ठी, गुरुवार, 09 दिसम्बर 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में अनिर्णय की स्थिति रहेगी। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें, अन्यथा बड़ा नुकसान होने की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और गृहस्थ जीवन में परेशानियों का निराकरण होगा। साथ ही संपत्ति से जुड़े हुए कार्यों का भी रास्ता निकलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूलताओं में वृद्धि होगी, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। सेहत को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा और कार्यभार की अधिकता रहेगी। कड़े परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर होने की संभावना रहेगी। धार्मिक और आध्यामित गतिविधियों के प्रति रुझान बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढक़र भाग लेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपके व्यवहार के किसी को ठेस न पहुंचे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान और अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। गृहस्थ जीवन में उग्र वातावरण बना रहेगा। आध्यात्मिकता के प्रति रुझान बढ़ेगा और ईश्वरभक्ति से मन को शांति मिलेगी। नकारात्मक विचारों से बचना होगा। अधिक धन व्यय की संभावना रहेगी।

कर्क राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और कार्यों में सफलता मिलने से धन लाभ की स्थिति रहेगी। व्यापार से संबंधित किसी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। कोर्ट कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लेंगे। धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में धन-व्यय की अधिकता रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी बना रहेगा।

सिंह राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां सफल होंगी और कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश लाभदायक रहेगा। विवाहोत्सुकों को योग्य साथी मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति छायी रहेगी। किसी मनोहर स्थल पर प्रवास हो सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी, जो कि लाभदायक रहेगी। अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी, जिस पर कंट्रोल करना पड़ेगा। धार्मिक कार्यों में अधिक धन व्यय होगा।

कन्या राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना रहेगी और आय की वृद्धि होगी। आनंद-प्रमोद और मनोरंजक प्रवृत्तियां दिनभर चलती रहेंगी। घर की साज-सजावट में आज नयापन लाएंगे। घर को सजाने की व्यवस्था में भी परिवर्तन करेंगे। वाहन-सुख भी मिलेगा। सामाजिक प्रसंग में कहीं बाहर जाने का प्रसंग उपस्थित होगा। रमणीय स्थान पर प्रवास का आनंद ले सकेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

तुला राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। व्यापार विस्तार की योजनाएं बना सकता हैं। नई योजनाएं और विचारधारा की नवीनता से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होने लगेगा। फिर भी कार्य में सफलता मिलने में विलंब हो सकता है। मध्याह्न के बाद व्यापार के अनुकूल वातावरण सर्जित होगा। कार्य के लिए कहीं बाहर जाने की संभावनाएं भी रहेगी। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। आपकी कार्यपद्धति से उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार विस्तार को लेकर नई योजनाएं अमल में आएंगी, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से मन व्यग्र रहेगा। आकस्मिक प्रवास की संभावना रहेगी। खान-पान पर विशेष ध्यान रखना होगा। नकारात्मक विचारों से मन में हताशा का भाव आ सकता है। अनैतिक कार्यों से बचना होगा। मध्याह्न के बाद अच्छी प्रवृत्तियों के योग हैं। लेखन या साहित्यिक प्रवृत्ति में विशेष रुची रहेगी। अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें।

धनु राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों और सहकर्मियों की मदद से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और मित्रों-परिवार के साथ दिन आनंद-प्रमोद तथा मनोरंजन में बीतेगा, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। नए कार्य शुरू करने के लिए समय अच्छा नहीं है।

मकर राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार विस्तार की नई योजनाएं बनाएंगे और उनमें सफलता भी मिलेगी। व्यावसायिक गतिविधियों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आकस्मिक धनलाभ के भी प्रबल योग बन रहे हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रसन्न रहेगा। आय में वृद्धि होने से आर्थिक कष्ट दूर होंगे। बाहरी खान-पान से बचें। छोटे प्रवास या पर्यटन का योग है।

कुम्भ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां सफल होंगी और कार्यक्षेत्र में आनंद का वातावरण छाया रहेगा। कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। वाहन एवं वस्त्र-आभूषणों की खरीदी कर सकते हैं। घर की सजावट में विशेष ध्यान देंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। सेहत भी अच्छी रहेगी।

मीन राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार की भी अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। हालांकि, कार्यों में सफलता मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन किसी बात को लेकर परिजनों से तकरार की संभावना रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

0Shares

Panapur:  कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रखंड के सारंगपुर डाकबंगला,  कोंध मथुराधाम, रामपुररुद्र आदि घाटो पर शुक्रवार को हजारो श्रद्धालुओं ने गंडक नदी में स्नान कर दानपुण्य किया. सारंगपुर डाकबंगला घाट पर लगे मेले में जमकर खरीदारी की. गंडक नदी में स्नान करने के लिए शुक्रवार की अहले सुबह दो बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया था जो दोपहर तक जारी रहा.

मेले मे मूल रूप से श्रृंगार के दुकान तथा झुले के पास ज्यादातर भीड़ देखा गया. फर्नीचर का भी लोगो ने जमकर खरीदारी किया. इस दौरान लोगो की भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सजग था.

एसडीओ मढ़ौरा योगेंद्र कुमार, डीसीएलआर रविशंकर शर्मा एवं सीओ रणधीर प्रसाद रात्रि दो बजे से ही कैंप किये हुए थे. वही एसडीआरएफ की टीम मोटरबोट से विभिन्न घाटो की सतत निगरानी में जुटी थी. एसआई महेश सिंह के नेतृत्व में स्थानीय थाने की पुलिस, भाकपा माले और भगत सिंह युवा मंडल भोरहा के दर्जनों कार्यकर्ता मेले में विधि व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे.

0Shares

-दुर्गाकुंड स्थित आदि शक्ति कुष्मांडा के दरबार से निकली प्रतिमा की शोभायात्रा
-काशीपुराधिपति के आंगन में रजत पालकी से प्रवेश करेंगी देवी की दुर्लभ प्रतिमा

वाराणसी: सौ साल से अधिक समय के बाद आखिरकार सोमवार तड़के कनाडा से देवी अन्नपूर्णा की प्राचीन दुर्लभ प्रतिमा काशी पुराधिपति की नगरी में पहुंच गई। शहर में प्रतिमा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर डमरू और घंटा घड़ियाल बजाते हुए देवी की आरती उतारी गई। सुबह दुर्गाकुंड स्थित आदि शक्ति कुष्मांडा मंदिर से देवी की प्रतिमा- शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकली। पूरी राह लोगों ने माता की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भाजपा के साथ कई सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों ने पूरी रात मां अन्नपूर्णा के भव्य स्वागत के लिए पंडाल एवं मंच व्यवस्था के साथ कीर्तन-भजन भी किया।

शोभायात्रा बांसफाटक स्थित ज्ञानवापी द्वार से रजत पालकी में विराजमान होकर काशी विश्वनाथ दरबार में पहुंचेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतिमा की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से पुनर्स्थापना करेंगे। पुनर्स्थापना काशी विद्वत परिषद के सदस्य और काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक दल सम्पन्न करायेंगे।

इसके पहले रविवार की देर शाम शहर में आये प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मां अन्नपूर्णा की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने दुर्गाकुंड स्थित कुष्मांडा मंदिर में जाकर दर्शन् पूजन के बाद मंदिर परिसर में प्रतिमा के विश्राम स्थल का निरीक्षण किया।

सौ साल पूर्व चोरी हुई अन्नपूर्णा की प्रतिमा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर भारत आ सकी है। अभी 11 नवंबर को राजधानी दिल्ली से प्रतिमा वाराणसी के लिए सड़क मार्ग से रवाना की गई। उत्तर प्रदेश के 18 जिलों से होते हुए मां की प्रतिमा निर्धारित समय से लगभग 12 घंटे की देरी से सोमवार की भोर वाराणसी जिले की सीमा पिंडरा पहुंची। पिंडरा से बाबतपुर, गिलट बाजार, सर्किट हाउस, चौकाघाट, तेलियाबाग, रथयात्रा, मंडुवाडीह, लंका होते हुए प्रतिमा दुर्गाकुंड स्थित मां कुष्मांडा मंदिर आई। इसके बाद प्रतिमा के दुर्गाकुंड से गुरुधाम चौराहा, मदनपुरा, गोदौलिया होते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचने का कार्यक्रम तय था। खास बात यह है कि वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 नवंबर 2020 को अपने ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम में देश के लोगों को मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा कनाडा में मिलने की जानकारी दी थी। बलुआ पत्थर से बनी देवी अन्नपूर्णा की प्रतिमा 18वीं सदी की बताई जाती है। मां एक हाथ में खीर का कटोरा और दूसरे हाथ में चम्मच लिए हुए हैं।

0Shares

Patna: सालों भर होने वाले एकादशी में सबसे पवित्र देवोत्थान एकादशी सोमवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने अपने घरों तथा मठ-मंदिरों में पूजा-अर्चना की। आषाढ़ माह में देवशयनी एकादशी के दिन क्षीरसागर में सोए भगवान विष्णु चतुर्मास समाप्त होने पर सोमवार को जग गए हैं। देवोत्थान एकादशी के साथ चार महीनों से मांगलिक कार्य पर लगी रोक समाप्त हो गई तथा आज से सभी शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। हालांकि तिथि, नक्षत्र और ग्रहों का योग सही नहीं रहने के कारण शहनाई अगले सप्ताह से बजेगी। परंपरा के अनुसार वर-वधु के कुंडली में 36 बिंदुओं पर मिलान के बाद शादी की तिथि तय होती है, जिसके कारण 21 नवंबर से विवाह का शुभ लग्न बन रहा है।

विश्वविद्यालय पंचांग के अनुसार इस पंचांग वर्ष में नवंबर से अगले वर्ष जुलाई तक शादी का 53 शुभ मुहूर्त है। सोमवार को देवोत्थान एकादशी के साथ चतुर्मास समाप्त हो गया है। लेकिन शादी विवाह सिर्फ तिथि ही नहीं, नक्षत्र, माह, तिथि, पंचश्लाका वेध, लग्न तथा शुभ ग्रह के हिसाब से तय होता है। आज देवोत्थान एकादशी के बाद 17 नवंबर को संक्रांति प्रवेश कर रहा है, 18 नवंबर को चतुर्दशी तिथि, 19 नवंबर को पूर्णिमा के दिन कृतिका नक्षत्र तथा 20 नवंबर को शनिवार के दिन अगहन प्रवेश कर रहा है, जिसके कारण 21 नवंबर रविवार के दिन द्वितीया तिथि से विवाह आदि मंगल कार्यों की शुरुआत होगी।

नवंबर में 21, 22 एवं 29 को, दिसंबर में 1, 2, 5, 6, 8, 9 एवं 13 को, जनवरी में 23, 24 एवं 27 तथा फरवरी में 2, 6, 7, 10 एवं 11 को विवाह की शुभ तिथि है।

16 दिसंबर से पौष माह प्रवेश होने के बाद संक्रांति के अनुसार 15 जनवरी तक पंचश्लाका वेध के कारण तथा मार्च में खरमास रहने के कारण शादी नहीं होगी।

उसके बाद अप्रैल में 17, 20, 21, 22, 24, 25, 27 एवं 28 को, मई में 2, 9, 11, 12, 13, 18, 20, 22, 25, 26, 27 एवं 30 को, जून में 1, 5, 6, 9, 10, 13, 19, 22, 24 एवं 26 को तथा जुलाई में 3, 4, 6 एवं 8 को शादी का शुभ मुहूर्त है।

0Shares