पटना, 29 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को I.N.D.I.A की बैठक में शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव के साथ मुम्बई के लिए दोपहर रवाना हुए। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी की गर्दन पर चढ़ने जा रहा हूं। बुधवार को सीएम नीतीश कुमार भी मुम्बई जायेंगे।

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजद सुप्रीम लालू प्रसाद यादव मुम्बई में डॉक्टरों से मिलेंगे और स्वास्थ्य जांच भी कराएंगे। इसके अलावा वे विपक्ष के नेताओं से मिलकर होनी वाली बैठक की रणनीति बनाएंगे। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता पूरे तरीके से हमारे गठबंधन के साथ खड़ी है। जातीय गणना को लेकर भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि रातभर में एफिडेविट बदल दिया जाता है। भाजपा कभी भी नहीं चाहती थी कि जातीय सर्वे हो। भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है। इन बातों से पता चलता है कि भाजपा डरी हुई है।

गुजराती को ठग कहे जाने के केस में कोर्ट से समन होने पर कहा कि ये सब तो चलता रहता है। कोर्ट में इसका जवाब देंगे।विपक्ष के I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक 31 अगस्त और 1 सितम्बर को मुम्बई में होने वाली है। इस बैठक में गठबंधन के संयोजक की घोषणा होनी है। साथ ही समन्वय समिति के गठन, आम चुनावों के लिए समझौते में शामिल सभी पार्टियों के बीच संभावित सीट-बंटवारे के फॉर्मूले पर भी चर्चा हो सकती है। शुरुआत से ही इस बात की चर्चा है कि नीतीश कुमार को संयोजक बनाया जाएगा।

0Shares

रांची, 28 अगस्त (हि. स.)। चारा घोटाले के कांड संख्या (आरसी 48ए/96) डोरंडा कोषागार मामले में सोमवार को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश विशाल श्रीवास्तव की कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। अवैध निकासी मामले में कुल 124 आरोपितों में से 53 को तीन साल एवं तीन साल से कम की सजा हुई है, जबकि 35 आरोपितों को बरी कर दिया गया है। साथ ही 36 आरोपितों की सजा के बिंदू पर एक सितम्बर को सुनवाई होगी।

कोर्ट ने जिन 35 लोगों को बरी किया है उनमें त्रिवेणी पासवान, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, चंद्र किशोर लाल, कामेश्वर प्रसाद यादव, मनोज कुमार सिन्हा, रमन कुमार सिन्हा, उमाशंकर यादव, ओम प्रकाश सिन्हा, चंद्रशेखर सिन्हा, अजय कुमार सिंह, वेंक्टेश्वर नाथ पांडेय, रामसेवक साहू, दीनानाथ सहाय, साकेत बिहारी लाल, हरीश कुमार खन्ना, कैलाश मणी कश्यप, बलदेव साहू, सिद्धार्थ कुमार, निर्मला प्रसाद, कुमार अनिता प्रसाद, मो एकराम, मो हुसैन, मो सनवाल हक,सैरु निशा, चंचेला सिन्हा, ज्योति कक्कड़, सरस्वती देवी, राम अवतार शर्मा, रिमा, अपॉनिता कुंडू और मधु पाठक शामिल है।

इन 36 आरोपितों की सजा पर एक सितम्बर को सुनवाई
नियानंद कुमार सिंह, डॉ जुनुल भेंगराज, डॉ कृष्ण मोहन प्रसाद, डॉ राधा रमण सहाय, डॉ गौरी शंकर प्रसाद, डॉ रविन्द्र कुमार सिंह, डॉ फणीन्द्र कुमार त्रिपाठी, महेन्द्र प्रसाद, देवेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, अशोक कुमार यादव, रामनंदन सिंह, बृजेश्वरी प्रसाद सिन्हा, अजय कुमार सन्हा, राजन मेहता, रवि नंदन कुमार सिन्हा, राजेन्द्र कुमार हरित, अनिल कुमार, त्रिपाठी मोहन प्रसाद, दयानंद प्रसाद कश्यप, शरद कुमार, सुरेश दूबे, मो सईद, मो मौहिद, संजय कुमार, रामा शंकर सिंह, उमेश दूबे, अरुण कुमार वर्मा, अजीत कुमार वर्मा, सुशील कुमार सिन्हा, जगमोहन लाल कक्कड़, श्याम नंदन सिन्हा, मोहिन्द्रर सिंह बेदी, प्रदीप कुमार चौधरी, सत्येन्द्र कुमार मेहता, मदन मोहन पाठक, प्रदीप कुमार।

इन 53 आरोपितों को हुई सजा
डॉ रामेश्वर प्रसाद सिंह, डॉ मनोज कुमार, डॉ अनिल, डॉ कमल किशोर सिंह, डॉ हीरा लाल, डॉ विनोद कुमार, डॉ वीजेन्द्र कुमार, डॉ धनंजय कुमार, डॉ अनिल कुमार, डॉ विजय शंकर सिंह, परमेश्वर प्रसाद यादव, रविन्द्र कुमार मेहरा, अजय वर्मा, सुनील कुमार सिन्हा, सुधीर कुमार सिन्हा, अजय कुमार सिंह, नरेश प्रसाद, गणेश दूबे, अनंत मुरारी सिंह, मनीष कुमार, विनय कपूर, शोभा सिंह, दीपक कुमार सिंह, महेन्द्र कुमार सिंह, समीर कुमार, सुरेन्द्र कुमार राय, जॉली श्रीवास्तव, सुधीर कुमार शरण, जगदीश प्रसाद साहू, मुन्नी राय, अनिल कुमार सिन्हा, सूरज गांधी, रविनद्र प्रसाद, नंद्र किशोर अग्रवाल, दयाल मिधा, श्याम सुंदर शर्मा, मंजू बाला जयसवाल, रंजीत सिन्हा, सरस्वती चंद्रा, सुलेखा देवी, जीतेन्द्र प्रसाद सिंह, प्रदीप कुमार चौधरी, शुभाशीष देव, राजीव कुमार, नंद किशोर प्रसाद, सुधा सिंह, राजेश मेहरा, मनोज कुमार, दीपक कुमार महाजन, सतीश कुमार, सुजीत कुमार, सूरज मल दूबे, गुलशन लाल आजमानी।

यह मामला 36 करोड़ 59 लाख रुपये की अवैध निकासी से जुड़ा है। डोरंडा कोषागार से यह अवैध निकासी वर्ष 1990-91 एवं 1994-95 के दौरान फर्जी आवंटन पत्र के आधार पर की गई थी। डोरंडा कोषागार मामले में 27 साल चली सुनवाई के दौरान सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक रविशंकर ने इस मामले में कुल 616 गवाहों का बयान दर्ज कराया है।

0Shares

Chhapra: रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुविधा हेतु उत्तर रेलवे के वाराणसी जं. यार्ड के रिमॉडलिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में प्री नॉन इण्टरलॉक/नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण निम्नलिखित गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं शार्ट ओरिजिनेशन/शार्ट टर्मिनेशन किया जायेगा।
निरस्तीकरण-
– कोलकाता से 31 अगस्त, 07, 14, 21, 28 सितम्बर, 05 एवं 12 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 22323 कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– गाजीपुर सिटी से 01, 08, 15, 22, 29 सितम्बर, 06 एवं 13 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 22324 गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– बनारस से 01 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 01748 बनारस-भटनी अनारक्षित गाड़ी निरस्त रहेगी।
– भटनी से 01 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 01747 भटनी-बनारस अनारक्षित गाड़ी निरस्त रहेगी।
– गाजीपुर सिटी से 01 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 05437 गाजीपुर सिटी-प्रयागराज संगम अनारक्षित गाड़ी निरस्त रहेगी।
– प्रयागराज संगम से 01 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 05438 प्रयागराज संगम-गाजीपुर सिटी अनारक्षित गाड़ी निरस्त रहेगी।
– बरौनी से 11, 14, 18, 21, 25, 28 सितम्बर, 02, 05, 09, 12 एवं 16 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 14523 बरौनी-अम्बाला कैण्ट एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– अम्बाला कैण्ट से 09, 12, 16, 19, 23, 26, 30 सितम्बर, 03, 07, 10 एवं 14 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 14524 अम्बाला कैण्ट-बरौनी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– शालीमार से 12, 19, 26 सितम्बर, 03 एवं 10 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 15021 शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– गोरखपुर से 11, 18, 25 सितम्बर, 02 एवं 09 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 15022 गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– बरौनी से 11 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15231 बरौनी-गोंडिया एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– गोंडिया से 12 सितम्बर से 16 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15232 गोंडिया-बरौनी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– सूरत से 11, 18, 25 सितम्बर, 02 एवं 09 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 09065 सूरत-छपरा क्लोन विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
– छपरा से 13, 20, 27 सितम्बर, 04 एवं 11 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 09066 छपरा-सूरत क्लोन विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
– छपरा से 20 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15053 छपरा-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– लखनऊ जं. से 19 सितम्बर से 14 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15054 लखनऊ जं.-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– सम्बलपुर से 20, 24, 27 सितम्बर, 01, 04, 08 एवं 11 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 18311 सम्बलपुर-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– बनारस से 21, 25, 28 सितम्बर, 02, 05, 09 एवं 12 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 18312 बनारस-सम्बलपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– राँची से 19, 21, 22, 23, 25, 26, 28, 29, 30 सितम्बर, 02, 03, 05, 06, 07, 09, 10, 12, 13 एवं 14 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 18611 राँची-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– बनारस से 20, 22, 23, 24, 26, 27, 29, 30 सितम्बर, 01, 03, 04, 06, 07, 08, 10, 11, 13, 14 एवं 15 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 18612 बनारस-राँची एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– अहमदाबाद से 24 सितम्बर, 01 एवं 08 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 19421 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– पटना से 26 सितम्बर, 03 एवं 10 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 19422 पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– उदयपुर सिटी से 20, 27 सितम्बर, 04 एवं 11 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 19669 उदयपुर सिटी-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– पाटलिपुत्र से 22, 29 सितम्बर, 06 एवं 13 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 19670 पाटलिपुत्र-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– हुबली जं. से 22, 29 सितम्बर, 06 एवं 13 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 17323 हुबली जं.-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– बनारस से 24 सितम्बर, 01, 08 एवं 15 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 17324 बनारस-हुबली जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– बक्सर से 20 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 03649 बक्सर-बनारस अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
– बनारस से 20 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 03650 बनारस-बक्सर अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
– दादर से 20, 22, 25, 27, 29 सितम्बर, 02, 04, 06, 09, 11 एवं 13 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 01025 दादर-बलिया विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
– बलिया से 22, 24, 27, 29 सितम्बर, 01, 04, 06, 08, 11, 13 एवं 15 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 01026 बलिया-दादर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
– दादर से 19, 21, 23, 25, 26, 28, 30 सितम्बर, 01, 03, 05, 07, 08, 10, 12 एवं 14 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
– गोरखपुर से 21, 23, 25, 26, 28, 30 सितम्बर, 02, 03, 05, 07, 09, 10, 12, 14 एवं 16 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
– जालना से 20, 27 सितम्बर, 04 एवं 11 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 07651 जालना-छपरा विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
– छपरा से 22, 29 सितम्बर, 06 एवं 13 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 07652 छपरा-जालना विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
– बनारस से 21, 28 सितम्बर, 05 एवं 12 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 08587 बनारस-विशाखापट्टनम विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
– विशाखापट्टनम से 20, 27 सितम्बर, 04 एवं 11 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 08588 विशाखापट्टनम-बनारस विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
– ओखा से 19, 26 सितम्बर, 03 एवं 10 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 09525 ओखा-नाहरलगुन विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
– नाहरलगुन से 23, 30 सितम्बर, 07 एवं 14 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 09526 ओखा-नाहरलगुन विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
– हावड़ा से 06 एवं 13 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 12353 हावड़ा-लालकुआँ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– लालकुआँ से 07 एवं 14 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 12354 लालकुआँ-हावड़ा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– बनारस से 03 से 06 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15107 बनारस-लखनऊ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– लखनऊ से 03 से 06 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15108 लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– बनारस से 01 से 06 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– देहरादून से 02 से 07 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15120 देहरादून-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– बनारस से 01 से 06 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15127 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– नई दिल्ली से 02 से 07 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15128 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– बनारस से 01 एवं 05 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 22541 बनारस-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– आनन्द विहार टर्मिनल से 02 एवं 06 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 22542 आनन्द विहार टर्मिनल-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– बनारस से 03 से 06 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 05117 बनारस-प्रतापगढ़ अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
– प्रतापगढ़ से 03 से 06 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 05118 प्रतापगढ़-बनारस अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
शार्ट ओरिजिनेशन-
– वाराणसी जं. से 20 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 14203 वाराणसी जं.-लखनऊ एक्सप्रेस लोहता स्टेशन से चलाई जायेगी।
– वाराणसी सिटी से 20 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 14213 वाराणसी सिटी-बहराइज एक्सप्रेस लोहता स्टेशन से चलाई जायेगी।
– वाराणसी सिटी से 11 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 14853 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस लखनऊ स्टेशन से चलाई जायेगी।
– वाराणसी सिटी से 11 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 14863 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस लखनऊ स्टेशन से चलाई जायेगी।
– वाराणसी सिटी से 11 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 14865 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस लखनऊ स्टेशन से चलाई जायेगी।
– वाराणसी जं0 से 20 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 22435 वाराणसी जं.-नई दिल्ली वन्दे भारत एक्सप्रेस बनारस स्टेशन से चलाई जायेगी।
– बनारस से 06 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 09184 बनारस-मुम्बई सेण्ट्रल विशेष गाड़ी प्रतापगढ़ स्टेशन से चलाई जायेगी।
शार्ट टर्मिनेशन-
– लखनऊ से 20 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 14204 लखनऊ-वाराणसी जं. एक्सप्रेस लोहता स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
– बहराइच से 20 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 14214 बहराइज-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस लोहता स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
– जोधपुर से 10 सितम्बर से 14 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 14854 जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस लखनऊ स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
– जोधपुर से 10 सितम्बर से 14 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 14864 जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस लखनऊ स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
– जोधपुर से 10 सितम्बर से 14 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 14866 जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस लखनऊ स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
– नई दिल्ली से 20 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 22436 नई दिल्ली-वाराणसी जं. वन्दे भारत एक्सप्रेस बनारस स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
– मुम्बई सेण्ट्रल से 04 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 09183 मुम्बई सेण्ट्रल-बनारस विशेष गाड़ी प्रतापगढ़ स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।

0Shares

पटना, 27 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को लोहिया पथ चक्र के शेष निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमको व्यक्तिगत कुछ नहीं चाहिए। हम सबको बस एकजुट करना चाहते हैं। भाजपा के लोग जान रहे हैं कि हम इतने लोगों को एकजुट कर रहे हैं तो उनको नुकसान होने वाला है।

सीएम ने कहा कि हम शुरू से ही यह बात बोल रहे हैं। विपक्ष क्या बोलता है, उसका कोई मतलब नहीं है। हम मुम्बई तो जा रहे हैं। वहां कुछ और पार्टियां भी एक साथ आ रही हैं। वहां हम सब पुनः एक साथ मिल बैठकर निर्णय लेंगे। हम चाह रहे हैं कि यह जल्दी तय हो जाए कि कौन-कौन, कहां-कहां से लड़ेगा।

सीएम ने कहा कि लोहिया पथ चक्र को इस साल दशहरा के पहले कंप्लीट करना है। आज उसी को देखने हम यहां आए हैं। यहां पुराने बिल्डिंग को हटाकर नया बिल्डिंग बनाया जाएगा और इसकी ऊंचाई भी थोड़ा बढ़ाया जाएगा। इससे आने-जाने का जो रास्ता है वो और अधिक चौड़ा हो जाएगा।

रविवार के दिन काम पर निकलने को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गये प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उससे हमको कोई मतलब नहीं रहता है। हमको सिर्फ काम करना है। काम से ही मतलब रखते हैं। दिन कोई मायने नहीं रखता है। लोहिया पथ बनवाने का कांसेप्ट मेरा ही था। एक हिस्सा बन गया है और दूसरा बन रहा है। इसके बन जाने से रास्ता बहुत ही सुगम हो जाएगा। यहां 80 साल पहले के बने हुए बिल्डिंग हैं जो बहुत पुराने हैं। इसे हमलोग नया बनवायेंगे।

इससे पहले निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाकर निर्धारित समय सीमा के अंदर बेहतर ढंग से कार्य पूर्ण कराएं। निर्माण कार्य बेहतर ढंग से हो, इसका विशेष रूप से ख्याल रखें। लोहिया पथ चक्र का निरीक्षण करने के क्रम में मुख्यमंत्री ने भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि से वीडियो कॉल पर बातचीत कर उन्हें इस पथ चक्र के उत्तर-पूरब छोर पर बने पुराने सरकारी भवनों को तोड़ने का निर्देश दिया ताकि सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जा सके।

उन्होंने कहा कि ये सरकारी भवन 80 वर्ष पुराने हैं। इनकी जगह यहां नये मल्टीस्टोरीज बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव तैयार करें एवं नये भवन बनाने के लिए अविलंब निर्णय लेकर निर्माण कार्य की दिशा में भी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पूरे तौर पर लोहिया पथ चक्र के शुरू हो जाने से इससे जुड़े पथों पर वाहनों का परिचालन और अधिक सुचारू हो जाएगा। इसके बन जाने से स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत होगी साथ ही राजधानीवासियों को भी जाम से निजात मिलेगी।

0Shares

पटना, 25 अगस्त (हि.स.)। प्रदेश भर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के मामले को लेकर शुक्रवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस केवी चंद्रन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने चंद्र किशोर परासर की याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से जवाब तलब किया है।

बिहार में सरकार पूरे राज्य में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने जा रही है। इसका काम भी शुरू हो गया है और उपभोक्ताओं के नहीं चाहने पर भी उन्हें इसके लिए मजबूर किया जा रहा है। इस पर रोक लगाने के लिए पटना हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है।

नॉन इंटरलॉकिंग के कारण छपरा-सूरत एक्सप्रेस की उधना स्टेशन पर यात्रा समाप्त, पढ़ें पूरी ख़बर

याचिका में कहा गया है कि स्मार्ट प्री पेड मीटर के कारण उपभोक्ताओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और बिजली का बिल अधिक आ रहा है।चीफ जस्टिस के वी चंद्रन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने चंद्र किशोर परासर की याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है। इस मामले पर अगली सुनवाई आठ सितम्बर को होगी। सरकार ने पूरे राज्य में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिन लोगों के घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लग चुका है उन्हें अधिक बिजली बिल आने की परेशानी से जूझना पड़ रहा है। बिजली उपभोक्ताओं का कहना है कि इस मीटर के कारण बिल में बहुत गड़बड़ी हो रही है।

चंद्रयान 3 के ‘प्रज्ञान’ रोवर ने चंद्रमा की सतह पर आठ मीटर की सैर की

0Shares

BPSC: शिक्षक बनने बिहार आए उत्तर प्रदेश के परीक्षार्थी, अब वापस जाने के लिए ट्रेनों में धक्का मुक्की

Chhapra: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य में शिक्षक नियुक्ति को लेकर प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया था. विगत 24 एवं 25 अगस्त को आयोजित इस परीक्षा में बिहार के विभिन्न जिलों से छपरा पहुंचे परीक्षार्थियों ने विभिन्न केंद्रों पर अपनी परीक्षाएं दी, साथ ही साथ इस परीक्षा में पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश सहित अन्य कई राज्यों के भी परीक्षार्थियों ने शिक्षक बनने के लिए परीक्षा में भाग लिया.

शहर में बनाए गए करीब 27 परीक्षा केंद्रों पर दो दिनों तक परीक्षार्थियों का जमघट लगा रहा. विगत 24 अगस्त को प्रथम पाली में पुरुष एवं द्वितीय पाली में महिला अभ्यर्थियों के परीक्षा संचालित की गई.

वहीं शुक्रवार 25 अगस्त को भी उन परीक्षार्थियों द्वारा भाषा संबंधित परीक्षा को दिया गया.

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में बिहार के साथ-साथ देश के कई राज्यों के अभ्यर्थियों ने शिक्षक बनने के लिए परीक्षा में शामिल होकर सवालों को हल किया. दो दिनों से शहर में जुटी भीड़ शुक्रवार की शाम बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशनों पर दिखी.

छपरा जंक्शन से गुजरने वाले लगभग सभी ट्रेनों में परीक्षार्थियों की भीड़ देखी गई. इस दौरान पड़ोसी राज्य के बलिया, गोरखपुर, लखनऊ, बनारस, गाजीपुर जाने वाली लगभग सभी ट्रेनों में परीक्षार्थियों की भीड़ थी.

ट्रेनों में परीक्षार्थी खड़े होने की भी जगह ढूंढ रहे थे, वहीं सबसे ज्यादा परेशानी महिला परीक्षार्थियों में देखी गई. हालांकि कुल मिलाकर इस बार बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित शिक्षक नियुक्ति की इस परीक्षा में प्रशासन की सजगता से कहीं से भी किसी तरह के व्यवधान की सूचना नहीं मिली और ना ही किसी तरह के प्रश्न पत्र लीक होने के मामले उजागर हुए.

हालांकि परीक्षा में पूछेगए प्रश्नों को लेकर परीक्षार्थियों में निराशा देखी गई बावजूद इसके सबने अपने-अपने तरीके से परीक्षा को पास करने कि हामी भरी.

0Shares

Chhapra: सारण जिला के मशरख थानांतर्गत ग्राम कर्ण कुदरिया स्थित नहर में एक अनियंत्रित स्कार्पियो गाड़ी गिरने से उसमे सवार 05 व्यक्तियों की डूबने से मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर मशरख थाना पुलिस दल घटना स्थल पर पहुंच कर सभी शव को निकाला गया जिसकी पहचान 1.दिनेश सिंह 2. लालबाबु साह 3. सुधीर कुमार 4.सूरज कुमार सभी थाना बैकुंठपुर जिला गोपालगंज एवं 5. रामचंद्र साह सा0 परमपुर थाना मशरख के रूप में की गई जिसे पोस्मार्टम हेतु भेजा गया ।

इस संबंध में मशरख थाना द्वारा यू0डी0 कांड दर्ज कर अग्रतर कर्रवाई की जा रही है ।

0Shares

पटना, 24 अगस्त (हि.स.)। पटना हाई कोर्ट ने उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में 500 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में दायर जनहित याचिका पर गुरुवार को सुनवाई की। जस्टिस पीबी बजनथ्री व जस्टिस अरुण कुमार झा की खंडपीठ ने याचिका पर सुनवाई करते हुए सीबीआई को चार सप्ताह में जवाब देने का निर्देश दिया है।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता शिव प्रताप ने आरबीआई के एक सर्कुलर का हवाले देते हुए कहा कि बैंक में यदि घोटाले की रकम तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की हो तो इसे सीबीआई को जांच के लिए सुपुर्द किया जाना चाहिए। जनहित याचिका नवनीत कुमार और धर्मजय कुमार ने दायर की है।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि 8 अगस्त को एसएसपी, मुजफ्फरपुर ने व्यक्तिगत हलफनामा दायर किया। इसमें उन्होंने बताया कि सभी अभियुक्तों के विरुद्ध कोई सबूत नहीं मिला। उन्होंने उलटे याचिकाकर्ताओं पर आरोप लगा कर केस बंद करने का अनुरोध किया। इससे पूर्व एसएसपी, मुजफ्फरपुर की गठित टीम के प्रमुख पुलिस उपाधीक्षक राघव दयाल की रिपोर्ट में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोन देने की बात बताई गई थी।

वर्तमान में सीबीआई वैशाली जिले के कस्तूरीसराय शाखा में हुए घोटाले की जांच कर रही है। कोर्ट ने मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई से कराने के एसएसपी, मुजफ्फरपुर के अनुरोध को खारिज कर दिया है।

गौरतलब है कि पूर्व में भी मुजफ्फरपुर पुलिस ने काजी मुहम्मदपुर थाना कांड संख्या 83/2022 बिना किसी जांच के बंद कर वादी पर ही आरोप लगा दिया था, जिसकी कोर्ट के हस्तक्षेप से पुनः सुनवाई की जा रही है। इस मामले की अगली सुनवाई 21 सितम्बर को होगी।

0Shares

पटना, 24 अगस्त (हि.स.)। बिहार पब्लिक सर्विस कमिशन (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती परीक्षा गुरुवार से शुरू हुई। पहले दिन पहली पाली में कक्षा एक से पांच तक पुरुष अभ्यर्थियों और दूसरी पाली में महिला अभ्यर्थियों के लिए सामान्य अध्ययन की परीक्षा हुई। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों की मिली-जुली प्रतिक्रिया रही।

परीक्षार्थी ने बताया कि प्रश्न आसान नहीं थे। क्वेश्चन का लेवल जो था वह काफी मॉडरेट था। थोड़ा कन्फ्यूजिंग भी। जिस स्तर का पेपर तैयार किया गया उसे देखने के बाद तो यही कहा जा सकता है कि एसडीएम, एसडीओ और एक टीचर की भर्ती में कोई फर्क ही नहीं रहेगा। पेपर से पहले ना जाने कितनी बार बीपीएससी नियम बदल चुकी है। शुरुआती समय में कहा गया था कि पूरा पेपर जो होगा उसमें नेगेटिव मार्किंग होगा। क्वेश्चन पेपर में भी लिखा है कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है लेकिन दो दिन पहले ही यह सूचित किया गया कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है। अब ऐसे में जो बच्चे मीडिया से दूर हैं, उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग हटा दी गई है।

शिक्षक गुरु रहमान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के दोनों सिटिंग में कुछ क्वेश्चन आसान थे। कुछ क्वेश्चन घुमा कर पूछे गए थे। इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, राजनीतिक विज्ञान के प्रश्न 11वीं और 12वीं स्तर के थे, जो एनसीईआरटी पर आधारित थे। प्रश्नों की प्रवृति घुमावदार एवं कुछ प्रश्न अत्यंत कठिन थे। गणित, रेजनिंग के प्रश्न अधिक कठिन नहीं थे। गुरु रहमान के मुताबिक कट-ऑफ ईबीसी का 48-52 फीसदी और एससी-एसटी का 45-48 फीसदी के बीच रहने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि 25 अगस्त को पहली पाली में सभी पुरुष अभ्यर्थियों के लिए और दूसरी पाली में सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य विषय भाषा की परीक्षा होगी। 26 अगस्त को पहली पाली में कक्षा 9 से 10 तक के अभ्यर्थियों के लिए सामान्य अध्ययन व विषयों की और दूसरी पाली में कक्षा 11 से 12 तक के अभ्यर्थियों के लिए सामान्य अध्ययन और संबंधित विषय की परीक्षा होगी।

0Shares

– मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान का निर्देश

पटना, 24 अगस्त (हि.स.)। आकाशीय बिजली गिरने से जमुई जिले में दो एवं मुंगेर जिले में एक व्यक्ति की हुई मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने अविलंब मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर आकाशीय बिजली से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

इसे भी पढ़ें: बीपीएससी शिक्षक नियुक्ति परीक्षा केंद्रों का जिला प्रभारी सचिव सह अपर मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण 

इसे भी पढ़ें:  विक्रम से निकल कर प्रज्ञान का मून वॉक, अगले 14 दिनों तक जुटाएगा जानकारियां

इसे भी पढ़ें:  विक्रम से निकल कर प्रज्ञान का मून वॉक, अगले 14 दिनों तक जुटाएगा जानकारियां

0Shares

राज्यस्तर पर खेल के क्षेत्र में चयन हेतु ट्रायल के लिए तिथि का हुआ निर्धारण

छपरा: सारण जिला खेल पदाधिकारी के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सारण जिला के सभी सरकारी कार्यालयों में नियुक्त खिलाड़ियों, कर्मियों को सूचित किया जाता है कि अखिल भारतीय असैनिक सेवा प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व सचिवालय एवं संलग्न कार्यालय में नियुक्त खिलाड़ियों, कर्मियों द्वारा की जाती रही है।

बिहार सचिवालय टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये जिला एवं क्षेत्रीय कार्यालयों में नियुक्त खिलाड़ी, कर्मियों की सहभागिता भी सुनिश्चित करने के लिए बिहार सचिवालय स्पोट्र्स फाउन्डेशन, पटना के अधीन आधारभूत खेल संरचनाओं पर विभिन्न खेल विद्या का वार्षिक खेल कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतियोगिता के माध्यम से चयन किया जाना है।

इन कार्यक्रमों में खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तर पर होगा। जिसमें पाटलिपुत्रा स्पॉट्स ग्राउण्ड में एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु दिनांक 09 एवं 10 दिसम्बर 2023 को ट्रायल होगा।

बैडमिंटन प्रतियोगिता हेतु दिनांक 02 एवं 03 सितम्बर 2023 को सचिवालयट बैडमिंटन हॉल, पटना में ट्रायल होगा। बॉसकेटबॉल प्रतियोगिता हेतु दिनांक 28 सितम्बर 2023 से 01 अक्टूबर 2023 तक पाटलिपुत्रा स्पॉट्स कम्पलेक्स पटना में ट्रायल होगा। कैरम प्रतियोगिता हेतु दिनांक 28 सितम्बर 2023 से 01 अक्टूबर 2023 तक सचिवालय बैडमिंटन हॉल, पटना में ट्रायल होगा। चेस प्रतियोगिता हेतु दिनांक 28 सितम्बर 2023 से 01 अक्टूबर 2023 तक सचिवालय बैडमिंटन हॉल, पटना में ट्रायल होगा। क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु दिनांक 30 सितम्बर 2023 से 01 अक्टूबर 2023 तक उर्जा स्टेडियम पटना में ट्रायल होगा। कब्बडी प्रतियोगिता हेतु दिनांक 07 से 08 अक्टूबर 2023 तक पाटलिपुत्रा स्पॉट्स कम्पलेक्स, पटना में ट्रायल होगा लॉन लेनिस प्रतियोगिता हेतु दिनांक 26 से 27 अगस्त 2023 तक सचिवालय टेनिस कोर्ट, आई.ए.एस. भवन पटना में ट्रायल होगा। पावर लिफ्टिंग एवं वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता हेतु दिनांक 07 से 08 अक्टूबर 2023 तक सचिवालय बैडमिंटन हॉल, पटना में ट्रायल होगा। स्वीमिंग प्रतियोगिता हेतु दिनांक 07 से 08 अक्टूबर 2023 तक सचिवालय टेनिस कोर्ट, आई.ए.एस. भवन पटना में ट्रायल होगा। टेबल टेनिस प्रतियोगिता हेतु दिनांक 07 से 08 अक्टूबर 2023 तक सचिवालय बैडमिंटन हॉल, पटना में ट्रायल होगा। वॉलीबॉल प्रतियोगिता हेतु दिनांक 07 से 08 अक्टूबर 2023 तक पाटलिपुत्रा स्पॉट्स कम्पलेक्स, पटना में ट्रायल होगा। वेस्ट फिजिक प्रतियोगिता हेतु दिनांक 07 से 08 अक्टूबर 2023 तक सचिवालय बैडमिंटन हॉल, पटना में ट्रायल होगा। रेसलिंग प्रतियोगिता हेतु दिनांक 07 से 08 अक्टूबर 2023 तक बी.एम.पी कैम्प पटना में ट्रायल होगा। म्युजिक, डांस एवं शार्ट प्ले के लिए दिनांक 07 से 08 अक्टूबर 2023 तक सचिवालय बैडमिंटन हॉल, पटना में ट्रायल होगा। योगा के लिए 25 एवं 26 सितम्बर 2023 को सचिवालय बैडमिंटन हॉल, पटना में ट्रायल का आयोजन किया गया है।

सरकारी कार्यालयों में नियुक्त खिलाड़ी, कर्मी Inte-Department Tournaments चयन प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं. इस संबंध में विस्तृत जानकारी देने के लिए चितरंजन शर्मा, मो0- 9835295301, संजीव मोहन प्रसाद, मो०- 9431432929 प्रेम कुमार, मो0-8084065859 एवं सत्य प्रकाश, मो0- 9473405050 की प्रतिनियुक्ति की गई है जिनसे जानकारी ली जा सकती है।

0Shares

पटना, 22 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न हुई कैबिनेट की बैठक में बगहा में नयी चीनी मिल और सहरसा में नया मेडिकल कॉलेज खोलने की स्वीकृति सहित कुल 25 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।

मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न होने के बाद कैबिनेट सचिव एस सिद्धार्थ ने बताया कि मेसर्स तिरुपति शुगर लिमिटेड बगहा को चीनी मिल की स्थापना की स्वीकृति दी गई है। कुल 8000 टीसीडी क्षमता का चीनी उत्पादन इकाई की स्थापना होगी। इसके लिए 56 करोड़ 83 लाख 14 हजार रुपये के निजी पूंजी निवेश की स्वीकृति दी गई है। यह कंपनी उद्योग विभाग से नहीं, बल्कि गन्ना उद्योग विभाग से अनुदान लेगी। चीनी मिल की स्थापना होने पर बिहार में पूंजी निवेश के साथ कुशल कामगारों को काम मिलेगा।

सहरसा में नए राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा एवं अन्य परीक्षाओं पर होने वाले खर्च के लिए 35 करोड़ 60 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। यह राशि बिहार आकस्मिकता निधि से खर्च की जाएगी।

राजकीय अभियंत्रण एवं राजकीय पॉलिटेक्निक अनुदेशक संवर्ग नियमावली-2023 की स्वीकृति दी गई है। तिरुपति शुगर लि. बगहा पश्चिम चंपारण को बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नियमावली की आलोक में वित्तीय प्रोत्साहन क्लीयरेंस की स्वीकृति दी गई है। जमुई में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना के लिए 5 एकड़ गैर मजरूआ जमीन को विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग को निशुल्क हस्तांतरित किया गया है।मुंगेर सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ रोहित निराला को लगातार अनुपस्थित रहने के आरोप में सेवा से बर्खास्त किया गया है।

राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड नई दिल्ली द्वारा आयोजित पोस्ट एमबीबीएस एवं पोस्ट डिप्लोमा सीट के लिए राज्य सरकार के अधीन कार्यरत चिकित्सकों को सवैतनिक अनापत्ति प्रदान किया गया है। मधुबनी व्यवहार न्यायालय में 15 कोर्ट भवन निर्माण के लिए 31 करोड़ 94 लख रुपये की राशि की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। शेखपुरा में इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण की पूर्व से स्वीकृत लागत राशि 73 करोड़ 13 लाख को बढ़ाकर 110 करोड़ 3 लाख 52 हजार रुपये की गई है।

पटना महा योजना-2031 के अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ, राज्य उच्च पथ एवं न्यूनतम 30 मीटर चौड़ी सड़क से सटे भूखंडों पर पेट्रोल पंप, गैस स्टेशन एवं अन्य सुविधाओं की अनुमति दी गई है। पटना के सैदपुर नाला के जीर्णोद्धार के लिए 259 करोड़ 81 लाख की योजना की स्वीकृति प्रदान की गई है एवं बुडको को कार्यकारी एजेंसी नामित किया गया है। गया के बेलागंज में अंबेडकर आवासीय विद्यालय के भवन निर्माण के लिए 46 करोड़, सात लाख 97 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है।

0Shares