Patna: बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नबीन की माता मीरा सिन्हा का निधन हो गया है.
उनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, तारकिशोर प्रसाद, उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन समेत नेताओं ने अपनी संवेदना व्यक्त की है.
उनके निधन की जानकारी पुत्र व बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नबीन ने दी.
बिहार सरकार के मंत्री @NitinNabin जी की माताजी के निधन की खबर सुन काफी दुःख हुआ। ईश्वर हुतात्मा को शांति प्रदान करें।
ॐ शांति। pic.twitter.com/VdBFusUWJV
— Tarkishore Prasad (@tarkishorepd) March 30, 2021
अभी-अभी बिहार सरकार के माननीय पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नबीन जी की माता श्री मीरा सिन्हा जी के निधन की अत्यंत दुखद सूचना मिली है। निःशब्द हूँ। मैं अपनी गहरी शोक संवेदना प्रकट करती हूं। ईश्वर पुण्य आत्मा को सद्गति दें एवं परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शान्ति! 😢 pic.twitter.com/j0gq0OjQut
— Renu Devi (@renu_bjp) March 30, 2021
बिहार सरकार में माननीय पथ निर्माण मंत्री श्री @NitinNabin जी की माता जी के देहावसान की दुखद खबर प्राप्त हुई है।
इस दुख की घड़ी में भगवान परिजनों को अपार वेदना सहने की क्षमता दें और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
ॐ शांति, शांति, शांति! pic.twitter.com/xvhAuoe8Zz
— Dr. Sanjay Jaiswal (@sanjayjaiswalMP) March 30, 2021
पटना के बांकीपुर विधानसभा के विधायक और बिहार के पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन की माता जी श्रीमती मीरा सिन्हा के निधन पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।
— Ravi Shankar Prasad (@rsprasad) March 30, 2021