नई दिल्ली, 10 फरवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिल्ली की प्रतिष्ठित सुंदर नर्सरी में परीक्षा पे चर्चा के आठवें संस्करण में विद्यार्थियों से तनाव मुक्त परीक्षा के विभिन्न पहलुओं पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को सीमित नहीं किया जाना चाहिए, उन्हें अपने जुनून को तलाशने की आजादी होनी चाहिए। 

प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान तनाव से बचने के लिए समय प्रबंधन और कठिन विषय को स्वयं चुनौती देने की सलाह दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे समाज में दुर्भाग्य से यह घर कर गया है कि अगर हम स्कूल में इतने नंबर नहीं लाए, दसवीं-बारहवीं में इतने नंबर नहीं आए तो जिंदगी तबाह हो जाएगी। इसलिए पूरे घर में तनाव हो जाता है। ऐसे में आपको खुद को तैयार करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे में इस तनाव को मन में न लें और तय करें कि आपको आज कितना पढ़ना है। ये अगर आप कर लेते हैं, तो आप इस तनाव से खुद को निकाल सकते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने विद्यार्थियों से कहा कि लोग नेताओं के आचरण से प्रेरणा लेते हैं। अगर आप स्वच्छता का उपदेश दे रहे हैं लेकिन गंदगी फैला रहे हैं, तो आप नेता नहीं बन सकते। नेता बनने के लिए टीमवर्क के साथ-साथ समझदारी और धैर्य भी जरूरी है। आपको अपने साथियों के लिए मौजूद रहना होगा और इससे विश्वास पैदा होगा। यह विश्वास ही आपके नेतृत्व को सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि आप, सम्मान मांग नहीं सकते, आपको सम्मान कमाना पड़ेगा। इसके लिए आपको खुद को बदलना होगा। लीडरशिप थोपी नहीं जाती, आपके आस-पास के लोग आपको स्वीकारते हैं। नेता बनने के लिए टीमवर्क सीखना और धैर्य बहुत आवश्यक है।

प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को मोटा अनाज (मिलेट्स) और सब्जियों के महत्व बताते हुए कहा कि बीमार न होने का मतलब यह नहीं है कि हम स्वस्थ हैं। नींद भी पोषण पर निर्भर करती है। चिकित्सा विज्ञान भी नींद पर ध्यान केंद्रित करता है। सभी को सुबह की धूप में समय बिताना चाहिए।

महाकुम्भ नगर, 10 फरवरी (हि.स.)। देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को प्रयागराज की पावन धरा पर त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगायी। त्रिवेणी संगम पर राष्ट्रपति मुर्मु ने प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया। बता दें, देश की प्रथम नागरिक का संगम में पावन डुबकी लगाने का यह ऐतिहासिक क्षण है। गौरतलब है कि इससे पहले भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में पावन स्नान किया था। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सोमवार सुबह प्रयागराज पहुंचने पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। यहां से राष्ट्रपति अरैल घाट आईं, जहां से क्रूज पर सवार होकर वह त्रिवेणी संगम पहुंचीं। इस दौरान राष्ट्रपति ने डेक पर खड़े होकर नौका विहार का आनंद भी लिया और अपने हाथों से पक्षियों को दाना खिलाया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच राष्ट्रपति ने पूरी आस्था के साथ त्रिवेणी संगम में स्नान किया। पावन डुबकी लगाने से पहले राष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम में पुष्प व नारियल अर्पित किया और भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर प्रणाम किया। उन्होंने मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती की अराधना करते हुए एक के बाद एक कई बार पवित्र जल में डुबकी लगाई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण और श्लोकों के बीच उन्होंने संगम स्थल पर पूजा अर्चना की और संगम की आरती भी उतारी। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें महाकुम्भ के आयोजन और इससे जुड़ी अनेक व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी।

संगम में आस्था की डुबकी लगाने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इसके धार्मिक आस्था को और अधिक मजबूती देने के लिए अक्षयवट का दर्शन-पूजन करेंगी। सनातन संस्कृति में अक्षयवट को अमरता का प्रतीक माना जाता है। यह हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण स्थल है, जिसकी महत्ता पुराणों में भी वर्णित है। इसके अलावा वो बड़े हनुमान मंदिर में भी दर्शन और पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करेंगी।

इसके साथ ही आधुनिक भारत और डिजिटल युग के साथ धार्मिक आयोजनों को जोड़ने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल को राष्ट्रपति समर्थन देंगी। वे डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र का अवलोकन करेंगी। राष्ट्रपति शाम शाम पौने छह बजे प्रयागराज से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

-सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, देश-प्रदेश में कैंसर रूपी नक्सलवाद का अंत तय : विष्णुदेव साय

बीजापुर, 09 फ़रवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल पार्क क्षेत्र के जंगल में रविवार सुबह 8:30 बजे डीआरजी, एसटीएफ एवं बस्तर फाइटर के संयुक्त बल के साथ हुई मुठभेड़ में 31 वर्दीधारी नक्सली ढेर हो गए। मारे गये नक्सलियों की पहचान की जा रही है l इस मुठभेड़ में दो जवान बलि‍दानी हो गए और दो अन्य जवान घायल हो गए हैं। दोनों घायल जवान की हालत खतरे से बाहर है, घायल जवानों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से निकाला गया उनका उपचार जारी है। मुठभेड़स्थल से नक्सलियाें के शव के साथ एके 47, एसएलआर, इंसास रायफल, 303 रायफल, बीजीएल लांचर सहित बड़ी मात्रा में हथियार एवं विस्फोटक बरामद हुआ है l यह इलाका महाराष्ट्र सीमा से लगा हुआ है।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र के जंगल में हुई मुठभेड़ में 31 वर्दीधारी नक्सली मारे गए हैं। सभी के शवों को बरामद कर लिया गया है। मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है। मुठभेड़ में दो जवान बलि‍दान और अन्य दो जवान घायल हुए हैं। दोनों घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर है। उन्हाेंने बताया कि अतिरिक्त बल को माैके के लिए भेजा गया है, सर्च अभियान जारी है। आईजी ने बताया कि इसकी विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद जारी की जाएगी।

बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में 31 नक्सलियों के मारे जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने साेशल मीडिया एक्स पर जारी पाेस्ट के माध्यम से कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ चल रही आखिरी जंग में सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। मुठभेड़ में 2 जवानों के बलिदान और 2 जवान के घायल होने पर मुख्यमंत्री साय ने दुःखद जताते हुए कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने ईश्वर से बलिदानी जवानों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने एवं घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्हाेने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मार्च 2026 तक हमारा प्रदेश नक्सलवाद मुक्त होकर रहेगा। इस दिशा में सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। देश-प्रदेश में कैंसर रूपी नक्सलवाद का अंत तय है।

2025 की अब तक मुठभेड़ों में कुल 86 नक्सली मारे गए-वर्ष 2025 में अब तक हुई मुठभेड़ों में कुल 86 नक्सली मारे गए हैं। बेहद कम समय में नक्सलियों के मारे जाने का ये अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।-4 जनवरी को अबूझमाड़ के जंगल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 5 नक्सलियों को ढेर किया था।-9 जनवरी को सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर हुई मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर हुए थे।-

12 जनवरी को बीजापुर जिले में 5 नक्सली ढेर हुए थे।

-16 जनवरी को छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर पुजारी कांकेर में 18 नक्सली मारे गए थे।-

20-21 जनवरी को गरियाबंद जिले में करीब एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली चलपति सहित 16 नक्सली ढेर हुए थे।- 0

1 फरवरी को बीजापुर में 8 नक्सली मारे गए थे।-आज 9 फरवरी को बीजापुर के नेशनल पार्क के जंगल में 31 नक्सली ढेर किए गए। ये इस साल का सबसे बड़ा एनकाउंटर है।

काशी तामिल संगमम् 3.0 विशेष ट्रेन चलाये जाने का निर्णय, यहां देखें समय सारणी…

Chhapra:  प्रयागराज में लगने वाले महाकुम्भ मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे द्वारा काशी तामिल संगमम् 3.0 विशेष ट्रेन चलाये जाने का निर्णय लिया गया है। फलस्वरूप 06153 पुरट्चि तलैवर डॉ. एम. जी. रामचंद्रन सेंट्रल रेलवे स्टेशन (चेन्नै सेंट्रल)-बनारस काशी तमिल संगमम विशेष गाड़ी 19 फरवरी, 2025 को पुरट्चि तलैवर डॉ. एम. जी. रामचंद्रन सेंट्रल रेलवे स्टेशन (चेन्नै सेंट्रल) से तथा 06154 बनारस-kiपुरट्चि तलैवर डॉ. एम. जी. रामचंद्रन सेंट्रल रेलवे स्टेशन (चेन्नै सेंट्रल)काशी तमिल संगमम विशेष गाड़ी 24 फरवरी, 2025 को बनारस से 01 फेरे के लिए चलाई जायेगी।

06153 पुरट्चि तलैवर डॉ. एम. जी. रामचंद्रन सेंट्रल रेलवे स्टेशन (चेन्नै सेंट्रल)-बनारस काशी तमिल संगमम विशेष गाड़ी 19 फरवरी, 2025 को पुरट्चि तलैवर डॉ. एम. जी. रामचंद्रन सेंट्रल रेलवे स्टेशन (चेन्नै सेंट्रल) से 14.45 बजे प्रस्थान कर नेल्लूर से 17.30 बजे, ओंगोल से 18.55 बजे, विजयवाड़ा जं. से 21.05 बजे, दूसरे दिन वरंगल से 00.30 बजे, बल्हारशाह से 09.05 बजे, चन्द्रपुर से 09.30 बजे, नागपुर से 12.25 बजे, इटारसी से 17.50 बजे, पिपरिया से 18.45 बजे, नरसिंहपुर से 21.10 बजे, तीसरे दिन जबलपुर से 00.10 बजे, कटनी से 01.25 बजे, मैहर से 02.20 बजे, सतना से 02.55 बजे, मानिकपुर से 04.20 बजे, प्रयागराज छिवकी से 06.30 बजे, मिर्जापुर से 07.27 बजे तथा चुनार से 07.57 बजे छूटकर बनारस 11.45 बजे पहुँचेगी।

06154 बनारस-पुरट्चि तलैवर डॉ. एम. जी. रामचंद्रन सेंट्रल रेलवे स्टेशन (चेन्नै सेंट्रल) काशी तमिल संगमम विशेष गाड़ी 24 फरवरी, 2025 को बनारस से 18.05 बजे प्रस्थान कर चुनार से 19.30 बजे, मिर्जापुर से 20.02 बजे, प्रयागराज छिवकी से 23.35 बजे, दूसरे दिन मानिकपुर से 00.15 बजे, सतना से 01.30 बजे, मैहर से 02.00 बजे, कटनी से 02.50 बजे, जबलपुर से 04.15 बजे, नरसिंहपुर से 05.30 बजे, पिपरिया से 06.35 बजे, इटारसी से 09.55 बजे, नागपुर से 15.25 बजे, चन्द्रपुर से 18.20 बजे, बल्हारशाह से 19.10 बजे, वरंगल से 22.10 बजे, तीसरे दिन विजयवाड़ा जं. से 02.10 बजे, ओंगोल से 04.10 बजे तथा नेल्लूर से 05.40 बजे छूटकर पुरट्चि तलैवर डॉ. एम. जी. रामचंद्रन सेंट्रल रेलवे स्टेशन (चेन्नै सेंट्रल) 09.30 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेजयान का 01, एल.एस.एल.आर.डी का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 03, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोच सहित कुल 18 एल.एच.बी. कोच लगाये जायेंगे।

महाकुम्भ-2025 के अवसर पर 09 फरवरी, 2025 को पूर्वोत्तर रेलवे से होकर चलाई जाएंगी 23 महाकुम्भ मेला विशेष गाड़ियाँ

गोरखपुर से चलने वाली मेला विशेष गाड़ी:

1. 09 फरवरी, 2025 को 05004 गोरखपुर-झूसी मेला मेला विशेष गाड़ी, गोरखपुर से 21.30 बजे चलाई जायेगी।

झूसी से चलने वाली मेला विशेष गाड़ियाँ:

1. 09 फरवरी, 2025 को 05101 झूसी-छपरा मेला मेला विशेष गाड़ी, झूसी से 09.00 बजे चलाई जायेगी।

2. 09 फरवरी, 2025 को 05110 झूसी-बनारस मेला मेला विशेष गाड़ी, झूसी से 12.45 बजे चलाई जायेगी।

प्रयागराज रामबाग से/को चलाई जा रही मेला विशेष गाड़ियाँ:

1. 09 फरवरी, 2025 को 05108 प्रयागराज रामबाग-बनारस मेला मेला विशेष गाड़ी, प्रयागराज रामबाग से 07.00 बजे चलाई जायेगी।

2. 09 फरवरी, 2025 को 05106 प्रयागराज रामबाग-बनारस मेला मेला विशेष गाड़ी, प्रयागराज रामबाग से 16.30 बजे चलाई जायेगी।

3. 09 फरवरी, 2025 को 03409 मालदा टाउन-प्रयागराज रामबाग मेला मेला विशेष गाड़ी, प्रयागराज रामबाग 17.15 बजे पहुँचेगी।

4. 09 फरवरी, 2025 को 03410 प्रयागराज रामबाग-मालदा टाउन मेला मेला विशेष गाड़ी, प्रयागराज रामबाग से 19.15 बजे चलाई जायेगी।

बनारस से चलने वाली मेला विशेष गाड़ियाँ:

1. 09 फरवरी, 2025 को 05113 बनारस-झूसी मेला विशेष गाड़ी, बनारस से 04.25 बजे चलाई जायेगी।

2. 09 फरवरी, 2025 को 05109 बनारस-झूसी मेला विशेष गाड़ी, बनारस से 08.00 बजे चलाई जायेगी।

3. 09 फरवरी, 2025 को 05105 बनारस-प्रयागराज रामबाग मेला विशेष गाड़ी, बनारस से 12.30 बजे चलाई जायेगी।

4. 09 फरवरी, 2025 को 05107 बनारस-प्रयागराज रामबाग मेला विशेष गाड़ी, बनारस से 20.30 बजे चलाई जायेगी।

मऊ से/को चलाई जा रही मेला विशेष गाड़ियाँ:

1. 09 फरवरी, 2025 को 01455 पुणे-मऊ मेला मेला विशेष गाड़ी, मऊ 22.00 बजे पहुँचेगी।

2. 09 फरवरी, 2025 को 01456 मऊ-पुणे मेला मेला विशेष गाड़ी, मऊ से 23.50 बजे चलाई जायेगी।

बलिया से/को चलाई जा रही मेला विशेष गाड़ियाँ:

1. 09 फरवरी, 2025 को 09371 डॉ. अम्बेडकर नगर-बलिया मेला मेला विशेष गाड़ी, बलिया 19.15 बजे पहुँचेगी।

2. 09 फरवरी, 2025 को 09372 बलिया-डॉ. अम्बेडकर नगर मेला मेला विशेष गाड़ी, बलिया से 23.45 बजे चलाई जायेगी।

गाजीपुर सिटी से चलने वाली मेला विशेष गाड़ी:

1. 09 फरवरी, 2025 को 01664 गाजीपुर सिटी-रानी कमलापति मेला मेला विशेष गाड़ी, गाजीपुर सिटी से 13.00 बजे चलाई जायेगी।

इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 04111, 04112, 04113, 04114, 04120, 05101 एवं 05102 रिंग रेल चलाई जा रही हैं।

मेला विशेष गाड़ियों के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिये रेलवे हेल्पलाइन नम्बर 139 पर डायल कर सकते हैं अथवा नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एन.टी.ई.एस.) वेब पोर्टल या मोबाइल एप पर प्राप्त कर सकते हैं।

Chhapra: बिहार विद्युत विनियामक आयोग द्वारा शनिवार को समाहरणालय सभागार में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा खुदरा बिजली दर निर्धारण हेतु समर्पित याचिका पर निर्णय लेने से पूर्व शनिवार को जनसुनवाई की गई। जन सुनवाई में प्राप्त सुझावों पर सम्यक विचार के उपरांत आयोग द्वारा निर्णय पारित किया जायेगा।

जनसुनवाई में आयोग के अध्यक्ष आमिर सुबहानी, मेंबर टेक्निकल, मेंबर लीगल, आयोग के अन्य पदाधिकारी, नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के पदाधिकारी, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधिगण एवं उपभोक्ता मौजूद रहे।

Chhapra: उप विकास आयुक्त सारण यतेंद्र कुमार पाल द्वारा शनिवार को लघु जल संसाधन विभाग द्वारा जिला में संचालित राजकीय नलकूपों के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई. 

इस दौरान सर्वप्रथम पूर्व की बैठक में दिए गए निदेशों के अनुपालन की समीक्षा की गई।राजकीय नलकूपों की मरम्मती हेतु प्रथम एवम द्वितीय एवं तृतीय किस्त के रूप में ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित राशि के विरुद्ध लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने हेतु संबंधित मुखिया एवं पंचायत सचिव को निदेशित किया गया।

लघु सिंचाई प्रमंडल, छपरा, सारण अंतर्गत बाह्य विद्युतीकरण नहीं होने तथा विद्युतदोष के कारण बंद कुल 21 राजकीय नलकूपों की समीक्षा अगले मंगलवार को आयोजित करने हेतु कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई विभाग, सारण को निदेशित किया गया।

बैठक में सभी संबंधित प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, सारण, कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, छपरा, सारण/ कार्यपालक अभियंता तथा सभी सहायक अभियंता एवं कनीय अभियन्ता, लघु सिंचाई प्रमंडल, छपरा, सारण उपस्थित थे ।

Chhapra:  दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में नगरपालिका चौक पर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

भाजपा जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली के लोगों को नरक से आजादी मिली। अब दिल्ली के लोगों को पता लगेगा कि राजधानी कैसी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की कथनी और करनी में अंतर नहीं हैं। दिल्ली के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जबरदस्त विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों के प्रति विश्वास की जीत है। इस देश की जनता का भरोसा मोदी की विश्वसनीयता और भाजपा की सुशासन और विकास की राजनीति में है।

इस दौरान विधायक डॉ सीएन गुप्ता, अशोक सिंह, प्रकाश रंजन निक्कू, शांतनु सिंह, विवेक सिंह, अरुण सिंह, धर्मेन्द्र चौहान, उज्जवल श्रीवास्तव, मनीष मिश्रा, धर्मेन्द्र सिंह, अर्धेंदु शेखर समेत भाजपा के नेता उपस्थित थें। 

 

Chhapra: छपरा नगर निगम में शनिवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक महापौर लक्ष्मीनारायण गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व की बैठक में लिए गए निर्णय पर बिंदुवार विचार किया गया।

बैठक में महापौर ने कहा कि सभी वार्डो में सड़क एवं नाला निर्माण के लिए प्राक्कलन को कार्यपालक अभियंता को जल्द पूर्ण करा कर निविदा निकालने के लिए आदेश दिया।  जिसमें सभी वार्डो में गर्मी को ध्यान रखते हुए स्थायी प्याऊ की व्यवस्था कराने का निर्णय हुआ। जिसकी स्वीकृति सभी सदस्यों के द्वारा दिया गया।

नगर प्रबंधक के द्वारा पूर्व में बने हुये नाले की उड़ाही तेल नदी से, दूधिया पोखरा, रामपुर, जो ग्रामीण क्षेत्रो से होकर शहर का पानी निकालने के लिए लगभग 9 किलोमीटर तक ड्रेन की उड़ाही में होने वाले खर्च के बारे में सशक्त स्थायी कमिटी के समक्ष बात रखी। ताकि शहर के जलजमाव की स्थायी निकासी की जा सके।  सभी सदस्यों के द्वारा इस पर सहमति व्यक्त की गई।  उस ड्रेन की सफाई अगर ससमय हो जाएगी तो हमारे शहर के जल जमाव की समस्या ख़त्म हो जाएगी। 6 पोकलेन की आवश्य्कता होंगी जिससे लगातार एक महीने मे बने हुये ड्रेन की सफाई की जाएगी।

मानसून के पहले रोड का निर्माण हो पूर्ण

सशक्त स्थायी समिति सदस्य कृष्णा शर्मा द्वारा कमिटी के समक्ष कहा गया कि पिछले साल नाले उड़ाही को पूर्ण नहीं किया गया। जिससे मेरे वार्ड मे जल जमाव बन गया था। इस साल नाला उड़ाही जब होंगी उस समय सबकी जिम्मेदारी भी निर्धारित होंगी। ताकि कार्य पूर्ण नहीं होने की स्थिति मे उस कर्मी, सफाई निरीक्षक एवं पदाधिकारी को दण्डित किया जा सके। जिस वार्ड में जलजमाव हो रहा है वैसे रोड निर्माण का कार्य जल्द से जल्द निविदा कराये ताकि आगामी मानसून के पहले रोड का निर्माण पूर्ण हो सके। 

कार्यपालक अभियंता ने कहा कि सहायक अभियंता के लिए जो गाड़ी मिल रही उसको 24 घंटे दिया जाये। ताकि ससमय कार्य का निष्पादन किया जा सके। उसका नियंत्रण सहायक अभियंता के अधीन रहेगा। जिसके लिए समिति के द्वारा सहमति व्यक्त की गई। 

गर्मी को देखते हुये ख़राब हुये चापाकल की मरमती के लिए स्थायी समाधान के लिए एजेंसी का चयन करा ले। ताकि उसका समाधान ससमय कराया जा सके। वार्ड 6 के सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अजय कुमार के द्वारा कहा गया कि प्रत्येक माह 15 तारीख या 30 तारीख को सभी कार्यों की समीक्षा सशक्त स्थायी कमिटी के समक्ष की जाय ताकि शहर का विकास किया जाये। वार्ड 26 के पार्षद सशक्त स्थायी समिति के सदस्य संजय प्रसाद द्वारा कहा गया कि हथुआ मार्किट मे इसके अतिरिक्त उस बिल्डिंग के ऊपर एक और तल बनाया जाये।  राजेंद्र सरोवर, साह बनवारी लाल पोखरा को सौंदर्य कराने हेतु विभाग को पत्र भेजनें हेतु सहमति व्यक्त की गई।

संतोषजनक कार्य नहीं होने के कारण निगम से हटाए गए दो कर्मी 

महापौर के द्वारा कहा गया कि रौशनी कुमारी, कार्यालय कर्मी के कार्य संतोषजनक नहीं होने के कारण, होल्डिंग निर्धारण में बहुत सारी शिकायत महापौर के कार्यालय मे आने के कारण रौशनी कुमारी को तत्काल प्रभाव से हटाने हेतु सशक्त स्थायी कमिटी के द्वारा निर्णय लिया गया।  कनीय अभियंता अभय कुमार के कार्य संतोषजनक नहीं होने के कारण, तत्काल प्रभाव से हटाने हेतु सशक्त स्थायी समिति के सहमति व्यक्त की गई। सफाई निरीक्षक सुमित कुमार को तत्काल नगर आयुक्त के द्वारा सर्किल 18 एवं 19 दिया गया है, परन्तु सशक्त स्थायी समिति के द्वारा बताया गया कि इनके द्वारा 18 लाख का पूर्व में गबन का आरोप लगा था जिसके लिए उनको फिर से वसूली के कार्यों को नहीं देने हेतु सहमति सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों द्वारा सहमति व्यक्त की गई।

महापौर के द्वारा कहा गया कि निगम के अन्य संविदा कर्मी, दैनिक कर्मी की सेवा से संतुष्ट होने के कारण उनके सेवा में विस्तार किया गया, जिसकी स्वीकृति सशक्त स्थायी समिति कमिटी की बैठक मे स्वीकृति दी गई। 

बैठक मे उप महापौर रागीनी देवी, सशक्त स्थायी समिति, नेहा देवी, कृष्णा शर्मा, हेमंत राय, संजय प्रसाद, अजय साह, गुड्डू सिंह प्रतिनिधि, तदर्थ कमिटी के सदस्य अमित कुमार,कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, नगर प्रबधक अरविन्द कुमार, सिटी मिशन प्रबंधक, सुधीर कुमार हिमांशु, प्रधान लिपिक तारकेश्वर नाथ मिश्रा, लेखापाल, उपेंद्र कुमार, लिपिक दीपक कुमार उपस्थित थें।  

– रूस ने लड़ाकू जेट सुखोई-57 का प्लांट भारत में खोलकर संयुक्त उत्पादन की पेशकश रखी

नई दिल्ली, 07 फरवरी (हि.स.)। बेंगलुरु के एयर फोर्स स्टेशन येलहंका में एशिया की सबसे बड़ी हथियारों की प्रदर्शनी ‘एयरो इंडिया’ में इस बार रूसी सुखोई-57 जेट धूम मचाएगा। यूक्रेन के साथ युद्ध में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किये गए एकमात्र पांचवीं पीढ़ी के दो स्टील्थ रूसी लड़ाकू विमान कर्नाटक की धरती पर उतर चुके हैं और 10 फरवरी को उद्घाटन के बाद बेंगलुरु के आसमान की शोभा बढ़ाएंगे। रूस ने आधिकारिक तौर पर भारत को अपने पांचवीं पीढ़ी के सुखोई-57 लड़ाकू विमानों की पेशकश की है, जिसमें भारत में प्लांट लगाकर संयुक्त उत्पादन करके स्वदेशी संस्करण विकसित करने का भी प्रस्ताव है।

भारत में रूसी दूतावास ने सुखोई-57 जेट के बेंगलुरु में आने और एयरो इंडिया में उड़ान भरकर एयर शो में शामिल होने के लिए पुष्टि की है। यह फाइटर जेट अपनी लुभावनी एयरोबेटिक्स के लिए जाना जाता है, जिसने जनवरी, 2010 में पहली उड़ान भरी थी। सुखोई-57 जेट अब अपनी उड़ान के 15 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस बीच विमान में जरूरत के लिहाज से कई तरह के सुधार किये गए हैं और यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान के दौरान लड़ाकू विमानों ने हवाई और जमीनी लक्ष्यों को भेदने में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है, जिसमें लंबी दूरी से सटीक हमले भी शामिल हैं। इनका इस्तेमाल चौबीस घंटे किसी भी मौसम की स्थिति में और जटिल वातावरण में किया जाता है।

रूसी कंपनी रोसोबोरोनएक्सपोर्ट के मुताबिक स्टेल्थ क्षमताओं वाला यह विमान उन्नत एईएसए राडार प्रणाली से लैस है और इसमें क्रूज मिसाइलों को लॉन्च करने की क्षमता है। सुखोई-57 को एक नया एएल-51एफ1 इंजन मिलने की उम्मीद है, जिसे आफ्टरबर्नर के बिना निरंतर सुपरसोनिक उड़ान के लिए डिजाइन किया गया है, इससे इसकी लड़ाकू क्षमता और बढ़ जाएगी। इस बीच अमेरिकी वायु सेना ने एयरो इंडिया-2025 में एफ-35 और अपग्रेड किए गए एफ-16 की प्रदर्शन उड़ानें रद्द कर दी हैं। 2023 के एयरो इंडिया में पहली बार पेश किए गए एफ-35 के इस साल प्रमुख आकर्षण होने की उम्मीद थी, लेकिन इसकी अनुपस्थिति सुखोई-57 की ओर ध्यान आकर्षित कर सकती है।

रूसी कंपनी एकमात्र 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान की तकनीक भारत को ​हस्तांतरित करने के लिए तैयार है। रोसोबोरोनएक्सपोर्ट के सीईओ अलेक्जेंडर मिखेव ने कहा कि हम भारत को सिर्फ़ सुखोई-57ई की डिलीवरी ही नहीं, बल्कि संयुक्त उत्पादन और भारतीय 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान के विकास में मदद भी दे रहे हैं। रूस के सुखोई-57 ने यूक्रेन में आधुनिक पश्चिमी वायु रक्षा प्रणालियों के खिलाफ अपनी लड़ाकू प्रभावशीलता साबित की है। यह लंबी दूरी सहित सभी दूरी पर खतरों से निपट सकता है, जो एफ-35 विमान में क्षमता नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत-रूस सहयोग न केवल घरेलू उपयोग के लिए लड़ाकू विमान के उत्पादन का मार्ग प्रशस्त करेगा, बल्कि इसके निर्यात का भी रास्ता खुलेगा।

नई दिल्ली, 7 फ़रवरी (हि.स.)। दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आआपा) के विधायकों को रिश्वत की पेशकश के आरोपों के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस दिया है।

एसीबी के अधिकारियों की एक टीम शुक्रवार काे केजरीवाल के आवास पर पहुंची और उन्हें नोटिस दिया। इस नोटिस में कहा गया है कि दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा आम आदमी पार्टी के विधायकों को रिश्वत की पेशकश के आरोपों की जांच कर रही है। यह आरोप बेहद गंभीर हैं और इसलिए मामले की सच्चाई जानने के लिए एसीबी की तत्काल जांच और हस्तक्षेप की आवश्यकता है।

एसीबी ने केजरीवाल से आज किसी भी सुविधाजनक समय पर उनके एक्स पर संबंधित पोस्ट को लेकर जानकारी मांगी है। नोटिस में केजरीवाल से पूछा गया है कि क्या आप इस एक्स पोस्ट से सहमत हैं कि आपकी पार्टी के 16 विधायक उम्मीदवारों को रिश्वत की पेशकश की गई है। एसीबी ने उक्त 16 उम्मीदवारों का ब्यौरा मांगा है।

आआपा की लीगल सेल के प्रमुख संजीव नासियार ने बताया कि एसीबी के अधिकारी डेढ़ घंटे पहले बिना नोटिस यहां आए थे। उनके पास न तो नोटिस था और न ही स्टाम्प। जब हमने उनसे कहा कि वे हमसे कानूनी तौर पर पूछताछ कर सकते हैं और हम उनके साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं, तो उन्होंने हमें नोटिस देने में डेढ़ घंटे लगा दिए। उन्होंने हमें अब जो नोटिस दिया है, उसमें शिकायतकर्ता के बारे में कोई विवरण नहीं है और केवल अरविंद केजरीवाल के एक्स पोस्ट के बारे में विवरण है। वहीं आआपा नेता संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने एसीबी से इस मामले की गहन जांच की मांग की है।

उन्हाेंने कहा कि ध्यान देने वाली एक और बात यह है कि जब दिल्ली में हत्या, डकैती और बलात्कार के मामलों की बात आती है, तो क्या एलजी उसी तत्परता से कार्रवाई करते हैं। नहीं, वे ऐसा नहीं करते, लेकिन इस मामले में इतनी तत्परता से कार्रवाई देखना अच्छा है। मैंने व्यक्तिगत रूप से जांच का अनुरोध करते हुए एक लिखित शिकायत प्रस्तुत की है और एसीबी इसकी जांच करेगी।

पटना, 07 फरवरी (हि.स.)। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन हो गया। वनवासी कल्याण केंद्र, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैसे राष्ट्रवादी संगठनों के साथ मिलकर सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले चौपाल ने सर गंगा राम अस्पताल नई दिल्ली में आखिरी सांस ली।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राम मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल का निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि आज हमने एक कुशल राजनेता और समाजसेवी खो दिया। कामेश्वर चौपाल कुछ दिनों से बीमार थे। कामेश्वर चौपाल के निधन से शोक की लहर है।

बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य कामेश्वर चौपाल के निधन पर बिहार प्रदेश भाजपा ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट कर श्रद्धांजलि दी। इसमें कहा गया, ”राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले, पूर्व विधान पार्षद, दलित नेता, श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के स्थायी सदस्य और विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष रहे कामेश्वर चौपाल जी के निधन की खबर समाज के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने अपने पूरे जीवन को धार्मिक और सामाजिक कार्यों में समर्पित किया और वे मां भारती के सच्चे लाल थे।”

जीवन परिचय

कामेश्वर चौपाल का जन्म 24 अप्रैल, 1956 को बिहार के तत्कालीन सहरसा जिले (वर्तमान सुपौल जिला) के कमरैल गांव में हुआ था। उन्होंने अपना जीवन सामाजिक और धार्मिक कार्यों में लगाया। चौपाल ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1991 में भारतीय जनता पार्टी से की। 1991 में वह रोसड़ा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े। 1995 और 2000 में बखरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। हालांकि उन्हें चुनावी सफलता नहीं मिली। सात मई, 2002 को कामेश्वर चौपाल ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता ग्रहण की। वो 2014 तक विधान परिषद के सदस्य रहे।