नेवाजी टोला पेट्रोल पंप पर पिस्टल दिखाकर कर्मी से लूट, जांच में जुटी पुलिस

Chhapra: छपरा शहर से सटे मुफासिल थाना क्षेत्र के नेवाज़ी टोला चौक स्थित शिवम पेट्रोलियम से बुधवार की अहले सुबह पिस्टल की नोक पर अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की.

पेट्रोल पंप से लूट की वारदात को लेकर पंप संचालक ने बताया कि बुधवार की अहले सुबह करीब चार बजे मैनेजर दीनदयाल राय ने फोन कर बताया की पंप पर अपराधियों ने लूट पाट किया है. जिसके बाद वह पहुंचे.

उन्होंने बताया कि मैनेजर ने बताया कि सुबह चार बजे के करीब में पंप कर्मियों को पिस्टल की नोक पर केबिन के समीप लाकर दरवाजा खटखटाया गया. जिसके बाद दरवाजा खोलते ही दो लोग पिस्टल दिखाते हुए अंदर आ गए और पुत्र को मारकर घायल कर दिया. इस दौरान वहा रखे रुपए भी लूट लिए. एक अनुमान के मुताबिक करीब 4 से 5 लाख रुपए को लूट हुई है. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने तुरंत पहुंच अपनी जांच शुरू कर दी है.

पटना: पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि महागठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल में बाहुबलियों की भरमार कर नीतीश कुमार ने बिहार में डरावने दिनों की वापसी सुनिश्चित कर दी है।

सुशील मोदी ने कहा कि सुरेन्द्र यादव, ललित यादव, रमाकांत यादव और कार्तिकेय कुमार जैसे विधायक मंत्री बनाये गए, जिनके नाम से इलाके में लोग कांपते हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों पर आर्म्स ऐक्ट, यौन शोषण, हत्या के प्रयास और अपहरण जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

सुशील मोदी ने कहा कि नया मंत्रिमंडल पूरी तरह असंतुलित है। इसमें एम-वाइ समुदाय के 13 मंत्री (33 फीसदी) हैं, जबकि कानू, तेली, कायस्थ, कलवार, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज से एक भी मंत्री नहीं बनाया गया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन-दो में राजपूत और मैथिल ब्राह्मण मंत्रियों संख्या कम कर दी गयी। शेष जातियों को केवल प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्व दिया गया। कोइरी समाज के केवल दो मंत्री बनाये गए।

मोदी ने कहा कि जो उपेंद्र कुशवाहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विरासत के दावेदार हैं, वे शपथ ग्रहण के समय नदारद थे। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने अति पिछड़ा समाज की रेणु देवी को उप मुख्यमंत्री बनाया था, जबकि महागठबंधन में किसी अति पिछड़ा को डिप्टी सीएम नहीं बनाया गया। वित्त विभाग राजद को मिलना चाहिए था। इन सारी विसंगतियों के बावजूद लालू प्रसाद को धन्यवाद कि उन्होंने जनता का मनोरंजन करने के लिए बड़े पुत्र को भी मंत्री बनवा दिया।

-हादसे में जवानों की मौत पर राष्ट्रपति और उपराज्यपाल समेत कई नेताओं ने जताया शोक

अनंतनाग/नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम से छह किलोमीटर पहले आईटीबीपी और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों को अमरनाथ डयूटी से वापस ला रही एक बस सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सात जवान शहीद हो गए, जबकि 34 अन्य घायल हैं। इसमें गंभीर रूप से घायल नौ जवानों को एयरलिफ्ट करके श्रीनगर के सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया है। बाकी घायलों का उपचार अनंतनाग जिला अस्पताल में जारी है।

आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक पांडेय के मुताबिक, बस में आईटीबीपी के 37 जवान, जेकेपी के दो जवान और दो बस कर्मचारी शामिल थे। यह हादसा मंगलवार सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर हुआ। ये सभी जवान वार्षिक अमरनाथ यात्रा के सफल आयोजन के लिए यात्रा मार्ग पर तैनात थे।

शहीदों की पहचान पंजाब तरनतारन के निवासी हेड कांस्टेबल दुला सिंह, बिहार लखीसराय के निवासी कांस्टेबल अभिराज, उत्तर प्रदेश के एटा निवासी कांस्टेबल अमित के, आंध्र प्रदेश के कड़प्पा निवासी कांस्टेबल डी.राज शेखर, राजस्थान के सीकर निवासी कांस्टेबल सुभाष सी बैरवाल, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी कांस्टेबल दिनेश बोहरा और जम्मू निवासी कांस्टेबल संदीप कुमार के रूप में हुई है।

 

पुलिस के अनुसार जम्मू-कश्मीर पुलिस की बस में सवार ये जवान जब चंदनबाड़ी से पहलगाम की ओर निकले तो रास्ते में पहलगाम मार्ग से 6 किमी दूर बस ड्राइवर वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद यह बस लिद्दर नदी के किनारे खाई में जा गिरी। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग बचाव कार्य के लिए खाई में उतर गए। इस बीच आईटीबीपी के दूसरे जवानों, पुलिस एवं सेना को भी सूचित कर दिया गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों तथा सुरक्षा बलों ने बस में सवार सभी घायलों को मुख्य सड़क तक लाया और वहां से उन्हें अनंतनाग जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सात जवानों को शहीद घोषित कर दिया, जबकि 34 में से नौ गंभीर रूप से घायलों का उपचार श्रीनगर सैन्य अस्पताल में जारी है।

प्रवक्ता विवेक पांडेय ने हादसे में शहीद हुए जवानों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि घायलों को हर संभव मदद मुहैया कराई जा रही है।

बस हादसे में आईटीबीपी के जवानों की मौत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा समेत कई नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है। राष्ट्रपति ने ट्वीट संदेश में कहा, “जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में आईटीबीपी कर्मियों के अनमोल जीवन का दुखद नुकसान मुझे दुख से भर देता है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

उपराज्यपाल सिन्हा ने एक ट्वीट में कहा कि इस हादसे से उन्हें गहरा दुख हुआ है, जिसमें हमने आईटीबीपी के बहादुर जवानों को खो दिया। शहीद जवानों के परिवारों के प्रति मैं संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। उन्होंने कहा कि घायलों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है।

बिहार : नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, मुख्यमंत्री के पास रहेगा गृह विभाग

-तेजस्वी को मिली खास जिम्मेदारी

पटना: बिहार में महागठबंधन की नयी सरकार में आज 31 मंत्रियों ने शपथ ली। इसके बाद नीतीश कैबिनेट के कुल 31 मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निर्वाचन और निगरानी जैसी सभी अहम विभाग को अपने पास रखा हैं।

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को नगर विकास, स्वास्थ्य,ग्रामीण कार्य और पथ निर्माण विभाग की जिम्मेदार दी गयी है। तेजप्रताप यादव को पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेवारी मिली है। जदयू कोटे से आने वाले विजय कुमार चौधरी को वित्त मंत्री बनाया गया है। बिहार के ऊर्जा और योजना एवं विकास विभाग का मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को बनाया गया है। आलोक मेहता राजस्व और भूमि सुधार विभाग के मंत्री बनाए गए हैं। अफाक आलम को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का मंत्री बनाया गया है। अशोक चौधरी भवन निर्माण विभाग के मंत्री बनाए गए हैं, जबकि श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है।

राजद से मंत्री बनाए गए रामानंद यादव को खान एवं भूतत्व विभाग का मंत्री बनाया गया है। सुरेन्द्र यादव को सहकारिता विभाग का मंत्री बनाया गया है। लेसी सिंह खान एवं भूतत्व विभाग की मंत्री बनाई गईं हैं। मदन सहनी को समाज कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है। कुमार सर्वजीत को पर्यटन विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। ललित यादव को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का मंत्री बनाया गया है। संतोष कुमार सुमन अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री बनाए गए हैं। संजय कुमार झा को जल संसाधन और सूचना जन संपर्क विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।

शीला मंडल परिवहन विभाग की मंत्री बनाई गई हैं जबकि समीर महासेठ को उद्योग विभाग का मंत्री बनाया गया है। प्रो. चंद्रशेखर बिहार के नये शिक्षा मंत्री बनाए गए हैं। सुमित कुमार सिंह को विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, सुनील कुमार को मद्य निषेद्य, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, अनिता देवी को पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, जितेन्द्र कुमार राय को कला संस्कृति एवं युवा विभाग, जयंत राज को लघु जल संसाधन विभाग, सुधाकर सिंह को कृषि विभाग, जमा खान को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, मुरारी प्रसाद गौतम को पंचायती राज मंत्रालय विभाग का मंत्री बनाया गया है।

इनके अलावा कार्तिक कुमार को विधि विभाग, शमीम अहमद को गन्ना उद्योग विभाग, शाहनवाज को आपदा प्रबंधन विभाग, सुरेंद्र राम को श्रम विभाग, मो. इसराईल मंसूरी को सूचना प्रावैधिकी विभाग का मंत्री बनाया गया है।

Chhapra: श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 19 अगस्त 2022 को स्थानीय जन्नत विवाह भवन में किया जाएगा।

प्रतियोगिता संस्कार भारती, सारण इकाई और रोटरी सारण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के संयोजक राजेश फैशन और राजेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता दो वर्गों में होगी। जिसमे शिशु वर्ग – 1 से 5 साल तक और बाल वर्ग – 6 से 10 वर्ष आयु तक। (बालक या बालिका) होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए निर्धारित है, जो फॉर्म भरते समय देय होगा।

इस आयोजन में विभिन्न स्कूलों के बच्चों के द्वारा जन्माष्टमी के अवसर पर झांकी भी प्रस्तुत की जाएगी। बच्चों के लिए झूले का भी प्रबंध रखा गया है।

यह कार्यक्रम रोटरी सारण के अध्यक्ष सोहन गुप्ता ( मो० 9431216315), संस्कार भारती सारण के संयोजक राजेश चंद्र मिश्रा (मोo 6204493861), पंकज कुमार (मो ० 9431439334) के मार्गदर्शन में संपन्न होगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शहर में निम्न रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए गए हैं।

1. कुमार फर्नीचर, पंकज सिनेमा रोड, छपरा ( राजू जी, 9122223473)
2. होटल अशोका ग्रैंड, नगरपालिका चौक, छपरा (सोनू 9304122091 )
3. जगदंबा एजेंसी, काशी बाजार चौक, छपरा ( सोहन जी 8825365745)

पटना: बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली नई महागठबंधन सरकार में मंगलवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास गृह सहित पांच और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी के पास स्वास्थ्य सहित चार विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्रिमंडल विस्तार में जदयू से 11, राजद से 16, कांग्रेस से दो, हम पार्टी से एक और एक निर्दलीय को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। शपथ के बाद मंत्रियों के विभागों का भी बंटवारा कर दिया गया।

मंत्री और उनके विभाग

1-नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री)- सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन।

2- तेजस्वी प्रसाद यादव (उप मुख्यमंत्री)- स्वास्थ्य, पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास, ग्रामीण कार्य।

3- विजय कुमार चौधरी- वित्त, वाणिज्य कर, संसदीय कार्य।

4- बिजेंद्र प्रसाद यादव- ऊर्जा, योजना एवं विकास।

5- आलोक कुमार मेहता- राजस्व एवं भूमि सुधार।

6- तेज प्रताप यादव- पर्यावरण, जल एवं जलवायु परिवर्तन।

7- आफाक आलम- पशु एवं मत्स्य संसाधन।

8- अशोक चौधरी- भवन निर्माण।

9- श्रवण कुमार- ग्रामीण विकास।

10- सुरेंद्र प्रसाद यादव- सहकारिता।

11- रामानन्द यादव- खान एवं भूतत्व।

12- लेशी सिंह- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण।

13- मदन सहनी- समाज कल्याण।

14- कुमार सर्वजीत- पर्यटन।

15- ललित कुमार यादव- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण।

16- संतोष कुमार सुमन- अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण।

17- संजय कुमार झा- जल संसाधन, सूचना एवं जनसंपर्क।

18- शीला कुमारी- परिवहन।

19- समीर कुमार महासेठ- उद्योग।

20- चन्द्र शेखर- शिक्षा।

21- सुमित कुमार सिंह- विज्ञान एवं प्रावैधिकी।

22- सुनील कुमार- मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन।

23- अनिता देवी- पिछड़ा वर्ण एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण।

24- जितेंद्र कुमार राय- कला, संस्कृति एवं युवा।

25- जयन्त राज- लघु जल संसाधन।

26- सुधाकर सिंह- कृषि।

27- मोहम्मद जमा खान- अल्पसंख्यक कल्याण।

28- मुरारी प्रसाद गौतम- पंचायती राज

29- कार्तिक कुमार- विधि।

30- शमीम अहमद- गन्ना उद्योग।

31- शाहनवाज- आपदा प्रबंधन।

32- सुरेंद्र राम- श्रम संसाधन।

33- मोहम्मद इसराईल मंसूरी- सूचना प्रौद्योगिकी।

पटना: नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन की सरकार का विस्तार मंगलवार को हुआ। इस दौरान 31 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने वाले मंत्रियों में दो मंत्री आपराधिक छवि के भी हैं, जिनका अपराध जगत से गहरा नाता रहा है।

पहला नाम राजद के विधायक और मगध इलाके में बाहुबली कहे जाने वाले सुरेंद्र यादव का है, जबकि दूसरा नाम बसपा छोड़कर जदयू के विधायक और फिर मंत्री बने जमा खान का। नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में शामिल सुरेंद्र यादव की छवि एक दबंग नेता के रूप में है। मूल रूप से गया जिला से आने वाले सुरेंद्र का प्रभाव पूरे मगध क्षेत्र यानी गया से सटे जहानाबाद, अरवल और औरंगाबाद में भी है।

राजनेता बनने से पहले सुरेंद्र यादव की पहचान एक दबंग और बाहुबली के रूप में इलाके में थी। सुरेंद्र यादव पहले लालू यादव के करीबी थे और अब वो तेजस्वी यादव के भी करीबी हैं। इसका कारण इलाके में उनका वर्चस्व और पिछले 30 साल से बेलागंज से विधायक होना है। सुरेंद्र यादव इस इलाके से दो बार जनता दल और पांच बार राजद से यानी सात बार विधायक रहे हैं। वो सांसद भी रह चुके हैं। सुरेंद्र यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास, दंगा करने और आपराधिक साजिश रचने समेत कई संगीन आरोप लग चुके हैं और कई केस भी दर्ज हैं। वर्ष 2005 में चुनाव के दौरान बूथ लूटने का आरोप भी सुरेंद्र यादव पर लगा था।

जदयू कोटे से मंत्री बने जमा खान की छवि बिहार और यूपी सीमा से सटे इलाकों में दबंग नेता के रूप में होती है। यही कारण है कि जमा खान के ऊपर एक दो नहीं बल्कि 24 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। हालांकि, इनमें से अधिकांश मामलों में वो बेल पर हैं और इन आपराधिक मामलों का जिक्र जमां ने अपने हलफनामे में भी किया था। चैनपुर विधायक पर कई सारे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

उनके चुनावी हलफनामे के मुताबिक ही उन पर हत्या का प्रयास, हिंसा भड़काने समेत दर्जन भर से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। जमा खान के खिलाफ भभुआ कोर्ट ने 2007 में आर्म्स एक्ट की धारा-27 और आईपीसी की धारा-147, 148, 149, 323, 324, 307 के तहत आरोप तय किया था। इसके अलावा चैनपुर थाने में भी उनके खिलाफ केस दर्ज हैं। कैमूर जिले के ही अलग-अलग थानों में जमा खान के खिलाफ केस दर्ज हैं। वर्ष 2020 में जमां खान ने बीएसपी से चुनाव लड़ा और जीतने के बाद विधायक बने। बाद में बीएसपी को छोड़कर जदयू में शामिल हो गए।

पटना: बिहार में महागठबंधन की नयी सरकार में आज 31 मंत्रियों ने शपथ ली। इसके बाद नीतीश कैबिनेट के कुल 31 मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निर्वाचन और निगरानी जैसी सभी अहम विभाग को अपने पास रखा हैं।

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को नगर विकास, स्वास्थ्य,ग्रामीण कार्य और पथ निर्माण विभाग की जिम्मेदार दी गयी है। तेजप्रताप यादव को पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेवारी मिली है। जदयू कोटे से आने वाले विजय कुमार चौधरी को वित्त मंत्री बनाया गया है। बिहार के ऊर्जा और योजना एवं विकास विभाग का मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को बनाया गया है। आलोक मेहता राजस्व और भूमि सुधार विभाग के मंत्री बनाए गए हैं। अफाक आलम को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का मंत्री बनाया गया है। अशोक चौधरी भवन निर्माण विभाग के मंत्री बनाए गए हैं, जबकि श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है।

राजद से मंत्री बनाए गए रामानंद यादव को खान एवं भूतत्व विभाग का मंत्री बनाया गया है। सुरेन्द्र यादव को सहकारिता विभाग का मंत्री बनाया गया है। लेसी सिंह खान एवं भूतत्व विभाग की मंत्री बनाई गईं हैं। मदन सहनी को समाज कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है। कुमार सर्वजीत को पर्यटन विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। ललित यादव को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का मंत्री बनाया गया है। संतोष कुमार सुमन अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री बनाए गए हैं। संजय कुमार झा को जल संसाधन और सूचना जन संपर्क विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।

शीला मंडल परिवहन विभाग की मंत्री बनाई गई हैं जबकि समीर महासेठ को उद्योग विभाग का मंत्री बनाया गया है। प्रो. चंद्रशेखर बिहार के नये शिक्षा मंत्री बनाए गए हैं। सुमित कुमार सिंह को विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, सुनील कुमार को मद्य निषेद्य, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, अनिता देवी को पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, जितेन्द्र कुमार राय को कला संस्कृति एवं युवा विभाग, जयंत राज को लघु जल संसाधन विभाग, सुधाकर सिंह को कृषि विभाग, जमा खान को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, मुरारी प्रसाद गौतम को पंचायती राज मंत्रालय विभाग का मंत्री बनाया गया है।

इनके अलावा कार्तिक कुमार को विधि विभाग, शमीम अहमद को गन्ना उद्योग विभाग, शाहनवाज को आपदा प्रबंधन विभाग, सुरेंद्र राम को श्रम विभाग, मो. इसराईल मंसूरी को सूचना प्रावैधिकी विभाग का मंत्री बनाया गया है।

पटना/गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज सदर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक और राज्य के पूर्व सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह का मंगलवार सुबह निधन हो गया है। उन्हें किडनी में इन्फेक्शन के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। वे लंबे समय से बीमार थे। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

सुभाष सिंह सदर प्रखंड के ख्वाजेपुर गांव के रहने वाले थे। वह लगातार चार बार से गोपालगंज सदर विधानसभा क्षेत्र का नेतृत्व करते आ रहे थे। सुभाष सिंह भाजपा कोटे से एनडीए सरकार में सहकारिता मंत्री बने थे। मंत्री बनने के कुछ माह बाद ही उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई। उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। बाद में वे स्वास्थ्य होकर घर वापस लौट आए थे। लेकिन फिर किडनी ट्रांसप्लांट होने के बाद उनकी किडनी में इंफेक्शन हो गया था।

पूर्व मंत्री के रिश्तेदार पिंटू कुमार ने बताया कि दिल्ली एम्स में आज सुबह उनका निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते गोपालगंज स्थित उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई । समर्थकों ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। परिजनों ने बताया कि आज देर शाम तक उनका शव दिल्ली से गोपालगंज लाया जा सकता है। पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुभाष सिंह प्रखर और मृदु स्वभाव के व्यक्ति थे। वे बिहार पीपुल्स पार्टी (बिपिपा) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

पटना:  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार आज होने वाला है. जिसमें महागठबंधन के विभिन्न घटकों से लगभग 31 सदस्यों को शामिल किया जाएगा.

सूत्रों के अनुसार, शपथ ग्रहण सुबह 11.30 बजे राजभवन में होगा.

नीतीश मंत्रिमंडल में कुल 31 मंत्री शपथ लेंगे. कांग्रेस के 2, राजद के 16, जदयू के 11, ‘हम’ के 1 और एक निर्दलीय विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे. 

जनता दल यूनाइटेड के पास पुराने विभाग रहेंगे और राष्ट्रीय जनता दल के पास भाजपा के मंत्रियों के विभाग होंगे. केवल वित्त और शिक्षा मंत्रालय की बदला-बदली होगी. वित्त जनता दल यूनाइटेड के पास होगा, जबकि शिक्षा राजद को दिया जाएगा.

जनता दल यूनाइटेड से विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी, संजय झा, शीला मंडल, जयंत राज, श्रवण कुमार, मदन साहनी, सुनील कुमार और जमा खान आज शपथ ले सकते हैं. वहीं हम से संतोष माँझी को मंत्री बनाया जा सकता है.   

राष्ट्रीय जनता दल से तेजप्रताप यादव, सुरेंद्र यादव, ललित यादव, रामानन्द यादव, कुमार सर्वजीत, सुरेंद्र राम, शाहनवाज़ आलम,आलोक मेहता,  चंद्रशेखर, समीर महासेठ, भरत मंडल, अनिता देवी और  सुधाकर सिंह को मंत्री पद दिया जा सकता है. 

वहीं कांग्रेस से  मुरारी लाल गौतम और अफ़ाक़ आलम को मंत्री बनाए जाने की संभावना है.

अकेले निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह के शपथ लेने की संभावना है.

बिहार सरकार में राजद के सबसे अधिक 79 विधायक हैं. वहीं दूसरे नंबर पर जदयू के विधायकों की संख्या है.

प्रदेश में सत्तासीन महागठबंधन के घटक दलों के बीच एक सैद्धांतिक समझौता के तहत बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी राजद के पास सबसे ज्यादा मंत्री पद होंगे, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू दूसरे नंबर पर होगी.

Chhapra: 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जहाँ सारण की प्रमंडल की  आयुक्त पूनम ने झंडोत्तोलन किया और परेड की सलामी ली.

इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक पी० कन्नन, जिलाधिकारी राजेश मीणा, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार समेत प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित थें. इस दौरान बेहतरीन कार्य करने वाले प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियोंको प्रशस्ति पात्र देकर सम्मानित किया गया. 

इस दौरान अपने संबोधन में आयुक्त ने कहा कि जिले के विकास के लिए सरकार के द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है.  सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचे इसके लिए व्यापक अभियान चलाये जा रहे हैं.          

इसके बाद आयुक्त ने सारण प्रमंडल आयुक्त कार्यालय में ध्वज फहराया. सारण समाहरणालय में जिलाधिकारी राजेश मीणा ने ध्वजारोहण किया जबकि पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने ध्वजारोहण किया तथा महादलित टोला में झंडोत्तोलन कार्यक्रम में भाग लिया.स्वतंत्रता दिवस 2022 के अवसर पर मृत एवम् स्वेच्छिक सेवानिवृति के पश्चात चौकीदारों-दफ़ादारों के कुल 12 आश्रितों को समाहरणालय परिसर में अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया.

शहर से लेकर गांव तक शान से लहराया तिरंगा

Chhapra: देश के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर से लेकर गांव तक तिरंगा झंडा शान से लहराया. जिले के सभी प्रखंडों में स्थित शैक्षणिक संस्थानों, पुलिस स्टेशन और प्रखंड कार्यालयों के साथ साथ निजी संस्थानों कार्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा झंडा फहराया गया.

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों में खासा उत्साह था. अपने अपने स्कूली परिधानों में तैयार होकर हाथों में झंडा लिए बच्चे अपने स्कूल गए. वही स्कूलों में प्रभातफेरी और फिर ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अयोजन किया गया.

इस अवसर पर विद्यालयों में बच्चों के बीच आजादी की कहानी और आजाद देश के विभिन्न पहलुओं से छात्रों को अवगत कराया गया.