मंगलवार का राशिफल – 06 सितम्बर 202

Tuesday’s horoscope 06/09/2022

मंगलवार का राशिफल

युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944

सूर्योदय 05.56, सूर्यास्त 06.24, ऋतु – वर्षा

भाद्रपद शुक्ल पक्ष एकादशी, मंगलवार, 06 सितम्बर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन जीवन में नए बदलाव लाने वाला होगा, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखेंगे। किसी तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं।

वृषभ राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। कारोबारी गतिविधियां प्रगतिशील रहेंगी और व्यापार-धंधे में धनप्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यस्थल पर माहौल अच्छा रहेगा। किसी पारिवारिक समारोह में जाना हो सकता है। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। जीवनसाथी के साथ तालमेल की जरूरत है। मानसिक शांति रहेगी। धार्मिक यात्रा का आयोजन होगा।

मिथुन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापारिक गतिविधियां मध्यम रहेंगी। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। अधिक परिश्रम में कम सफलता मिलने से निराशा होगी। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में संभलकर कदम उठाएं। धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे तथा धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च भी हो सकता है।

कर्क राशि :- आर्थिक लाभ की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी या व्यवसाय में लाभ की स्थिति रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। मित्र और परिजन आपकी प्रगति में सहायक बनेंगे। सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से संपत्ति में निवेश कर सकते हैं, जिससे आगे चलकर फायदा होगा। कार्यभार बढ़ सकता है। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।

सिंह राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां प्रगति करेंगी। व्यापार में वृद्धि होगी और बकाया राशि प्राप्त होगी। बुजुर्गों की तरफ से लाभ मिलेगा। आय बढ़ेगी और समाज में मान-सम्मान या उच्च पद की प्राप्ति होगी। जीवनसाथ का पूरा सहयोग मिलेगा। नए कार्य करने का मन करेगा। आत्मसंयत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिजनों से मामूली बात पर विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, यात्रा पर जाने से बचें।

कन्या राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और व्यापारी वर्ग का धनलाभ की प्राप्ति होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा की संभावनाएं बन सकती है। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। गुस्से पर काबू रखना होगा। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे।

तुला राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे और आय में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि के योग हैं। कार्यों में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में माहौल खुशनुमा होगा। मित्रों का साथ मिलने से फायदा होगा। घर में मेहमान आ सकते हैं। खानपान पर ध्यान रखें। धन अधिक मात्रा में खर्च हो सकता है।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा, लेकिन सोचे हुए सभी कार्य पूरे होंगे। सम्पत्ति से आय वृद्धि हो सकती है। जरूरतमंदों की मदद करेंगे। व्यापार संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। शारीरिक व मानसिक ताजगी का अनुभव होगा। वाणी में नियंत्रण रखें, अन्यथा परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। मनोरंजन के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। परिजनों और सहकर्मियों के सहयोग से कारोबार का विस्तार होगा और आय में वृद्धि होगी। हालांकि, काम की गति धीमी रहेगी, लेकिन अंत तक कार्य पूरा होगा। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। विशेष कार्यों में लोगों का सहयोग मिलेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी, इसलिए आत्म संयत रहें और वाणी संयम बरतें। अनावश्यक धन खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। यात्रा से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा, लेकिन आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में भी तरक्की के योग रहेंगे, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। कार्यस्थल पर कार्यभार रहेगा और सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ी। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। संपत्ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। धार्मिक परोपकार का कार्य कर सकते हैं।

कुम्भ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कठिन परिश्रम से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी वालों को अधिकारी वर्ग से फायदा मिलेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता है, इसलिए खान-पान का विशेष ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से अशांति हो सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। परिजनों के साथ समय बिता सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग रहेंगे। निवेश से बचें।

मीन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-धंधे में अच्छा मुनाफा होगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। विद्यार्थियों और पत्रकारिता से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अनावश्यक धन खर्च न हो, इसका ध्यान रखें।

देश को 2025 तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य है। इसी लक्ष्य के साथ जिले में भी कम चल रहा है। टीबी उन्मूलन अभियान को आगे आकर सफल बनाने की जरूरत है। इसमें सभी का योगदान महत्वपूर्ण है। सीडीओ डॉ रत्नेश्वर प्रसाद ने कहा कि टीबी लाइलाज नहीं है। मरीज खुद सामने आएं। अपने रोग को छुपाए नहीं, अन्यथा संक्रमण पूरी तरह खत्म नहीं होगा। अभी भी महिलाएं टीबी रोग को छुपा रही हैं, जिससे रोगियों को खोजने और उपचार करने में परेशानी हो रही है। इस रोग को छुपाएं नहीं है। इसका उपचार आसानी से हो रहा है। लोगों को जागरूक करने और जागरूक होने की जरूरत है।

किसी को भी हो सकता टीबी-

सीडीओ ने बताया कि लोगों को यह नहीं सोचना चाहिए कि टीबी हमें नहीं हो सकता। अमीर हो या गरीब, टीबी किसी को भी हो सकता है। टीबी जात-पात, ऊंच-नीच नहीं देखता। इसलिए लोगों को यह भ्रम निकाल देना चाहिए। मरीजों में हर वर्ग और समुदाय के लोग हैं। इसलिए इस बीमारी को भेदभाव से नहीं देखना चाहिए। खासकर गांव में यह भ्रांति है कि यह बीमारी गरीबों को ज्यादा होती है। 

टीबी उन्मूलन के लिए हो रहे प्रयास-

टीबी मुक्त जिला बनाने के लक्ष्य के साथ यक्ष्मा केंद्र के कर्मी लगातार प्रयास कर रहे हैं। विभिन्न स्तरों पर काम कर रहे हैं। टीबी उन्मूलन के लक्ष्य के साथ कर्मी दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों तक  गांवों का दौरा कर रहे हैं। टीबी मरीजों से मिल रहे हैं। उन्हें समझा रहे हैं, ताकि उनका हौसला बढ़ा रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्यवेक्षकों द्वारा मरीजों का समुचित ध्यान रखा जा रहा है। क्षेत्र भ्रमण कर वे टीबी मरीजों के दवा सेवन, उनके खानपान, रहने व सोने के तरीकों, मास्क के उपयोग समेत अन्य दिनचर्या की जानकारी दे रहे हैं। डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है। इसे जड़ से मिटाने के लिए हम सभी को इसके खिलाफ लड़ाई लड़ने की जरूरत है। 

लक्षण दिखे तो जांच केंद्र में टीबी की जांच कराएं- 

दो सप्ताह से ज्यादा खांसी, रात के समय बुखार आना, बलगम में खून आना, वजन का कम होना व रात को सोते समय पसीना आना आदि लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी जांच केंद्र में टीबी की जांच करवानी चाहिए। अधिक से अधिक लोग टीबी के लक्षणों के बारे में जानें और अपने आसपास रहने वाले लोगों में यदि इनमें से कोई लक्षण दिखे तो जांच के लिए प्रेरित करें। अधिसूचित रोगी का जब तक उपचार चलता है, तब तक प्रतिमाह 500 रुपये वित्तीय सहायता प्रोत्साहन राशि निक्षय पोषण योजना के तहत सीधे मरीज के खाते में भेजी जाती है।

चरोटी चेकपोस्ट पार करके बाद लग्जरी कार ने महज 9 मिनट में 20 किमी की दूरी तय की

मुंबई: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की रविवार को एक कार दुर्घटना में मौत की प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह हादसा सीट बेल्ट न लगाने और तेज रफ्तार गाड़ी चलाने से हुआ है। इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है और हादसे में दोनों घायलों को वापी स्थित अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।

इस हादसे की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई से 120 किमी दूर पालघर जिले में चरोटी चेकपोस्ट को पार करने के बाद लग्जरी कार ने महज 9 मिनट में 20 किमी की दूरी तय की। इस आधार पर शुरुआती जांच में पता चला कि यह कार की गति काफी तेज थी। सूर्या नदी पर बने पुल पर कार के डिवाइडर से टकराने से मिस्त्री और जहांगीर पंडोले की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा दोपहर 2.30 बजे हुआ जब मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे।

मुंबई की स्त्री रोग विशेषज्ञ अनाहिता पंडोले (55) कार चला रही थीं। इस हादसे में अनाहिता और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार तेज गति और चालक के गलत निर्णय के कारण कार दुर्घटना हुई। दोनों मृतकों ने सीट बेल्ट नहीं पहनी हुई थी। अधिकारी ने कहा कि चारोटी चेक पोस्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद फुटेज से पता चला है कि कार दोपहर लगभग 2.21 बजे चेक पोस्ट को पार कर गई थी और दुर्घटना 20 किमी आगे (मुंबई की ओर) हुई थी। यानी मर्सिडीज कार ने सिर्फ 9 मिनट में 20 किमी (चेक पोस्ट से) की दूरी तय की थी। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना दोपहर 2.30 बजे सूर्या नदी पर बने पुल पर हुई।

पुलिस ने बताया कि पिछली सीट पर मिस्त्री और जहांगीर पंडोले थे। डेरियस अनाहिता के साथ आगे की सीट पर था। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि एक महिला कार चला रही थी और उसने बाईं ओर एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण बिगड़ने पर कार सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के 10 मिनट के भीतर मदद पहुंच गई। दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। इस मामले की हाई लेवल जांच जारी है।

नई दिल्ली:  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की है।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) छोड़ने के बाद राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस एवं वाम दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने के बाद सीएम नीतीश कुमार पहली बार आज दिल्ली पहुंचे हैं।

माना जा रहा कि विपक्ष वर्ष 2024 की लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अभी से काम शुरु कर चुका है। आज नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा भी कि वह चाहते हैं कि विपक्ष एकजुट होकर भाजपा का मुकाबला करे। नीतीश ने कहा कि उनकी प्रधानमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं है। वह सिर्फ इतना चाहते हैं कि विपक्ष एक साथ आए और भाजपा के खिलाफ लड़े। विपक्ष एक साथ आएगी तो अच्छा रहेगा।

सूत्रों का कहना है कि विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए नीतीश कुमार विपक्ष के दूसरे नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। नीतीश कुमार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार ने दिल्ली रवाना होने से पहले बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी।

लंदन: ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों ने भारतीय मूल के ऋषि सुनक को खासा झटका दिया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का स्थान लेने के लिए हुए चुनाव में ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस ने सुनक को हरा दिया है। अब ट्रिस ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनेंगी।

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी का नया नेता चुनने की दौड़ में बचे पूर्व वित्त मंत्री व भारतीय मूल के ऋषि सुनक और वर्तमान विदेश मंत्री लिज़ ट्रस के बीच मुकाबला था। ब्रिटेन की सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के एक लाख साठ हजार मतदाताओं में से 57 प्रतिशत ने लिज ट्रस को समर्थन दिया। 43 प्रतिशत लोग ऋषि सुनक के साथ थे। इससे यह भी स्पष्ट है कि ऋषि सुनक ने इस चुनाव में कड़ी टक्कर दी। लिज ट्रस को कंजर्वेटिव पार्टी के पिछले कुछ नेताओं की तुलना में सर्वाधिक कठिन प्रतिस्पर्द्धा का सामना करना पड़ा और उन्हें अन्य विजेताओं की तुलना में कम समर्थन मिला। इससे पहले बोरिस जॉनसन को 66 प्रतिशत, डेविड कैमरून को 68 प्रतिशत मतदाताओं का समर्थन मिला था।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दावेदारी में सफल हुई ट्रस की जिंदगी भी काफी रोचक है। ट्रस इस समय ब्रिटेन की विदेश मंत्री हैं। सरकारी स्कूल में पढ़ी 47 साल की ट्रस के पिता गणित के प्रोफेसर और मां एक नर्स थीं। लेबर पार्टी समर्थक परिवार से आने वाली ट्रस ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से दर्शन शास्त्र, राजनीति शास्त्र और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए अकाउंटेंट के रूप में भी काम किया। इसके बाद वह राजनीति में आ गईं। सबसे पहला चुनाव उन्होंने पार्षद का जीता था। परिवार लेबर पार्टी का समर्थक था लेकिन ट्रस को कंजर्वेटिव पार्टी की विचारधारा पसंद आई। 2010 में ट्रस पहली बार सांसद चुनी गईं। ट्रस शुरुआत में ब्रिटेन को यूरोपीय यूनियन से अलग होने के मुद्दे खिलाफ थीं। हालांकि, बाद में वे ब्रेग्जिट के हीरो बनकर उभरे बोरिस जॉनसन के समर्थन में आ गईं।

पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि पहले वे साल भर में पलटते थे, लेकिन अब व रोज पलटते हैं । उन्होंने कहा कि यही कारण है कि अब वे सुशासन बाबू नहीं पलटू राम हो गए है । भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार कहते है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 50 सीटों पर समेट देना है, लेकिन वे 2014 का परिणाम भूल गए । उस चुनाव में जदयू को 36 सीटों पर जमानत जब्त हो गई थी ।

भाजपा नेता ने दावा करते हुए कहा कि जदयू के सांसद और विधायक नई व्यवस्था ढूंढ रहे है। उन्होंने मुख्यमंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि आपकी जमीन खिसक रही है। आपको अपने 16 सांसदों से पूछ लेना चाहिए था कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम के बिना जीत पाएंगे भी या नहीं। जनता के जनादेश का अपमान का बदला बिहार की जनता अवश्य लेगी । सिन्हा ने जदयू के नेता के सी त्यागी के उस बयान पर भी पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा है जदयू कभी भाजपा के साथ नहीं जाएगी ।

उन्होंने कहा भाजपा न उनको निमंत्रण दे रही है न भाजपा चाह रही । जब भाजपा चाह ही नहीं रही तो उनके बोलने का क्या मतलब? उन्होंने कहा कि बिहार लोगों की श्रद्धा जबतक नीतीश कुमार के प्रति थी तब तक भाजपा ने भी नीतीश कुमार को कंधे पर बिठाया, लेकिन अब जनता भी उन्हें समझ गई है । उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दिल्ली यात्रा पर तंज करते ही कहा के शायद वहां उन्हें हकीकत का पता चल जाए ।

– वे रंग बदलने में गिरगिट को मात दे रहे, फिर बदलेंगे
– बिहार ने भुगता सीएम की गलतियों का परिणाम

पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को यहां बयान जारी कर कहा कि नीतीश कुमार रंग बदलने में गिरगिट को मात दे रहे हैं। उनकी कोई विश्वसनीयता नहीं रही और अब भाजपा के दरवाजे उनके लिए बंद हो चुके हैं।

सुशील मोदी ने कहा कि 2013 में नीतीश कुमार ने कहा कि मिट्टी में मिल जाऊंगा, लेकिन भाजपा के साथ नहीं जाऊंगा, लेकिन 4 साल बाद उन्हें गलती का एहसास हुआ। 2017 में फिर भाजपा की शरण में आना पड़ा। नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनवाया, लेकिन 8 महीने बाद पलटी मार कर उनकी कुर्सी छीन ली और खुद मुख्यमंत्री बन गए।

सुशील मोदी ने कहा कि नोटबंदी का समर्थन करते हुए जिस नीतीश कुमार ने बेनामी सम्पत्ति पर कार्रवाई की मांग की थी, वही बेनामी सम्पत्ति के आरोप में घिरे तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ सरकार चला रहे थे।उन्होंने कहा कि 20 महीने महागठबंधन-01 की सरकार चलाने के बाद नीतीश कुमार को घुटन होने लगी थी। उन्हें लालू प्रसाद के दबाव में राजद के बाहुबली नेता शहाबुदीन को छोड़ना पड़ा था ।जिन लोगों ने नीतीश कुमार को “परिस्थितियों का मुख्यमंत्री” कहा और जिनके साथ काम करने में उनकी आत्मा गवाही नहीं देने लगी थी, उन्हीं के साथ फिर क्यों चले गए ?

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की गलतियों का खामियाजा बिहार को बार-बार भुगतना पड़ा।महागठबंधन-02 से भी उन्हें जल्द निराशा होगी और जब फिर उनकी अन्तरात्मा कुछ कहेगी, तब नाक रगड़ने पर भी भाजपा के दरवाजे उनके लिए नहीं खुलेंगे।

05 अक्टूबर विजयादशमी के दिन रावण वध का आयोजन होगा

Chhapra: विजयादशमी समारोह समिति की आम बैठक उपाध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल की अध्यक्षता में जन्नत पैलेस में आयोजित की गई। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया 5 अक्टूबर विजयादशमी के दिन रावण वध कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सचिव का प्रतिवेदन महामंत्री विभूति नारायण शर्मा ने प्रस्तुत किया। आय व्यय का विवरण कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया। रावण वध कार्यक्रम की सफलता के लिए विभिन्न कमिटीयों का गठन किया गया। शोभा यात्रा समिति का संयोजक ओम प्रकाश श्रीवास्तव सह संयोजक चन्द्र कान्त द्विवेदी को बनाया गया। समारोह स्थल समिति का संयोजक श्याम बिहारी अग्रवाल तथा सह संयोजक शंकर देव सिंह को बनाया गया। प्रशासनिक वार्ता समिति का संयोजक सलीम परवेज को तथा सह संयोजक राजेश फैशन को बनाया गया वहीं प्रचार प्रसार समिति का संयोजक सत्य प्रकाश गुप्ता को तथा सह संयोजक ई अमरेश कुमार मिश्रा को बनाया गया हैं। मिडिया प्रभारी सुरभित दत्त तथा सह मिडिया प्रभारी पंकज कुमार तथा मुकेश कुमार यादव सोनू को बनाया गया हैं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के उपाध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया रावण वध कार्यक्रम जिला प्रशासन के सहयोग से किया जाता हैं तथा छपरा सारण जिला प्रशासन की इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक कराने में अहम भूमिका होती हैं। कार्यकारी महामंत्री राजेश फैशन ने बताया इस बार रावण वध कार्यक्रम भव्य तथा आलीशान होगा। दर्शको का मनलुभावन होगा रावण वध कार्यक्रम।

बैठक की अध्यक्षता श्याम बिहारी अग्रवाल ने की संचालन महामंत्री विभूति नारायण शर्मा ने किया स्वागत राजेश फैशन ने तथा धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष मदन मोहन सिंह, सत्य प्रकाश यादव, मनोज कुमार वर्मा संकल्प, महामंत्री विभूति नारायण शर्मा, कार्यकारी महामंत्री राजेश फैशन, सचिव राजू नयन शर्मा, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश श्रीवास्तव,अंकेक्षक पवन कुमार अग्रवाल, संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश गुप्ता, संतोष कुमार सिंह, तकनीकी सचिव आनन्दी शर्मा, ब्रज किशोर रजक, ई अमरेश मिश्रा, राजीव रंजन आदि उपस्थित हुए।

शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब सारण ने शिक्षको को किया सम्मानित

Chhapra: रोटरी क्लब सारण के तत्वावधान में मौना चौक स्थित होटल राजदरबार में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. रोटरी क्लब सारण संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा शिक्षकों और छात्रों का बंधन अनमोल होता है.

स्कूल-कॉलेज के समाप्त होने के बाद ज्यादातर लोग अपने पसंदीदा शिक्षक को बहुत याद करते हैं. उनके सही मार्गदर्शन के लिए दिल से उन्हें धन्यवाद देते हैं. हमारे कठिन समय में सही पथ पर चलने की शिक्षा देने वाले ऐसे गुरुओं के कारण ही ज्यादार छात्र बड़े होकर सम्मानित पद पर पहुंच पाते हैं. कई लोग पढ़-लिख नहीं पाते लेकिन, उनके जीवन में भी कोई न कोई शिक्षक जरूर होता है. जैसा कि ज्ञात हो सर्वपल्ली डाॅ. राधाकृष्णन की जयंती पर हर वर्ष शिक्षक दिवस मनाए जाने की परंपरा है. वह भारत के दूसरे राष्ट्रपति थे. स्वतंत्र भारत के पहले उप राष्ट्रपति थे.

शिक्षक सम्मान समारोह में विद्या सागर विधार्थी, श्याम प्रसाद श्रीवास्तव, निर्मला श्रीवास्तव, कौशल कुमार चौधरी, अरूण कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार गुप्ता को प्रशस्ति पत्र तथा अंगवस्त्र एवम पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब सारण के अध्यक्ष सोहन कुमार गुप्ता ने किया. आगत अतिथियों का स्वागत पूर्व अध्यक्ष राजेश गोल्ड ने किया।कार्यक्रम का संचालन श्याम बिहारी अग्रवाल ने किया. धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने किया.

डिस्ट्रिक्ट लिट्रेसी सेमिनार का आयोजन 11 सितम्बर को पटना में होने जा रहा है, 17- 18 सितम्बर को मुजफ्फरपुर में दो दिवसीय आरएलआई प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है, दोंनो दिन कार्यक्रम में सम्मिलित होने पर ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट मिलेगा. यह जानकारी रोटरी क्लब सारण के अध्यक्ष सोहन कुमार गुप्ता ने दी तथा कहा रोटरी क्लब सारण से अधिकाधिक सदस्य कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे.

शिक्षक सम्मान समारोह में लिट्रेसी एजी शहजाद आलम, रोटरी सारण अध्यक्ष सोहन कुमार गुप्ता, सचिव दिनेश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष महेश कुमार गुप्ता, संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष शैलेश कुमार, राजेश गोल्ड, पंकज कुमार, सुनील कुमार सिंह, अजय कुमार, अजय कुमार गुप्ता कार्यक्रम संयोजक प्रदीप कुमार, सह संयोजक मुकेश कुमार गुप्ता, देव कुमार सिंह, अनिल जायसवाल, अजय प्रसाद, अनिल कुमार, विजय ब्याहुत आदि उपस्थित हुए.

नगरा में झंडा मेला 9 और 10 सितंबर को, प्रशासन चौकस, डीजे बजाने पर प्रतिबंध

Chhapra: जिलाधिकारी राजेश मीणा के द्वारा बताया गया है कि 09 एवं 10 सितम्बर 2022 को नगरा थानान्तर्गत विभिन्न स्थानों एवं ग्रामों से महावीरी झण्डा का जुलूस निकाला जाना है. जो पूर्व की तरह नगरा में एकत्रित होकर भिन्न भिन्न गांवों का भ्रमण करते हैं. इन जुलूसों में अखाड़ा का प्रदर्शन होता है और स्थानीय स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होता है जो देर रात्रि तक चलता है.

अखाड़ा के कारण जनसमुदाय के एकत्रित होने से विधि व्यवस्था संधारण हेतु अनुमण्डल स्तर से निर्गत संयुक्त आदेश के अतिरिक्त विधि व्यवस्था संधारण हेतु वरीय पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त कर दी गयी है.

प्रतिनियुक्त पदाधिकारी दिनांक 09.09.2022 और 10.09.2022 को प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित रह कर विधि व्यवस्था का संधारण करना सुनिश्चित करेंगे.

कार्यपालक अभियन्ता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, पूर्वी और पश्चिमी, छपरा को आदेश दिया गया है कि महावीरी झण्डा निकाले जाने के मार्गों का निरीक्षण का जर्जर और लटके हुए तारों को अविलंब ठीक करवाते हुए विद्युत खम्भों की भी जांच कर उन्हें ठीक करवाना सुनिश्चित करेंगे.

उन्हें यह भी निदेश दिया जाता है कि जुलूस के समय की जानकारी प्राप्त कर आवश्यकतानुसार उक्त मार्गों पर विद्युत आपूर्ति नियंत्रित कर आपूर्ति करने की भी कार्रवाई करेंगे ताकि किसी असंभावित दुर्घटना से बचा जा सके. जिला अग्निशाम पदाधिकारी, सारण को आदेश दिया गया है कि दिनांक 09.09.2022 से आयोजन की समाप्ति तक इन क्षेत्रों में अपने टीम की प्रतिनियुक्त करना सुनिश्चित करेंगे. असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सारण को आदेश दिया गया है कि आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं, उपकरणों और चिकित्सकों से युक्त एक एम्बुलेन्स की प्रतिनियुक्त्ति खैरा थाना में करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, नगरा और सामुदायिक चिकित्सालय, जलालपुर और छपरा सदर अस्पताल को एलर्ट की स्थिति में रखना सुनिश्चित करेंगे.

प्रतिनियुक्त पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि इस आयोजन के दौरान सड़क यातायात बाधित नहीं होने पाए. प्रतिनियुक्त पदाधिकारी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जुलूस के दौरान साम्प्रदायिक और तनाव उत्पन्न करने वाले नारे नहीं लगाए जाय.

इस अवसर पर डी जे का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा.

अनुमण्डल पदाधिकारी और अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर छपरा को आदेश दिया गया है कि वे प्रत्येक जुलूस को विधिवत् अनुज्ञप्ति प्रदान करना सुनिश्चित करेंगे. अनुज्ञप्ति पत्र पर जुलूस के मार्ग, उसके प्रारंभ होने और उसके समाप्त होने का समय अवश्य अंकित रहना चाहिए. प्रत्येक जुलूस की वीडियोग्राफी निश्चित रूप से कराने कि निर्देश दिया गया है. अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी छपरा सदर अपने क्षेत्र के अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष के साथ बैठक कर क्षेत्र की विधि व्यवस्था की स्थिति का आकलन कर लेंगे तथा संवेदनशील और अत्यंत संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर इन पर विशेष निगरानी रखेंगे. अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, छपरा सदर इन जुलूसों के मार्ग को चिन्हित कर सभी पूजा समितियों को अवगत करा कर उनकी सहमति प्राप्त कर लेंगे ताकि बाद में विधि व्यवस्था की समस्या नहीं उत्पन्न होने पाये। संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष विधि व्यवस्था संधारित करने हेतु व्यापक रूप से आसूचनाओं का संग्रह करेंगे. पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा समय पूर्व अग्रिम आसूचना संग्रह कर प्रतिवेदित करेंगे तथा असामाजिक तत्वों गुंडा तत्वों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखेंगे.

अरुण कुमार सिंह, अनुमण्डल पदाधिकारी, छपरा सदर- 9473191269 और एम० पी० सिंह, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, छपरा सदर 9431800075 इस सम्पूर्ण आयोजन की विधि व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में तथा डॉ० गगन, अपर समाहर्त्ता सारण 9474191268 और सौरभ जायसवाल, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय, सारण 8544428112 विधि व्यवस्था के वरीय प्रभार में रहेंगे और आयोजन को शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे.

साथ ही यदि कोई दण्डाधिकारी पुलिस पदाधिकारी किसी कारणवश अनुपस्थित रहता है तो वे उसके स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे.

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शिक्षक दिवस के मौके पर आज देश के 46 शिक्षकों को सम्मानित करेंगी। राष्ट्रपति ‘शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार 2022’ के तहत पुरस्कृत करेंगी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम साढ़े चार बजे विजेता शिक्षकों से रूबरू होंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार- ‘शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने का उद्देश्य देश के कुछ बेहतरीन शिक्षकों के अद्वितीय योगदान का जश्न मनाना और सम्मान करना है। इन शिक्षकों ने अपनी प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत के माध्यम से न केवल स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है, बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध किया है।’

इस वर्ष पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों का चयन तीन चरणों में हुई ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए किया गया है। विजेता शिक्षक हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र और तेलंगाना समेत अन्य इलाकों से हैं। पुरस्कार समारोह का आयोजन दिल्ली के विज्ञान भवन में किया जाएगा। दूरदर्शन और शिक्षा मंत्रालय के स्वयं प्रभा चैनल्स पर इसका लाइव प्रसारण होगा। शिक्षा विभाग हर साल 5 सितंबर को सम्मान समारोह का आयोजन करता रहा है।

शिक्षक दिवस का आयोजन पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एस. राधाकृष्णन की स्मृति में उनकी जयंती पर किया जाता है। उनका जन्म 5 सितंबर, 1888 को हुआ था। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अनुकरणीय है। शिक्षक दिवस मनाने की परंपरा 1962 में शुरू हुई थी।

पटना: राजधानी पटना में दियारा से घास लेकर लौट रहे लोगों से भरी एक नाव रविवार देरशाम शेरपुर के पास गंगा नदी में पलट गई। नाव में लगभग पचास लोग सवार थे। इसमें शाहपुर के दाउदपुर निवासी दस लोग लापता हैं। सभी की तलाश जारी है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के मुताबिक गांव के लोगों ने सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पहुंचकर मदद की गुहार लगाई। शाहपुर थाना प्रभारी ने शब्बीर आलम ने एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह समाचार लिखे जाने तक खोजबीन जारी है।

लापता लोगों की सूची

1- रामाधार राय( 65)

2-मोती पंडित की पत्नी कंचन देवी (35 )

3-डोरा राय की बेटी (40)

4-भोली कुमारी (12 )

5-आरती कुमारी (14)

6- पूजन राय की पत्नी (40)

7-कुमकुम देवी

8-विनोद राय (50)

9-छटू राय (60)

10- महेश राय

 

तस्वीर: प्रतीकात्मक