Chhapra: समस्तीपुर जिले के चर्चित दोहरे हत्या मामले में फरार जदयू के पूर्व विधायक रामबालक सिंह को छपरा जंक्शन पर गिरफ्तार किया गया है। उनकी गिरफ्तार तब हुई जब वे 12562 डाउन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के कोच ए1 में सफर कर रहे थे। जैसे ही ट्रेन छपरा जंक्शन पहुंची रेल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उन्हे गिरफ्तार कर लिया।

उनकी गिरफ़्तारी समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में बीते 20 फरवरी को हुए चर्चित दोहरे हत्या मामले में हुई है। जिस मामलें में वे फरार चल रहे थे। रेल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फरार जदयू के पूर्व विधायक रामबालक सिंह स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे हैं । सूचना पर कार्रवाई करते हुए रेल पुलिस ने ट्रेन के छपरा जंक्शन पहुंचते उन्हे गिरफ्तार कर लिया।

दोहरे हत्या मामले में विभूतिपुर के पूर्व विधायक रामबालक सिंह और उनके भाई सहित छह लोगों के खिलाफ विभूतिपुर थाना में हत्या के बाद नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पूर्व विधायक इस मामले में फरार चल रहे थे।

हालकी गिरफ्तारी के बाद पूर्व विधायक ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि वह खुद ही आत्मसमर्पण करने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश हुई है। हत्या के इस मामले में उन्हे फंसाया गया है।

पटना: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने आज कहा कि नागालैंड में पार्टी के विधायक और प्रदेश अध्यक्ष ने वहां भाजपा को समर्थन का पत्र दिया है, जिसकी हमलोगों को कोई जानकारी नहीं दी गयी। यह घोर आपत्तिजनक है। हमलोगों के बिना सहमति के ऐसा किया गया है। यही वजह है कि नागालैंड की पार्टी इकाई को ही भंग कर दिया है। अब वहां नए सिरे से संगठन का गठन होगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पार्टी के सिद्धांतों को बताते हुए कहा कि हमारी पार्टी का साफ मानना है कि हम भाजपा का समर्थन नहीं करेंगे। इसके पहले भी दूसरे जगह हमारे जीते हुए विधायकों को भाजपा ने शामिल करा लिया था। मणिपुर और अरुणाचल में भी भाजपा ने ऐसा ही किया है। हमारी पार्टी ऐसे सिद्धांतों पर नहीं चलती।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को ही नॉर्थ ईस्ट के प्रभारी अफाक अहमद खान ने पूरे जदयू कमेटी को भंग करने से संबंधित पत्र भी जारी किया है। अब नए सिरे से वहां कमेटी बनाई जाएगी।

पटना: जदयू से खुद को अलग कर नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा को केंद्र सरकार के तरफ से दी गई विशेष सुरक्षा को लेकर जदयू ने बयान दिया है। जदयू ने उनके सुरक्षा के लिए दी गयी वाई प्लस की सुरक्षा को स्टेटस सिंबल बताया है।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने गुरुवार को यहां कहा कि वाई प्लस की सुरक्षा मिला उपेंद्र कुशवाहा के लिए महज स्टेटस सिंबल है। उपेंद्र कुशवाहा पहले भी एनडीए के साथ ही चुनाव लड़े थे, कितने सीट जीते यह सबको मालूम है। 2020 का चुनाव भी वह अकेले लड़े थे, तब क्या किये थे यह भी सबको मालूम है। उपेंद्र कुशवाहा को भाजपा के साथ जाना है। भाजपा के लोग इस तरह के लोगों को सुरक्षा नहीं देगी तो फिर वह उनके पास कैसे जाएंगे?

ललन सिंह ने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा को यह सुरक्षा मिलने से कोई फर्क नहीं पड़ता। जिनको भी वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गयी है वो शून्य पर आउट हुए थे। इसलिए इनके संबंध में ज्यादा कुछ कहना सही नहीं होगा। यह सब चलता रहता है। इससे पार्टी पर कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं है।

पटना: कुछ दिन पहले जदयू से खुद को अलग कर नई पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा अब सीआरपीएफ की वाई प्लस की श्रेणी की सुरक्षा घेरे में रहेंगे। आईबी ने उपेंद्र कुशवाहा की जान को खतरा बताया था। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनको वाई प्लस सुरक्षा देने का फैसला किया है। उपेंद्र कुशवाहा ने सुरक्षा बढ़ाने पर केंद्र सरकार को धन्यवाद किया है।

वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा में कुशवाहा के साथ तीन अलग-अलग शिफ्ट में सीआरपीएफ के 11 कमांडो मौजूद रहेंगे। सभी विशेष आधुनिक हथियारों से लैस होंगे। उपेन्द्र कुशवाहा से पहले मुकेश सहनी और चिराग पासवान को इस श्रेणी की सुरक्षा मिल चुकी है।

सुरक्षा को लेकर कुशवाहा ने जतायी थी आशंका

जदयू से अलग होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रीय लोक जनता दल नाम से अपनी नई पार्टी बनाई थी। नीतीश कुमार के विरोध के कारण उन पर हमला हुआ था। यह हमला तब हुआ था, जब वह डुमरांव से पटना लौट रहे थे। इस दौरान भोजपुर के जगदीशपुर में उनकी गाड़ी पर पथराव हुआ था। हालांकि, पुलिस ने इसे आपसी झड़प बताया था। उपेन्द्र कुशवाहा ने इस पथराव को अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका जताई थी। इसके बाद उनकी सुरक्षा की समीक्षा की गई और उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से इसे मंजूर किया गया है।

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उपेंद्र कुशवाहा का जदयू में रहते हुए भी जदयू के विरोध में बयानबाजी करना, फिर पार्टी छोड़कर नयी पार्टी बनाना और अब वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिलने के कई मायने लगाए जा रहे हैं। राजनीतिज्ञों का मानना है कि भाजपा, उपेंद्र कुशवाहा के सहारे नीतीश कुमार को घेरने की योजना बना रही है।

 

 

सारण जिला भाजपा के अध्यक्ष बने रंजीत सिंह

Chhapra: भारतीय जनता पार्टी ने सारण जिले रंजीत सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया है. सारण के साथ साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने 45 सांगठनिक जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है. गुरुवार की सुबह सुबह भाजपा ने अपने नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी की जिसके अनुसार सारण में रंजीत सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया है.

जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद रंजीत सिंह को बधाई देने वालो का ताता लगा रहा. मनोनित नए जिलाध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी के उत्थान के लिए विगत कई दशकों से कार्य कर रहे है.

इसके अलावे श्री सिंह संगठन के प्रकोष्ठ दायित्व निर्वहन के साथ साथ कई बार जिलास्तरीय कोर कमिटी कोर उपाध्यक्ष, सहित कई अन्य पदों पर अपनी महत्ती सहभागिता प्रदान करते हुए पार्टी के कार्यों में योगदान दिया है.

सढ़वारा गांव स्थित तालाब से युवती का शव बरामद

इसुआपुर: थाना क्षेत्र के सढ़वारा गांव के पश्चिम में स्थित तालाब में अगले सुबह एक युवती का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई.

सूचना मिलते ही इसुआपुर थाना अध्यक्ष मिहिर कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे तथा शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल छपरा भेज दिया.

शव की पहचान सढ़वारा गांव के जयराम राम के 15 वर्षीय पुत्री रीमा कुमारी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार रीमा बुधवार की शाम से गायब थी. जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे. लेकिन काफी खोजबीन के बाद वह नहीं मिली तो अहले सुबह उसका भाई उसे खोजते हुए तलाब के पास गया तो उसे वहां उसका शॉल दिखाई दिया. जिसके बाद वह किसी अनहोनी की अशंका से तलाब में देखने लगा. तो उसे एक जगह बाल दिखाई दिया .

वह घबराकर तलाब में गया तो देखा कि उसकी बहन की लाश है. उसने उसे बाहर निकाला तथा पुलिस को सूचित किया.

इस घटना को लेकर गांव में अनेक मुँह अनेक बातें हो रही है .कोई इसे प्रेम प्रसंग में ऑनर किलिंग बता रहा है तो कोई तालाब में डूब कर मरने की बात कह रहा है. वहीं कुछ लोग उसके आशिक तथा आशिक के परिजन पर भी हत्या करने की बात कर रहे हैं. बहरहाल पोस्टमार्टम के बाद ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद है. इस बीच पुलिस शक के दायरे में उसके आशिक को हिरासत में ले लिया है.

आज का पंचांग
दिनाँक 09/03/2023 गुरुवार,चैत्र कृष्णपक्ष तिथि द्वितीया

,रात्रि 08:54 उपरांत तृतीया,नक्षत्र हस्त,सुबह 05:57 उपरांत चित्रा (10 मार्च 23) तक,चन्द्र राशि कन्या,विक्रम संवत 2079 ,सूर्योदय 06:05 सुबह,सूर्यास्त 05:55 संध्या,चंद्रोदय 07:35 संध्या,चंद्रास्त 07:08 सुबह,लगन कुम्भ 06:26 सुबह,उपरांत मीन लगन ,चौघडिया,दिन चौघड़िया,शुभ 06:05 सुबह 07:34 सुबह रोग 07:34 सुबह 09:03 सुबह,उद्देग 09:03 सुबह 10:31 सुबह ,चर10:31 सुबह 12:00 दोपहर ,लाभ12:00 दोपहर 01:29 दोपहर,अमृत 01:29 दोपहर 02:58 दोपहर,काल 02:58 दोपहर 04:26 शाम,शुभ 04:26 शाम 05:55 शाम,राहुकाल:,दोपहर 01:29 से 02:58 दोपहर,अभिजित मुहूर्त,सुबह 11:37 से12:24 दोपहर,दिशाशूल .दक्षिण

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बाहरी सहायता से कार्यों में गति आएगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में चैन रहेगा।मन प्रसन्न रहने की संभावना हैं तथा भावनाओं पर नियंत्रण रहेगा। रिश्तों में दूरियां बढ़ जाएगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा।
लकी नंबर
3
लकी कलर
हरा

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि की आशंका है। विवाद को बढ़ावा न दें। अतिउत्साह हानिप्रद रहेगा। कुसंगति से बचें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कही से आकस्मिक धन लाभ मिलने के संकेत हैं। किसी भी बात को सार्वजनिक करने से बचे अन्यथा लाभ की जगह नुकसान होने की संभावना हैं।
लकी नंबर
8
लकी कलर
श्वेत

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
संबंधियों तथा मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।घर से दूर रहते हैं तो आज के दिन घरवालों की याद आ सकती हैं। आप भावुक भी रह सकते हैं। ऐसे में किसी अपने के साथ बातचीत करेंगे तो स्थिति बेहतर रहेगी।
लकी नंबर
1
लकी कलर
स्लेटी

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
दु:खद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। प्रियजनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है।कहीं रिश्ते की बात चल रही हैं तो वह आज के दिन आगे बढ़ सकती हैं। दोपहर बाद परिवार में खुशी का माहौल रहेगा तथा ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिलेगा।
लकी नंबर
6
लकी कलर
केसरी

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा, साक्षात्कार व करियर संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को अपने लिए कुछ नया करने का अवसर प्राप्त होगा। मन शांत रहेगा तथा नए-नए विचार मन में आएंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
लकी नंबर
4
लकी कलर
नीला

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
शैक्षणिक व शोध इत्यादि कार्यों के परिणाम सुखद रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। नौकरी कार्य में उत्साह व प्रसन्नता से सफलता प्राप्त होगी।पार्टनर के प्रति ईर्ष्या की भावना हावी हो सकती हैं और आप उन पर नियंत्रण रखने का प्रयास करेंगे। ऐसे में दोनों के बीच रिश्तो में दूरियां बढ़ सकती हैं।
लकी नंबर
8
लकी कलर
पीला

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
यात्रा लाभदायक रहेगी। काफी समय से रुका हुआ धन प्राप्ति के आसार हैं। भरपूर प्रयास करें। आय में वृद्धि होगी। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा।आर्थिक दृष्टि से कुछ अनिश्चितताओं का सामना करना पड़ सकता हैं। आर्थिक लाभ तो होगा ऐसे में पहले से ज्यादा सतर्क रहेंगे तो सही रहेगा।
लकी नंबर
1
लकी कलर
गुलाबी

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। धार्मिक कृत्यों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बिगड़ सकता हैं या व्यवहार में परिवर्तन देखने को मिल सकता हैं। नज़र दोष बनेगा सभी की नज़र अवश्य उतार ले।
लकी नंबर
4
लकी कलर
भूरा

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
भाई व बहन के बीच झगड़ा होने की संभावना हैं। यह झगड़ा किसी सामान्य बात से शुरू होगा लेकिन देखते ही देखते बढ़ जाएगा जिसका पछतावा आपको बाद में होगा। ऐसे में पहले से ही सावधानी बरते।
लकी नंबर
5
लकी कलर
ग्रे

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लंबे प्रवास की योजना बनेगा। सामाजिक कार्य में सफलता मिलेगी ।किसी मित्र के साथ सकारात्मक बातचीत करेंगे तो बेहतर लाभ रहेगा।
लकी नंबर
9
लकी कलर
महरून

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नई योजना बनेगी। पुराने किए गए निर्णयों का लाभ अब प्राप्त होगा। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। अपने प्रेमी के प्रति असंतोष की भावना पनप सकती हैं। विश्वास की कमी हो सकती हैं तथा मन उदास रहने की संभावना हैं। मिलकर बात करें।
लकी नंबर
2
लकी कलर
आसमानी

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। फालतू खर्च होगा। असमंजस रहेगा। निर्णय लेने की क्षमता कम होगी।पारिवारिक जीवन और काम में सामंजस्य बैठाने का प्रयास करेंगे लेकिन काम के अत्यधिक बोझ के कारण ऐसा कर नहीं पाएंगे। परिवार के लोग आपको भली भांति समझेंगे।
लकी नंबर
7
लकी कलर
संतरी

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

शहर से लेकर गांव तक होली की धूम, रंग गुलाल के साथ मनाई जा रही है होली

Chhapra: रंगों का त्योहार होली शहर से लेकर गांव तक धूम धाम से मनाया जा रहा है. होली को लेकर क्या बच्चे क्या जवान और क्या बूढ़े सभी अपनी अपनी टोलियां बनाकर इस त्योहार को मानते दिखे. गांव में जहां होली गाकर रंग अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी गई वही शहर में डीजे की धुन पर युवा थिरकते नज़र आए.

शहर के कई मोहल्लों में युवाओं की टोली डीजे पर बज रहे गानों के साथ होली मना रहे थे. हालांकि इस बार रंगों वाली होली बच्चों में दिखी बाकी लोगों ने गुलाल और अबीर के साथ ही होली मनाई. जिससे एक और पानी की बचत हुई वही दूसरी ओर चेहरे को भी रंगो से निजात मिलती दिखी.

आपसी मेलजोल और सौहार्द के इस त्योहार पर शहर से लेकर गांव तक प्रशासन मुस्तैदी के साथ चौक चौराहों और सड़कों पर पेट्रोलिंग करती दिखी.

होली का उत्सव महिलाओं में भी दिखा जहां महिलाओं ने महिला दिवस के साथ साथ होली पर गुलाल लगाकर एक दूसरे के साथ होली मनाई.

8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस है जो हर साल पूरे विश्व में मनाया जाता है। आज महिलाएं स्वावलंबन ही क्यों, बल्कि सशक्तिकरण की अद्वितीय मिसाल हैं। 18वीं और 19वीं सदी से पहले यह माना जाता था कि पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन में महिलाओं की भूमिका नही है, साथ ही साथ सामाजिक जीवन के सभी प्रमुख क्षेत्रों में उन्हें नकारा गया। लेकिन अपने अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरुकता फैलाने और आस पास का संज्ञान लेने के बाद उन्होंने सचेत रुप से पर्यावरण के क्षरण के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश की। महिलाएं परिवार और समुदाय के स्तर पर प्राकृतिक संसाधनों के प्रबन्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और पर्यावरणीय क्षरण से सबसे ज्यादा प्रभावित भी होती हैं। साथ ही पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए नेतृत्वकारी भूमिका भी निभाती हैं। असलियत में अपने देश में महिलाओं ने खेल, रक्षा, शिक्षा, विज्ञान, राजनीति, औषधि, पर्यावरण और कौन सा ऐसा क्षेत्र है जहां महिलाओं ने अपनी पहचान नही बनाई है। वे अपने संघर्ष और मेहनत से घर को संभालते हुए लगातर आगे बढ़ रहीं हैं और अपनी उपलब्धियों से देश का गौरव भी बढ़ा रही हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है। प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कई अवसरों पर अपने संबोधन में इस बात को बार बार रेखांकित भी किया है कि ” आज मुद्दा महिलाओं के विकास का नहीं बल्कि महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास का है। ” पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन में भी महिलाओं की भूमिका रही है। प्रकृति से प्यार महिलाओं में जन्मजात होता है। उनकी सोच जितना हो सके पर्यावरण बचाने की होती है। जहां वे आम घरों में अपनी छोटी-छोटी कोशिशों के जरिए प्रकृति को सहेजने में अपना योगदान देती हैं, वहीं व्यवसाय या सार्वजनिक पहल में भी प्रकृति को विनाश से बचाने की सोच रखती हैं। वे सतर्क हैं और महसूस करती हैं कि पर्यावरण संरक्षण की महती जरूरतों को। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन में महिलाओं की भूमिका को विद्वानों ने कुछ इस प्रकार परिभाषित किया है। कार्ल मार्क्स के अनुसार ” कोई भी बड़ा सामाजिक परिर्वतन महिलाओं के बिना नहीं हो सकता।” कौफी अन्नान के अनुसार “इस ग्रह का भविष्य महिलाओं पर निर्भर है।” रियो डिक्लेरेशन में भी माना गया कि पर्यावरण प्रबंधन एवं विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

इतिहास से लेकर वर्तमान तक इस कथन को कई महिलाओं ने साबित भी कर दिखाया है। गौरा देवी, सुनीता नारायण, मेघा पाटकर, अमृता देवी और तुलसी गौड़ा जैसी बहुत सी महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ये महिलाएं भारतीय समाज में पर्यावरण के प्रति जागरुकता लाने और लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत भी बनी हैं। मेघा पाटकर की नर्मदा बचाओ आंदोलन और वंदना शिवा की नवधान्या आंदोलन की पर्यावरण बचाओ आंदोलन में अहम भूमिका रही है। देश की आज़ादी के आंदोलन में भी अपनी जान गंवाने से भी वह पीछे नहीं हटीं हैं, उन्हीं महिलाओं ने आजाद भारत के बिगड़े पर्यावरण को बचाने, प्रकृति की रक्षा के लिए चिपको आंदोलन को एक इको – फेमिनिस्ट आंदोलन का रुप दिया। यह कटु सत्य है। चिपको आंदोलन का नेतृत्व महिलाओं ने ही किया था, यह किसी से छुपा नहीं है। गौरतलब है कि उत्तराखंड के चमोली जिले में मजदूरों को करीब 2,500 पेड़ों को काटने के लिए भेजा गया था। पेड़ों को कटने से बचाने के उद्देश्य से रैणी गांव की महिलाएं गौरा देवी के नेतृत्व में पेड़ों से चिपक गईं थीं। उनका कहना था कि पेड़ों को काटने से पहले उन्हें काटा जाए और मजदूरों और कर्मचारियों को पेड़ों को नहीं काटने और चले जाने की सलाह दी। परंतु कर्मचारी नहीं माने। गौरा देवी ने कहा ” जंगल हमारा मायका है और पेड़ ऋषि हैं। यदि जंगल कटेगा तो हमारे खेत, मकान के साथ मैदान भी नहीं रहेंगे। जंगल बचेगा तो हम बचेंगे। जंगल हमारा रोज़गार है। ” इस प्रकार इस आंदोलन में महिलाओं को काफी संघर्ष करना पड़ा। फलतः वन कर्मचारियों और मजदूरों को वापस लौटना पड़ा। यह संदेश भारत में ही नही बल्कि पूरे विश्व में गया। यह कहना गलत नही होगा कि कि विश्व में पर्यावरण के प्रति जागरुकता की शुरुआत चिपको आंदोलन के बाद से ही शुरु हुयी। 1983 में चिपको आंदोलन से प्रेरित होकर दक्षिण ( कर्नाटक ) में भी महिलाओं ने ” अप्पिको आंदोलन “का सूत्रपात किया। यह आंदोलन लगातार 38 दिनों तक चला और सरकार को मजबूर होकर अपना आदेश वापस लेना पड़ा।

उत्तराखंड में रक्षासूत्र आंदोलन का भी विशेष महत्वपूर्ण है। इसमें महिलाओं ने ” रक्षासूत्र ” आंदोलन की शुरुआत की जिसमें उन्होंने पेड़ों पर रक्षा धागा बांधते हुए उनकी रक्षा का संकल्प लिया। इस आंदोलन के कारण महिलाओं का पेड़ों से भाइयों के जैसा रिश्ता बना। इस आंदोलन के कारण वन विभाग को पेड़ काटने की करवाई को रोकना पड़ा।

हालांकि चिपको आंदोलन के सौ साल से भी अधिक पहले इसी प्रकार का आंदोलन 1730 में राजस्थान के खेजड़ली गांव में हुआ था जो पर्यावरण चेतना का एक बहुत बड़ा उदाहरण है। बताया जाता है कि सन् 1730 में जोधपुर के महाराजा ने अपने महल के निर्माण के लिए लकड़ी लेने के लिए सिपाहियों को कुल्हाड़ी के साथ भेजा था। गांव की एक महिला अमृता देवी ने इसका विरोध किया और उन्हों अपनी बेटियों के साथ अपने प्राणों की आहुति तक दे दी। गांव में खबर फैलते ही 363 लोगों ने भी वृक्ष संरक्षण हेतु अपने प्राणों की आहुति दे दी।

हमारे ग्रह को नष्ट करने वाली बढ़ती पर्यावरणीय समस्याओं के सामने महिलाएं विशेष रुप से उनके प्रति संवेदनशील हैं। उन्होंने हमेशा नाजुक पारिस्थितिक तंत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने, प्राकृतिक आपदाओं से बचने और प्राकृतिक संसाधनों को स्थाई रुप से व्यवस्थित रखने में एक महती और आवश्यक भूमिका निभाई है।निष्कर्ष के रुप में कहा जा सकता है कि पर्यावरण संरक्षण में भारतीय महिलाओं का योगदान उल्लेखनीय है। इसलिए प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए योजना और प्रशिक्षण में महिलाओं को शामिल किए बिना प्रकृति संरक्षण की आशा ही बेमानी है।

{प्रशान्त सिन्हा, पर्यावरणविद एवं लेखक}

आज का पंचांग
दिनाँक 08/03/2023 बुधवार,चैत्र कृष्णपक्ष तिथि प्रतिपदा संध्या 07:42 उपरांत द्वितीया,नक्षत्र उतराफाल्गुन ,सुबह 04:20 उपरांत हस्त (09 मार्च 23) तक ,चन्द्र राशि सिह सुबह 08:54 उपरांत कन्या,विक्रम संवत 2079,सूर्योदय 06:06 सुबह,सूर्यास्त 05:55 संध्या,चंद्रोदय 06:42 संध्या,चंद्रास्त 06:39 सुबह,लगन कुम्भ 06:30 सुबह ,उपरांत मीन लगन ,चौघडिया
,दिन चौघड़िया,लाभ 06:06 सुबह 07:35 सुबह,अमृत 07:35 सुबह 09:03 सुबह,काल 09:03 सुबह 10:32 सुबह ,शुभ 10:32 सुबह 12:00 दोपहर ,रोग 12:01 दोपहर 01:29 दोपहर उद्देग 01:29 दोपहर 02:58 दोपहर,चर 02:58 दोपहर 04:26 शाम,लाभ 04:26 शाम 05:55 शाम,राहुकाल:,दोपहर 12:00 से 01:29 दोपहर,अभिजित मुहूर्त ,आज कोई नहीं है दिशाशूल उत्तर,आज होली का त्योहार मनाया जायेगा

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कुबुद्धि हावी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी चीज़ से संक्रमण होने की भी संभावना हैं। जितना हो सके दिमाग को शांत रखे अन्यथा समस्या बढ़ जाएगी।
लकी नंबर
8
लकी कलर
श्वेत

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। बेवजह कहासुनी हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।परिवार के सदस्यों की आपसे किसी बात की अपेक्षा रहेगी। ऐसे में संयम बनाए रखे और सभी के साथ मधुर संबंध बनाए रखे।
लकी नंबर
1
लकी कलर
स्लेटी

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
घर के सदस्यों के स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा।आज का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में ज्यादा व्यतीत होगा। खर्चें भी बढ़ जाएंगे लेकिन आप इसकी ज्यादा चिंता नही करेंगे।
लकी नंबर
6
लकी कलर
केसरी

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
शत्रु पस्त होंगे। सुख के साधन जुटेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। लंब समय से रुके कार्य सहज रूप से पूर्ण होंगे। कार्य की प्रशंसा होगी।यदि आप किसी प्रकार के व्यवसाय से जुड़े हैं तो संभल कर चलने की सलाह दी जाती हैं अन्यथा नुकसान होने की संभावना ज्यादा है।
लकी नंबर
4
लकी कलर
नीला

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
किसी अपने के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।कोई नया आपके जीवन में आ सकता हैं लेकिन इससे पहले पुराने प्रेमी की यादो से बाहर आना होगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए शुभ समाचार देने वाला होगा।
लकी नंबर
8
लकी कलर
पीला

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बेवजह कहासुनी हो सकती है। कानूनी अड़चन दूर होगी।ऑफिस में काम कम होगा तथा आप अपने सहकर्मियों के साथ क्वालिटी समय बिताएंगे। किसी सीनियर के द्वारा उचित मार्गदर्शन मिलेगा।
लकी नंबर
1
लकी कलर
गुलाबी

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
पुराना रोग परेशानी का कारण रह सकता है। दूसरों के कार्य में दखल न दें। बड़ों की सलाह मानें। लाभ होगा। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा।स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना हैं। पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती हैं।
लकी नंबर
4
लकी कलर
भूरा

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी अप‍रिचित पर अतिविश्वास न करें। विवाद से क्लेश होगा। दूसरों के उकसाने में न आएं।कार्यक्षेत्र में किसी तरह के विवाद का सामना कर पड़ सकता हैं। क्या किया जाए और क्या नही, इस तरह की स्थिति का समस्या होगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी अप‍रिचित पर अतिविश्वास न करें। विवाद से क्लेश होगा। दूसरों के उकसाने में न आएं।
लकी नंबर
5
लकी कलर
ग्रे

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।कुछ दिनों से किसी चीज़ की प्रतीक्षा में थे तो उसको लेकर आज के दिन खुश खबरी हाथ लगेगी। घर में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा।
लकी नंबर
2
लकी कलर
आसमानी

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
सुख के साधन प्राप्त होंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।कुछ दिनों से किसी चीज़ की प्रतीक्षा में थे तो उसको लेकर खुशखबरी हाथ लगेगी। घर में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा ।
लकी नंबर
5
लकी कलर
काला

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आराम तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। यश बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी जिसका तत्काल लाभ नहीं मिलेगा।शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रहेगी तथा मन बेचैन रहेगा। किसी बात को लेकर मन कुंठित रह सकता हैं।
लकी नंबर
7
लकी कलर
संतरी

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आंखों का ख्याल रखें। अज्ञात भय सताएगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन आ सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।विवाहित लोगों का जीवन नीरस रहने की संभावना हैं तथा आपका अपने जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की भी आशंका हैं।
लकी नंबर
3
लकी कलर
हरा

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

लायंस क्लब छपरा सारण ने पूरे उत्साह के साथ मनाया होली मिलन समारोह

छपरा : अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय इकाई लायंस क्लब छपरा सारण के द्वारा सिलसिला पैलेस में होली मिलन समारोह का आयोजन सोमवार की संध्या को पूरे धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया।

लायंस क्लब छपरा सारण के अध्यक्ष लायन प्रमोद मिश्रा ने पूरे सारण वासियों को होली की शुभकामना देते हुए बताया कि लायंस क्लब समाज सेवा के साथ-साथ अपने सदस्यों के परिवार जनों के साथ भी शुभ अवसरों पर इस तरह का कार्यक्रम कर समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है।

वही क्लब की ओर से लायन डॉक्टर एस के पांडे को मूर्खाधीराज घोषित किया गया और इस अवसर पर उन्होंने नेहा सिंह राठौड़ से प्रेरित होकर एक कविता कही कि लायंस में का बा, और उन्होंने कहा कि लायंस में भाईचारा बा, परिवार बा और छपरा में समाजसेवा खातिर बहुत सुंदर प्लेटफार्म बा। इस कविता को सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद किया जा रहा है।

वहीं इस समारोह में रंजीत गिरी, गर्ल स्कूल की संगीत शिक्षिका प्रियंका कुमारी और उनके टीम के एक से बढ़कर एक होली के गानों और फगुवा के गानों ने सदस्यों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। सभी ने एक दूसरे को गुलाल एवं गले लगाकर होली की शुभकामना दी।

इस मौके पर लगभग दो सौ सदस्य अपने परिवार के साथ मौजूद रहें। मंच संचालन लायन मनोज वर्मा संकल्प ने किया। उक्त जानकारी क्लब पी आर ओ लायन साकेत श्रीवास्तव ने दी।

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने मनाया होली मिलन समारोह

Chhapra: नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया की छपरा इकाई द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. शहर के नगरपालिका चौक के समीप आयोजित इस समारोह में जिले के 20 प्रखंडों के पत्रकार शामिल हुए.

कार्यक्रम में सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. वही होली की गीतों पर झूमते रहे. स्थानीय कलाकार मनन गिरी मधुकर, सतेंद्र दूरदर्शी सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया.

होली मिलन समारोह में रमाकांत सिंह सोलंकी, डा प्रमेद्र रंजन, सत्येंद्र तिवारी, ठाकुर संग्राम सिंह, राकेश कुमार सिंह, चांदनी प्रकाश, सहित जिले के सैकड़ों लोग शामिल हुए.

मंच संचालन मनोज कुमार वर्मा संकल्प ने किया.