मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार से गुरुवार को मुंबई में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुलाकात की। इस मौके पर नीतीश कुमार ने कहा कि देशहित में सभी विपक्षी दलों को साथ मिलकर काम करना जरूरी है।

नीतीश कुमार और राकांपा प्रमुख शरद पवार ने गुरुवार को साझा पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता को मजबूत करने के प्रयासों पर चर्चा की गई है। यह पूछे जाने पर कि क्या शरद पवार विपक्षी गठबंधन का मुख्य चेहरा होंगे, नीतीश कुमार ने कहा, ‘इससे ज्यादा सुखद कुछ नहीं होगा। मैंने उनसे कहा है कि उन्हें न केवल अपनी पार्टी के लिए बल्कि पूरे देश के लिए और अधिक जोश के साथ काम करना है। नीतीश कुमार ने कहा कि विपक्षी दल जितना अधिक एक साथ आएंगे, यह देश के हित में उतना ही बेहतर होगा।

शरद पवार ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए मिलकर काम करना जरूरी है। देश के हालात देखने के बाद लगता है कि मिलकर काम करेंगे तो विकल्प के लिए समर्थन मिलेगा। शरद पवार ने कहा कि भाजपा कर्नाटक विधानसभा चुनाव हारेगी, वहां के लोग एक धर्मनिरपेक्ष सरकार चुनेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है, यह बात आम जनता समझ रही है। आज का सुप्रीम कोर्ट का निर्णय भाजपा विरोधी प्रचार में काफी सहायक होगा।

मुंबई: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। माना जा रहा है कि नीतीश की यह मुलाकात विपक्षी दलों को एकता के प्रयास का एक हिस्सा है।

इस मौके पर नीतीश कुमार ने कहा कि हम चाहते हैं कि सभी विपक्षी पार्टियां देश हित को ध्यान में रखते हुए एकसाथ मिलकर लड़ें। देश किस तरह आजाद हुआ था, इस पर विचार होना चाहिए। इस समय देश के लिए कोई काम नहीं हो रहा है। इसके बाद भी विपक्षी पक्षों के साथ बैठक जारी रहने वाली है।

पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि इस देश में प्रजातंत्र की रक्षा करना हमारा काम है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर मैं इस्तीफा नहीं देता तो शायद मैं फिर मुख्यमंत्री बन जाता। मैं मेरे लिए नहीं लड़ रहा, मेरी लड़ाई जनता के लिए, देश के लिए है। राजनीति में मतभेद होते रहते हैं, लेकिन हमारा एक मत यह है कि इस देश को बचाना है।

इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष लल्लन सिंह, शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे और संजय राऊत मौजूद थे।

सूर्य की तपिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बिहार के अन्य हिस्सों के साथ सारण में पारा 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। गर्मी से सभी बेहाल हैं।

ऐसे में अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए संपन्न लोग तो फ्रीज का सहारा ले रहे हैं लेकिन मिट्टी के फ्रिज की भी काफी डिमांड हो गई है। मिट्टी का फ्रिज यानी मिट्टी के घड़े का डिमांड गांव से लेकर शहरों तक काफी बढ़ गई है।

खास बात है कि बदलते युग के साथ अब इसमें भी आधुनिकता आ गई है। मिट्टी के कलाकारों ने उसमें नल (टोंटी) लगा दिया। बाजार में यह मिट्टी का घड़ा दो सौ से चार सौ तक में बिक रहा है और बड़े पैमाने पर लोग खरीद रहे हैं। गर्मी में मटके का पानी जितना ठंडा और सुकूनदायक लगता है, स्वास्थ्य के लिए भी उतना ही फायदेमंद भी होता है।

आयुर्वेद चिकित्सा से जुड़े लोगों का कहना है कि मिट्टी के घड़े का पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद है। इसका तापमान सामान्य से थोड़ा ही कम होता है जो ठंडक तो देता ही है, पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। इसे पीने से शरीर में टेस्टोस्टेरॉन का स्तर बढ़ता है। इसमें मृदा के गुण भी होते हैं जो पानी की अशुद्धियों को दूर कर लाभकारी मिनरल्स प्रदान करते हैं।

शरीर को विषैले तत्वों से मुक्त कर प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने में यह पानी फायदेमंद होता है। फ्रिज के पानी की अपेक्षा यह अधिक फायदेमंद है, इस पानी से कब्ज और गला खराब होने जैसी समस्याएं नहीं होती। इसके अलावा यह सही मायने में शरीर को ठंडक देता है। इस पानी का पीएच संतुलन सही होता है। जो शरीर को किसी भी तरह की हानि से बचाते हैं, संतुलन बिगड़ने नहीं देते।

मटके का पानी प्राकृतिक तौर पर ठंडा होता है, जबकि फ्रिज का पानी इलेक्ट्रिसिटी की मदद से। एक बड़ा फायदा यह भी है कि इसमें बिजली की बचत होती है और मटके बनाने वालों को रोजगार मिलते रहता है। मिट्टी में कई प्रकार के रोगों से लड़ने की क्षमता पाई जाती है। मिट्टी के बर्तनों में पानी रखा जाए, तो उसमें मिट्टी के गुण आ जाते हैं। इसलिए घड़े में रखा पानी हमें स्वस्थ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

शहर में घड़ा बेच रहे दुकानदार बताते हैं कि लोग आधुनिकता के दौर में मटके को भूल चुके हैं लेकिन मटके में भी जब आधुनिकता आई तो डिमांड बढ़ी। हम अब मिट्टी का घड़ा बनाकर उसमें नल लगा देते हैं। जिससे लोगों को पानी निकालने में सहूलियत हो रही है। पिछले सप्ताह से जब गर्मी बढ़ी तो डिमांड बढ़ गई है।

गर्मी के दिन में प्यास बुझाने के लिए लोग ठंडा पानी पीते हैं। पानी ठंडा करने के लिए ज्यादातर लोग फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन गरीबों के लिए तो मिट्टी का बना घड़ा ही देसी फ्रिज है। पीढ़ियों से घरों में पानी रखने के लिए मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल किया जाता रहा है।

मिट्टी की भीनी-भीनी खुशबू के कारण घड़े का पानी पीने का आनंद अलग है। मिट्टी के बने मटके में सूक्ष्म छिद्र होते हैं। पानी का ठंडा होना वाष्पीकरण की क्रिया पर निर्भर करता है। जितना ज्यादा वाष्पीकरण होगा, उतना ही ज्यादा पानी भी ठंडा होगा। इन सूक्ष्म छिद्रों द्वारा मटके का पानी बाहर निकलता रहता है। गर्मी के कारण पानी वाष्प बन कर उड़ जाता है। वाष्प बनने के लिए गर्मी यह मटके के पानी से लेता है। इससे मटके का तापमान कम हो जाता है और पानी ठंडा रहता है।

Chhapra: भारत स्काउट और गाइड  के प्रथम सोपान परीक्षण शिविर का शुभारंभ बुधवार को मशरख प्रखंड के धर्मसती गंडामन गाँव स्थित ए० एन० शिक्षण संस्थान के परिसर में हुआ। शिविर अगले छः दिनों तक चलेगी। 

जिला मुख्य आयुक्त, सारण के द्वारा शिविर प्रधान के रूप में बेसिक स्काउट मास्टर सह राष्ट्रपति पुरस्कृत स्काउट प्रणव एवं गाइड में शिविर प्रधान के रूप में एडवांस गाइड कैप्टन रितिका सिंह को नियुक्त किया गया है। वही स्काउट में शिविर सहायक के रूप में स्काउट मास्टर चंदन कुमार और विकास कुमार को नियुक्त किया गया है।

बुधवार को शिविर का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक सत्यप्रकाश मिश्रा, प्राचार्य उज्ज्वल कुमार और शिविर प्रधान प्रणव के द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण करके किया।

उद्घाटन समारोह में विद्यालय के निदेशक सत्यप्रकाश मिश्रा ने कहा कि आज के परिवेश में बच्चों में स्काउटिंग गाइडिंग की शिक्षा बहुत जरूरी है। वही प्राचार्य उज्ज्वल कुमार ने बताया कि स्काउटिंग गाइडिंग बच्चों में अनुशासन के साथ देश प्रेम की भावना का विकास कराता है ।

इस शिविर में ए० एन० शिक्षण संस्थान गंडामन के लगभग 40 स्काउट और 40 गाइड भाग ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह में विद्यालय के शिक्षक विकास कुमार, देवनाथ कुमार, पीयूष कुमार, कुमारी मुक्ता, असलम हुसैन एवम् अन्य शिक्षक एवम् शिक्षिका आदि मौजूद थे।

देश में प्रत्येक वर्ष 11 मई, 1998 को पोखरण में परमाणु परीक्षण को याद रखने के लिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है। यह भारत के सभी नागरिकों के लिए गर्व का विषय है।

वर्ष 1998 में 11 और 13 मई को भारत ने ऐसा कारनामा कर दिखाया कि पूरी दुनिया दंग रह गई। राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में खेतोलाई गांव के निकट कुल पांच परमाणु परीक्षण किए गए। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की अगुआई में यह मिशन कुछ इस तरह से अंजाम दिया गया कि पूरी दुनिया के परमाणु संयंत्रों और सैन्य गतिविधियों पर सैटेलाइट से निगरानी करने वाला अमेरिका भी दंग रह गया था।

11 मई की महत्वपूर्ण अन्य घटनाएं-

1752: अमेरिका के फिलाडेल्फिया में अग्नि बीमा पालिसी की शुरुआत की गई।

1784: अंग्रेजों और मैसूर के शासक टीपू सुल्तान के बीच संधि।

1833: अमेरिका से क्यूबेक जा रहे जहाज लेडी ऑफ द लेक के हिमखंड से टकराकर अटलांटिक महासागर में डूबने से 215 लोगों की मौत।

1940: ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग सर्विस (बीबीसी) ने अपनी हिंदी सेवा की शुरुआत की।

1951: राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया।

1962: सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भारत का राष्ट्रपति चुना गया। उन्होंने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का स्थान लिया।

1965: बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान में 17 हजार लोगों की मौत।

1988: फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।

1995: अमेरिका के न्यूयार्क शहर में 170 से अधिक देशों ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किए।

1998: यूरोप की एकल मुद्रा यूरो का पहला सिक्का बना।

2000ः दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जन्मी ‘आस्था’ भारत का एक अरबवां बच्चा।

2001ः संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रक्षेपास्त्र रक्षा प्रणाली को भारत का समर्थन, अमेरिकी संसद ने संयुक्त राष्ट्र की देय राशि रोकी।

2002ः बांग्लादेश में नौका दुर्घटना में 378 लोग मरे।

2005ः बगलिहार परियोजना पर भारत-पाकिस्तान मतभेदों को निपटाने हेतु विश्व बैंक ने तटस्थ विशेषज्ञ नियुक्त किया।

2007ः इस्राइल ने हमास से जुड़ी रिफ़ॉर्म एवं चेंज पार्टी को गैर-क़ानूनी घोषित किया।

2008ः दक्षिणी वजीरिस्तान में नाटो सेना ने हमला किया। न्यूयार्क के कॉर्नेल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला जिनेटिकली माडिफ़ाइड मानव भ्रूण तैयार किया।

हेमंत सोरेन से नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने की मुलाकात
बिहार और झारखंड के मुख्यमंत्रियों ने की संयुक्त पत्रकार वार्ता

रांची: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव विपक्षी दलों को एकजुट करने के उद्देश्य से बुधवार की शाम रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बिहार के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम का स्वागत करने झारखंड के मंत्री मिथिलेश ठाकुर और मंत्री सत्यानंद भोक्ता एयरपोर्ट पर पहुंचे। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो भी मौजूद थे।

इसके बाद नीतीश कुमार ने हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुलाकात के बाद दोनों ने संयुक्त रूप से कांके स्थित सीएमओ कार्यालय में पत्रकार वार्ता किया। हेमंत सोरेन ने कहा कि जो राजनीतिक विचार है उसे एक करने के लिए फिर से एकजुट होकर बैठना पड़ेगा। सभी लोगों के विचारों को कैसे एक समान बनाएं इस विषय को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हमारे अभिभावक जैसे हैं। साथ ही नई पीढ़ी के राजनीतिक सिपाही हैं। इनसे हमें बहुत कुछ सीखना है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम सभी एकजुट हैं और एक साथ चलेंगे। देश में विपक्ष के अधिकांश लोग साथ हो जाएं यही प्रयास हो रहा है। लोकसभा का परिणाम देखिएगा, देश का इतिहास बदलेगा। देश में एकतरफा काम हो रहा है, केवल अपनी कही जा रही है, विपक्ष की नहीं सुनी जा रही है। दोनों राज्य एक हैं। हम सभी को एक होकर झारखंड और बिहार का विकास करना है। देश के विकास के लिए काम करना है।

उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन से उनका पुराना संबंध रहा है। पहली बार वे मुख्यमंत्री बने थे तो गुरु जी का भी सहयोग था। हमारा संबंध पहले से ही ठीक रहा है। नीतीश ने कहा कि हमारा पूरा विश्वास है कि पूरे देश में विपक्ष के अधिकांश लोगों की एकजुटता हो जायेगी। मिशन 2024 के लिए मिलकर चलेंगे। हम लोग एकजुट होकर देश में भाईचारे का संदेश दे रहे हैं। सबको मिलकर एकजुट होकर चलना पड़ेगा तभी देश आगे बढ़ेगा।

इस मौके पर बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ललन सिंह, मंत्री संजय झा, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, प्रदेश जेडीयू अध्यक्ष खीरू महतो, महासचिव श्रवण कुमार सहित जदयू के कई नेता मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की पहल की जा रही है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इसकी पहल शुरू कर दी है। इसको लेकर उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी मुलाकात की है। इसी सिलसिले में बुधवार को नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव रांची पहुंचे।

आज का पंचांग
दिनाँक 11/05/2023 गुरुवार’ ज्येष्ठ कृष्णपक्ष षष्ठी सुबह 11:37 उपरांत सप्तमी , नक्षत्र उतराषाढ़, दोपहर 02:37 उपरांत श्रवण संध्या 05:45 चन्द्र राशि मकर विक्रम संवत 2080,सूर्योदय 05:07 सुबह,सूर्यास्त 06:25 संध्या,चंद्रोदय 12:14 रात्रि,चंद्रास्त 10 :03 सुबह,लगन मेष 05:24 सुबह,उपरांत वृष लगन,चौघडिया,दिन चौघड़िया,
शुभ 05:07 सुबह 06:46 सुबह,रोग 06:46 सुबह 08:26 सुबह,उद्देग 08:26 सुबह 10:06 सुबह ,चर 10:06 सुबह 11:46 सुबह,लाभ 11:46 सुबह 01:26 दोपहर ,अमृत 01:26 दोपहर 03:06 दोपहर, काल 03:06 दोपहर 04:46 संध्या, शुभ 04:46 संध्या 06:25 संध्या,राहुकाल दोपहर 01:26 से 03:06 दोपहर,अभिजित मुहूर्त,सुबह11:19 से12:13
दोपहर,दिशाशूल दक्षिण ,

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। प्रमाद न करें। जल्दबाजी में कोई काम न करें। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है।पोस्ट ग्रेजुएशन की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज शुभ दिन है और उन्हें कही से अच्छा जॉब ऑफर मिल सकता है। इसलिये किसी भी अवसर पर गहनता से विचार करके ही उत्तर दे।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 2

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। घर-बाहर सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। बेरोजगारी दूर होगी। सभी के साथ आपका मधुर संबंध किसी को खटक सकता हैं और आपके लिए समस्या खड़ी हो सकती है। इसलिये आवश्यकता से अधिक किसी पर विश्वास ना करे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 8

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
किसी भी निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें। भ्रम की स्थिति बन सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। थकान व कमजोरी महसूस होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।अपने किसी दोस्त के साथ आपका मन-मुटाव हो सकता हैं जो रिश्तो में दूरियां बढ़ाने का ही काम करेगा। परिवार में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 3

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। हल्की हंसी-मजाक किसी से भी न करें। नकारात्मकता रहेगी। अकारण क्रोध होगा। फालतू खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेवजह कहासुनी हो सकती है। जोखिम न लें।आज के दिन आपके अंदर एक ऊर्जा बनी रहेगी और आप स्वयं को पहले से ज्यादा तरोताजा महसूस करेंगे। सभी के साथ आपका व्यवहार मृदु रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 5

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में कमी रह सकती है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। बेवजह विवाद की स्थिति बन सकती है।व्यापार में लाभ होगा और किसानों की आय भी अच्छी रहेगी। घर में कोई नयी खुशी आएगी जिसको लेकर सभी प्रसन्न होंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 1

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। निजी नौकरी कर रहे लोगो को अपनी जॉब से आराम मिलेगा और काम का बोझ थोड़ा कम होगा। आज के दिन आप अपना ज्यादातर समय अपने परिवार के साथ व्यतीत करेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 9

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

रोजगार में वृद्धि तथा बेरोजगारी दूर होगी। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझ्कर निवेश करें। किसी अपने की कोई बात आपको बुरी लग सकती है लेकिन आप उससे कहेंगे नही और मन में ही रखेंगे। इससे रिश्तो में दूरियां बढ़ेगी इसलिये खुलकर बात करे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 3

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कोर्ट व कचहरी में लंबित कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। प्रेमी के साथ कही बाहर जाने का प्लान कर सकते हैं लेकिन उसमे कुछ अड़चने आ सकती है। मित्रों का भरपूर साथ मिलेगा जो आपको खुश कर देगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 1

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। प्रतिद्वंद्विता कम होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें।अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे क्योंकि आज आपको शरीर दर्द की शिकायत रह सकती है। इस कारण आलस भी होगा और कही जाने का मन नही करेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 2

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट व कचहरी के अटके कामों में अनुकूलता आएगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। परिवार में कोई पुरानी बात को लेकर मतभेद सामने आ सकते है लेकिन आप संयम से काम लेंगे तो स्थिति संभल जाएगी। किसी भी विषय पर बोलने से पहले उस पर विचार अवश्य कर ले।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 7

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कोई बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी विशेष क्षेत्र में सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी।अपनी माँ के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और उन्हें बाहर जाने देने से बचे। घर का बना पौष्टिक आहार ही खाए और अनजान व्यक्ति से ना मिले।

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 7

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। लाभ के मौके बार-बार प्राप्त होंगे। विवेक का प्रयोग करें। बेकार बातों में समय नष्ट न करें।आज के दिन दूसरों के मामलों में दखल ना दे अन्यथा सब बात आपके ऊपर आ सकती हैं और आप बेवजह ही उसमें फंस सकते है।

शुभ रंग: काला

शुभ अंक: 6

संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। कर्नाटक विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन किए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर समाज को बांटने और उन्माद फैलाने वालों के खिलाफ करवाई होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केवल बजरंग दल ही नही बल्कि पीएफआई पर भी बैन लगाने की बातें कही है। उन्होंने कहा कि हालाकि कर्नाटक में जैसे हालात होंगे उसी आधार पर वहां के नेताओं ने अपने घोषणा पत्र में इसे शामिल किया होगा। बिहार के सवाल पर उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर लोगों की भावना से खेलकर राजनीति करने वालों के खिलाफ कानून संगत कार्रवाई होगी।

साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए वोटों के बिखराव को रोकने के लिए नीतीश कुमार विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर भाजपा के विरुद्ध मोर्चा बनाने में जुटे हैं.

मंत्री अशोक चौधरी एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ कामेश्वर प्रसाद सिंह के आवास पर पहुंचे थे।

इस दौरान जदयू के नेता दिनेश सिंह, बैद्यनाथ सिंह विकल आदि उपस्थित थे।

Chhapra: #छपरा_नगर_निगम के नगर आयुक्त सुमित कुमार ने निगम क्षेत्र में मुख्य नालों की हो रही उराही का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भरत मिलाप चौक से होते हुए शिव बाजार मोड़ से सड़क के दोनों तरफ नालों की उराही कार्य में लगे हुए सफाई निरीक्षक सफाई जमादार, सफाई कर्मी का निरीक्षण किए एवं आवश्यक निर्देश दिए।
शहर को जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम द्वारा मानसून आने के पहले सभी मुख्य सड़कों के नालें की उराही की जानी है। औचक निरीक्षण के क्रम में उप नगर आयुक्त आतिश रंजन, नगर प्रबंधक नीरज झा उपलब्ध थे.

Chhapra: छपरा नगर निगम क्षेत्र के आमजन की समस्या के रू-ब-रू होने हेतु नगर निगम के आयुक्त सुमित कुमार (IAS) ने नई पहल की है।

नगर निगम द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार को जन साक्षात्कार कार्यक्रम के तहत आम लोगों से उनकी समस्याओं को जाना जाएगा।

नगर आयुक्त के द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जन साक्षात्कार के समय उप नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, कुन्दन कुमार, सहायक अभियंता (यांत्रिक), नवीन कुमार, कनीय अभियंता, अभय कुमार, कनीय अभियंता उपस्थित रहेंगे।

साथ ही असगर अली कार्यवाह लिपिक एवं अनुप कुमार, कम्प्यूटर ऑपरेटर द्वारा जन साक्षात्कार के समय प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों को पंजीबद्ध किया जायेगा।

इसके साथ ही जन साक्षात्कार में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन एवं क्रियान्वयन के बिन्दु पर प्रत्येक बुधवार को होने वाली समन्वय समिति की बैठक में समीक्षा की जायेगी।

आज का पंचांग
दिनाँक 10/05/2023 बुधवार, ज्येष्ठ कृष्णपक्ष पंचमी, दोपहर 01:49 उपरांत षष्ठी,नक्षत्र पूर्वाषाढ़,संध्या 04:12उपरांत उत्तरषाढ़, चन्द्र राशि धनु , रात्रि 09: 49 उपरान्त मकर, विक्रम संवत 2080 ,सूर्योदय 05:07 सुबह,सूर्यास्त 06:25 संध्या,चंद्रोदय 11:23 रात्रि,चंद्रास्त 08:56 सुबह,लगन मेष 05:28 सुबह ,उपरांत वृष लगन ,चौघडिया,दिन चौघड़िया, लाभ 05:07 सुबह 06:47 सुबह, अमृत 06:47 सुबह
08:27 सुबह, काल 08:27 सुबह 10:06 सुबह, शुभ 10:06 सुबह 11:46 सुबह, रोग 11:46 सुबह 01:26 दोपहर, उद्वेग 01:26 दोपहर 03:05 दोपहर, चर 03:05 दोपहर 04:45 संध्या लाभ 04:45 संध्या 06:25 संध्या, राहुकाल, सुबह 11:46 से 01:26 सुबह,अभिजित मुहूर्त, आज कोई नही है ,दिशाशूल,उतर

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश के सुखद परिणाम आएंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। किसी बड़ी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता रहेगी।यदि आप प्रेम संबंध में है तो आज के दिन पार्टनर से कोई ऐसी बात ना कहे जो बाद में चलकर आपके लिए दुविधा पैदा करे।
लकी नंबर
5
लकी कलर
आसमानी
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा पूर्ण नहीं होने से खिन्नता रहेगी। कार्य में विलंब होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। यदि आपका मन कुछ दिनों से किसी काम में अटका हुआ था और उसमे आगे का कोई रास्ता नहीं निकल पा रहा था। आज पुरा होगा।
लकी नंबर
9
लकी कलर
संतरी
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। व्यस्तता रहेगी।आज का दिन पारिवारिक जीवन के लिए पहले की तुलना में बेहतर रहेगा। हालाँकि कुछ बातो को लेकर आपसी मतभेद सामने आएंगे लेकिन यदि आपने संयम से काम लिया तो बात आगे नही बढ़ पाएगी।
लकी नंबर
1
लकी कलर
हरा
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। यदि आप सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में काम कर रहे है तो लाभ में रहेंगे। बॉस भी आपके काम से खुश होंगे और कुछ नए प्रोजेक्ट भी हाथ में आएंगे।
लकी नंबर
8
लकी कलर
श्वेत
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कुसंगति से हानि होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। व्यापार में नए ग्राहक तो जुड़ेंगे लेकिन पुराने ग्राहक आपसे छिटक भी सकते है। परिवारिक सुख में कमी दिखाई देगा। दाम्पत्य जीवन में खुशी कम दिखाई देगा।
लकी नंबर
7
लकी कलर
सलेटी
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें, विशेषकर स्त्रियां रसोई में ध्यान रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है।सरकारी अधिकारी आज के दिन थोड़ा सावधान रहे और कुछ भी ऐसा कार्य ना करे जिससे आपकी छवि को नुकसान हो अन्यथा बात बिगड़ सकती है।
लकी नंबर
6
लकी कलर
केसरी
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें, विशेषकर स्त्रियां रसोई में ध्यान रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है।यदि आप शेयर बाजार में काम करते है तो आज उसमें लाभ मिलेगा लेकिन वह संतोष दायक नही होगा। इस दौरान नया निवेश करने से बचें।
लकी नंबर
4
लकी कलर
नीला
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें। आय में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। कोई बड़ा लाभ हो सकता है।पिता का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। यदि उन्हें पहले से ही कोई गंभीर बीमारी है तो आज के दिन डॉक्टर के संपर्क में रहे ताकि कोई समस्या ना हो।
लकी नंबर
9
लकी कलर
पीला
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
किसी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। अज्ञात भय सताएगा। पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी।विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से हटकर अन्य कामो में लगेगा और वे उसी में ही अपना करियर बनाने का विचार करेंगे। नए काम सोच विचार कर करे।
लकी नंबर
5
लकी कलर
गुलाबी
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
पुराना रोग उभर सकता है। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। लेन-देन में विशेष सावधानी रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। दु:खद समाचार मिल सकता है। आपके जीवनसाथी को कोई नयी जॉब या नया काम मिल सकता है जिससे दोनों की आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। यदि आप भी जॉब करते है तो दोनों मिलकर कुछ नया शुरू करने का विचार भी कर सकते है ताकि भविष्य सुरक्षित रहे।
लकी नंबर
3
लकी कलर
भूरा
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
दोपहर में मन में बेचैनी रह सकती है जिस कारण मन किसी काम में नहीं लग पाएगा लेकिन यदि आपने संयम से काम लिया तो स्थिति संभल जाएगी। बेचैनी को दूर करने के लिए ध्यान लगाने का प्रयास करेंगे तो बेहतर परिणाम मिलेंगे।
लकी नंबर
2
लकी कलर
ग्रे
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवेक से कार्य करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।प्रेम संबंध में है तो आपका प्रेमी आपसे सहायता की उम्मीद करेगा लेकिन आप उसमे अक्षम रहेंगे। इस कारण दोनों के बीच रिश्तों में तनाव उत्पन्न होगा।
लकी नंबर
7
लकी कलर
महरून

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

भुवनेश्वर: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को भुवनेश्वर पहुंचकर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की । इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री तथा बीजू जनता दल के मुखिया नवीन पटनायक ने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार के साथ उनकी मुलाकात के दौरान दोनों के बीच गठबंधन को लेकर किसी प्रकार की बातचीच नहीं हुई।

नवीन निवास में दोनों नेताओं की वार्ता के बाद नवीन पटनायक व नीतीश कुमार ने पत्रकाराें से बातचीत की । इस दौरान पटनायक ने कहा कि बिहार भवन निर्माण के लिए ओडिशा सरकार बिहार सरकार को डेढ़ एकड़ जमीन देगी। इस भवन में पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए आने वाले बिहार के श्रद्धालु ठहर सकेंगे ।

पत्रकारों ने भाजपा के खिलाफ गठबंधन तैयार करने के प्रयास करने के सवाल के जवाब में नीतीश कुमार ने कहा कि इस बारे में नवीन पटनायक स्पष्ट कर चुके हैं । उन्होंने कहा कि हमारा संबंध काफी पुराना व घनिष्ठ रहा है । नवीन के पिता बीजू पटनायक के साथ भी और उनके काफी पुराने संबंध हैं, लेकिन कोरोना व अन्य कारणों से वह मिल नहीं पा रहे थे । दोनों के बीच के संबंध अन्य नेताओं के साथ संबंध जैसे न समझा जाए ।

इससे पूर्व दोपहर को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर पहुंचे । राज्य सरकार के मंत्री अशोक पंडा और बीजद के वरिष्ठ नेता देवी प्रसाद मिश्र ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया । इसके बाद वह सीधे इसके नवीन निवास पहुंचे और बीजद मुखिया तथा राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से बातचीत की । दोनों नेताओं ने एक साथ मध्याह्न भोजन किया ।