नई दिल्ली, 18 मई (हि.स.)। लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में आठ राज्यों की 49 लोकसभा सीटों पर 20 मई को मतदान होगा। आज इस चरण का चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। इस चरण मेें 695 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा।

इस चरण में बिहार की 5, जम्मू एवं कश्मीर की 1, झारखंड की 3, लद्दाख की 1, महाराष्ट्र की 13, ओडिशा की 5, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर मतदान होगा। इसके साथ ओडिशा के विधानसभा सीटों पर भी मतदान होगा।

इस चरण में बिहार की सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर। झारखंड की चतरा, कोडरमा और हज़ारीबाग। महाराष्ट्र की धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर – पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य और मुंबई दक्षिण। ओडिशा की बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल और अस्का। उत्तर प्रदेश की मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झाँसी, हमीरपुर, बांदा, फ़तेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा। पश्चिम बंगाल की बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली और आरामबाग। जम्मू और कश्मीर की बारामूला तथा लद्दाख की लद्दाख सीट पर मतदान होगा।

इस चरण में उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी सीट पर मतदान होगा। गांधी परिवार का गढ़ माने जाने वाली इन सीटों पर कांग्रेस इंडी गठबंधन के तहत अपने प्रत्याशी उतारे हैं। रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से स्मृति ईरानी चुनाव मैदान में हैं। लखनऊ सीट से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उम्मीदवार हैं। कैसरगंज सीट से भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण उम्मीदवार हैं।

महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी का एनडीए गठबंधन से मुकाबला है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई उत्तर, अधिवक्ता उज्ज्वल निकम मुंबई उत्तर-मध्य से भाजपा उम्मीदवार है और यहां उनका मुकाबला धारावी से चार बार की विधायक कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ से है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे का मुकाबला शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट की उम्मीदवार वैशाली दरेकर राणे से कल्याण सीट पर है। राजद नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य सारण से उम्मीदवार हैं। हाजीपुर से चिराग पासवान उम्मीदवार हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला बारामूला से चुनाव मैदान में हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 में अब तक मतदान केंद्रों पर लगभग 66.95 प्रतिशत मतदान हुआ है। आम चुनावों के पहले चार चरणों के दौरान लगभग 45.1 लोगों ने मतदान किया है। पिछले यानी चौथे चरण में 96 लोकसभा सीटों में 69.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। सोमवार के मतदान के बाद दो चरणों (25 मई और 01 जून) रह जाएगा। चार जून सभी चरणों के लिए मतगणना होगी।

छपरा। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ छपरा के कार्यालय पर व्यापारियों से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजू गुप्ता, जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह, जिला प्रभारी अनूप श्रीवास्तव, पूर्व मेयर छपरा नगर निगम एवं नगर निकाय प्रकोष्ठ सहसंयोजक राखी गुप्ता, राजू कुमार गुप्ता, पारस गुप्ता, कुमार क्रांति क्षेत्रीय सह प्रभारी, किसान मोर्चा के प्रदेश सहसंयोजक अमरेश कुमार, चरण दास, राजेंद्र कुमार जी, पारस प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद, लड्डू प्रसाद,ने उद्घाटन संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलीत कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजीव गुप्ता ने कहा कि सारण सहित बिहार के सभी व्यापारियों ने मन बना लिया है कि इस बार फिर से केंद्र में मोदी  की सरकार को लाना है। कमल खिलाना है। विरोधी जब शासन काल में थे तो उनका दंस सबसे पहले व्यापारियों न ही झेला है। सभी व्यापारियों को वक्त याद है।

मुख्य अतिथि उप पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने कहा कि बिहार की 40 सीट हम सब मिलकर जीतेंगे। मोदी जी के 400 पर के नारे को सफल बनाने में बिहार का अहम योगदान होगा। हर एक व्यापारी 20 तारीख को कमल का बटन दबाकर भारी बहुमत से सारण संसदीय क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी को जिताएंगे।

व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक वरुण प्रकाश ने चुनाव में व्यापारियों से मुख्य भूमिका निभाने की अपील की |

Chhapra: अखिल भारतीय चन्द्रवँशी जिला सभा की आम बैठक आयोजित की गई। जिसमें चन्द्रवँशी समाज के लोगो ने भाग लिया।

बैठकर में सारण में कई वर्षों से लंबित फोरलेन सड़क, छपरा और पटना के बीच ट्रेन सुविधा के आभाव, स्वस्थ सुविधा की लचर स्थित, बेरोजगारी, शिशु पार्क का अभाव, जलजमाव, छपरा और आरा के बीच सड़क पर भीषण जाम की समस्या और उसके लिए कोई अन्य वैकल्पिक मार्ग का अभाव एवं अन्य कई गम्भीर समस्या को लेकर त्रस्त होकर चन्द्रवँशी समाज ने रोहणी आचार्य को समर्थन देने पर सहमति जताई।

मौके पर भीम सिंह, छठुलाल सिंह, वीरेंदर सिंह, आशीष रंजन, विश्वनाथ सिंह आदि उपस्थिति थे।

आज का पंचांग
दिनांक 18 /05/2024 शनिवार
बैशाख शुक्लपक्ष दशमी
सुबह 11:22 उपरांत एकादशी
विक्रम सम्वत :2081
नक्षत्र :उतराफाल्गुन
रात्रि 12:23 उपरांत हस्त
चन्द्र राशि सिंह
सूर्योदय 05:03 सुबह
सूर्यास्त :06:29 संध्या
चंद्रोदय :01:59 दोपहर
चंद्रास्त 02:19 रात्रि (19 मई 2024 )
लगन : वृष 06:50 सुबह उपरांत
मिथुन लगन
ऋतू : ग्रीष्म
चौघडिया
दिन चौघड़िया:
काल 05:03 सुबह 06:43 सुबह
शुभ 06:43 सुबह 08:24 सुबह
रोग 08:24 सुबह 10:05 सुबह
उद्देग 10:05 सुबह 11:46 दोपहर
चर 11:46 दोपहर 01:27 दोपहर
लाभ 01:27 दोपहर 03:08 दोपहर,
अमृत 3:08 दोपहर 04:49 संध्या
काल 04:49 संध्या 06:29 संध्या
राहुकाल
सुबह 08:24 से 10:05 सुबह
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:19 से 12:13 दोपहर
दिशाशूल पूर्व
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले अदरख खाकर यात्रा करे .

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। परीक्षा आदि में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर संतरी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
शत्रु सक्रिय रहेंगे। कुसंगति से हानि होगी। व्ययवृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें, जोखिम न लें। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात का हर्ष होगा। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल निकलेगा।
लकी नंबर 6 लकी कलर केशरी

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। आकस्मिक लाभ व निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नाता रहेगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम आएँगे।
लकी नंबर 7 लकी कलर गुलाबी

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कार्यस्थल पर परिवर्तन लाभ में वृद्धि करेगा। योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे। कष्ट होगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। कार्य में नवीनता के भी योग हैं।
लकी नंबर 9 लकी कलर बैंगनी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कानूनी अड़चन दूर होगी। अध्यात्म में रुचि रहेगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रुके धन के लिए प्रयत्न जरूर करें। कार्य का विस्तार होगा। दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें।
लकी नंबर 1 लकी कलर सफेद

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, बाकी सामान्य रहेगा। प्रयास अधिक करने पर भी उचित सफलता मिलने में संदेह है। कार्य में विलंब के भी योग हैं।
लकी नंबर 3 लकी कलर केशरी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। बेचैनीबेरोजगारी दूर होगी। विवाद न करें। संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। आय बढ़ेगी।
लकी नंबर 8 लकी कलर संतरी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
बेरोजगारी दूर होगी। विवाद न करें। संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। आय बढ़ेगी। मन में उत्साहपूर्ण विचारों के कारण समय सुखद व्यतीत होगा। मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे।
लकी नंबर 2 लकी कलर नीला

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। नए कार्यों से जुड़ने का योग बनेगा। पारिवारिक जीवन सुखद नहीं रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा।
लकी नंबर 6 लकी कलर भूरा

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। भागदौड़ रहेगी। आय में कमी होगी। किसी कार्य में प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से जुड़ने की प्रवृत्ति आपके लिए शुभ रहेगी। राज्यपक्ष से लाभ होगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर फिरोजी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। दूर रहने वाले व्यक्तियों से संपर्क के कारण लाभ हो सकता है। नई योजनाओं का सूत्रपात होने के योग हैं।
लकी नंबर 3 लकी कलर बैंगनी

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मेहमानों का आवागमन होगा। व्यय होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे।
लकी नंबर 7 लकी कलर पिला

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: शहर के होटल में शुक्रवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक नागेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में राष्ट्रहित में मतदान करने का आह्वान किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री नितीन नवीन ने कहा कि अगर भारत को विश्वगुरु बनाना है, तो नरेन्द्र भाई मोदी को प्रधान मंत्री बनाना होगा, और इसके लिए कायस्थ समाज और छपरावासी जमकर मतदान करना होगा।

इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी अनुप श्रीवास्तव ने नरेन्द्र मोदी को विकास पुरुष बताया, और जमकर मतदान करने आह्वान किया। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा छपरा सदर के महामंत्री अंकुश श्रीवास्तव ने साहेबगंज चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग की।

सभा को संबोधित करते हुए जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राज सिन्हा ने देशहित में मतदान करने की अपील की।

धन्यवाद ज्ञापन सुनील कुमार ने किया।

इस मौके पर नगर निगम के मेयर लक्ष्मी नारायण गुप्ता, उप मेयर रागिनी देवी, वरीय अधिवक्ता सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिन्हा, हम के जिलाध्यक्ष उज्जवल श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, भाजपा विधिक्ष प्रकोष्ठ जिला सह यह संयोजक अभिषेक रंजन, प्रवीण श्रीवास्तव, राकेश नारायण सिन्हा, अरविन्द कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।

Chhapra: लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत महाराजगंज संसदीय क्षेत्र में इंडिया गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी आकाश कुमार सिंह लगातार जनता के बीच जाकर विकास के लिए चुनाव चिन्ह हाथ छाप पर वोट देने की अपील कर रहे हैं। इस क्रम में आज वे एकमा विधानसभा के बेलदारी, मानेग्राम, नंदपुर, एका रामबहादुर, छितरौलिया, सफरी, विशुनपुरा, बिंदालाल रामपुर, वेदुपर, वेतवानिया, तिलकार, छिपियां, धनौती, पचुआं, बलऊ बाजार, फुचरी, गंगवा, मोदसा बाजार, परसा, तरविनिया, बसंतपुर, मनि छपरा, एकसार, चनचौर, माधोपुर, रीठ, हुशेपुर, एकमा, गौसपुर, लाकठ छपरा, रसूलपुर, चेनवा और असहनी में जनता से मुलाकात की और उनसे महाराजगंज में विकास के लिए इस बार इंडिया गठबंधन को भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की।

आकाश कुमार सिंह ने अपने चुनावी जनसंपर्क के दौरान संबोधन में कहा कि महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में विकास जैसी कोई चीज ही विगत 10 सालों में नहीं हुई। हालत यह है कि यहां की 80% से ज्यादा कर के बदहाल हैं और इस वजह से इस संसदीय क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बिल्कुल ही जर्जर है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद 10 सालों में यहां कुछ भी नहीं किया। इस वजह से जनता में बदलाव की चाहा है और वह इसके लिए कांग्रेस पार्टी की ओर देख रही है, हर जगह, जहां मैं जा रहा हूं, जनता का समर्थन मुझे मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यहां के सांसद जनता को 10 साल के अपने कार्यकाल के 10 काम भी नहीं गिनवा पा रहे हैं, इसलिए जनता को अब उन पर भरोसा नहीं है।

आकाश कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाराजगंज दौरे पर भी निशाना साधा और कहा कि देश ने अब तक के चार चरण के चुनाव में स्पष्ट जनादेश इंडिया गठबंधन को देने का काम किया है और महाराजगंज की जनता भी इस बार इंडिया गठबंधन के पक्ष में मजबूती से खड़ी दिखाई दे रही है। इसी डर से यहां के सांसद नरेंद्र मोदी जी को बुला रहे हैं और वह उनकी शरण में गए हैं ताकि यहां भी नफरत की राजनीति हो। लेकिन मैं महाराजगंज और एकमा की जनता से यह अपील करूंगा कि इंडिया गठबंधन प्रगति और उन्नति के साथ-साथ सबों के रोजगार और विकास का संकल्प लेकर चुनाव मैदान में आई है। इसलिए नफरत के नाम पर वोट करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि वोट देने से पहले आप लोग यह जरूर सोचिएगा की 2014 के बाद यहां पर जो भी उद्योग धंधे थे, वे एक-एक कर बंद होते चले गए जिससे यहां भी बेरोजगारी की समस्या विकराल हो गई है। लेकिन यहां के सांसद ने उन उद्योग धंधे को जीवित रखने के लिए कोई पहल नहीं की। इसलिए इस बार श्री राहुल गांधी जी और श्री तेजस्वी यादव जी जैसे युवा कंधों पर भरोसा करिए और हमें यहां से जीत कर दिल्ली भेजिए। ताकि हम आपकी हर समस्या का समाधान कर सके और कांग्रेस की गारंटी का लाभ आप सबों तक पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि हाथ देश के हालात बदलेगा और महाराजगंज में अच्छी सड़कों के साथ पक्का विकास होगा यह हमारा वादा है। यह इंडिया गठबंधन का संकल्प है। इसलिए आपका एक-एक वोट 25 मई को हाथ छाप के चुनाव निशान पर पड़े, यह तय कर लीजिए।

Chhapra: शहर के एक विवाह भवन में डॉ पंकज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कायस्थ महासम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में मुख्यतः आगामी लोकसभा चुनाव में कायस्थों की भागीदारी एवं भूमिका पर विचार विमर्श हुआ।

सम्मेलन में सारण संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार डॉ रोहिणी आचार्य को सर्वसम्मति से अपना समर्थन देने की अपील की गई। वर्तमान परिपेक्ष्य में कायस्थ नेताओं की राजनीतिक पार्टियों में सक्रिय भूमिका में मौजूदगी होने पर बल दिया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लालू प्रसाद यादव की गरीमामयी उपस्थिति से कायस्थ परिवार को काफ़ी प्रसन्नता हुई। लालू यादव ने अपने संबोधन में सारण के कायस्थ समाज को लेकर बहुत यादें साँझा की। सम्मेलन में कायस्थ परिवार की महिलाओं एवं युवाओं की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

कायस्थ महासभा के विनोद श्रीवास्तव पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मोतिहारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीक़ी, पूर्व मंत्री उदित राय मौजूद थे।

मंच से शहर के डॉ पंकज कुमार, डॉ ज्योति शरण, वीणा शरण, अनिल शरण, विकास बहादुर चाँद, राजेश नारायण सिन्हा, अभिजीत श्रीवास्तव, राजेश कुमार सिन्हा मिंटू, सुबोध श्रीवास्तव, प्रिंस राज ने अपने अपने विचार व्यक्त रखे। सोनपुर विधानसभा एवं अन्य प्रखंड के चित्रांशों ने अपने विचार को व्यक्त किया । इस अवसर पर मनन श्रीवास्तव, आनंद बिहारी श्रीवास्तव, मिथलेश कुमार सिन्हा, रणजीत सिन्हा, मुकुंद मोहन राजू , राजेश वर्मा , अजय सहाय समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थें। 

Chhapra: जयप्रकाश विश्वविद्यालय परिसर अवस्थित महाराजगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत बनियापुर एवम् एकमा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के चल रहे ईवीएम कमीशनिंग कार्य का अमन समीर, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सारण द्वारा लोकसभा आम चुनाव, 2024 के अवसर पर आज स्थलीय निरीक्षण किया गया।

साथ ही उक्त परिसर में अवस्थित वाहन कोषांग में चल रही तैयारियों का जायजा लिया गया। उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी तथा जिला कृषि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Chhapra: महाराजगंज लोकसभा के एकमा विधानसभा के जनता बाजार हाई स्कूल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जन आशीर्वाद सभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी 1947 में हुई परंतु 2014 के बाद ही विकास हुआ। समाज के प्रत्येक वर्ग विकास हुआ।  भारत को सोने का चिड़िया बनाना है। भारत गरीब देश जाना जाता था परंतु आज उसका तस्वीर दुनिया में बदला है। दुनिया का आर्थिक महाशक्ति बनाया। 

उन्होंने कहा कि लालू ने आरक्षण किसको दिया अपनी पत्नी और बेटा को। सारण की बेटी को घर से निकाल बाहर किया।  बिहार का 40 सीट प्रधानमंत्री के झोली में डालना है। नीतीश कुमार के हाथ का मजबूत करना है। 

कृषि मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि यह चुनाव देश विरोधी ताकतों पर लगाम लगाने का काम करेगा। आप सभी मतदान केंद्र पर जाकर अधिक से अधिक मत दे।  रिकॉर्ड वोट से चुनाव जीतना का काम करें। हम महाराजगंज के रहने वाले हैं।

Chhapra: महाराजगंज संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार आकाश कुमार सिंह ने आज दावा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 बेहद निर्णायक है. यह देश की तस्वीर बदलने वाला है और 10 साल का विषकाल खत्म होने वाला है. इसलिए हम महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र की जनता से आग्रह करेंगे कि महाराजगंज और देश की बदहाली को खत्म करने में अपनी भूमिका का निर्वहन करिये और कांग्रेस के हाथ छाप को चुने. मुझे बेटे के रूप में आशीर्वाद स्वरूप अपना एक – एक मत देकर सेवा का मौका दीजिए. उन्होंने कहा कि जब इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी, तब श्री राहलु गाँधी जी युवा न्याय के संकल्प के साथ रोजगार देंगे, जिसका फायदा महाराजगंज के युवाओं को भी मिलेगा. उसी तरह अगले साल जब राज्य में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी, तब वे भी राज्य में युवाओं को नौकरी देंगे. जब युवाओं की बेरोजगारी दूर होगी, तब बदहाली का अंत होगा और खुशहाली आएगी.

आकाश कुमार सिंह ने महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को भी निशाने पर लिया और कहा कि मैंने अब तक ४५० से अधिक गाँवों का दौरा किया है, लेकिन कहीं भी विकास नहीं दिख रहा है. सडकें ख़राब हैं. किसानों की हालत सही नहीं है. महंगाई चरम पर है. युवा बेरोजगार हैं. स्थिति इस लोकसभा की सही नहीं है. अगर यहाँ के साथ के 10 सालों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जायेगा, तो उसमें यही आएगा कि जनार्दन सिंह सिग्रीवाल सांसद की जिम्मेवारी निभाने में पूरी तरह से विफल रहे हैं. यहाँ तक कि इन 10 सालों में उनका जनता से सोशल कनेक्ट भी खत्म है. यही वजह है कि जहाँ भी जाता हूँ, वहां महाराजगंज की जनता में अपने सांसद के प्रति आक्रोश दिखता है. इससे स्पष्ट है कि महाराजगंज में बदलाव की लहर है और आगे हम लोगों को मतों के मार्जिन को बढ़ाने के लिए काम करना है.

उक्त बातें आज उन्होंने महाराजगंज विधानसभा अंतर्गत महाराजगंज प्रखंड के हजपुरवा पंचायत, सारंगपुर पंचायत सकरा बाज़ार, शिवदह पंचायत मिश्रवलिया पोखर, माधोपुर पंचायत चांदपुर बाज़ार, बलिया पंचायत गौर बाज़ार, पोखरा बाज़ार, आकाशी मोड़, कसदेवड़ा पंचायत, रिसौरा बाज़ार, हवा श्री जयराम यादव के पास, धोव बलिया बाजार, देवरिया पटेढी जोगी बाबा स्थान, सिकटिया, दलपतपुर, बलऊ पंचायत, लेरुवा बाजार, पिपरा खुर्द और तककीपुर में जन सम्पर्क कर कही और कांग्रेस के हाथ छाप पर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की.

उन्होंने कहा कि गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव जी ने उन्हें अपना आशीर्वाद देकर महाराजगंज भेजा है, इसलिए जनता से आशीर्वाद लेने आये हैं. आकाश प्रसाद सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार का मेनिफेस्टो राहुल गाँधी जी, लालू यादव जी, तेजस्वी यादव जी व गठबंधन दल के अन्य नेताओं ने मिलकर बनायीं है. इस मेनिफेस्टो को आज घर – घर पहुँचाने की जरूरत है. आकाश कुमार सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार अग्निवीर जैसी देश विरोधी योजना को खत्म करने का काम करेगी. इसके अलावा किसानों की एमएसपी दुगनी करने वाली है. महिलाओं के खाते में एक लाख देने वाली है. ऐसी कई नीतियाँ हैं, जिसका लाभ जनता को सीधे तौर पर मिलेगा. इसलिए याद रखिये हाथ ही बदलेगा हालत. तो आईये कांग्रेस को चुनिए और हाथ छाप पर जमकर मतदान करिए.

आज का पंचांग
दिनांक 17 /05/2024 शुक्रवार
बैशाख शुक्लपक्ष नवमी
सुबह 08:48 उपरांत दशमी
विक्रम सम्वत :2081
नक्षत्र : पूर्वाफाल्गुन
रात्रि 09:18 उपरांत उतराफाल्गुन
चन्द्र राशि सिंह
सूर्योदय 05:03 सुबह
सूर्यास्त :06:29 संध्या
चंद्रोदय :01:09 दोपहर
चंद्रास्त 01:52 रात्रि (18 मई 2024 )
लगन : वृष 06:54 सुबह उपरांत
मिथुन लगन
ऋतू : ग्रीष्म
चौघडिया
दिन चौघड़िया:
चर 05:04 सुबह 06:44 सुबह
लाभ 06:44 सुबह 08:25 सुबह
अमृत 08:25 सुबह 10:05 सुबह
काल 10:05 सुबह 11:46 दोपहर
शुभ 11:46 दोपहर 01:27 दोपहर
रोग 01:27 दोपहर 03:07 दोपहर,
उद्देग 3:07 दोपहर 04:48 संध्या
चर 04:48 संध्या 06:29 संध्या
राहुकाल
सुबह 10:05 से 11:46 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:19 से 12:13 दोपहर
दिशाशूल पच्छिम
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले दही खाकर यात्रा करे .

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
दूसरे से अधिक अपेक्षा करेंगे। जल्दबाजी से काम में बाधा उत्पन्न होगी। दौड़धूप अधिक रहेगी। बुरी सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। बनते कामों में देरी होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर पिला

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। कोई मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी।
लकी नंबर 9 लकी कलर बैगनी

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। नए मित्र बनेंगे। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बन सकती है।
लकी नंबर 7 लकी कलर महरुम

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
दूर से सुखद सूचना मिल सकती है। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
लकी नंबर 6 लकी कलर गुलाबी हरा

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय बढ़ेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय सताएगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर केशरी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
परिवार तथा मित्रों के साथ कोई मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने का योग है। मित्रों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रशंसा प्राप्त होगी। समय अनुकूल है।
लकी नंबर 2 लकी कलर नारंगी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय भावना में बहकर न करें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर आसमानी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। कारोबार में वृद्धि पर विचार हो सकता है। नौकरी में अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में मनोनुकूल लाभ होगा। उत्साह व प्रसन्नता रहेगी।
लकी नंबर 6लकी कलर लाल

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की आयोजना हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन सहायता प्राप्त होगी।
लकी नंबर 4 लकी कलर बैंगनी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति से व्यर्थ विवाद हो सकता है। मानसिक क्लेश होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
लकी नंबर 7 लकी कलर सफेद

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
भूमि, भवन, दुकान, शोरूम व फैक्टरी इत्यादि की खरीद-फरोख्त हो सकती है। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
लकी नंबर 3 लकी कलर नीला

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे तथा समस्या बढ़ सकती है। विरोध होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाहर जाने की योजना बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग कार्य में आसानी देगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर भूरा

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: शहर के नगर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन परिसर में गुरुवार को पानी टंकी के समीप खरपतवार में आग लग गई। आग लगने से वहां रखे वाटर मीटर और प्लास्टिक के पाइप जलकर खाक हो गई।

आग लगने की सूचना पर अग्निशमन दल चार अग्निशमन वाहनों के साथ मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया गया।

मौके पर पहुंचे एसपी डॉ गौरव मंगला ने कहा कि पुलिस लाइन परिसर में पानी टंकी के पीछे खरपतवार में आग लग गई थी, जिसपर अग्निशमन विभाग के कर्मियों के द्वारा मुस्तैदी से काबू पाया गया। आग से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।