वाराणसी 26 जुलाई, 2025: रेलवे प्रशासन द्वारा श्रावणी मेला में श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा हेतु 03527/03528 आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल मेला विशेष गाड़ी का संचलन 26 जुलाई, 2025 को आसनसोल से तथा 27 जुलाई, 2025 को गोरखपुर से एक फेरे के लिए किया जायेगा।

03527 आसनसोल-गोरखपुर मेला विशेष गाड़ी 26 जुलाई, 2025 को आसनसोल से 21.00 बजे प्रस्थान कर चितरंजन से 21.30 बजे, मधुपुर से 22.25 बजे, जसीडीह से 23.05 बजे, दूसरे दिन झाझा से 00.30 बजे, किऊल से 01.07 बजे, मोकामा से 01.42 बजे, बख्यितयारपुर से 02.17 बजे, पटना जं. से 03.30 बजे, पाटलिपुत्र से 04.30 बजे, छपरा से 07.00 बजे, सीवान से 08.05 बजे तथा देवरिया सदर से 09.12 बजे छूटकर गोरखपुर 10.45 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 03528 गोरखपुर-आसनसोल मेला विशेष गाड़ी 27 जुलाई, 2025 को गोरखपुर से 13.45 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 15.10 बजे, सीवान से 16.25 बजे, छपरा से 17.50 बजे, पाटलिपुत्र से 20.00 बजे, पटना जं. से 20.35 बजे, बख्यितयारपुर से 21.25 बजे, मोकामा से 22.07 बजे, किऊल से 23.47 बजे, दूसरे दिना झाझा से 00.55 बजे, जसीडीह से 01.30 बजे, मधुपुर से 01.55 बजे तथा चितरंजन से 02.47 बजे छूटकर आसनसोल 03.50 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी/शयनयान (अनारक्षित) के 20 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

पटना, 26 जुलाई (हि.स.)। बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) डॉ. एस. सिद्धार्थ ने शनिवार को राज्य के सभी क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशकों और जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है कि आगामी 15 अगस्त से पहले राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों और शिक्षकों के लिए सभी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने अपने पत्र में यह भी लिखा है कि सरकारी स्कूलों को सुविधायुक्त बनाने के लिए विभाग द्वारा लगातार किए गए प्रयासों के बावजूद निरीक्षण के क्रम में कई कमियां पायी गई हैं। जबकि स्कूलों में सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उन्हें जिला शिक्षा पदाधिकारियों के माध्यम से 50-50 हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है।

उन्होंने आगामी 15 अगस्त को स्कूलों में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर विद्यालय परिसर में स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं से संबंधित तस्वीरें ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। अपने पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा है कि सभी सरकारी स्कूलों में विद्यालय का विद्युतिकरण सुनिश्चित किया जाए। कक्षाओं में पर्याप्त संख्या में बल्ब, ट्यूब लाइट्स और पंखे चालू हालत में हों।

उन्होंने लिखा है कि निरीक्षण के क्रम में पाया गया है कि पेयजल के लिए निर्मित वाटरपोस्ट के सभी नल खराब स्थिति में हैं। शौचालयों में रनिंग वाटर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। कई स्कूलों के शौचालयों में मिट्टी भरा हुआ पाया गया है। उन्होंने राज्य के सभी स्कूलों में बालक एवं बालिकाओं के लिए तीन-तीन शौचालय और महिला शिक्षिकाओं के लिए भी अलग से शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।

एस सिद्धार्थ ने स्कूलों के गलियारों में बेतरतीब तरीके से रखे गए टूटे हुए फर्नीचर और कबाड़ को भी हटाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि स्कूल के अच्छे कमरों में कबाड़ भरकर बच्चों की कक्षाएं कहीं अन्यत्र न लगाई जाए। साथ ही, कमरों के अभाव में अलग से पुस्तकालय और आईसीटी लैब स्थापित न किया जाए।

जम्मू, 26 जुलाई (हि.स.)। 2,300 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था बाबा बर्फानी की पूजा-अर्चना के लिए शनिवार को जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हुआ।

3 जुलाई को 38 दिनों की यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 3.60 लाख से अधिक तीर्थयात्री श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं।

हालांकि प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिवलिंग के पिघलने के साथ ही पिछले कुछ दिनों से श्री अमरनाथ तीर्थयात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या कम होने लगी है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और सीआरपीएफ कर्मियों की सुरक्षा में 377 महिलाओं और 51 साधुओं और साध्वियों सहित 2,324 तीर्थयात्रियों का 24वां जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से 92 वाहनों में सुबह 3.25 बजे से 3.45 बजे के बीच कश्मीर स्थित दोनों आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ।

उन्होंने बताया कि पहला काफिला 34 वाहनों में 741 तीर्थयात्रियों को लेकर गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबे लेकिन अधिक ढलान वाले बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुआ जिसके बाद 58 वाहनों में 1,583 तीर्थयात्रियों का दूसरा काफिला अनंतनाग जिले में 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग से यात्रा कर रहा है।

इसके साथ ही 2 जुलाई को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाने के बाद से अब तक कुल 1,39,098 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं।

यह तीर्थयात्रा 9 अगस्त को रक्षा बंधन के त्योहार के साथ समाप्त होगी।

Chhapra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधानसभा चुनाव के पूर्व लगातार कई घोषणाएं कर चुके हैं। अब उन्होंने पत्रकारों के लिए घोषणा की है। उन्होंने बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत अब सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने 6 हजार रू॰ की जगह 15 हजार रू॰ पेंशन की राशि प्रदान करने का विभाग को निर्देश दिया है।

शनिवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैन्डल पर साझा करते हुए लिखा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत अब सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने 6 हजार रू॰ की जगह 15 हजार रू॰ पेंशन की राशि प्रदान करने का विभाग को निर्देश दिया है। साथ ही बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे पत्रकारों की मृत्यु होने की स्थिति में उनके आश्रित पति/ पत्नी को जीवनपर्यन्त प्रतिमाह 3 हजार रू॰ की जगह 10 हजार रू॰ की पेंशन राशि दिए जाने का निर्देश दिया है।

लोकतंत्र में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और सामाजिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकारों की सुविधाओं का हमलोग शुरू से ख्याल रख रहे हैं ताकि वे निष्पक्ष होकर अपनी पत्रकारिता कर सकें और सेवानिवृत्ति के उपरांत सम्मानजनक तरीके से अपना जीवन-यापन कर सकें।

आज का पंचांग
दिनांक 26/07/2025 शनिवार
श्रावण शुक्लपक्ष द्वितीय


रात्रि 10:41 उपरांत तृतीया
नक्षत्र अश्लेशा
संध्या 03:52 उपरांत मघा
चन्द्र राशि कर्क
दोपहर 03:52 उपरांत सिह
विक्रम सम्वत :2082
सूर्योदय 05:13 सुबह
सूर्यास्त :06:39 संध्या
चंद्रोदय : 06:28 सुबह
चंद्रास्त : 07:57 संध्या
ऋतू :वर्षा
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
काल 05:13 सुबह 06:54 सुबह,
शुभ 06:54 सुबह 08:35 सुबह
रोग 08:35 सुबह 10:15 सुबह
उद्देग 10:15 सुबह 11:56 सुबह
चर 11:56 सुबह 01:37 दोपहर
लाभ 01:37 दोपहर 03:17 दोपहर
अमृत 03:17 दोपहर 04:58 संध्या
काल 04:58 संध्या 06:39 संध्या
लगन : कर्क
सुबह 06:52 उपरांत लगन सिह
राहुकाल
सुबह 08:35 से 10:15 सुबह
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:29 से 12:33 दोपहर
दिशाशूल पूर्व
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले अदरक खाकर यात्रा करे.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
कानूनी सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। थकान महसूस हो सकती है।
लकी नंबर 7 लकी कलर संतरी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। किसी बड़ी समस्या का हल एकाएक हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। आय में वृद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
लकी नंबर 1 लकी कलर हरा

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यवसाय में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। किसी अपने का व्यवहार दु:ख पहुंचाएगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर फिरोजा

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। यात्रा में कोई चीज भूलें नहीं। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लापरवाही न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें। लाभ होगा। लाभ में कमी रह सकती है। नौकरी में कार्यभार रहेगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर पिला

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति होगी। किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य अनुकूल है। लाभ लें। प्रमाद न करें।
लकी नंबर 5 लकी कलर गुलाबी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। शत्रुओं का पराभव होगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर स्लेटी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नए काम करने की इच्छा बनेगी। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मनोरंजन का वक्त मिलेगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर सफेद

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
बेवजह दौड़धूप रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई शोक समाचार मिल सकता है। अपेक्षित कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय बनी रहेगी। दूसरों को कार्य में हस्तक्षेप न करें।
लकी नंबर 6 लकी कलर केशरी

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर संयम रखें। अनहोनी की आशंका रहेगी। पारिवारिक जीवन सुख-शांति से बीतेगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर सफेद

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
भूमि व भवन संबंधित कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। मातहतों का सहयोग मिलेगा। कर्ज की रकम चुका पाएंगे। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। आलस्य न करें।
लकी नंबर 7 लकी कलर हरा

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कोर्ट व कचहरी में लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पिछले लंबे समय से रुके कार्य बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। व्यापार लाभदायक रहेगा।
लकी नंबर 1लकी कलर लाल

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। भाइयों से कहासुनी हो सकती है। आय बनी रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में सहकर्मी विरोध कर सकते हैं।
लकी नंबर 9 लकी कलर आसमानी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने शुक्रवार को महिला, एस.सी./एस.टी., साइबर एवं गरखा थाने का औचक निरीक्षण किया गया।

Read Also:  https://chhapratoday.com/saran/a-person-was-killed-in-a-dispute-in-saran/

थाना निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की स्वछता, अभिलेखों के संधारण, लंबित कांडो की प्रगति, अपराध नियंत्रण संबंधित उपायों की समीक्षा की गयी। निरीक्षण के उपरांत थाने में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी को citizen & centric policing के साथ ही अपराध नियंत्रण के संदर्भ में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।

इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा आवेदन पंजी, आगंतुक पंजी, महिला हेल्प डेस्क पंजी और रनिंग रजिस्टर का भी अवलोकन किया गया। थाना के निरीक्षण के क्रम में प्राप्त त्रुटियों को सुधार करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है।

Chhapra: पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजय कुमार के द्वारा आगामी चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने हेतु महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की गई।

बैठक में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने एवं उपद्रवी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Chhapra: सारण जिला के गरखा थानान्तर्गत ताड़ी पीने के दौरान हुए आपसी विवाद में एक व्यक्ति लवकुश कुमार, पिता-सूदर्शन मांझी, साकिन-गरखा, थाना-गरखा, जिला-सारण की हत्या कर दी गयी है।

पुलिस ने सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुँच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल, छपरा भेजा गया है। घटनास्थल की जाँच हेतु FSL टीम को बुलायी गई है।

इसी क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। घटना के त्वरित उद्भेदन एवं दोषियों के शीघ्र गिरफ्तारी हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है।

इस संबंध में एक व्यक्ति को आवश्यक पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया है। घटना से जुड़ी सभी बिन्दुओं पर पुलिस के द्वारा जाँच की जा रही है।

भागलपुर। देश के वेब पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया की भागलपुर इकाई का गठन आज एक महत्वपूर्ण बैठक में संपन्न हुआ। यह बैठक स्थानीय V गार्डन मैरिज हॉल में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में वेब पत्रकारों ने भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय कुमार सिन्हा ने की, जबकि संचालन का दायित्व पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कुमार आदित्य ने निभाया।

इस अवसर पर प्रतिष्ठित वेब पोर्टल ApnaBiharJharkhand.com ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही, विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े कई पत्रकारों ने संगठन से जुड़कर वेब पत्रकारिता को और अधिक संगठित एवं सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

बैठक में श्यामानंद सिंह को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष पद ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि वे संगठन के सिद्धांतों और मूल्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करेंगे तथा जिले में वेब पत्रकारिता को संगठित रूप से आगे बढ़ाएंगे।

उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल, महासचिव अमित रंजन, अमिताभ ओझा, सचिव सह बिहार प्रभारी मधुप मणि “पिक्कू”, कार्यालय सचिव अकबर इमाम, कोषाध्यक्ष मंजेश कुमार, संयोजक मनोकामना सिंह समेत तमाम राष्ट्रीय पदाधिकारियों के प्रति विशेष आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देशभर के वेब पत्रकारों को एक मजबूत मंच मिला है, जो पत्रकारों के अधिकारों एवं हितों की प्रभावी रूप से रक्षा कर रहा है।

नई दिल्ली, 25 जुलाई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मालदीव में आज राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्जु के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया और व्यापक वार्ता कर द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने की प्रतिबद्धता जताई।

माले में आयोजित स्वागत भोज के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि मालदीव की स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य अतिथि बनना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने भारतवासियों की ओर से मालदीव के लोगों को शुभकामनाएं दी और कहा कि दोनों देशों के संबंध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सहयोग की गहरी नींव पर आधारित हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, “मालदीव, भारत की पड़ोसी प्रथम’ नीति में विशेष स्थान रखता है। हम दोनों ‘ग्लोबल साउथ’ के भागीदार हैं और भारत मालदीव की विकास यात्रा का सच्चा साथी रहा है।” उन्होंने व्यापार, सुरक्षा और सतत विकास के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

भारत-मालदीव राजनयिक संबंधों के 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दोनों नेताओं ने एक विशेष डाक टिकट जारी किया। यह द्विपक्षीय मित्रता का प्रतीक है। नेताओं ने माले में भारत की सहायता से बने रक्षा मंत्रालय भवन का उद्घाटन भी किया। यह रक्षा सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पर्यावरण संरक्षण और जलवायु कार्रवाई के प्रति साझा प्रतिबद्धता के तहत प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुइज़्जु ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के अंतर्गत पौधारोपण किया। प्रधानमंत्री ने मालदीव सरकार की 50 लाख पौधे लगाने की योजना में भारत के सहयोग को दोहराया।

स्वास्थ्य सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति मुइज़्जु को ‘भीष्म’ क्यूब्स सौंपे। ये मोबाइल चिकित्सा इकाइयाँ आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने में सक्षम हैं और भारत की स्वास्थ्य पहल ‘सहयोग, हित और मैत्री’ का हिस्सा हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री के आज आगमन पर राष्ट्रपति मुइज़्जु और मंत्रिमंडल के सदस्यों ने हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इसके बाद हुई द्विपक्षीय वार्ता में आवास, अवसंरचना, संपर्क, रक्षा, डिजिटल तकनीक, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा और सांस्कृतिक विनिमय जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और प्रगाढ़ करने के उपायों पर चर्चा हुई।

झालावाड़, 25 जुलाई (हि.स.)। राजस्थान के झालावाड़ जिले के मनोहरथाना ब्लॉक के दांगीपुरा थाना क्षेत्र में पीपलोदी गांव में शुक्रवार सुबह एक सरकारी स्कूल की इमारत का एक हिस्सा ढह गया। हादसे में सात बच्चों की मौत हो गई, जबकि 21 बच्चे घायल हैं। इनमें 9 की हालत गंभीर है। इस मामले में शिक्षा विभाग ने स्कूल की प्रधानाध्यापक समेत पांच शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत समेत कई नेताओं ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए एक्स पोस्ट में लिखा कि घायलों की हरसंभव मदद की जा रही है।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि फिलहाल घायल बच्चों को सही समय पर इलाज दिलाना ही प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी घायलों का सरकारी खर्च पर इलाज कराया जाएगा और मामले की पूरी जांच कराई जाएगी। दिलावर घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने कहा कि ये दुखद घटना है। मुझे सुबह सूचना मिली तो मैं सीधे यहां आया और बच्चों से मिला हूं। इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। जो भी दोषी को दंडित किया जाएगा। घटना की जिम्मेदारी के सवाल पर शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा- जिम्मेदार तो मैं ही हूं। स्कूल हादसे में घायल बच्चों का इलाज मनाेहरथाना सीएचसी और झालावाड़ हॉस्पिटल में चल रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शाम को हॉस्पिटल पहुंचीं और घायल बच्चों और उनके परिजनों से बातचीत की। इस मामले में शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर स्कूल में कार्यरत प्रधानाचार्य मीना गर्ग, प्रबोधक बद्री लाल लोधा, शिक्षक रामविलास लववंशी, कन्हैयालाल सुमन और जावेद अहमद को निलंबित कर दिया है।

शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार मृतकों की शिनाख्त कान्हा (7) पुत्र छोटूलाल, कुंदन(10) पुत्र बीरम, हरीश(11) पुत्र बाबूलाल, प्रियंका(12) पुत्री मांगीलाल,पायल (13) पुत्री लक्ष्मण, मीना(10) पुत्री छोटूलाल और कार्तिक(8) पुत्र हरकचंद के रुप में हुई है। वहीं हादसे कुल 21 बच्चे घायल हुए। इनकी उम्र 6 से 13 वर्ष के बीच है। घायलों में आरती पुत्री रामदयाल, राजकुमार पुत्र मुकेश, अजय कुमार पुत्र प्रेमचंद, अंजना पुत्री बनलाल, विजय पुत्र प्रेमचंद, विक्रम पुत्र भागूलाल, किरण पुत्री बनलाल, मनीषा पुत्री हरखचंद, अयूब पुत्र कश्मीर खान, विशाल पुत्र कमलेश, आरती पुत्री अर्जुन, शाहिन (या शायना) पुत्री अब्दुलशेर, राजू पुत्र दीवान, बंसरी पुत्री तेजलाल, मिलन पुत्र तेजलाल, मुनव्वर पुत्र देवीलाल (जो नया प्रवेश लेकर आया था), अनुराधा पुत्री लक्ष्मण, बादल पुत्र सुखदेव, मिठुन पुत्र मुकेश तथा दिलकुशा पुत्री सुखदेव शामिल हैं।

जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने कहा कि मलबे में दबे सभी बच्चों को निकाल लिया गया है। कुछ अस्पताल में हैं या उन्हें घर पहुंचा दिया है। इस तरीके के हादसे को रोकने के लिए हम दृढ़ संकल्प हैं। भविष्य में कोई हादसा नहीं हो हम कोशिश करेंगे। शिक्षा विभाग को हमारे निर्देश थे, कोई भी ऐसा स्कूल हो, जहां पर इस तरीके के हादसे होने की संभावना है, उन स्कूलों में छुट्टी कर दें।

ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल भवन लंबे समय से जर्जर स्थिति में था और इसकी मरम्मत के लिए कई बार शिकायतें की गई थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हादसे के समय दोनों शिक्षक स्कूल भवन के बाहर थे। बारिश के दौरान कक्षा की छत गिरने से मलबे में दबे बच्चों को तुरंत बाहर निकालने का कार्य शुरू किया गया। राहत एवं बचाव कार्य के लिए प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंच गई थी।

हादसे के बाद ग्रामीण धरने पर बैठ गए। लोगों ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया। ग्रामीण नेमीचंद मीणा ने कहा कि हादसे में जिन बच्चों की जान गई है, उनके साथ न्याय होना चाहिए। इसके लिए मृतक बच्चों के परिजनों को एक करोड़ और घायल बच्चों के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा मिले। मृतक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी मांग कर रहे है। इसके साथ ही भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई को लेकर मांग की जा रही है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर झालावाड़ जिले के पिपलोदी ग्राम के सरकारी स्कूल में हुए हादसे पर उच्च स्तरीय बैठक ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं वीसी से जुड़े समस्त जिला कलक्टर्स को सरकारी भवनों विशेष रूप से स्कूलों, आंगनबाड़ी, अस्पतालों और अन्य राजकीय भवनों का तत्काल निरीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य करवाने के निर्देश दिए। साथ ही, इसकी तत्काल रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को भिजवाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में पिपलोदी हादसे पर 2 मिनट का मौन रख दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी गई।

नई दिल्ली, 25 जुलाई (हि.स.)। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को एक बार फिर विपक्ष से संसद की कार्यवाही बाधित नहीं करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि संसद के दोनों सदनों में सोमवार को पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा होगी।

मानसून सत्र के पांचवें दिन के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि आपने इस सप्ताह देखा होगा कि सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर सदन में चर्चा करने की लिखित मांग की थी। मानसून सत्र शुरू होते ही, हमने सरकार की ओर से स्पष्ट रूप से कहा था कि हम इस मामले पर चर्चा के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, “हमने कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) में भी यही निर्णय लिया था, लेकिन विपक्ष हंगामा कर रहा है और नियमों के विरुद्ध, वे सदन के भीतर और बाहर पोस्टर और बैनर लेकर आए हैं, जिससे कार्यवाही बाधित हो रही है।”

उन्होंने कहा कि हम पहले सप्ताह में केवल एक विधेयक पारित कर पाए। पहला विधेयक पारित होने के बाद, हमने अगले सूचीबद्ध विधेयकों पर चर्चा करने का आग्रह किया, लेकिन कांग्रेस और अन्य दलों ने हंगामा किया और कार्यवाही बाधित की।

रिजिजू ने कहा, “मैं यह बताना चाहता हूं कि हम आपके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर चर्चा करने जा रहे हैं; कृपया संसद को बाधित न करें। देश की जनता सांसदों के चुनकर भेजती है ताकि वे संसद में देश की समस्याओं पर नियम के तहत उठा सकें।” उन्होंने कहा कि सदन में प्रत्येक उत्तर का मसौदा तैयार करने के लिए बहुत सारे लोगों और संसाधनों की आवश्यकता होती है, और यदि हम उन पर चर्चा नहीं कर सकते और उन्हें सुन नहीं सकते, तो यह जनता के लिए नुकसानदेह है।

उन्होंने कहा कि आज, कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) में, हमने फिर से दोहराया कि हम ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। हमने तय किया है कि अगले हफ़्ते, सोमवार को हम पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा करेंगे।