आज का पंचांग
दिनांक 17/07/2024 बुधवार
आषाढ़ शुक्लपक्ष एकादशी
रात्रि 09:02 उपरांत द्वादशी
नक्षत्र अनुराधा
सुबह 03:03 उपरांत ज्येष्ठा (18 जुलाई 24)
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि वृछिक
सूर्योदय 05:09 सुबह,
सूर्यास्त :06:42 संध्या,
चंद्रोदय :03:05 दोपहर
चंद्रास्त 01:41 रात्रि (18 जुलाई 24)
ऋतू : ग्रीष्म,
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
लाभ 05:09 सुबह 06:51 सुबह,
अमृत 06:51 सुबह 08:32 सुबह
काल 08:32 सुबह 10:14 सुबह
शुभ 10:14 सुबह 11:56 सुबह
रोग 11:56 सुबह 01:37 दोपहर
उद्देग 01:37 दोपहर 03:19 दोपहर
चर 03:19 दोपहर 05:01 संध्या
लाभ 05:01 संध्या 06:42 संध्या
लगन :कर्क
सुबह 07:27 उपरांत सिंह लगन
राहुकाल
सुबह 11:56 से 01:37 दोपहर
अभिजित मुहूर्त,
आज कोई नहीं
दिशाशूल
उतर
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले धनिया खाकर निकले यात्रा पूर्ण होगा .

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिल सकती है। किसी न्यायपूर्ण बात का भी विरोध हो सकता है।
लकी नंबर 2 लकी कलर पिला

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। यश बढ़ेगा। दूर से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।
लकी नंबर 7 लकी कलर बैंगनी

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रशंसा होगी। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। चोट व रोग से बचें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर हरा

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
राजभय रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। यात्रा में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी।
लकी नंबर 6 लकी कलर नीला

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी वरिष्ठ प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कष्ट व भय सताएंगे।
लकी नंबर 5 लकी कलर गुलाबी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
शत्रु पस्त होंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति पर व्यय होगा। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी।
लकी नंबर 1 लकी कलर केशरी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
शरीर में कमर व घुटने आदि के दर्द से परेशानी हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। शत्रुभय रहेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
लकी नंबर 9 लकी कलर फिरोजा

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कुसगंति से बचें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में न आएं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। व्यापार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में मातहतों से कहासुनी हो सकती है।
लकी नंबर 8 लकी कलर लाल

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धार्मिक अनुष्ठान पूजा-पाठ इत्यादि का कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। मानसिक शांति रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। समय अनुकूल है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
लकी नंबर 4 लकी कलर सफेद

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
सुख के साधन प्राप्त होंगे। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक काम करने की इच्छा रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
लकी नंबर 3 लकी कलर भुरा

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
लकी नंबर 9 लकी कलर आसमानी

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
पुराना रोग उभर सकता है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस लग सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें।
लकी नंबर 8 लकी कलर केशरी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग गूगल मीट के माध्यम से तैयारी के संदर्भ में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक(मु0), पुलिस उपाधीक्षक, अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं सभी शाखा प्रभारी शामिल हुए। 

पुलिस अधीक्षक द्वारा मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु 20 बिंदुओं तैयारी प्रतिवेदन का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, जिसका मुख्य बिंदु निम्न है:-
. मुहर्रम जुलुस निकालने के लिए लाइसेंस निर्गत किया गया है | बिना लाइसेंस के कोई जुलुस नहीं निकालेगा, ऐसे भीड़ को नाजायज मजमा घोषित कर उनके विरुद्ध क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी |
 सारण जिलान्तर्गत अबतक कुल- 2719 व्यक्तियों पर BNSS की धारा- 126 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की प्रस्ताव भेजा जा चूका है, जिसमे 745 व्यक्तियों से बंधपत्र भी भरवाया गया है |
 सारण जिलान्तर्गत सभी थानों द्वारा अबतक 200 से अधिक DJ को जप्त किया गया है | साथ ही 50 से अधिक धारदार हथियार को भी जप्त किया गया है |
 सभी थानों द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित कर स्वयंसेवी सदस्यों की पहचान कर जुलुस में शामिल लोगो की संख्या निर्धारित की गई है |
 जुलुस मार्ग का भौतिक सत्यापन कर संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर प्रयाप्त संख्या में बल की प्रतिनियुक्ति की गई है |
 पुलिस के सहयोगी व्यक्तियों की पहचान कर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण माहौल में संपन्न करने हेतु सन्देश दिया गया |
 सारण सोशल मीडिया पेट्रोलिंग टीम के माध्यम से आपकी सोशल मीडिया ( Facebook,Instagram Youtube, Twitter/X) पर की जा रही अवांछित गतिविधियों की निगरानी 24X7 की जा रही है | ऐसे में किसी भी प्रकार का सांप्रदायिक, आपत्तिजनक, हिंसक, भ्रामक बाते एवं अफवाह नहीं फैलायें | ऐसा करना एक दंडनीय अपराध है | पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार ऐसे लोगो को चिन्हित कर तुरंत कार्रवाई करने हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया है |
 ताजिया की ऊंचाई एवं आकार, उठाव एवं पहलाम की भौतिक सत्यापन कर पहलाम का समय भी निर्धारित किया गया है |
 जुलुस मार्गो की वीडियोग्राफी ड्रोन के माध्यम से की जाएगी |

Chhapra: छपरा सदर प्रखंड स्थित आत्मा कार्यालय में वर्तमान प्रखंड कृषि पदाधिकारी कपिल प्रसाद और परिचारी आयुष्मति कुमारी का विदाई समारोह आयोजित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी श्याम बिहारी सिंह ने की। कार्यक्रम में छपरा सदर प्रखंड और नगरा सहित जिले केके प्रखंडों के लेखपाल सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे.

वक्ताओं ने कहा कि छपरा सदर प्रखंड और नगर के साथ-साथ बाजार समिति का प्रभार संभालने वाले कपिल प्रसाद का कार्यकाल उल्लेखनीय रहेगा क्योंकि इनके कार्यकाल में कृषि विभाग ने काफी बेहतर कार्य किया और इसका परिणाम भी देखने को मिला और आत्मा के दोनों प्रखंड जिले में काफी बेहतर कार्य किये और सम्मान भी मिला।

जिला कृषि पदाधिकारी ने भी अपने संबोधन में कपिल प्रसाद के कार्य की प्रशंसा की और कहा कि इन्होंने अपने कार्यकाल में कर्मचारियों को एक परिवार की तरह समझा और किसी तरह की शिकायत नहीं मिली।

मंच संचालन दीपक कुमार-2 कृषि समन्वयक नगरा द्वारा किया गया। प्रभारी कृषि पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह द्वारा पौधा देकर पूर्व प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी के बारे में बताया गया कि प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी का व्यववहार, कार्य के प्रतिनिष्ठा सभी कर्मियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया है।

इसी क्रम में अजय राज, कार्यपालक सहायक प्रखण्ड कृषि परिवार रिविलगंज निरु जायसवाल, गंगा रोमा, कृषि समन्वयक संघ के अध्यक्ष केशव कुमार सिंह, राजाराम
राय, मिथुन कुमार, अमित कुमार अकेला, शम्भूनाथ सिंह, प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक रविप्रकाश सिंह एवं किसान सलाहकार संघ के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह एवं अन्य पंचायत स्तरीय सभी किसान सलाहकार, लेखापाल कार्यपालक सहायक उपस्थित हुए। धन्यवाद ज्ञापन विनोद कुमार सिंह प्रभारी प्रखण्ड कृषि
पदाधिकारी द्वारा किया गया ।

पटना, 16 जुलाई (हि.स.)। बिहार के दरभंगा जिले में वीआईपी चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की बेरहमी से हुई हत्या पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है। घटना काे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने डीजीपी आर.एस. भट्टी को फोन लगाकर तुरंत एक्शन लेते हुए दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने को कहा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के असामयिक निधन पर गहरा दुख जताया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी पूरी संवेदना जताई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जीतन सहनी की हत्या अत्यंत दुखद घटना है। सीएम ने पूर्व मंत्री और वीआईपी चीफ मुकेश सहनी से भी फोन पर बातचीत की है और उन्हें सांत्वना दी है।

वीआईपी चीफ और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की देर रात बदमाशों ने घर में घुसकर हत्या कर दी। जीतन सहनी की हत्या बड़े ही विभत्स तरीके से की गई है। ऐसे में आपसी रंजिश के कारण हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। इस हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

जिलाधिकारी ने भवन प्रमंडल के योजनाओं के कार्य प्रगति की की समीक्षा

सभी निर्माणाधीन योजनाओं के कार्यों को पूरा करने के लिये टाइम लाइन का निर्धारण, निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत कार्यों को पूरा करने का निदेश

Chhapra: जिलाधिकारी अमन समीर ने आज भवन निर्माण विभाग के कार्य प्रमंडल सारण द्वारा जिला में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा की।

सभी योजनाओं में एकरारनामा के अनुरूप कार्य पूर्ण होने की तिथि तथा कार्य प्रगति की अद्यतन स्थिति की योजनावार विवरणी प्रस्तुत करने का निदेश कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को दिया गया।

डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी रिस्पांस फैसिलिटी सह प्रशिक्षण केंद्र, आयुक्त कार्यालय में मीटिंग हॉल का जीर्णोद्धार, मंडल कारा छपरा में 132 शैय्या वाले कैदी बैरक का निर्माण, डिस्ट्रिक्ट जेल छपरा में 20 क्षमता के महिला बैरक का निर्माण, कैदियों के लिये शौचालयों का निर्माण, सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के लिये हॉल का निर्माण, आपूर्त्ति श्रृंखला भवन का निर्माण, आईटीआई छपरा के भवन का निर्माण, महिला आईटीआई भवन, राजकीय पॉलिटेक्निक मढ़ौरा में छात्रावास भवन का निर्माण आदि के अद्यतन कार्य प्रगति की एक एक कर समीक्षा की गई तथा शेष कार्यों को पूरा करने के लिये अलग अलग समय सीमा का निर्धारण किया गया तथा निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत कार्यों को पूरा कराने का निदेश दिया गया। जिला उत्पाद कार्यालय के शेष कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने का निदेश दिया गया।

बैठक में जिला विकास शाखा प्रभारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल सहित सहायक अभियंता आदि उपस्थित थे।

प्रत्येक प्रखंड से 5-5 विद्यालयों के औचक जाँच करने का डीएम ने दिया निदेश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक

Chhapra: जिलाधिकारी अमन समीर ने मंगलवार को शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में यू-डायस पोर्टल पर प्रविष्टि के अनुसार नामांकित छात्रों की संख्या में 2022-23 की तुलना में वर्ष 2023-24 में कमी दर्ज की गई है। जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को आगामी 15 दिनों में इसके कारक तत्त्वों को सूचीबद्ध करने का निदेश दिया।

जिलाधिकारी ने विद्यालयवार बच्चों के उपस्थिति की मासिक विवरणी तैयार करने को कहा। विद्यालय से लगातार अनुपस्थित रहने वाले बच्चों की सूची विद्यालयवार तैयार करने को कहा गया। इसके लिये सभी संबंधित पदाधिकारियों को 15 अगस्त तक का समय दिया गया है। विद्यालय से लगातार अनुपस्थित रहने वाले बच्चों की सूची संबंधित पंचायत के टोला सेवक को दी जायेगी। उनके द्वारा लगातार अनुपस्थित रहने वाले बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर बच्चे की अनुपस्थिति के कारण को दर्ज किया जायेगा। इस सर्वे के आधार पर आगे के लिये सुधारात्मक कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई की जायेगी।

बताया गया कि ई-शिक्षा कोष पर विद्यालय में नामांकित बच्चों की आधार सीडिंग के साथ प्रविष्टि की जा रही है। अद्यतन लगभग 3 लाख 80 हजार बच्चों की आधार सीडेड एंट्री की गई है, जो कुल नामांकित का लगभग 54 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने इस कार्य मे तेजी लाने का निदेश दिया। कुछ बच्चों का आधार नहीं होने/आधार में त्रुटि के कारण भी इस कार्य की प्रगति धीमी है। जिलाधिकारी ने सभी पंचायतों में बच्चों का आधार बनाने के लिये विशेष शिविर लगाने को कहा। जिलाधिकारी ने इस कार्य मे आ रही अन्य व्यवहारिक कठिनाइयों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने उप विकास आयुक्त को इसकी समीक्षा कर अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर शिक्षकों की उपस्थिति अद्यतन 81 प्रतिशत दर्ज की जा रही है। इसे शत प्रतिशत सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।

भूमिहीन विद्यालयों के संबंध में बताया गया कि वर्त्तमान में जिला में 103 भूमिहीन विद्यालय हैं। इन सभी विद्यालयों की पंचायतवार सूची सभी अंचलाधिकारियों को पत्र के माध्यम से भेजते हुये 15 दिनों के अंतर्गत सरकारी जमीन की उपलब्धता से संबंधित रिपोर्ट प्राप्त किया जायेगा। यह सूची सभी संबंधित मुखिया एवं विधायक गण के साथ साझा करते हुये उनके स्तर से भी सरकारी जमीन की उपलब्धता नहीं होने की स्थिति में स्थानीय लोगों को भूमि दान करने हेतु प्रेरित कर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया जायेगा।भूमि दान राज्यपाल के नाम से किया जाता है।विद्यालय हेतु दान की भूमि का निःशुल्क निबंधन किया जायेगा।

भूमि विहीन विद्यालयों की पंचायतवार सूची, दान की प्रक्रिया एवं जमीन दानकर्ता के नाम से विद्यालय के नामकरण के प्रावधान की जानकारी जिला के वेबसाइट पर भी अपलोड किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति इस सूची एवं निर्धारित प्रक्रिया का अवलोकन कर सकते हैं।

सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अंतर्गत सभी चहारदीवारी विहीन विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। चहारदीवारी विहीन उच्च विद्यालयों की चहारदीवारी निर्माण हेतु प्राक्कलन तैयार करने का निदेश दिया गया। उच्च विद्यालयों की चहारदीवारी का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराये जाने हेतु पहल की जायेगी।

सभी विद्यालयों के जमीन के दस्तावेजों की विवरणी तैयार की जा रही है। यह कार्य पूर्ण होने के उपरांत विद्यालय के स्वामित्व वाली भूमि का म्यूटेशन विद्यालय/विभाग के नाम से नियमानुसार कराया जायेगा।

सभी विद्यालयों में पेयजल की उपलब्धता की समीक्षा के क्रम में विद्यालयों में कराये गये बोरिंग की औचक जाँच कराने का निदेश दिया गया। विद्यालयों में आपूर्त्ति किये गये बेंच-डेस्क के गुणवत्ता की भी औचक जाँच करने को कहा गया।प्रत्येक प्रखंड से 5-5 विद्यालयों की औचक जाँच करने का निदेश दिया गया।

मध्याह्न भोजन के किचेन में उपयोग किये जाने वाले खाद्य सामग्रियों एवं भोजन के गुणवत्ता की रैंडम जाँच सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। इसके लिये चेकलिस्ट बनाकर निरीक्षण सुनिश्चित करें।

सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को प्रत्येक शनिवार को अपराह्न 2 बजे शिक्षक दरबार लगाने का निदेश दिया गया। शिक्षक दरबार में प्राप्त परिवादों के विषयवस्तु के साथ साप्ताहिक रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा गया।

ई-लाइब्रेरी के संदर्भ में बताया गया कि वर्त्तमान में जिला के 138 विद्यालयों में ई-लाइब्रेरी कार्यरत है। इसमें उच्च विद्यालयों में 20 कंप्यूटर सिस्टम तथा मध्य विद्यालयों में 10 कंप्यूटर सिस्टम उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने सभी विद्यालयों के कंप्यूटर लैब में उपलब्ध कंप्यूटर के क्रियाशीलता से संबंधित अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

सभी चहारदीवारी वाले विद्यालयों में चहारदीवारी के किनारों पर वृक्षारोपण कराने का निदेश दिया गया। सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को गड़खा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की तर्ज पर मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करने हेतु कार्रवाई करने को कहा गया। विद्यालय की छात्राओं को स्थानीय समाज की सफल महिलाओं के साथ समय समय पर संवाद की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया ताकि बच्चियों को कैरियर हेतु मोटिवेशन प्राप्त हो सके।

बैठक में उपविकास आयुक्त प्रियंका रानी, जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर, सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड साधन सेवी एवं विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

नई दिल्ली, 16 जुलाई (हि.स.)। इस समय उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर, महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से नदी-नाले उफान पर हैं। उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार और असम तक कई राज्यों में बाढ़ का रौद्र रूप डरावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज से चार दिन तक 19 राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि आज केरल, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश होगी। विभाग ने इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान में कहा है कि उत्तराखंड में 17-18, पूर्वी राजस्थान में 18, ओडिशा में 19 और आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 18-19 जुलाई को भारी बारिश होगी। विभाग ने इन राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पूर्वोत्तर और दक्षिण के राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सनद रहे पिछले 24 घंटे में कई राज्यों में भारी बारिश हुई। गुजरात के वलसाड और नवसारी में घरों में पानी घुस गया। केरल के सात जिलों और कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में भारी बारिश के चलते सोमवार को स्कूल-कॉलेज बंद रहे।

 

 

जम्मू, 16 जुलाई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक अधिकारी समेत चार जवान बलिदान हो गए। यह मुठभेड़ कल शाम जम्मू संभाग के डोडा से 300 किलोमीटर दूर गांव कोटी के शिया धार चौंढ माता वन क्षेत्र में हुई।

एक अधिकारी के अनुसार, मुठभेड़ में एक सैन्य अधिकारी समेत पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घायलों की गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक अधिकारी समेत चार जवानों का बलिदान हो गया। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर रखी है। घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भेजा गया।

इस अधिकारी के अनुसार, मुठभेड़ तब शुरू हुई जब राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने शाम करीब 7ः45 बजे वन क्षेत्र में संयुक्त घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

सेना की ह्वाइट नाइट कोर ने रात को एक्स पर पोस्ट में लिखा, ”विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर सेना और पुलिस की ओर से डोडा के उत्तर में सामान्य क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान जारी था। रात लगभग 9 बजे आतंकियों से संपर्क स्थापित हुआ, जिसके बाद भारी गोलीबारी हुई। अतिरिक्त सैनिकों को इलाके में भेजा गया है।

सनद रहे उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में 24 घंटे पहले सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। मारे गए तीनों आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। नियंत्रण रेखा के पास हुई मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी बड़े हमले की तैयारी में थे। पुलिस और सेना के सतर्क जवानों ने उनके नापाक इरादों को मिट्टी में मिला दिया।

पटना, 16 जुलाई (हि.स.)। विकासशील इंसान पार्टी ( वीआईपी) प्रमुख और बिहार के पूर्वमंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या से लोग सन्न हैं।

उन्हें सोमवार देररात घरपर धारदार हथियार से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया गया। घर पर सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। पुलिस ने जीतन सहनी का क्षत-विक्षत शव बरामद किया है। दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने इसकी पुष्टि की है।

बिहार के पूर्वमंत्री मुकेश सहनी पिता की हत्या की सूचना मिलते ही मुंबई से घर के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके पिता जीतन घर पर अकेले रहते थे। मुकेश सहनी की मां का करीब आठ वर्ष पहले निधन हो चुका है।

पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। जीतन सहनी का घर दरभंगा के सुपौल बाजार के अफजला पंचायत में है। मुकेश सहनी विकासशील इंसान पार्टी महागठबंधन का हिस्सा है। मुकेश नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के करीबी माने जाते हैं।

Chhapra: स्थानीय लक्ष्मी नारायण अध्ययन केंद्र के आधुनिकीकरण सह रोट्रैक्ट की लाइब्रेरी का विधिवत उद्घाटन स्थानीय विधान पार्षद डॉ वीरेन्द्र नारायण यादव, विधायक डॉ सी एन गुप्ता एवं महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने फीता काट के संयुक्त रूप से किया.

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की अपील पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत परिसर में क्लब के सदस्यों के साथ पौधारोपण किया गया.

प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉक्टर अविनाश ने बताया कि में विद्यार्थी प्रातः 8 बजे से लेकर रात्रि 7 बजे तक आकर अध्ययन कर सकते हैं। जिसमें इनको वाई-फाई कनेक्शन और किताब की सुविधा मिलेगी.

विधान पार्षद प्रोo वीरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि सभ्यता एवं संस्कृति का एक अनूठे मिलन का उदाहरण यहाँ प्रस्तुत हो रहा है. छात्रों के हित में रोट्रैक्ट क्लब ऑफ़ सारण सिटी का कार्य अतुलनीय है.

विधायक डॉक्टर सी एन गुप्ता ने कहा कि क्लब के द्वारा किया गया यह कार्य मिल का पत्थर साबित होगा। इसमें जितना भी सहायता होगी। आप मुझसे ले सकते हैं.

महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने कहा कि इस परिसर के सफाई की जिम्मेदारी और इसमें भरपूर सहयोग के लिए मैं सदैव क्लब के साथ हूँ.

इस दौरान रोट्रैक्ट क्लब ऑफ सारण सिटी के सदस्य समेत अन्य उपस्थित थे.

आज का पंचांग
दिनांक 16 /07/2024 मंगलवार
आषाढ़ शुक्लपक्ष दशमी
रात्रि 08:33 उपरांत एकादशी
नक्षत्र विशाखा
रात्रि 02:14 उपरांत अनुराधा (17 जुलाई 24)
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि तुला
रात्रि 07:52 उपरांत वृश्चिक
सूर्योदय 05:08 सुबह,
सूर्यास्त :06:43 संध्या,
चंद्रोदय :02:05 दोपहर
चंद्रास्त 12:57 रात्रि (17 जुलाई 24)
ऋतू : ग्रीष्म,
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
रोग 05:08 सुबह 06:50 सुबह,
उद्देग 06:50 सुबह 08:32 सुबह
चर 08:32 सुबह 10:14 सुबह
लाभ 10:14 सुबह 11:55 सुबह
अमृत 11:55 सुबह 01 :37 सुबह
काल 01:37 दोपहर 03:19 दोपहर,
शुभ 03:19 दोपहर 05:01 संध्या,
रोग 05:01 संध्या 06:43 संध्या
लगन :मिथुन,
सुबह 05:17 उपरांत कर्क लगन
राहुकाल
दोपहर 03:19 से 05:01 दोपहर
अभिजित मुहूर्त,
दोपहर 11:28 से 12:22 दोपहर,
दिशाशूल
उतर
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले राई खाकर निकले यात्रा पूर्ण होगा

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। समय अनुकूल है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर केशरी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।
लकी नंबर 2 लकी कलर फिरोजा

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मित्रों का सहयोग करने का मौका प्राप्त होगा। मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। कारोबार ठीक चलेगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर गुलाबी

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
विवाद को बढ़ावा न दें। कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़धूप से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। आय बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर केशरी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।
लकी नंबर 3 लकी कलर पिला

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
स्थायी संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। भाग्य अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रुओं का पराभव होगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर आसमानी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। जल्दबाजी से हानि होगी।
लकी नंबर 5 लकी कलर सफेद

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर लाल

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
तीर्थदर्शन की योजना फलीभूत होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। आत्मशांति रहेगी। यात्रा संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में चैन रहेगा। दूसरों की जवाबदारी न लें।
लकी नंबर 6 लकी कलर बैंगनी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। ऐश्वर्य व आरामदायक साधनों पर व्यय होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी से बचें।
लकी नंबर 7 लकी कलर हरा

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। शेयर मार्केट में जल्दबाजी न करें। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें।
लकी नंबर 9 लकी कलर ब्लू

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। किसी के व्यवहार से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। सहकर्मी साथ नहीं देंगे।
लकी नंबर 4 लकी कलर भुरा

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: सारण पुलिस द्वारा लंबित वारंट, कुर्की के निष्पादन हेतु विशेष अभियान चलाया गया। 

अभियान में जिलान्तर्गत वारंट के 221, कुर्की के 19, सम्मन के 123, इस्तेहार के 34 का निष्पादन कर 24 वारंटी सहित कुल 50 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष  ने बताया कि लंबित वारंट/कुर्की के निष्पादन, असमाजिक तत्वों/अपराधकर्मियांे की गिरफतारी एवं शराब के सेवन/बिक्री/भंडारण/निर्माण/परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक-15.07.2024 को विशेष समकालीन अभियान चलाया गया।

इस अभियान में कुल 50 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें वारंट  में-24, हत्या के प्रयास में 4, जुआ अधि0 में 4, मद्यनिषेध में 13, खनन में 3, आर्म्स अधि0 में 1, अन्य कांड के 1 अभियुक्त शामिल है।

इस अभियान में लंबित वारंट-221, कुर्की-19, सम्मन-123, इस्तेहार-34 का निष्पादन किया गया। सर्वाधिक निष्पादन करने वाले प्रथम तीन थानांे को पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।