Chhapra: दिघवारा रेलवे स्टेशन में सघन चेकिंग के दौरान राजकीय रेल पुलिस ने दिनांक-17.08.2024 को एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जो पुलिस को देख कर भाग रहा था। राजकीय रेल पुलिस ने उसे पकड़कर पूछ-ताछ की तो उसने बताया कि वह अपने अन्य साथी के साथ मिलकर सदभावना एक्सप्रेस से ट्राॅली बैग चोरी कर ले जा रहा था।

तकनीति अनुसंधान तथा छापामारी के क्रम में फरार तीन अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में सोनपुर रेल थाना कांड सं0-116/24 दिनांक-17.08.2024 धारा-303(2)/317(2) बी0एन0एस0 दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

पूछ-ताछ के दौरान सभी के द्वारा यह भी बताया गया कि दिनांक-10.08.2024 को सदभावना एक्सप्रेस से एक ट्राॅली बैग चोरी किया था, जिसमें ज्वेलरी तथा नगद रूपया था। इस संबंध में सोनपुर रेल थाना कांड सं0-113/24 दिनांक-11.08.2024 धारा-303(2) बी0एन0एस0 दर्ज है। उक्त ज्वेलरी तथा नगद रूपया के बारे में पूछने पर बताया कि राजीव कुमार, उम्र-32 वर्ष, पे0 जयप्रकाश साह, सा0 हरौली चैक, थाना काजीपुर, जिला वैशाली, जो सोनार का कार्य करता है हाजीपुर में ज्वेलरी की दुकान पर जेवरात बेचे थे, जिसे सुनार ने गला दिया जिसकी एवज में 3,07,000/-रुपया मिला था। उक्त सुनार को गिरफ्तार किया गया व इसकी निशानदेेही पर ज्वेलरी की दुकान से गलाया हुआ 45 ग्राम सोना विधिवत जब्त किया गया।

अभियुक्त के ठिकाने तलाशी के क्रम में संदिग्ध अवस्था में एक मोटर साईकिल बिना कागजात का पाया गया, जो चोरी का प्रतित हो रहा था, जिसे विधिवत जब्त किया गया। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त
1. सुनील कुमार, उम्र-19 वर्ष, पे0 मिथिलेश पासवान, सा0 ढेंगुआ, थाना फतुहा, जिला पटना।
2. संतोष कुमार उर्फ श्रवण, उम्र-40 वर्ष, पे0 रामप्रवेश राय, सा0 बीर ओरियारा महादेव स्थान, थाना धनरूआ, जिला पटना।
3. निरज कुमार, उम्र-34 वर्ष, पे0 शत्रुधन राय, सा0 सहजादपुर जितवारपुर, वार्ड सं0-01, थाना सदर, जिला वैशाली
4. राजीव कुमार, उम्र-32 वर्ष, पे0 जयप्रकाश साह, सा0 हरौली चैक, थाना काजीपुर, जिला वैशाली

अभियुक्त के पास से बरामद सामान की विवरणीः-
1. मोबाईल-05,
2. ट्राॅली बैग-01,
3. पिट्ठु बैग-02,
4. जुता-03 जोडी,
5. पेचकस-02,
6. अन्य मशरफी कपडा।

दिनांक-10.08.2024 तथा अन्य तिथि को चोरी गये बरामद समानों की विवरणी
1. ठोस सोना-45 ग्राम (किमत करीब-3,50,000/-रुपया)
2. मोटर साईकिल-01

Chhapra: लायंस क्लब महाराजगंज रघु शांति के तत्वावधान में, लायन ममता पुतुल की अध्यक्षता में रक्षाबंधन के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम आजाद चंद्रशेखर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया, जहाँ बच्चों ने एक-दूसरे के हाथों पर राखी बाँधी और भाईचारे की भावना को प्रकट किया।

इस कार्यक्रम में लायन डॉक्टर संतोष कुमार, लायन डॉक्टर उदय पाठक, लायन सोनी गुप्ता, लायन सीमा पांडे, लायन ऋषेन्द्र, लायन आनंद, लायन आशुतोष, लायन वासुदेव गुप्ता, लायन चुलबुल पांडे, लायन रंजू, लायन दीपशिखा सहित कई सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

लायन ममता पुतुल ने इस अवसर पर कहा, “रक्षाबंधन का यह आयोजन बच्चों के बीच आपसी सद्भाव और एकता को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण कदम है। हम अपने क्लब के माध्यम से समाज के हर वर्ग में सौहार्द्र और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देते रहेंगे।”

Chhapra: जिले में बढ़ रहे सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डा. कुमार आशीष ने रक्षाबंधन के अवसर पर सभी बहनों से अपने भाई को उपहार में हेलमेट देने की भावनात्मक अपील की है। सारण पुलिस के द्वारा इस अपील का एक पोस्टर जारी किया गया है। जिसमें सभी बहनों से अपने भाई को हेलमेट उपहार में देने के साथ ही नशा नहीं करने की शपथ लेने के सलाह दी गई है।

एसपी ने कहा कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं के कारण माह जनवरी 2024 से अबतक 269 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है एवं 169 व्यक्ति जख्मी हुए हैं। इन दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।

उन्होंने बाइक चलाने वालों से कहा कि वे हेलमेट का उपयोग अवश्य करें। नशापान से भी दूर रहें। इस अभियान को सफल बनाने के लिए एसपी ने बहनों से आगे आकर अपने-अपने भाई से इस रक्षाबंधन पर शारीरिक सुरक्षा से संबंधित वचन लेने की अपील की है। यह सुरक्षा तभी संभव है जब सभी भाई हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाएंगे तथा नशापान से दूर रहेंगे।

जारी पोस्टर में यह स्लोगन दिया गया है ‘हेमलेट का उपहार दें और नशामुक्त बिहार बनाएं। सड़क सुरक्षा को लेकर एसपी के इस पोस्टर अभियान की तारीफ की जा रही है।

आज का पंचांग
दिनांक 19 /08/2024 सोमवार
श्रावण शुक्लपक्ष पूर्णिमा
रात्रि 11:55 उपरांत प्रतिपदा
नक्षत्र श्रवणा
सुबह 08:10 उपरांत घनिष्ठा
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि मकर
संध्या 07:00 उपरांत कुम्भ
सूर्योदय 05:24 सुबह
सूर्यास्त :06:21 संध्या,
चंद्रोदय :06:19 संध्या
चंद्रास्त आज नहीं है
ऋतू : वर्षा
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
अमृत 05:24 सुबह 07:02 सुबह,
काल 07:02 सुबह 08:39 सुबह
शुभ 08:39 सुबह 10:16 सुबह
रोग 10:16 सुबह 11:53 सुबह
उद्देग 11:53 सुबह 01:30 दोपहर
चर 01:30 दोपहर 03:07 दोपहर
लाभ 03:07 दोपहर 04:44 संध्या
अमृत 04:44 संध्या 06:21 संध्या
लगन :सिह
सुबह 07:31 उपरांत सिंह लगन
राहुकाल
सुबह 07:16 से 08:39 सुबह
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:27 से 12:19 दोपहर
दिशाशूल पूर्व
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले दर्पण में चेहरा देखकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
पुराने संगी-साथी व रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। अच्‍छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। कार्यों में गति आएगी। विवेक का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर पिला

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मेहनत सफल रहेगी। बिगड़े काम बनेंगे। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें।
लकी नंबर 7 लकी कलर हरा

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। शोक संदेश मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी के उकसाने में न आएं। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा।
लकी नंबर 6 लकी कलर सफेद

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पारिवारिक मांगलिक कार्य हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं।
लकी नंबर 9 लकी कलर सफेद

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी।
लकी नंबर 4 लकी कलर लाल

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
शत्रुओं का पराभव होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बन सकती है। कार्यसिद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर केशरी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग से हानि की आशंका है, सावधानी रखें। दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्षोभ होगा। फालतू की बातों पर ध्यान न दें। व्यापार ठीक चलेगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर आसमानी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
तीर्थदर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण व लाभदायक रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट में जोखिम न लें। नौकरी में चैन रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।
लकी नंबर 2 लकी कलर भुरा

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम न लें।
लकी नंबर 5 लकी कलर फिरोजा

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। लाभ होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। प्रशंसा मिलेगी।
लकी नंबर 9 लकी कलर बैगनी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। विवाद से बचें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार ठीक चलेगा। आय होगी। विवेक का प्रयोग करें।
लकी नंबर 3 लकी कलर नीला

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य हो जाने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद से बचें।
लकी नंबर 5 लकी कलर गुलाबी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

वर्ष 1989 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ एक बार फिर सिनेमाघरों में धूम मचाने या रही है। सलमान खान भाग्यश्री अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों के लिए फिर से रिलीज किया जा रहा है। इस बात की जानकारी राजश्री प्रोडक्शंस ने हाल ही में सोशल मीडिया पेज के माध्यम से दिया है।

मैंने प्यार किया, एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म थी। फिल्म से साथ साथ उसके सभी गाने सुपरहिट हुए। लोग आज भी इन गानों को सुनते और गुनगुनाते हैं। फिल्म के गाने, डायलॉग्स और किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं.


राजश्री प्रोडक्शंस ने जबसे इस फिल्म के फिर से रिलीज होने की जानकारी दी है तब से दर्शक बेहद उत्साहित हैं। दर्शक अपनी ऑल टाइम फेवरेट मूवी को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर देख सकेंगे।

पटना, 18 अगस्त (हि.स.)। बिहार में अपराध को लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए ट्वीट कर कहा कि तीन दिन में 50 से अधिक हत्याएं बिहार में हुई है। गिरती लाशों पर आखिर आप (नीतीश कुमार) चुप क्यों हैं? तेजस्वी के ट्वीट को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने रिट्वीट करते हुए लिखा है कि तीन दिन में 50 से अधिक हत्याएं, सैंकड़ों लूट, चोरी और चहुंओर दुष्कर्म की घटनाओं से शर्मसार हुआ बिहार। तेजस्वी ने 87 मामलों का जिक्र कर खोली सुशासन की पोल, गिरती लाशों पर आखिर क्यों चुप है सीएम नीतीश?

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था कि भाजपा शासित डबल इंजन सरकार में बिहार में ट्रबलिंग क्राइम रिकॉर्ड! क्या आपने सीएम नीतीश कुमार को रिकॉर्डतोड़ अपराध, अनियंत्रित भ्रष्टाचार तथा बिहार में प्रतिदिन गिरती सैंकड़ों लाशों और ढहते पुलों पर बोलते सुना ? सुनेंगे भी नहीं? आपके सूचनार्थ और ध्यानार्थ पेश है विगत तीन से चार दिनों की चंद आपराधिक घटनाएं।

सिवान में भाजपा कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या, पटना में भाजपा नेता अजय साह की गोली मार हत्या, राजगीर में घूमने आए पर्यटक की गोली मार कर हत्या, कैमूर में गोली मार एक शख्स की हत्या, सहरसा में दिनदहाड़े जदयू नेता की गोली मारकर हत्या, सुपौल में मछली व्यापारी की गोली मार कर हत्या, पूर्णिया में चाकू से गोद युवक की बेरहमी से हत्या, बेगूसराय में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, पटना में अपराधियों ने घर में घुस 30 लाख के जेवर लूटे फिर गला दबा करी अधिवक्ता की हत्या, जमुई में एक व्यक्ति की निर्मम हत्या, बेगूसराय में युवक की तेल छिड़क जिंदा जला कर हत्या, बेगूसराय में पति-पत्नी व बच्चों का गला काट तीन की हत्या, जमुई में ट्रिपल मर्डर, आरा में जमीन विवाद में मां-बेटों सहित तीन की निर्मम हत्या, मुंगेर में मासूम की हत्या, पटना में एक युवक का शव मिला, अपराधियों ने की हत्या, मधुबनी में युवक को छत से फेंक कर हत्या, छपरा में युवक की हत्या कर शव कुएं में फेका, जहानाबाद में घर में घुस महिला की गोली मार हत्या, नालंदा में पीट-पीट कर महिला की निर्मम हत्या, मुजफ्फरपुरके बरुराज में युवक की बेरहमी से हत्या, पटना में मिस्त्री की गोली मार कर हत्या।

इसके अलावा आरा में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, नालंदा में 16 बदमाशों ने किया युवक का अपहरण, बेरहमी से पीटा फिर आंखें निकाल की निर्मम हत्या, दानापुर में एक युवक की गोलियों से भून हत्या, मुजफ्फरपुर में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या, वैशाली में दो बच्चों की मां की हत्या, मधुबन में 19 वर्षीय युवती की कुल्हाड़ी से काट हत्या। पटना में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, सिवान में युवक की हत्या, बगीचे में लटकाया शव, बेगूसराय में एक ही परिवार के चार सदस्यों की निर्मम हत्या, गया में महिला की हत्या, भागलपुर में मिले एकसाथ पांच शव, पूर्णिया में छात्रा का शव मिला, पूर्वी चंपारण में वार्ड सदस्य के पति की गोली मार हत्या, समस्तीपुर में नाबालिग लड़के को लगी गोली, अररिया में गोली मार एक की हत्या, नालंदा में अपहरण कर नाबालिग की हत्या, सुपौल में नाबालिग लड़की की हत्या, वैशाली में थाने से 500 मी. दूर युवक की गोली मार हत्या, शाहबाद क्षेत्र में राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या, शिवहर में नाबालिग लड़के की हत्या, जहानाबाद में चाकू से गोद कर महिला की निर्मम हत्या, बेगूसराय के फुलवरिया में युवक को मारी गोली।

पटना में ट्रेक्टर चालक की गोली मार हत्या, जमुई में नाबालिग से दुष्कर्म, दरभंगा में नाबालिग से दुष्कर्म, भभुआ में महिला से दुष्कर्म, फुलवारीशरीफ में युवती से दुष्कर्म, मोकामा में महिला से दुष्कर्म , सहरसा में अपराधियों ने पुलिस पर किया हमला, दारोगा घायल, कटिहार में राज्य खाद्य निगम के एजीएम को मारी गोली, चंपारण में बालू माफिया ने सीओ को ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश, पूर्णिया में मजिस्ट्रेट को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, गोपालगंज में शिक्षक के बेटे का अपहरण, लाखों की मांगी फिरौती, पूर्व मंत्री राघवेंद्र सिंह के घर पर फ़ायरिंग, मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने मांगी पांच लाख रंगदारी नहीं देने पर घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पटना के राजीव नगर में महिला पर अंधाधुंध फायरिंग।

पटना के खाजेकलां में बदमाशों ने की महिला पर फायरिंग, पटना के बीएन कॉलेज के पास कई राउंड फायरिंग, दहशत में छात्र, नालंदा में दिनदहाड़े दर्जनों राउंड फायरिंग से दहशत, वैशाली में पूर्व एमएलए के पेट्रोल पंप पर की लूटपाट, भोजपुर में बालू चालन ऑफिस से 15 लाख की लूट, पटना के फतुहा में फ़ायरिंग कर व्यापारी के घर लूट,पटना के अगमकुंआ में 12 लाख की लूट, नौबतपुर में प्राइवेट बैंक से लाखों की लूट, मसौढी में गोली मार फ़ाइनेंस कर्मी से लाखों की लूट, बरौनी में व्यवसायी से दिनदहाड़े लाखों की लूट,बिहटा में बैंक से निकली महिला से लूट, पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन में बैंककर्मी से 2.17 की लूट, समस्तीपुर में बाइक सवार से चार लाख लूटे।

 

फाइल फोटो 

Chhapra: सारण जिले के मुकरेड़ा में विगत 8 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में प्रत्येक वर्ग के बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करने वाला शिक्षण संस्थान विवेकानन्द इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर मेंहदी एवं राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 6 तक के बच्चों पीहू, कायनात, समृद्धि, सोनाक्षी, अनुष्का, अंकिता, हिमांशु, आयूष, विराज, जाविया, रिया ने राखी प्रतियोगिता एवं कक्षा 7 से 10 तक के बच्चों भाव्या, संध्या, जयानिधि, अनन्या, गुनगुन, साक्षी, मुस्कान, संजना, अनु तथा वैष्णवी ने मेंहदी प्रतियोगिता में हर्षोल्लास के साथ बढ़ चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम की रूपरेखा विद्यालय की समन्यविका अंकिता सिंह तथा संबंधित शिक्षिकाओं के द्वारा तैयार की गई। सभी प्रतियोगी बच्चों में कार्यक्रम को लेकर खुशहाली देखने को मिला।

बच्चों ने एक से बढ़कर एक हस्तनिर्मित सुंदर राखियों का निर्माण किया तथा आकर्षक मेंहदी डिजाइनों को बनाया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने भाई-बहन के अटूट एवं अनमोल बंधन से परिपूर्ण रक्षाबंधन पर्व के महत्व को समझाते हुए विशेष संदेश दिया।

विद्यालय के निदेशक डॉ० राहुल राज द्वारा इन सभी होनहार प्रतिभागियों की प्रशंसा की गई तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए चयनित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक डॉ राहुल राज ने इन बच्चों के इस अनोखे प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ये बच्चे ही हमारे देश का भविष्य हैं। उन्होंने इन बच्चों को आत्म जागरूक बनाने का प्रयास किया। उन्होंने यह भी कहा कि इनका दृढ़ विश्वास इस बात का साक्षी है कि ये हमारे परंपरा और संस्कृति को सदैव ही बरकरार रखेंगे।।

पटना 18 अगस्त (हि.स.) । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को बिहटा में बनाये जानेवाले अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का स्थल निरीक्षण किया।

इस दौरान बिहटा एयरफोर्स स्टेशन के पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री को नक्शा के माध्यम से वहां शुरू कराये जानेवाले निर्माण कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि यह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा आधुनिक सुविधाओं से लैश होगी। हवाई यातायात को बेहतर बनाने के लिये यहां आधुनिकतम व्यवस्थायें की जायेगी।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग चाहते हैं कि जल्द से जल्द इस एयरपोर्ट का निर्माण कार्य शुरू हो ताकि लोगों को हवाई यात्रा में और सहूलियत हो। इससे विभिन्न जगहों से लोगों को विमान से आने-जाने के लिये सुविधा मिलेगी। इस एयरपोर्ट के निर्माण से और कनेक्टिविटी बढ़ेगी तथा पटना एयरपोर्ट पर पड़ने वाला भार भी कम होगा। साथ ही रोजगार और कारोबार के अवसर भी बढ़ेंगे।

उल्लेखनीय है कि बिहटा एयरफोर्स बेस स्टेशन पर सिविल एनक्लेव बनाने की जब योजना बनायी गयी तो राज्य सरकार ने 108 एकड़ भूमि की स्वीकृति दी और उसकी चहारदीवारी भी करायी गयी। 08 एकड़ और जमीन देने की मांग एयर अथॉरिटी ने राज्य सरकार से की थी, जिसकी भी स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। बिहटा एयरपोर्ट के लिये केंद्र सरकार ने 1,413 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है।

आज का पंचांग
दिनांक 18 /08/2024 रविवार
श्रावण शुक्लपक्ष त्रयोदशी
सुबह 05:51 उपरांत चतुर्दशी
नक्षत्र उतरााषाढ़
सुबह 10:15 उपरांत श्रवणा
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि मकर
सूर्योदय 05:24 सुबह
सूर्यास्त :06:22 संध्या,
चंद्रोदय :05:35 संध्या
चंद्रास्त 04:34 सुबह ( 19 अगस्त 24)
ऋतू : वर्षा
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
उद्देग 05:24 सुबह 07:01 सुबह,
चर 07:01 सुबह 08:39 सुबह
लाभ 08:39 सुबह 10:16 सुबह
अमृत 10:16 सुबह 11:53 सुबह
काल 11:53 सुबह 01:30 दोपहर
शुभ 01:30 दोपहर 03:08 दोपहर
रोग 03:08 दोपहर 04:45 संध्या
उद्देग 04:45 संध्या 06:22 संध्या
लगन :सिह
सुबह 07:35 उपरांत सिंह लगन
राहुकाल
सुबह 10:16 से 11:53 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:27 से 12:19 दोपहर
दिशाशूल पच्छिम
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले पान खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
पुराने संगी-साथी व रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। अच्‍छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। कार्यों में गति आएगी। विवेक का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर लाल

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मेहनत सफल रहेगी। बिगड़े काम बनेंगे। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें।
लकी नंबर 8 लकी कलर फिरोजा

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। शोक संदेश मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी के उकसाने में न आएं। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
लकी नंबर 5 लकी कलर संतरी

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पारिवारिक मांगलिक कार्य हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं।
लकी नंबर 7 लकी कलर महरुम

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी।
लकी नंबर 5 लकी कलर बैंगनी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
शत्रुओं का पराभव होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बन सकती है। कार्यसिद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा।
लकी नंबर 3 लकी कलर सफेद

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग से हानि की आशंका है, सावधानी रखें। दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्षोभ होगा। फालतू की बातों पर ध्यान न दें। व्यापार ठीक चलेगा।
लकी नंबर 6 लकी कलर भुरा

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
तीर्थदर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण व लाभदायक रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट में जोखिम न लें। नौकरी में चैन रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।
लकी नंबर 4 लकी कलर गुलाबी

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम न लें। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर हरा

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। लाभ होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी।
लकी नंबर 9 लकी कलर केशरी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। विवाद से बचें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार ठीक चलेगा। आय होगी। विवेक का प्रयोग करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
लकी नंबर 1 लकी कलर बैंगनी

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य हो जाने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।
लकी नंबर 2 लकी कलर पिला

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कोलकाता में महिला डॉक्टर के रेप-मर्डर मामले को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है।
उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और उसके बाद उसकी हत्या के मामले को जिस प्रकार से वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दबाने की

कोशिश की है, उसके बाद उन्हें अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग की है।

डॉक्टरो के एकदिवसीय हड़ताल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ सी एन गुप्ता ने कहा कि ममता बनर्जी अपनी पार्टी के किसी बड़े लीडर या उनके बच्चों को बचाना चाहती है। तभी वहां की पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की है।

सरकार ने पुलिस जांच को सही बताया और जब हाईकोर्ट के फैसले के बाद मामला सीबीआई को चला गया तो अस्पताल में सबूत को मिटने के लिए तोड़फोड़ की गई है।

विधायक ने कहा कि ममता बनर्जी इस मामले को राजनीतिक करना चाहती हैं, तभी उन्होंने इस घटना के लिए वाम और राम को जिम्मेवार बताया। इससे ममता बनर्जी को हिंदू और भारतीय संस्कृति के प्रति सोच दिखती है। वह भाजपा का नाम लेतीं लेकिन उन्होंने राम का नाम लिया क्योंकि राम भारत की एक संस्कृति है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए छपरा विधायक ने कहा कि आज उन्हें कौन सी ताकत कोलकाता जाने से रोक रही है।जब हाथरस में घटना होते हैं तो राहुल कहते है कि उन्हें कोई ताकत हाथरस जाने से रोक नहीं सकती है लेकिन अब वो चुप हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि यह मुद्दा राजनीतिक नहीं बल्कि डॉक्टरों की सुरक्षा व महिला डॉक्टरों की इज्जत से जुड़ा है।

रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह त्योहार भाई बहन के स्नेह की डोर में बांधने वाला त्योहार है। इस दिन बहन भाई के हाथ में रक्षा बांधती है।

इस वर्ष रक्षाबंधन के दिन बहुत ही शुभ दिन बन रहा है। रक्षाबंधन के दिन श्रावण माह के अंतिम सोमवार पर रहा है। जो भगवान शिव के पूजन के लिए बहुत ही शुभ दिन है। बहने श्रावण मास की अंतिम सोमवारी का व्रत करेगी। वही भाई अपने बहन की रक्षा के लिए श्रावण मास की अंतिम सोमवार को शिव के पूजन करने के बाद रक्षाबंधन करेगें। महादेव का पूजन करने का अद्भुत दिन है।

लेकिन इस दिन भद्रा की साया दोपहर तक रहेगा। रक्षा+बंधन अर्थात किसी को अपनी रक्षा के लिए बांध लेना। राखी बांधते समय बहन कहती है। भैया मै तुम्हारे शरण में है मेरी सब प्रकार से आप रक्षा करना। कही -कही पर उपवास करती है। फिर शास्त्रीय विधि से पूजन करके राखी बंधती है।

भाई भी रक्षाबंधन के दिन उपहार में अपने बहन को कपड़ा पैसा तथा ज्वेलर देते है। किसी के भाई नहीं है वह परिवार में अपने से बड़ों को राखी बांध सकती है। किसी व्यक्ति को बहन नहीं है वह अपने पुरोहित से या गुरु से राखी बंधवा सकते है।

कब है रक्षाबंधन तथा रखी बांधने का शुभ मुहूर्त

पूर्णिमा तिथि का आरंभ 18 अगस्त 24 दिन रविवार रात्रि 02 बजकर 21 मिनट यानि (19 अगस्त की सुबह) से आरम्भ होगी।
पूर्णिमा तिथि की समाप्ति 19 अगस्त 24 दिन मगंलवार रात्रि यानी (19 अगस्त 2024 की रात्रि) 12:28 मिनट पर समाप्त होगा।

भद्रा
19 अगस्त 2024 सोमवार को भद्रा दोपहर 01:25 मिनट तक रहेगा .

रक्षाबंधन का पर्व 19 अगस्त को मनाया जायेगा। रक्षाबंधन दोपहर 01:26 के बाद बहन अपने भाई के दाहिने हाथ के कलाई पर राखी बांधेगी।

भद्रा क्या होता है?

किसी भी शुभ कार्य में भद्रा का विचार करना बहुत ही जरुरी होता है। इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।भद्रा भगवान सूर्य की पुत्री तथा शनि की बहन है।शनि की तरह भद्रा की स्वभाव करवा है। इसलिए ब्रह्मा जी ने भद्रा को कालगणना यानि पंचांग के एक प्रमुख भाग विष्टि करण में भद्रा का स्थान दिए है।इसलिए भद्रा को शुभ कार्य जैसे यात्रा,विवाह गृहप्रवेश ,विवाह ,पूजा पाठ के लिए वर्जित किया गया है।लेकिन भद्रा को कुछ मुहूर्त के लिए बहुत उपयोगी होता है।जैसे राजनितिक चुनाव ,कोर्ट -कचहरी के कार्य तंत्र विद्या मजबूत बनता है.

रक्षाबंधन की समाग्री
लाल चन्दन ,मिठाई ,कपूर ,छोटी थाली ,दिया,नारियल, सर पर रखने के लिए रुमाल या तौली, राखी इत्यादि।

रक्षाबंधन कौन सी दिशा में बैठकर करें 

रक्षाबंधन करते समय सही दिशा की जानकारी होना बहुत जरूरी होता है। बहन जब भाई के कलाई में रक्षा बांधते समय भाई पूर्व दिशा में मुंह करके बैठ तथा बहन पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके बैठें। जिसे दोनो के जीवन में खुशहाली आयेगी।मन प्रसन्न रहेगा।

राखी बांधते समय कौन सी रंग के कपड़े पहनें तथा राखी किस रंग का बांधे।

राखी बांधते समय कपड़े का रंग तथा राखी के रंग का चुनाव करना बहुत जरूरी है। शुभ कार्य में शुभ रंग का उपयोग करने से त्यौहार में और खुशियां बढ़ जाती है। रक्षाबंधन के दिन बहन और भाई दोनो लाल, पिला, गुलाबी, हरा,केशरी, संतरी रंग का कपड़ा पहने। कला रंग का उपयोग नहीं करे।यह रंग शुभ नही होता है। वहीं काले रंग का रखी का उपयोग नहीं करे।

लक्ष्मी जी ने बलि को राखी बांधा  था।

भगवान विष्णु ने बलि की दानवीरता से प्रस्सन हुए। बलि को बोले आप मुझसे कोई वरदान मांगने को कहा था।तब बलि ने उन्हें अपने साथ भगवान विष्णु को अपने साथ में रहने को
बोला तब भगवान विष्णु के साथ लक्ष्मी पाताल लोक गई और बलि को रक्षासूत्र बांधकर उसे अपना भाई बना लिया। इसके बाद से भगवान विष्णु अपने धाम चले गए।तब से रक्षाबंधन मनाया जाने लगा।

रक्षाबंधन का मंत्र।
येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबल:। तेन त्वाम् प्रतिबद्धनामि,रक्षे माचल माचल:

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

Chhapra: जयप्रकाश विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर भौतिक विभाग में रैगिंग विरोधी सप्ताह के समापन समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर संबोधन करते हुए कुलपति प्रोo (डॉo) प्रमेन्द्र कुमार वाजपेयी ने छात्र-छात्राओं से अपील किया कि आप ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे दूसरे को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। आप सब एक दूसरे का सहयोग करें जिससे आप का प्रदेश एवं देश विकसित भारत @2047 को पूरा कर सके।

कुलपति ने छात्र-छात्राओं की हर सुविधा के संकल्प को प्रदान करने का आश्वासन दिया एवं उनके नियमित रूप से वर्ग में उप‌स्थित होने की अपील की।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा रैगिंग विरोधी मार्च निकाला गया। जिसे कुलपति ने रवाना किया। जय प्रकाश विश्वविद्यालय के रैगिंग विरोधी दस्ता के समन्वयक भौतिक विभाग प्रो० गुणसागर भादव ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए रैगिंग के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर भौतिक विभागाध्यक्ष प्रो० महेन्द्र सिंह, प्रो० अच्युतानंद सिंह, रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो० रविन्द्र सिंह, प्रोo कृष्ण कुमार, डॉ० सुनीता कुमारी सिंह, प्रो० अजित तिवारी, डा० सची मिश्रा, डॉ० नीतू कुमारी, डॉ० रुचि त्रिपाठी, डॉ० आलोक रंजन तिवारी आदि उपस्थित थे।