Chhapra: आगामी महापर्व छठ पूजा को लेकर विभिन्न स्थानों पर जोर-शोर के साथ तैयारियाँ चल रही हैं, जिसके अंतर्गत रिविलगंज प्रखंड प्रमुख सह सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति, भाजपा (बिहार), डॉ० राहुल राज ने अपने करकमलों द्वारा सारण जिले के अंतर्गत रिविलगंज प्रखंड के खैरवाड़ पंचायत के वार्ड संख्या 14, खैरवाड़ मठिया में छठ घाट निर्माण हेतु शिलान्यास फीता काटकर किया।

डॉ० राहुल राज ने छठ घाट निर्माण में अपना महवपूर्ण परिश्रमी योगदान देने वाले सभी कर्मियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका यह योगदान सराहनीय रहेगा। यह छठ पूजा के प्रति उनकी सहृदय सच्ची आस्था और श्रद्धा भाव ही है, जो इस कार्य के प्रति उन्हें कर्मठ व सक्षम बनाते हैं।

उपस्थित लोगों से वहाँ पर आने वाले छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं की संख्या के बारे में पूछने पर लोगों ने बताया कि यहाँ इस महापर्व के दौरान लगभग हजारों की संख्या में श्रद्धालु आकर पूजा पाठ करते हैं, इसके अलावा क्षेत्र के अन्य घाटों पर भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है।

डॉ० राहुल राज ने लोगो को यह भी निर्देश दिया कि आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर छठ व्रतियों को अपेक्षित सुविधा प्रदान किया जाए, पानी की गहराई को ध्यान में रखते हुए बैरिकेटिंग की व्यवस्था भी की जाए तथा भीड़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उसके लिए पुख्ते इंतजाम किये जाए ताकि पूजा संबंधित सभी कार्य शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो सके।

प्रखंड प्रमुख ने होने वाले छठ घाट निर्माण के सभी सेवाकर्मियों को सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान मौके पर रिविलगंज प्रखंड प्रमुख डॉ० राहुल राज, शिवजी मांझी बी० डी० सी० सदस्य, अनिता देवी बी० डी० सी०, मुन्ना सिंह मुखिया प्रतिनिधि, चंदन साह, डुगडुग बाबा, मंटू यादव, संतोष यादव, अमित यादव, धीरज यादव, बिट्टू यादव, सत्येंद्र, अंकित सिंह, प्रकाश सिंह, अनिकेत कुमार, शुभम यादव, पंचायत समिति सदस्य समेत कई अन्य ग्रामीण सहयोगी सदस्यगण मौजूद रहे।।

आज का पंचांग
दिनांक 14/ 09/2024 शनिवार
भाद्रपद शुक्लपक्ष एकादशी
रात्रि 08:41 उपरांत द्वादशी
नक्षत्र उतराषाढा
रात्रि 08:32 उपरांत श्रावणा
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि मकर
सूर्योदय 05:35 सुबह
सूर्यास्त :05:54 संध्या,
चंद्रोदय :03:23 दोपहर
चंद्रास्त :02:11 सुबह (15 सितंबर 24 )
ऋतू : वर्षा
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
काल 05:35 सुबह 07:07 सुबह,
शुभ 07:07 सुबह 08:40 सुबह
रोग 08:40 सुबह 10:12 सुबह
उद्देग 10:12 सुबह 11:45 सुबह
चर 11:45 सुबह 01:17 दोपहर
लाभ 01:17 दोपहर 02:50 दोपहर
अमृत 02:50 दोपहर 04:22 संध्या
काल 04:22 संध्या 05:54 संध्या
लगन :सिह
सुबह 05:49 उपरांत सिंह लगन
राहुकाल
सुबह 08:40 से 10:12 सुबह
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:20 से 12:09 दोपहर
दिशाशूल पूर्व तथा ईशान कोण
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले तील खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।
लकी नंबर 3 लकी कलर संतरी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी।
लकी नंबर 5 लकी कलर केशरी

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर हरा

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़े काम की रुकावट दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर लाल

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। प्रसन्नता तथा उत्साह बने रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। आलस्य हावी रहेगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर गुलाबी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कोई बड़ा काम करने की इच्‍छा जागृत होगी।
लकी नंबर 6 लकी कलर सफेद

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
यात्रा में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। हंसी-मजाक में हल्कापन न हो, ध्यान रखें। कीमती वस्तुएं इधर-उधर हो सकती हैं, संभालकर रखें।
लकी नंबर 6 लकी कलर फिरोजा

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में राहत मिलेगी।
लकी नंबर 8 लकी कलर बैंगनी

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति की बातों में न आएं। व्यवसाय ठीक चलेगा।
लकी नंबर 9 लकी कलर पिला

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश मनोनकूल रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर आसमानी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। थकान रहेगी।
लकी नंबर 6 लकी कलर भुरा

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
धनहानि की आशंका है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। थकान व कमजोरी रह सकती है। व्यापार व व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी।
लकी नंबर 4 लकी कलर हरा

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

छपरा, 13 सितम्बर 2024। लोकगायिका विंध्यवासिनी देवी नगर, रामजंगल सिंह कॉलेज परिसर, दिघवारा में तीनों दिन शाम 6 बजे से संतराज सिंह रागेश मंच पर राष्ट्रीय सांस्कृतिक लोक उत्सव में भारत के विभिन्न लोक कला रुपों की यादगार महफिल सजेगी।

तीन दिन में पाँच नाटक पटना इप्टा द्वारा नौटंकी शैली में असगर वजाहत लिखित एवं तनवीर अख्तर निर्देशित “वीरगति”, छपरा इप्टा द्वारा नौटंकी शैली में बिपिन बिहारी श्रीवास्तव लिखित एवं डॉ0 अमित रंजन निर्देशित “नौटंकी ऊर्फ कमलनाथ मजदूर” परिवर्तन रंग मंडली द्वारा आशुतोष मिश्रा लिखित व निर्देशित “दगा हो गए बालम”, दिघवारा इप्टा द्वारा भिखारी ठाकुर लिखित एवं प्रो० अखिलेश निर्देशित “बिदेशिया” और भेल्दी इप्टा द्वारा भिखारी ठाकुर लिखित एवं डॉ० नागेन्द्र शर्मा निर्देशित “पुत्र बध” का मंचन होगा।

भागलपुर इप्टा (ताल नृत्य संस्थान के सहयोग से), एकमा इप्टा, मधेपुरा इप्टा, नवादा इप्टा द्वारा अंगिका, भोजपुरी, मैथिली, मगही भाषाओं में लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां और छपरा इप्टा की कुमारी अनिशा द्वारा शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी। तो वहीं सीवान और भेल्दी द्वारा एक्शन डांस किया जाएगा। बीहट इप्टा द्वारा भाव नृत्य की प्रस्तुति की जायेगी।

परिवर्तन रंग मंडली और छपरा इप्टा द्वारा कविवर कन्हैया के गीतों की विशेष प्रस्तुति की जाएगी तो वहीं बीहट इप्टा, मंझौल इप्टा, छपरा इप्टा, सुतिहार इप्टा, मढ़ौरा इप्टा द्वारा जनगीतों और आरा इप्टा, छपरा इप्टा, मधुबनी इप्टा द्वारा लोकगीतों और मधेपुरा इप्टा द्वारा नारदी गायन की प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी।

लोक गायिका रेणु राज एवं श्वेत प्रीति और लोक गायक मनन गिरि मधुकर एवं नागेन्द्र नाथ पांडेय की विशेष प्रस्तुति होगी।

कार्यक्रम का एक अन्य आकर्षण होगा सिवान इप्टा के कलाकार द्वारा लाईव पेंटिंग। तीनों दिन कार्यक्रमों में कविवर कन्हैया के परिजनों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

नई दिल्ली, 13 सितंबर (हि.स.)। केंद्र सरकार ने अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजयपुरम करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय प्राचीन श्री विजय साम्राज्य से प्रेरणा लेते हुए क्षेत्र के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाता है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, “देश को गुलामी के सभी प्रतीकों से मुक्ति दिलाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प से प्रेरित होकर आज गृह मंत्रालय ने पोर्ट ब्लेयर का नाम ‘श्री विजयपुरम’ करने का निर्णय लिया है।”

उन्होंने आगे कहा, ‘श्री विजयपुरम’ नाम हमारे स्वाधीनता के संघर्ष और इसमें अंडमान और निकोबार के योगदान को दर्शाता है। इस द्वीप का हमारे देश की स्वाधीनता और इतिहास में अद्वितीय स्थान रहा है। चोल साम्राज्य में नौसेना अड्डे की भूमिका निभाने वाला यह द्वीप आज देश की सुरक्षा और विकास को गति देने के लिए तैयार है।

शाह ने कहा, “यह द्वीप नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा सबसे पहले तिरंगा फहराने से लेकर सेलुलर जेल में वीर सावरकर व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा मां भारती की स्वाधीनता के लिए संघर्ष का स्थान भी है।”

नई दिल्ली, 13 सितंबर (हि.स.)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार शाम तिहाड़ जेल से रिहा हो गए। उन्हें आज सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत मिली है। जेल से बाहर आने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों ने उनका स्वागत किया।

केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद बाहर आकर अपने चिर परिचित अंदाज में समर्थकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह बाबा साहब के संविधान की ताक़त है कि दिल्ली का बेटा लौट आया है, अब क्रांति की मशाल फिर से जलेगी।

उन्होंने कहा, “मैं आज जेल से 100 गुना ज़्यादा हौसले और ताक़त के साथ बाहर आया हूं। इनकी जेल की सलाख़ें और दीवार मेरे हौसले को कम नहीं कर सकीं।”

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सशर्त जमानत दे दी। जमानत की शर्तों में उन्हें मामले से जुड़ी फाइलों और व्यक्तियों से दूर रहने को कहा गया है। साथ ही वे केस के बारे में सार्वजनिक टिप्पणी नहीं कर सकते। इसके अलावा वे मुख्यमंत्री के तौर पर कार्य भी नहीं कर सकते।

सुबह जमानत मिलने के बाद से ही पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का महौल है। मुख्यमंत्री को जेल से बाहर आने पर देशभर से नेताओं की बधाई मिल रही है।

Chhapra: पाटलिपुत्र इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस रिसर्च और बिहार समाज विज्ञान अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 23 सितम्बर को छपरा स्थित सारण जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सभागार, दहियावां में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।

संगोष्ठी का विषय ‘भारत में जाति जनगणना और सामाजिक परिवर्तन’ रखा गया है। इस संगोष्ठी में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञ, शिक्षकों, समाजशास्त्रियों, सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्तओं एवं शोधार्थियों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। चार सत्रों में होने वाले इस नेशनल सेमिनार में दो सत्र दोपहर के भोजन के पहले और दो सत्र भोजन के बाद होंगे।

इसमें उद्घाटन एवं समापन सत्र भी आयोजित किये जायेंगे। इस संगोष्ठी में देश के प्रख्यात लेखक एवं पूर्व सांसद अली अनवर अंसारी, कई पुस्तकों के लेखक एवं स्तम्भकार पूर्व विधान पार्षद प्रेम कुमार मणि, प्रख्यात अर्थशास्त्री तथा अनुग्रह नारायण सिन्हा संस्थान, पटना के पूर्व निदेशक डॉ. डी. एम. दिवाकर, दिल्ली विश्वविद्यालय की डॉ. संगीता कुमारी, कोलकाता विश्वविद्यालय के डॉ. शिवम चौधरी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डॉ. रामानुज यादव, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी के डॉ. राहुल कुमार मौर्या, जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के डॉ. सुभनित कौशिक, महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के डॉ. मृत्युंजय कुमार, पटना के प्रसिद्ध शिक्षाविद अनिल कुमार, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के डॉ. घनश्याम राय, पटना विश्वविद्यालय के डॉ. मनोज प्रभाकर, लोक प्रशासन संस्थान, पटना विश्वविद्यालय, पटना के निदेशक डॉ. सुधीर कुमार, जय प्रकाश विश्वविद्यालय के प्रो. विभु कुमार, डॉ. चन्दन कुमार श्रीवास्तव, डॉ. संजय कुमार सुमन, डॉ. विजय विजयन्ती आदि के संगोष्ठी में सम्मिलित होने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

संगोष्ठी को सफल बनाने के लिए एक स्थानीय स्तर पर एक आयोजन समिति का भी गठन किया गया है, जिसमें अन्य लोगों के अलावे विधानपार्षद प्रो. वीरेन्द्र नारायण यादव, डॉ. लालबाबू यादव, अधिवक्ता सुबोध कुमार, डॉ. दिनेश पाल, माध्यमिक शिक्षक संघ के बिनोद कुमार यादव और विद्यासागर विद्यार्थी सम्मिलित हैं।

इस बात की जानकारी आयोजन समिति के संरक्षक और बिहार समाज विज्ञान अकादमी के डॉ. लालबाबू यादव, पाटलिपुत्रा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस रिसर्च के प्रतिनिधि अधिवक्ता सुबोध कुमार, जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के डॉ. दिनेश पाल ने आज यहाँ दी है।

आज का पंचांग
दिनांक 12/ 09/2024 गुरुवार
भाद्रपद शुक्लपक्ष नवमी
रात्रि 11:32 उपरांत दशमी
नक्षत्र मूल
रात्रि 09:53 उपरांत पूर्वाषाढा
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि धनु सूर्योदय 05:34 सुबह
सूर्यास्त :05:57 संध्या,
चंद्रोदय :01:36 दोपहर
चंद्रास्त :12:00 रात्रि
ऋतू : वर्षा
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
शुभ 05:34 सुबह 07:07 सुबह,
रोग 07:07 सुबह 08:40 सुबह
उद्देग 08:40 सुबह 10:13 सुबह
चर10:13 सुबह 11:45 सुबह
लाभ 11:45 सुबह 01:18 दोपहर
अमृत 01:18 दोपहर 02:51 दोपहर
काल 02:51 दोपहर 04:24 संध्या
शुभ 04:24 संध्या 05:57 संध्या
लगन :सिह
सुबह 05:57 उपरांत सिंह लगन
राहुकाल
दोपहर 01:18 से 02:51 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:21 से 12:10 दोपहर
दिशाशूल दक्षिण तथा अगनि कोण
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले दही खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए काम करने का मन बनेगा। फिजूलखर्ची ज्यादा होगी। शत्रु भय रहेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। दूर यात्रा की योजना बनेगी। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में चैन रहेगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर महरुम

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवेक का प्रयोग करें। समस्याएं कम होंगी। शारीरिक कष्ट संभव है।
लकी नंबर 8 लकी कलर हरा

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। लाभ देगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि में जल्दबाजी न करें।
लकी नंबर 3 लकी कलर लाल

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
नौकरी में कार्यभार रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न लें। एकाएक स्वास्थ्‍य खराब हो सकता है, लापरवाही न करें। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ दौड़धूप होगी। विवाद से स्वाभिमान को चोट पहूंच सकती है।
लकी नंबर 8 लकी कलर हरा

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
नौकरी में कार्यभार रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न लें। एकाएक स्वास्थ्‍य खराब हो सकता है, लापरवाही न करें। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ दौड़धूप होगी। विवाद से स्वाभिमान को चोट पहूंच सकती है।
लकी नंबर 9 लकी कलर केशरी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें।
लकी नंबर 6 लकी कलर नीला

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सुख के साधन जुटेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धनहानि हो सकती है।
लकी नंबर 5 लकी कलर सफेद

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। किसी जानकार व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है।
लकी नंबर 6 लकी कलर भुरा

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
भागदौड़ होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। लाभ के लिए प्रयास करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से क्लेश हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
लकी नंबर 4 लकी कलर पिला

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि अपमान हो। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी में चैन रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर बैंगनी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
स्वयं के काम पर ध्यान दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। कार्यकुशलता कम होगी। कोई बड़ा खर्च एकाएक सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है।
लकी नंबर 7 लकी कलर आसमानी

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
स्वयं के काम पर ध्यान दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। कार्यकुशलता कम होगी। कोई बड़ा खर्च एकाएक सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसंगति से बचें।
लकी नंबर 3 लकी कलर फिरोजा

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एकदिवसीय दौरे पर गुरुवार को सारण पहुंचेंगे।

मढ़ौरा में  मुख्यमंत्री राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मढ़ौरा परिसर में नवनिर्मित 300-300 क्षमता के 2 छात्रावासों का उद्घाटन करेंगे। वहीं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अवस्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन एवं अन्य विकास की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे।  

इसके बाद मुख्यमंत्री ग्रामपंचायत राज अमनौर हरनारायण में अवस्थित अमृत सरोवर का अवलोकन करेंगे। तदुपरांत ग्राम पंचायतराज अपहर आगमन एवं भ्रमण तथा विभिन्न योजनाओं से संबंधित लाभुकों को लाभ प्रदान करने के कार्यक्रम में भाग लेना तथा हरि जी अपहर उच्च विद्यालय-सह-इंटर कॉलेज अपहर का भ्रमण करेंगे।  

इसके बाद पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। 

मुख्यमंत्री का तय कार्यक्रम 

1) 11:05 AM:- राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मढ़ौरा में आगमन एवं राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में नवनिर्मित 300-300 क्षमता के 2 छात्रावासों का उद्घाटन तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अवस्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन एवं अन्य विकास की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन

2) 11:33 AM:- ग्रामपंचायत राज अमनौर हरनारायण में अवस्थित अमृत सरोवर का अवलोकन

3)11:45 AM:- ग्राम पंचायतराज अपहर आगमन एवं भ्रमण तथा विभिन्न योजनाओं से संबंधित लाभुकों को लाभ प्रदान करने के कार्यक्रम में भाग लेना तथा हरि जी अपहर उच्च विद्यालय-सह-इंटर कॉलेज अपहर का भ्रमण

12:05 PM:- प्रस्थान

Chhapra: मढ़ौरा थानांतर्गत ग्राम कर्णपुरा में पूर्व के विवाद को लेकर पंचायती के दौरान दो गुटों में हुए झड़प में संलिप्त दोनों पक्षों के 5 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है|

इस संदर्भ में सारण पुलिस ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मढ़ौरा थानांतर्गत कर्णपुरा ग्राम में पूर्व के गहना चोरी के संबंध में पंचायती के दौरान दो पक्षों में मार-पीट की घटना घटित हुई। जिसमें दोनों पक्ष के कई लोग मार-पीट के दौरान जख्मी हो गये ।

मढ़ौरा थाना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल पर पहुँच कर कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के जख्मियों को ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया तथा दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर मढ़ौरा थानांतर्गत कांड संख्या – 507/24 दिनांक -11/09/2024 धारा – 191(2)/191(3)/190/126(2)/115(2)/ 118(1)/303(2)/109(1)/352/351(2) बी०एन०एस० & 27 आर्म्स एक्ट एवं कांड संख्या – 508 /24 दिनांक – 11/09/2024 धारा – 191(2)/191(3)/190/126(2)/115(2)/118(1)/117(2)/352/351(2) बी०एन०एस० दर्ज कर किया है।

साथ ही प्रथम पक्ष के 1. राजन कुमार राय , 2 . धीरज राय दोनों पे० – महेश राय सभी साकिन – कर्णपुरा , थाना – मढ़ौरा , जिला – सारण एवं द्वितीय पक्ष के 1. पंकज तिवारी , पे० – कमलेश तिवारी , 2. नीरज तिवारी, पे० विजय तिवारी , 3. विजेश्वर श्रीवास्तव पे० – जगलाल श्रीवास्तव सभी साकिन – कर्णपुरा , थाना – मढ़ौरा , जिला – सारण को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया ।

वर्तमान में प्रथम पक्ष के अभियुक्त महेश राय, पे० – स्व० दुलर राय ,आनंद राय पे० – शिवधारी राय , एवं सत्येन्द्र राय पे ० शंकर राय सभी साकिन – कर्णपुरा , थाना – मढ़ौरा, जिला – सारण पुलिस अभिरक्षा में इलाजरत हैं।  वर्तमान में स्थिति सामान्य है तथा घटना से जुड़ी अन्य पहलुओं की जांच कर की जा रही है।

 

Chhapra: सारण पुलिस ने खैरा थानान्तर्गत लूटकांड का उद्भेदन कर  तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि दिनांक-05.09.24 को सूरेन्द्र कुमार, पिता- स्व0 श्यामदेव साह, ग्राम-छोटा तकिया, थाना-खैरा, जिला सारण से खैरा थाना के शिवमंदिर पास 02 मोटरसाईकिल से चार अपराधियों द्वारा ओभरटेक कर 1,27,000 रूपया नगद राशि, मोबाइल-01, छीनने की घटना कारित की गई थी।
इस संबंध में खैरा थाना कांड सं0-216/24 दिनांक-05.09.24 धारा-309(4) बी0एन0एस0 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया।
तकनीकी अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर दिनांक-10.09.24 को घटना में संलिप्त अपराधियों 1. अजय कुमार 2.  श्रवण ठाकुर 3. नीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुछ-ताछ एवं अग्रतर कार्रवाई के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्तो द्वारा इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए खैरा थाना कांड सं0-220/24 दिनांक-10.09.24 धारा-310(4)/310(5)/111/3(5) बी0एन0एस0 एवं 25(1-बी0)ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई कि जा रही है। इस कांड में संलिप्त अभियुक्तों के गिरफ्तार के लिय पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।

Chhapra: सारण जिला प्रशासन, पुलिस, परिवहन एवं खनन विभाग के पदाधिकारियों के साथ अवैध बालू परिवहन, ओभर लोडिंग के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया। 
इस विशेष अभियान में सारण जिलान्तर्गत अवैध बालू परिवहन, भण्डारण एवं ओभर लोडिंग में संलिप्त कुल 19 वाहनों को जब्त कर परिवहन विभाग एवं खनन विभाग के द्वारा 34,61,399 {चौतिस लाख एक्सठ हजार तीन सौ निन्यानवे} से अधिक जुर्माना राशि वसूल की गई। 
इस दौरान विभिन्न थानों ( रिविलगंज, सोनपुर, मुफ्फसिल, बनियापुर, गौरा, डोरीगंज, नगर थाना) में 7 कांड दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। 
साथ ही ट्रक-16,  ट्रैक्टर-02, मोटरसाईकिल-01 तथा 7920 घनफीट अवैध बालू जब्त किया गया।
  

नई दिल्ली, 11 सितंबर (हि.स.)। प्रसिद्ध बाॅलीवुड फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन गृह मंत्रालय की साइबर अपराधों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम से जुड़े हैं। उन्होंने एक वीडियो संदेश भी दिया है। इसे साझा करते हुए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए गृह मंत्रालय देश में एक सुरक्षित साइबर स्पेस बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

‘एक्स’ प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में अमित शाह ने कहा कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) ने इस दिशा में कई कदम उठाए हैं। उन्होंने साइबर-सुरक्षित भारत के निर्माण के मिशन को गति देने में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन को धन्यवाद दिया।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने आज एक वीडियो संदेश में कहा कि देश और दुनिया में बढ़ता साइबर अपराध चिंता का विषय है। गृह मंत्रालय के अधीन भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार काम कर रहा है। वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अनुरोध पर इस अभियान में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर देश को इस समस्या से मुक्ति दिलानी चाहिए। हमारी थोड़ी सी सतर्कता और सावधानियां हमें साइबर अपराधियों से बचा सकती हैं।