महराजगंजः जर्मनी की रहने वाली ‘स्‍वीटी’ को वहां पढ़ाई करने गए रिंकू से प्‍यार हो गया. स्‍वीटी ने सात फेरे लेकर सात जन्‍मों तक साथ जीने-मरने की कसमें खाई और फिर दुल्‍हा-दुल्‍हन वापस जर्मनी लौट गए. मामला यूपी के महराजगंज फरेंदा क्षेत्र के सिधवारी गांव का है.

यूपी के महाराजगंज के फरेंदा क्षेत्र के सिधवारी गांव के रहने वाले गणेश चौधरी फौज में रहे हैं. वे परिवार के साथ चेन्नई में ही रहते थे. सेवानिवृत्त होने के बाद वे पैतृक गांव सिधवारी आ गए. दसवीं में पढ़ने वाला उनका बेटा रिंकू चौधरी स्‍कॉलरशिप पर पढ़ाई करने जर्मनी चला गया. वहां पर पढ़ाई के दौरान ही रिंकू और स्‍वीटी को एक-दूसरे से प्‍यार हो गया. उसके बाद दोनों एक ही कंपनी में जॉब करने लगे. वक्त गुजरा और गुजरते वक्त के साथ दोनों का प्यार गहरा होता चला गया. आखिरकार रिंकू और स्वीटी ने शादी करने का फैसला कर लिया.A valid URL was not provided.

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्‍ड कप 2019 के अपने दूसरे वॉर्म अप मैच में भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार को बांग्‍लादेश से खेलेगी. टीम इंडिया को पहले वॉर्म अप मैच में न्‍यूजीलैंड से हार मिली थी. इस मैच में भारतीय बल्‍लेबाज स्विंग की मददगार पिच पर बुरी तरह नाकाम रहे थे. ऐसे में बांग्‍लादेश के खिलाफ मैच के जरिए टीम इंडिया अपनी तैयारियों को आखिरी रूप देना चाहेगी.


खिताब के प्रबल दावेदार भारत की इंग्लैंड पहुंचने पर शुरुआत अनुकूल नहीं रही और उसे ओवल में पहले अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड से छह विकेट से हार झेलनी पड़ी. आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भले ही कहा है कि यह हार चिंता का विषय नहीं है लेकिन फिर भी टीम वर्ल्‍ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच जून को होने वाले पहले मैच से पूर्व अपना मनोबल बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी.

Chhapra: जयप्रकाश विश्वविद्यालय में मंगलवार 28 मई को होने वाले दीक्षांत समारोह में पीजी डिपार्टमेंट सहित विभिन्न कॉलेजों के कुल 18 विश्वविद्यालय टॉपर को उपाधि के साथ गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा. इस बार पीजी के 18 टॉपरों में से 15 टॉपर सिर्फ छात्राएं हैं. विश्वविद्यालय में पहली बार लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं उनकी पत्नी प्रभावती देवी के नाम से समाज विज्ञान संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक दिया जाएगा इतिहास के टॉपर सरफुद्दीन अंसारी को लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं गृह विज्ञान की टॉप रिंकी कुमारी को प्रभावती देवी गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा.

मुख्य वक्ता होंगे पद्मश्री जगमोहन राजपूत

जयप्रकाश विश्वविद्यालय में आयोजित हो रहे चतुर्थी दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति लालजी टंडन होंगे. वहीं मुख्य वक्ता NCERT के पूर्व निदेशक पद्मश्री जगमोहन सिंह राजपूत होंगे, राज्यपाल सचिवालय के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह व शिक्षा निदेशक रेखा कुमारी विशिष्ट अतिथि होंगी.

दीक्षांत समारोह को लेकर वीसी ने की समीक्षा

कुलपति डॉ हरिकेश सिंह ने बताया कि 28 मई की दोपहर 3 बजे शाम 5:30 बजे तक दीक्षांत समारोह का कार्यक्रम होगा. दीक्षांत समारोह में 4470 विद्यार्थियों कर 304 शोधार्थियों को उपाधि देने की तैयारी की गई है. हालांकि की विश्वविद्यालय को अंतिम तिथि तक 415 आवेदन ही उपाधि के लिए आये है. उन्होंने बताया कि जल्द ही पांचवा दीक्षांत समरोह आयोजन किया जाएगा, जिसमे सत्र 2014-16 के स्नातकोत्तर के टॉपर को मेडल दिया जाएगा. अगली बार से विश्वविद्यालय में स्नातक के टॉपरों को भी गोल्ड मेडल देने की योजना गयी है.

गोल्ड मैडल प्राप्त करने वाले की सूची

नाम                                          विभाग/ कॉलेज                                     विषय                                           प्रतिशत
आलिया इस्माईल                     जेडए इस्लामिया कॉलेज, सिवान              उर्दू                                                        79.69
लक्की कुमार                              पीजी विभाग                                       भौतिकी                                                    75.25
रिंकी कुमारी                           महेंद्र महिला कॉलेज, सिवान                 गृह विज्ञान                                                  74.88
प्रियंका कुमारी                          राजेन्द्र कॉलेज, छपरा                             रसायन शास्त्र                                          73.44
प्रिय प्रकाश                              जगदम कॉलेज, छपरा                              अर्थशास्त्र                                               73.44
उषा कुमारी                                 पीजी विभाग                                            संस्कृत                                                 72.44
अलिया सिद्दीकी                       डीएवी कॉलेज, सिवान                              वनस्पति शास्त्र                                         72.13
नीतू कुमारी                            डीएवी कॉलेज, सिवान                                    मनोविज्ञान                                           71.38
मोनिका                                जेडए इस्लामिया कॉलेज, सिवान                                                                                  71.38
प्रियंका कुमारी                        कमलाराय कॉलेज, सिवान                               गणित                                                 70.94
तौसीफ रहमान                      जेडए इस्लामिया कॉलेज, सिवान                       जंतुविज्ञान                                           70.19
करुणा कुमारी                          डीएवी कॉलेज, सिवान                                     भूगोल                                                70.13
प्रांजलि                                          पीजी विभाग                                               वाणिज्य                                              70.12
प्रिया कुमारी                             गोपेश्वर कॉलेज, हथुआ                            राजनीति शास्त्र विभाग                                 70
ऋतु प्रिया                                 महेंद्र महिला कॉलेज, सिवान                                हिंदी                                               69.19
सरफुद्दीन अंसारी                   जेडए इस्लामिया कॉलेज, सिवान,                          इतिहास                                           69.69
हाफिज जमाल                       डीएवी कॉलेज, सिवान                                        दर्शन शास्त्र                                        68.50
विजयालक्ष्मी कुमारी              डीएवी कॉलेज, सिवान,                                           अंग्रेजी                                             64.69

डिग्री के लिए होगा ऑनलाइन अप्लाई

जयप्रकाश विश्वविद्यालय में डिग्री के लिए चक्कर लगाने वाले विद्यार्थियों को राहत देने की बात कुलपति ने कही है. उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में 1 जून 2019 से अब डिग्री के लिए ऑनलाइन आवेदन कराया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को परेशानी ना हो और विश्वविद्यालय का चक्कर ना लगाएं.

Chhapra: जिले में जल संकट को देखते हुए जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन में समाहरणालय सभागार में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान डीएम ने कहा कि नल जल योजना के अंतर्गत सभी बचे वार्डों में 15 जून तक हर हाल में बोरिंग करा दिया जाए. इस संबंध में जिला पंचायती राज पदाधिकारी को प्रतिदिन की प्रगति प्रतिवेदन तैयार करने को कहा गया है.

जिलाधिकारी द्वारा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत भुगतान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया और जून माह तक इसे समाप्त करने की बात कही गई.

प्रतिदिन 10 बोरिंग

उन्होंने कहा कि नल जल योजना के तहत प्रतिदिन 10 बोरिंग कराई जाए. वार्ड स्तर पर सचिव का चयन कर वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति का खाता खुलवाया जाए और राशि स्थानांतरित की जाए. इसके साथ ही साथ पाइप बिछाने का भी कार्य किया जाए.

उन्होंने कहा कि अक्टूबर माह से नाली गली योजना प्रारंभ कर दी जाए. 2020 के फरवरी माह तक सभी योजनाओं को पूर्ण कर लिया जाना है. साथ ही बिजली के सभी कनीय अभियंताओं को घूम घूम कर कनेक्शन देने का निर्देश दिया गया और कहा गया कि बिजली कनेक्शन के कारण नल जल योजना बाधित नहीं होनी चाहिए.

जिलाधिकारी द्वारा 15 अगस्त तक सभी पंचायत सरकारी भवन को क्रियाशील करने और वहां आरटीपीएस काउंटर खोलने एवं कार्यपालक सहायक से कार्य लेने का निर्देश दिया गया है. जिलाधिकारी ने कहा कि सभी BDO अपने यह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की व्यवस्था करें अब समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जाएगी.

जिलाधिकारी ने नगर निकायों में प्लास्टिक बैन कराने का निर्देश दिया है.

Chhapra: शहर के नगरपालिका चौक के समीप बुलेट सवार युवक ने जाम में फंसी एक स्कॉर्पियो चालक को चाकू मार दिया. जिससे स्कॉर्पियो चालक संदीप घायल हो गया. घटना को अंजाम देकर बुलेट सवार युवक वहां से फरार हो गये.

साइड लेने को लेकर हुआ विवाद
मिली जानकरी के छपरा स्टेशन रोड से आ रही स्कॉर्पियो से एक बुलेट पर सवार तीन युवक ओवरटेक करना चाह रहे थे. इस दौरान स्कॉर्पियो ड्राइवर ने साइड नहीं दिया. जिससे युवक नाराज हो गए. जिससे स्कॉर्पियो चालक से उन लोगों के बीच विवाद हो गया. हालाँकि इसी बीच स्कॉर्पियो चालक गाड़ी लेकर आगे निकल गया.

नगर पालिका चौक पर मारा चाकू
जिसके बाद नगरपालिका चौक के समीप जाम होने की वजह से स्कॉर्पियो जाम में फंस गया. वहीं बुलेट सवार युवक गाड़ी का पीछा करते हुए नगरपालिका चौक पहुंचे. इस दौरान युवकों ने गाड़ी का सीसा फोड़ दिया. जब गाड़ी में बैठे लोग नीचे उतरे तो युवकों ने ड्राइवर पर चाकू से हमला कर दिया.

इस हमले में स्कॉर्पियो ड्राइवर संदीप बुरी तरह घायल हो गए. उन्हें पेट और बांह पर चाकू लगा था. घायल ने बताया कि उसने एसपी कार्यालय की तरफ भागकर अपनी जान बचाई. घटना के बाद नगर थाने की पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया. छोटा बरहमपुर निवासी संदीप ने बताया कि वह गाड़ि का काम कराने जा रहे थे. इसी बीच बुलेट सवार युवकों से ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया.

तीन युवकों पर नामजद प्राथमिकी
नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में स्कॉर्पियो चालक संदीप ने तीन युवकों के खिलाफ नामजद एफआई आर दर्ज कराया है. जिसमें मासूमगंज मोहल्ले के निवासी प्रशांत, अनूप यादव और विकास यादव के खिलाफ नामजद एफ आई आर दर्ज किया गया है.

Chhapra: तरैया के राजद विधायक मुद्रिका प्रसाद यादव सोमवार को सारण पुलिस कप्तान हर किशोर राय की जनता दरबार में पहुंचे. एसपी से मिलकर विधायक ने पिटाई और जानलेवा हमले के प्रयास के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. उन्होने कहा कि इस मामले में दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हे सज़ा दी जाए.

बताते चलें कि लोकसभा चुनाव के दौरान इसुआपुर के सतासी में भाजपा कार्यकर्ताओं और राजद विधायक के बीच हिंसक झड़प हुई थी. जिसमें राजद विधायक मुद्रिका प्रसाद यादव को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंधक बना लिया था, बंधक बनाकर उनके साथ बदसलूकी भी हुई थी. भाजपा समर्थकों और विधायक के अंगरक्षक के बीच हुई बकझक में पिस्टल से गोली चल गई थी. जिसमें जिला परिषद सदस्य के देवर प्रमोद सिंह जख्मी हो गए थे. इस मामले में दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. विधायक द्वारा 13 लोगों को नामजद किया गया था वही विपक्ष द्वारा 10 लोगों को नामजद किया गया था.

इस मामले में गिरफ्तारी को लेकर तरैया विधायक मुद्रिका प्रसाद यादव और मढ़ौरा विधायक जितेंद्र राय एसपी के जनता दरबार पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई.A valid URL was not provided.

Chhapra: छपरा में बन रहे सूबे के पहले डबल डेकर पुल के निर्माण कार्य शहर में पुलिस लाइन से लेकर नगरपालिका चौक होते हुए दरोगा राय चौक तक डबल डेकर पुल का निर्माण शुरू है. तीसरे चरण में नगरपालिका चौक से पश्चिमी बस स्टैंड तक पाइलिंग का काम इसी हफ्ते शुरू हो जाएगा. नगरपालिका चौक के पास काम शुरू करने के लिए यहां से बस स्टैंड तक के विद्युत पोलों को सड़क किनारे से हटाकर कुछ दूर पर गाड़ा जाएगा.

    250 मकानों का होगा अधिग्रहण

    पुल निर्माण के लिए 250 मकान एवं दुकान अधिग्रहण किया जाना है. लोकसभा चुनाव को लेकर इसकी प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी थी. अब चुनाव बीत चुके हैं. जल्द ही निर्माण कार्य में आ रहे हर समस्या का समाधान जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा. इसके लिए जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन निर्माण कंपनी व पूल निगम को आश्वासन दिया है.
    170 पेड़ काटे जाएंगे

    आपको बता दें कि डबल डेकर पुल निर्माण के लिए छपरा में 170 पेड़ काटे जाएंगे. इसके लिए पर्यावरण मंत्रालय ने पेड़ काटने की अनुमति दी है. आपको बता दें कि इसके लिए बिहार राज्य पुल निर्माण निगम 37 लाख रुपये मुआवजे का भुगतान करेगा. इसके तहत सड़क किनारे 170 विभिन्न प्रकार के छोटे-बड़े पेड़ काटे जाएंगे. एक-दो दिन में पेड़ों की कटाई शुरू हो जाएगी. जिसके बाद कंपनी पाइलिंग का काम शुरू कर देगी.

    तीसरे चरण में नगरपालिका चौक से शुरू होगा कार्य

    प्राप्त जानकारी के अनुसार दो चरणों में डेढ़ सौ पिल्लरों की पाइलिंग का काम पूरा हो गया है. हवाई अड्डे के सामने मुख्य सड़क से लेकर गांधी चौक तक डेढ़ सौ पिल्लरों के लिए पाइलिंग का कार्य पूरा हो गया है.

    बन्द होगी गांधी चौक से भिखारी चौक तक सड़क

    आपको बता दे कि डबल डेकर निर्माण कार्य में गांधी चौक से भिखारी चौक तक की सड़क कुछ दिन के लिए बंद किया जाएगा. इसके लिए जिला प्रशासन जल्द ही निर्णय ले सकता है. सड़क बंद होने के बाद निर्माण कार्य में तेजी आएगी. लेकिन इन इलाकों में नालों की निकासी की व्यवस्था बेहतर नहीं होने के कारण कंपनी के मजदूरों को काम करने में समस्या आ रही है. इस वजह से जल जमाव की समस्या भी उत्पन्न हो रही है.

    ऐसा बन रहा पुल

    आपको बता दें कि छपरा शहर में बन रहे डबल डेकर पुल के ऊपरी डेक की लंबाई 3520 मीटर होगी. वही निचले डेक की लंबाई 2500 मीटर होगी. साथ ही इस पुल को बनाने में 430 करोड़ खर्च होंगे. निर्माण के दौरान गांधी चौक तथा नगरपालिका चौक पर निचले डेक से क्रमश 300 मीटर का रैंक निकाला जाएगा. पहला रैंक गांधी चौक से रेवा रोड की ओर जाएगा. वहीं नगरपालिका चौक से निकलने वाला रैंक समाहरणालय की ओर जाएगा. प्रत्येक डेक की ऊंचाई 5.50 मीटर होगी. साथ ही कैरेज वे की चौड़ाई 7 मीटर होगी.

पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने दावा किया है कि आईसीसी क्रिकेट वर्ल्‍ड कप 2019 में उनकी टीम भारत को हरा देगी. उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान टीम 16 जून को होने वाले मैच में भारत के खिलाफ लगातार छह हार के सिलसिले को तोड़ने में सफल रहेगी. पाकिस्तान अभी तक वर्ल्‍ड कप में कभी भारत से नहीं जीत पाया है. टीम इंडिया ने उसे 1992, 1996, 1999, 2003, 2011 और 2015 क्रिकेट वर्ल्‍ड कप में हराया है.

इंजमाम ने कहा, ‘लोग भारत पाक मैच को बहुत गंभीरता से लेते हैं. कुछ तो यहां तक कहते हैं कि अगर हम भारत के खिलाफ केवल वर्ल्‍ड कप में जीत दर्ज कर लेते हैं तो हमें खुशी होगी. मुझे उम्मीद है कि हम भारत के खिलाफ वर्ल्‍ड कप मैचों में हार का सिलसिला तोड़ने में सफल रहेंगे.’

Chhapra: प्रसिद्ध इस्लामी जलसा एनाउंसर सह भारतीय जनता पार्टी के युवा अल्पसंख्यक नेता हाफिज साहेब रज़ा ख़ान छपरवी को महाराष्ट्र अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री हाजी हैदर आज़म ने बिहार भाजपा से विशेष तौर पर साहेब रज़ा ख़ान छपरवी को मुंबई में पार्टी के प्रसार के लिए मांगा था और इसी कड़ी में मुंबई के 6 लोकसभा सीट का अल्पसंख्यक प्रभारी बनाकर पार्टी ने उन्हें मुंबइ भेजा था और मुंबइ के सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की जीत हुई है.

छपरवी ने कहा कि 2014 में मोदी जी पर देश की जनता ने भरोसा कर के काँग्रेस के हाथ से सिँहासन छीन कर मोदी जी को दिया था वहीं मोदी जी ने पिछले 5-5 सालों में देश को निरंतर प्रगति की ओर ले जाने के लिए दिन रात एक कर दिया लेकिन इसबार के लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने मोदी जी सफल नेतृत्व क्षमता को न सिर्फ स्वीकार किया है, बल्कि विपक्षीयों को चारों खाने चित कर दिया है. जो लोग मोदी जी विकास कार्यो की आलोचना करते थे उनलोगों को जनता ने मोदी जी विकास कार्यों पर मुहर लगा दिया और यही वजह है कि मुझे मुंबइ के 6 लोकसभा सीटों लगभग 78 मुस्लिम बाहुल्य बूथो पर मुसलमानों ने भाजपा पर अपना मत देकर ये साबित कर दिया है कि मुसलमान भी अब विकास चाहता है.

Chhapra: छपरा जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में काशी बाजार स्थित माँ साइंस इंस्टीट्यूट में आयोजित छपरा जिला युवा शतरंज प्रतियोगिता का खिताब अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त शतरंज खिलाड़ी मोहित कुमार सोनी ने जीत लिया. अंतिम चक्र में मोहित ने कुमार शुभम को पराजित कर यह खिताब जीता. पुरस्कार वितरण प्रो मधुप प्रताप, पंकज कुमार वर्मा सहित जिला शतरंज संघ के पदाधिकारी यशपाल कुमार सिंह, धनंजय कुमार एवं अली अहमद ने किया. प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक उपेंद्र कुमार सिन्हा के अनुसार अंतिम परिणाम इस प्रकार रहे.

प्रथम -मोहित कुमार सोनी

द्वितीय -राजशेखर

तृतीय -कुमार शुभम

चतुर्थ – सनी कुमार सिंह

पंचम -शुभंकर कुमार

षष्ठम – आदित्य कुमार

सप्तम – सागर कुमार

अष्टम -विराट कुमार गुप्ता

नवम – आयुष कुमार

दशम – सुमित कुमार

बालिका वर्ग :
प्रथम – भूमि गिरी

द्वितीय -तान्या

तृतीय – हर्ष विद्या

चतुर्थ -श्वेता चौहान

जिला शतरंज संघ के सचिव मनोज कुमार वर्मा संकल्प ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 1 जून से आयोजित बिहार राज्य युवा शतरंज प्रतियोगिता में सारण का प्रतिनिधित्व करेंगे.

Chhapra: रोटरी सारण द्वारा नि:शुल्क मधुमेह एवम रक्तचाप जाँच शिविर का आयोजन शहर के राजेन्द्र सरोवर परिसर में किया गया. रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष सह नि:शुल्क मधुमेह एवम रक्तचाप जाँच शिविर के संयोजक श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया शिविर में 56 रोगीयों को नि:शुल्क मधुमेह एवम रक्तचाप की जाँच डाॅक्टर मदन प्रसाद ने किया.

जाँचोपरान्त रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया कि उच्च रक्तचाप वाले मरीज को नमक का सेवन वर्जित है. सभी बीमारियों में सुबह की सैर राम बाण दवा है. दिल के मरीज को तेल एवम घी तथा मक्खन छोड़ देना चाहिए तथा मदिरा का त्याग कर ही स्वास्थ रहा जा सकता है.

किडनी के मरीज को धनिया और पुदीने का रस समय-समय पर लेते रहना चाहिए ये किडनी की सफाई का काम करते है. सबसे जरूरी है डाॅक्टर के परामर्श के अनुसार दवा समय पर लेना जरूरी है.

डाॅक्टर मदन प्रसाद ने बताया कि कई मरीज ऐसे मिलें हैं जिन्हें जाँचोपरान्त पता चला की उन्हें मधुमेह तथा उच्च रक्तचाप की बीमारी हैं, यदि आज वो जाँच नहीं करवाते तो उन्हें बीमारी की वजह से काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता, समय रहते उन्हें पता चला गया,जिससे उनका समुचित इलाज संभव है.

इस अवसर पर रोटरी सारण के अध्यक्ष राजेश जायसवाल, सचिव चन्द्र कान्त द्विवेदी, संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल, देव कुमार सिंह आदि ने शिविर में सहयोग किया.

Saran: रसूलपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर चट्टी के समीप एक महिला ने अपने ही सास का गला घोट कर हत्या कर दिया. घटना कल शाम की है. मिली जानकारी के अनुसार रसूलपुर चट्टी निवासी रामविनोद गिरी की पत्नी 65 धर्मावती देवी और उनकी बहु प्रियंका के बीच जमकर विवाद हुआ. इसके बाद बहू ने अपनी सास का गला घोट दिया.

प्रेम प्रसंग का था मामला
मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है. धर्मावती देवी के मायके वालों ने बताया कि उनकी बहू प्रियंका के किसी व्यक्ति से संबंध थे. इसके बाद उसकी सास लगातार इसका विरोध कर रही थी.

घटना के बाद परिजनों ने प्रियंका पर एफआईआर दर्ज करा दिया है. वहीं पुलिस प्रियंका को पकड़कर थाने भी ले गई. साथ ही साथ पुलिस उसके प्रेमी को भी पकड़ने कर लिए छानबीन कर रही हैं. घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया.