तियानजिन (चीन), 31 अगस्त (हि.स.)। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन शुरू होने से ठीक पहले रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू हो गई है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह 9:30 बजे शुरू हुई यह अहम बैठक 40 मिनट तक चलेगी।

दोनों शीर्ष नेताओं के बीच यह मुलाकात पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध के बाद रिश्तों में आए तनाव को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। दोनों नेता 10 महीने में दूसरी बार मिल रहे हैं। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में रूस के कजान में ब्रिक्स समिट के दौरान उनकी मुलाकात हुई थी।

दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात आज से शुरू हो रहे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन से कुछ घंटे पहले हो रहा है। इस सम्मेलन 20 से अधिक विदेशी नेता हिस्सा ले रहे हैं। चीन इस साल 10 सदस्यीय संगठन एससीओ का अध्यक्ष है, जिसमें रूस, भारत, ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, बेलारूस और चीन शामिल हैं।

जयपुर, 30 अगस्त (हि.स.)। जयपुर जिले की दक्षिण पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ दो कार्रवाई करते हुए फर्जी कॉल सेंटरों सहित ठगी के लिए किराए पर बैंक अकाउंट मुहैया कराने वाली गैंग के नौ आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 कंप्यूटर, दो लैपटॉप, 32 मोबाइल विथ सिम कार्ड, 14 सिम कार्ड, 30 एटीएम कार्ड, 4 चेक बुक, दो पासबुक, तीन वाई-फाई मॉडेम और 2.35 लाख रुपए नगदी बरामद की गई है। पुलिस जांच मे सामने आया कि आरोपियों के खिलाफ राजस्थान, झारखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में साइबर पोर्टल पर 25 शिकायत दर्ज हैं। करीब 10 करोड़ रुपए की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

फर्जी आईडी से ई-मित्र खुलवाने का झांसा

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि साइबर सेल जयपुर दक्षिण, शिप्रा पथ थाना और मानसरोवर थाना पुलिस ने साइबर ठगी की वारदातों को लेकर शिप्रापथ थाना इलाके में फर्जी कॉल सेंटरों का खुलासा किया है। फर्जी कॉल सेंटर के माध्यम से करोड़ों रुपए की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है। पकड़े गए आरोपी फर्जी आईडी देकर ई-मित्र की सेवाएं मुहैया कराने का झांसा देते थे. झांसे में आने के बाद लोगों से मोटी रकम वसूलते थे. दोबारा संपर्क करने पर पीड़ितों से संपर्क बंद कर देते थे. पुलिस ने फर्जी कॉल संचालन के मामले में काना राम गुर्जर (22) निवासी कोटखावदा जयपुर और संजय मीणा (26) निवासी बहरोड-कोटपुतली हाल शिप्रा पथ जयपुर को गिरफ्तार कर मौके से कंप्यूटर, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए हैं।

बैंक अकाउंट मुहैया कराने वाली गैंग ऑनलाइन ठगी के लिए झांसा देकर खुलवाते थे खाते

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज ने बताया वहीं दूसरी कार्रवाई के दौरान मानसरोवर इलाके में ऑनलाइन ठगी के लिए बैंक अकाउंट मुहैया कराने वाली गैंग के राकेश कुमार उर्फ हनी (26) निवासी सिंघाना जिला झुंझुनू,मुकेश सिह (30) निवासी गुढा जिला झुंझुनू ,अनुज कुमार (21) निवासी गुढा जिला झुन्झनू,अजरूदीन अहमद उर्फ अजर (26) निवासी शास्त्री नगर जयपुर ,आरिश खान (20) निवासी मनोहरपुर जयपुर भट्टा बस्ती जयपुर ,कन्हैया लाल पुर्बिया (24) निवासी काकरोली जिला राजसमंद हाल चित्रकूट जयपुर और चंद्रप्रकाश पुर्बिया (27) निवासी काकरोली जिला राजसमंद हाल चित्रकूट जयपुर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी लोगों को पैसा या अन्य लाभ दिलाने का झांसा देकर उनके दस्तावेजों से बैंक अकाउंट खुलवाते थे। इसके बाद इन बैंक खातों को ऑनलाइन ठगी करने वाले लोगों को मुहैया करवाते थे। पुलिस ने इन आरोपों से चेक बुक, पासबुक, मोबाइल फोन और सिम कार्ड, लैपटॉप और 2.35 लाख रुपए नकदी समेत अन्य उपकरण भी बरामद किए हैं। दोनों कार्रवाई में साइबर सेल साउथ के हेड कांस्टेबल लोकेश कुमावत और कांस्टेबल महावीर की विशेष भूमिका रही।

गैंग का मुख्य सरगना हिस्ट्रीशीटर राकेश कुमार उर्फ हनी

गैंग का मुख्य सरगना हिस्ट्रीशीटर राकेश कुमार उर्फ हनी है. साइबर फ्रॉड के लिए किराए पर बैंक खाता उपलब्ध करवाने के लिए नेटवर्क बना रखा था। साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर और साइबर फ्रॉड के लिए बैंक खाता उपलब्ध करवाने वाली गैंग के कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गैंग से मिले खातों के विरुद्ध राजस्थान, झारखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों में साइबर पोर्टल पर 25 शिकायतें दर्ज हैं। करीब 10 करोड़ रुपए की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर राकेश कुमार उर्फ हनी के खिलाफ 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

आज का पंचांग
दिनांक 31/ 08/2025 रविवार
भाद्रपद शुक्लपक्ष अष्टमी
रात्रि 12:57 उपरांत नवमी (01 सितम्बर 2025 )
नक्षत्र अनुराधा
संध्या 05:27 उपरांत ज्येष्ठा
चन्द्र राशि -वृच्चिक
विक्रम सम्वत :2082
सूर्योदय 05:29 सुबह
सूर्यास्त :06:10 संध्या
चंद्रोदय :12:30 सुबह
चंद्रास्त : 10:57 संध्या
ऋतू :वर्षा
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
उद्देग 05:29 सुबह 07:04 सुबह,
चर 07:04 सुबह 08:39 सुबह
लाभ 08:39 सुबह 10:14 सुबह
अमृत 10:14 सुबह 11:50 सुबह
काल 11:50 सुबह 01:25 दोपहर
शुभ 01:25 दोपहर 03:00 दोपहर
रोग 03:00 दोपहर 04:35 संध्या
उद्देग 04:35 संध्या 06:10संध्या
लगन :सिह
सुबह 06:45 उपरांत कन्या लगन
राहुकाल
संध्या 04:35 से 06:10 संध्या
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:24 से 12:15 दोपहर
दिशाशूल पच्छिम
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले पान खाकर यात्रा करे .

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
धन प्राप्ति सुगम होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। भूमि, भवन, दुकान व फैक्टरी आदि के खरीदने की योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें।
लकी नंबर 9 लकी कलर गुलाबी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। अपेक्षित कार्यों में अप्रत्याशित बाधा आ सकती है। तनाव रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। राज्य के प्रतिनिधि सहयोग करेंगे।
लकी नंबर 2 लकी कलर संतरी

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। काम का विरोध होगा। तनाव रहेगा। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है।
लकी नंबर 5 लकी कलर नीला

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कष्ट, भय, चिता व बेचैनी का वातावरण बन सकता है। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मातहतों से संबंध सुधरेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी न करें। कुबुद्धि हावी रहेगी।
लकी नंबर 8 लकी कलर बैगनी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार में तनाव रह सकता है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है।
लकी नंबर 3 लकी कलर लाल

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
लकी नंबर 2 लकी कलर फिरोजा

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी विवाद में उलझ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम न उठाएं। घर-बाहर असहयोग मिलेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। आय में कमी हो सकती है।
लकी नंबर 7 लकी कलर सफेद

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेचैनी रहेगी। थकान महसूस होगी।
लकी नंबर 8 लकी कलर पिला

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
शत्रु नतमस्तक होंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बाधा संभव है। फालतू खर्च होगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।
लकी नंबर 4 लकी कलर हरा

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी।
लकी नंबर 3 लकी कलर केशरी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि हो सकती है। समय का लाभ लें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। कानूनी बाधा आ सकती है।
लकी नंबर 1 लकी कलर सफेद

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
धनार्जन सुगम होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। दूर यात्रा की योजना बन सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर केशरी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

पटना, 30 अगस्त (हि.स.)। बिहार के सीवान में 9 साल पहले हुये पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में सीबीआई की विशेष अदालत ने शनिवार को फैसला सुना दिया। अदालत ने तीन आरोपियों को बरी कर दिया है, जबकि तीन अन्य को दोषी करार दिया है।

सीबीआई की विशेष अदालत ने जहरुद्दीन बेग ऊर्फ लड्डन मियां, राजेश कुमार और रिशु कुमार जायसवाल को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है, जबकि मामले के अभियुक्त विजय कुमार गुप्ता, सोनू कुमार गुप्ता और रोहित कुमार सोनी को राजदेव रंजन की हत्या का दोषी करार दिया है।तीनों दोषियों को 10 सितम्बर को सजा सुनाई जाएगी

जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-3 नमिता सिंह की विशेष सीबीआई अदालत ने शनिवार का फैसला सुनाया। बचाव पक्ष के वकील शरद सिन्हा ने बताया कि अदालत ने लड्डन मियां, राजेश कुमार और रिशु कुमार जायसवाल को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है, जबकि विजय कुमार गुप्ता, सोनू कुमार गुप्ता और रोहित कुमार सोनी को राजदेव रंजन की हत्या का दोषी करार दिया है।

सीबीआई के अधिवक्ता राकेश दुबे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम इस निर्णय के खिलाफ उच्च न्यायालय जाएंगे।

राजदेव रंजन की पत्नी ने फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ” रिशु बाइक चला रहा था और दूसरे ने शूट किया था, तो कैसे बरी हो गया। इसके खिलाफ मैं ऊपरी अदालत (अपर कोर्ट) में जाऊंगी। मैं सरकारी वकील के नम्बर पर तुरंत फोन कर पूरी जानकारी लेकर अपर कोर्ट में जाऊंगी।”

दरअसल, 13 मई 2016 को एक दैनिक अखबार के ब्यूरो चीफ राजदेव रंजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात वाले दिन राजदेव रंजन कार्यालय का काम खत्म करने के बाद अपने किसी रिश्तेदार को देखने के लिए अस्पताल गए थे। वहां से लौटने के दौरान बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी। इस घटना में राजदेव को दो गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

इस घटना को लेकर राजदेव रंजन की पत्नी आशा यादव ने नगर थाना में केस दर्ज कराया। राजदेव रंजन की हत्या के पीछे सीवान के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का नाम खूब उछला था और इसके पीछे उनका हाथ होने की आशंका जताई जा रही थी। इस केस में मुख्य आरोपित सीवान के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की कोरोना काल में मृत्यु हो चुकी है। वहीं, छह अन्य आरोपित ट्रायल का सामना कर रहे थे। 6 आरोपियों में अजहरूद्दीन उर्फ लड्डन मियां, रोहित कुमार सोनी, विजय कुमार गुप्ता, सोनू कुमार गुप्ता, राजेश कुमार और रीशु कुमार जायसवाल शामिल हैं।

आरोपितों में से विजय कुमार गुप्ता जमानत पर है, जबकि अन्य आरोपित जेल में बंद हैं। एक अन्य आरोपित को अदालत ने किशोर घोषित कर चुकी है और उसके मामले की सुनवाई विशेष बाल न्यायालय में जारी है। करीब 09 साल तक चले इस सेशन-ट्रायल में सीबीआई ने 69 गवाहों के बयान दर्ज कराए, साथ ही 111 भौतिक साक्ष्य अदालत में पेश किए।

इस दौरान आरोपियों से पूछताछ के दौरान 183 प्रश्न पूछे गए। पहले यह मामला पटना स्थित विशेष कोर्ट (एमपी/एमएलए मामलों) में भेजा गया था, जिसे बाद में मुजफ्फरपुर की विशेष सीबीआई अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया था।

आज का पंचांग
दिनांक 30/ 08/2025 शनिवार
भाद्रपद शुक्लपक्ष सप्तमी
रात्रि 10:46 उपरांत अष्टमी
नक्षत्र विशाखा
दोपहर 02:37 उपरांत अनुराधा
चन्द्र राशि – तुला
सुबह 07:53 उपरांत वृच्चिक
विक्रम सम्वत :2082
सूर्योदय 05:29 सुबह
सूर्यास्त :06:11 संध्या
चंद्रोदय :11:34 सुबह
चंद्रास्त : 10:13 संध्या
ऋतू :वर्षा
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
काल 05:29 सुबह 07:04 सुबह,
शुभ 07:04 सुबह 08:39 सुबह
रोग 08:39 सुबह 10:15 सुबह
उद्देग 10:15 सुबह 11:50 सुबह
चर 11:50 सुबह 01:25 दोपहर
लाभ 01:25 दोपहर 03:00 दोपहर
अमृत 03:00 दोपहर 04:35 संध्या
काल 04:35 संध्या 06:11 संध्या
लगन :सिह
सुबह 06:49 उपरांत कन्या लगन
राहुकाल
सुबह 08:39 से 10:15 सुबह
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:24 से 12:15 दोपहर
दिशाशूल पूर्व
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले अदरक खाकर यात्रा करे .

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
राजकीय अवरोध दूर होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।
लकी नंबर 8 लकी कलर केशरी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
समाजसेवा में रुझान रहेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पुरानी व्याधि से परेशानी हो सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर बैगनी

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। कोई बड़ी बाधा से सामना हो सकता है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। किसी अपने के व्यवहार से दु:ख होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी का ध्यान खुद की तरफ खींच पाएंगे।
लकी नंबर 1 लकी कलर पिला

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। यात्रा में जल्दबाजी न करें, नुकसान संभव है। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। स्वास्थ्‍य पर बड़ा खर्च हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। आय में कमी रहेगी। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
लकी नंबर 3 लकी कलर फिरोजा

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
दूर से अच्‍छी खबर प्राप्त हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई बड़ा काम करने की योजना बनेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में अतिथियों पर व्यय होगा। किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे।
लकी नंबर 5 लकी कलर लाल

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट से कार्य में रुकावट होगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर केशरी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
मित्रों की सहायता कर पाएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता रहेगी। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर लाल

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
धन का नुकसान या कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक चिंताएं रहेंगी। मेहनत अधिक तथा लाभ कम होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। मातहतों का सहयोग नहीं मिलेगा। कुसंगति से बचें, हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
लकी नंबर 9 लकी कलर भूरा

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ के असवर हाथ आएंगे। यात्रा में सावधानी रखें। किसी पारिवारिक आनंदोत्सव में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद न करें।
लकी नंबर 4 लकी कलर बैंगनी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। पारिवारिक सहयोग से कार्य में आसानी होगी। दूसरों के कार्य में दखल न दें। प्रमाद से बचें।
लकी नंबर 7 लकी कलर नीला

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आशंका-कुशंका के चलते कार्य की गति धीमी रह सकती है। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी।
लकी नंबर 3 लकी कलर हरा

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में विशेषकर स्त्रियां सावधानी रखें। कार्यों की गति धीमी रहेगी। बु‍द्धि का प्रयोग करें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। निराशा हावी रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी।
लकी नंबर 1 लकी कलर सफेद

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: भारत निर्वाचन आयोग के महती कार्यक्रम स्वीप के तहत शुक्रवार को शहर के गंगा सिंह कालेज में शुक्रवार को परिचर्चा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का विषय ‘गहन पुनरीक्षण अभियान में हमारी भूमिका-कोई भी योग्य मतदाता छूटे नहीं’ था। मुख्य वक्ता उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल ने छात्रों से समान्य ज्ञान के विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछ कर आकर्षक ढंग से विषय प्रवेश कराया। उन्होंने मतदाता बनना क्यों आवश्यक है, मतदाता बनने की क्या योग्यता है, कैसे अपना नाम निर्वाचक सूची में शामिल कराएं आदि पर बिन्दुवार प्रकाश डाला।

उन्होंने गहन पुनरीक्षण अभियान के विषय में जानकारी देते हुए इसकी आवश्यकता, उद्देश, प्रक्रिया और उसके प्रतिफल से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि एक अगस्त को प्रारूप निर्वाचक सूची का प्रकाशन किया जा चुका है।

आगामी एक सितंबर तक दावा-आपत्ति की अवधि है। उन्होंने नए नाम जोड़ने, किसी प्रकार के सुधार आदि में छात्रों को सहयोग करने की विधि बतायी। इसके लिए फॉर्म भरने, बीएलओ से संपर्क करने, विशेष कैंप की मदद लेने और मोबाईल ऐप के ईस्तेमाल की जानकारी आकर्षक ढंग से दी।

उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता के लिए हमें ज्ञान आधारित शिक्षा ग्रहण करने की आवश्यकता है। इलेक्ट्रानिक्स गैजेट्स को अभिशाप और समय बर्बाद करने वाला बनाने की बजाय उपयोगी बनाना होगा।

मौके पर प्राचार्य प्रो डाॅ प्रमेन्द्र रंजन ने छात्रों को इस आयोजन को ज्ञानवर्धन का अवसर बताते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए सभी लोकतांत्रिक प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी आवश्यक है।

जितना जरूरी मतदाता बनना है उतना ही आवश्यक निर्वाचन में भागीदारी है। किसी भी विषय की जानकारी सम्पूर्णता के साथ ग्रहण किया जाना चाहिए। आज के समय में डिग्री से अधिक कौशल महत्वपूर्ण है।

रिसोर्स पर्सन नदीम अहमद ने एसआईआर की विस्तार से जानकारी देते हुए स्वीप कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। उन्होंने इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (इएलसी) के गठन, क्रियाकलाप और संचालन को समझाते हुए कालेज प्रशासन से इसका गठन करने और कैंपस एंबेसडर बनाने का अनुरोध किया। उन्होंने वोटर हेल्प लाईन मोबाईल ऐप का परिचय करते हुए उसके उपयोग की विधि बतायी।

कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ कमाल अहमद ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रो अंजर आलम ने किया। परिचर्चा में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ राजेश कुमार सिंह, डॉ संतोष कुमार सिंह, नलिन रंजन, राजीव कुमार गिरी, डॉ हरिमोहन पिंटू, डॉ फिरोज आलम, डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह, डॉ विजया वैजयंती, डॉ कुमकुम रे, डॉ सुमनलता सिंह, डॉ नीलेश झा, डॉ दिनेश यादव, डॉ फ़ख्र शायान, डॉ पुनीत पांडेय, अभिषेक चतुर्वेदी, डॉ राजेश मांझी, डॉ रुद्र नारायण शर्मा, डॉ नारायण दत्त शर्मा, डॉ बशिष्ठ कुमार शर्मा स्वीप कोषांग के राकेश कुमार सिन्हा, संतोष कुमार, विनय कुमार आदि के अलावा 100 से अधिक छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Chhapra: कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता को लेकर अपर थानाध्यक्ष, डेरनी को निलंबित किया गया है।

 

सारण जिला बल के पु०अ०नि० सुनील कुमार वर्तमान पदस्थापन अपर थानाध्यक्ष, डेरनी के पद पर योगदान देने के उपरांत दिनांक-20.08.2025 को जलालपुर थाना पर कांडों का प्रभार देने हेतु प्रस्थान किये परन्तु वे आज दिनांक-29.08.2025 अपराह्न 12:05 बजे तक उन्होंने लगभग 65-70 लंबित कांडों में से एक भी कांड का प्रभार नही सौपें और न ही वे जलालपुर थाना पर उपस्थित पाए गए। उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर यह स्पष्ट हुआ कि वे जलालपुर थाना से अपने घर चले गए हैं तथा अब तक उनके द्वारा किसी भी कांड का प्रभार नहीं सौंपा गया है।

इस प्रकार का आचरण कर्तव्यों के प्रति गंभीर लापरवाही, मनमानेपन एवं स्वेच्छाचारिता को दर्शाता है, जो एक पुलिस पदाधिकारी के लिए कदापि स्वीकार्य नहीं है।

इस संदर्भ में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर से प्राप्त जाँच प्रतिवेदन के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा पु०अ०नि० सुनील कुमार, अपर थानाध्यक्ष डेरनी थाना को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित किया गया है तथा उक्त बरती गयी लापरवाही के विरूद्ध 3 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण की मांग की गयी है। यदि ससमय स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होता है, तो उनके विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई स्वतः प्रारंभ कर दी जाएगी।

सारण पुलिस स्पष्ट करना चाहती है कि कर्तव्यों की अनदेखी अथवा अनुशासनहीनता की किसी भी घटना को गंभीरता से लिया जाएगा तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों, कर्मियों के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सारण पुलिस अपने कर्मियों के आचरण एवं कर्तव्यनिष्ठा के प्रति प्रतिबद्ध है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Chhapra: रिविलगंज प्रखंड परिसर में एक दिवसीय नियोजन शिविर का आयोजन अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा द्वारा किया गया। इस शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. राहुल राज, प्रखंड प्रमुख, रिविलगंज द्वारा किया गया।

अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने चयनित उम्मीदवारों को शुभकामनाएँ देते हुए प्रेरित किया कि वे अपने कार्यस्थल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रिविलगंज का नाम रोशन करें। साथ ही उन्होंने कंपनियों को भी बधाई दी कि वे रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रिविलगंज की धरती पर आए।

इस शिविर में एमआरएफ लिमिटेड तथा चैतन्य माइक्रोफाइनेंस ने भाग लिया। एमआरएफ लिमिटेड ने मशीन ऑपरेटर के पद हेतु चयन प्रक्रिया चलाई, जिसमें 25 अभ्यर्थियों का चयन हुआ और उन्हें गुजरात एवं हैदराबाद में पदस्थापित किया जाएगा। वहीं चैतन्य माइक्रोफाइनेंस ने फील्ड ऑफिसर के पद हेतु 20 अभ्यर्थियों का चयन किया, जिनकी कार्यस्थली सारण जिले के विभिन्न प्रखंडों में ही रहेगी।

मौके पर नियोजन पदाधिकारी पिंकी भारती ने उपस्थित अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया तथा विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से महिला अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत रूप से परामर्श और मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

कुल मिलाकर इस रोजगार शिविर में 45 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। शिविर की सफलता में जिला कौशल प्रबंधक विजेंद्र कुमार तथा अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा के कर्मियों की भी सराहनीय भूमिका रही।

Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों ने नवम्बर, 2005 में सरकार बनने के बाद से ही महिला सशक्तीकरण के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
अब महिलाएं अपनी मेहनत से न केवल बिहार की प्रगति में अपना योगदान दे रही हैं बल्कि वे अपने परिवारों की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर रही हैं। इसी मिशन को आगे बढ़ाते हुए हमलोगों ने महिलाओं के हित में अब एक महत्वपूर्ण एवं अभूतपूर्व निर्णय लिया है जिसके सकारात्मक दूरगामी परिणाम होंगे।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने आज कैबिनेट की बैठक में महिलाओं के रोजगार के लिए एक नई योजना ’मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की स्वीकृति दी है। इस योजना का मुख्य लक्ष्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है।
1. आर्थिक सहायता के रूप में सभी परिवारों की एक महिला को अपनी पसंद के रोजगार हेतु 10 हजार रुपए की राशि प्रथम किस्त के रूप में दी जाएगी।
2. इच्छुक महिलाओं से आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। इसकी पूरी व्यवस्था एवं प्रक्रिया का निर्धारण ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा किया जाएगा एवं इसके लिए नगर विकास एवं आवास विभाग का भी आवश्यकतानुसार सहयोग लिया जाएगा।
3. सितम्बर, 2025 से ही महिलाओं के बैंक खाते में राशि का हस्तांतरण प्रारंभ कर दिया जाएगा।
4. महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के 6 माह के बाद आकलन करते हुए 2 लाख रुपए तक की अतिरिक्त सहायता आवश्यकतानुसार दी जा सकेगी।
5. राज्य में गांवों से लेकर शहर तक महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए हाट बाजार विकसित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस योजना के क्रियान्वयन से न सिर्फ महिलाओं की स्थिति और ज्यादा मजबूत होगी बल्कि राज्य के अंदर ही रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे तथा मजबूरी में लोगों को रोजगार के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

Chhapra: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजेंद्र स्टेडियम में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किया गया.
इस के साथ ही इस अवसर पर खिलाड़ियों को शपथ दिलाई गई। वहीं क्रॉस कंट्री दौड़ और योगा का आयोजन भी हुआ।

Chhapra: स्वतंत्रता संग्राम के नायक बाबू वीर कुंवर सिंह के नाम पर बिहटा में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम का नाम रखने की मांग महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह  सिग्रीवाल ने की है।

इस आशय को लेकर विगत दिनों महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु से मुलाकात की थी एवं बिहटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को वीर बाबू वीर कुंवर सिंह के नाम से करने हेतु पत्र उड्डयन मंत्री को दिया था।

इस पर नागरिक उद्यान मंत्री ने सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को आश्वस्त किया था कि उनकी मांग पर अवश्य ध्यान देंगे। मंत्री ने इससे संबंधित एक पत्र सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल नागरिक उड्डयन मंत्री ने भेजा।  जिसमें बताया गया है कि बिहटा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम बाबू वीर कुंवर सिंह पर करने हेतु उनकी मांग को संबंधित विभाग को अग्रेषित कार्रवाई हेतु भेज दिया गया है। 

इसके लिए सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु को धन्यवाद दिया और कहा कि यह बाबू वीर कुंवर सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

फाइल फोटो 

आज का पंचांग
दिनांक 29/ 08/2025 शुक्रवार
भाद्रपद शुक्लपक्ष षष्ठी
संध्या 08:21 उपरांत सप्तमी
नक्षत्र स्वाति
सुबह 11:38 उपरांत विशाखा
चन्द्र राशि – तुला
विक्रम सम्वत :2082
सूर्योदय 05:29 सुबह
सूर्यास्त :06:12 संध्या
चंद्रोदय :10:39 सुबह
चंद्रास्त : 09:59 संध्या
ऋतू :वर्षा
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
चर 05:29 सुबह 07:04 सुबह,
लाभ 07:04 सुबह 08:39 सुबह
अमृत 08:39 सुबह 10:15 सुबह
काल 10:15 सुबह 11:50 सुबह
शुभ 11:50 सुबह 01:26 दोपहर
रोग 01:26 दोपहर 03:01 दोपहर
उद्देग 03:01 दोपहर 04:36संध्या
चर 04:36 संध्या 06:12 संध्या
लगन :सिह
सुबह 06:53 उपरांत कन्या लगन
राहुकाल
सुबह 10:15 से 11:50 सुबह
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:25 से 12:16 दोपहर
दिशाशूल पच्छिम
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले दही खाकर यात्रा करे .

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। हल्की हंसी-मजाक न करें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
लकी नंबर 3 लकी कलर हरा

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
सुख के साधनों पर व्यय होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश शुभ रहेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। नौकरी में प्रमोशन‍ मिल सकता है। चोट व रोग से बचें। यश बढ़ेगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर पिला

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। बाहर जाने का मन बनेगा। बड़ा काम करने की योजना बनेगी।
लकी नंबर 2 लकी कलर केशरी

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कानूनी अड़चन सामने आएगी। अज्ञात भय सताएगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में उच्च‍ाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
लकी नंबर 9 लकी कलर सफेद

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें।
लकी नंबर 1 लकी कलर लाल

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
संपत्ति की खरीद-फरोख्त में सफलता मिलेगी। स्थायी संपत्ति की दलाली बड़ा लाभ दे सकती है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। सभी ओर से खुश खबरें प्राप्त होंगी। पारिवारिक चिंता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर फिरोजा

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में निवेश लाभदायक रहेगा।
लकी नंबर 9 लकी कलर नीला

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। पार्टी व पि‍कनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।
लकी नंबर 3 लकी कलर बैंगनी

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनागम होगा। प्रतिद्वंद्वी अपना रास्ता छोड़ देंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी भी प्रकार के झगड़ों में न पड़ें। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर हरा

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
धार्मिक कार्य में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। निवेशादि करने का मन बनेगा। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे।
लकी नंबर 6 लकी कलर भुरा

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
शारीरिक कष्ट संभव है। पारिवारिक समस्या से चिंता बढ़ सकती है। नई आर्थिक नीति बन सकती है। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन से भविष्य में लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग कार्य में गति प्रदान करेगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर बैंगनी

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
लेनदारी वसूल करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर केशरी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847