Breaking News

सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत, सड़क जाम

1 Min Read
विज्ञापन

Chhapra: मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के खैरा-बिंटोलिया रोड में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर प्रदर्शन और वाहन के शीशे तोड़ दिए।

विज्ञापन

घटना की सूचना पर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही जाम को हटवाया।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बिंटोलिया में मुख्यमंत्री बुधवार को आने वाले हैं। उनके आगमन को लेकर सड़क निर्माण जारी है, जिसके निर्माण सामग्री लेकर जा रहे हाइवा की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान चम्पा देवी (62) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार चालक नशे में था। लोगों ने बताया कि निर्माण कार्य में लगे हाइवा के चालकों के द्वारा वाहन तेजी से चलाया जाता है जिससे दुर्घटना हुई है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि इस सड़क का चौड़ीकरण किया गया है और तेजी से निर्माण जारी है। मुख्यमंत्री इस सड़क का उद्घाटन भी करने वाले हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें