Ranchi: वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के झारखंड इकाई में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक घोषणा की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल की अनुशंसा पर राष्ट्रीय महासचिव मधुप मणि “पिक्कू” ने पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव रखने वाले दीपक ओझा को झारखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही राजीव रंजन को प्रदेश उपाध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार पूर्णेन्दु पुष्पेश को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। जानिए नवनियुक्त झारखण्ड के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक ओझा को दीपक ओझा झारखंड में पत्रकारिता के क्षेत्र में जाना माना चेहरा हैं। संगठन ने उनके अनुभव, सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। श्री ओझा ने इंडिया TV नोएडा से अपने पत्रकारिता कैरियर की शुरुआत की। उसके बाद जनमत tv (अब Live India) दूरदर्शन, PTN न्यूज़ झारखंड के प्रमुख, वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत प्रत्यूष के साथ Zee News झारखंड के लिए काम कर चुके हैं। झारखंड के रघुवर दास सरकार के लिए काम कर चुकी PR टीम में PR हेड और नक्षत्र न्यूज हिंदी के संस्थापक और चैनल हेड की भूमिका निभा चुके हैं। वे साधना न्यूज के संपादक बिहार-झारखंड रह चुके है, साथ ही रांची विश्वविद्यालय सहित सहित कई महाविद्यालयों में पत्रकारिता विभाग में अतिथि शिक्षक के रूप में सेवा दे चुके हैं और दे रहे हैं। 15 दिनों पूरी कमिटी गठन का निर्देश राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने नयी टीम को बधाई देते हुए कहा कि जिलों में मेंबरशिप ड्राईव चला कर नये सदस्यों को जोड़ें साथ हीं डिजिटल पत्रकारिता को स्वच्छ और निष्पक्ष बनाने को लेकर सदस्यों को जागरूक करने का प्रयास करें। श्री कौशल ने 15 दिनों के अंदर अपनी पूरी टीम गठन करने का निर्देश भी दिया। वेनेजुएला भूकंप : भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत राहत सामग्री लेकर रवाना हुए वायुसेना के दो विमान झारखंड में जल्द होगा मीडिया समिट का आयोजन श्री ओझा ने अपने मनोनयन के पश्चात कहा कि बहुत जल्दी हीं झारखंड में मीडिया समिट का आयोजन किया जायेगा, जिसमे देश भर के डिजिटल पत्रकारों का जुटान होगा। उन्होंने झारखंड सरकार से समन्वय कर डिजिटल मीडिया के लिए सुविधाएं और मान्यता दिलाने के प्रति प्रतिबद्धता जताई है। राष्ट्रीय कमिटी को पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा, मजबूती और विस्तार मिलेगा, साथ ही डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में भी सकारात्मक पहल देखने को मिलेगी। सद्दगुरु जग्गी वासुदेव पटना तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन को उनके अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा और वे झारखण्ड में वेब पत्रकारों के हितों को और सशक्त रूप से आगे बढ़ाएंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Ranchi: वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के झारखंड इकाई में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक घोषणा की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल की अनुशंसा पर राष्ट्रीय महासचिव मधुप मणि “पिक्कू” ने पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव रखने वाले दीपक ओझा को झारखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही राजीव रंजन को प्रदेश उपाध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार पूर्णेन्दु पुष्पेश को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।
जानिए नवनियुक्त झारखण्ड के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक ओझा को
दीपक ओझा झारखंड में पत्रकारिता के क्षेत्र में जाना माना चेहरा हैं। संगठन ने उनके अनुभव, सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। श्री ओझा ने इंडिया TV नोएडा से अपने पत्रकारिता कैरियर की शुरुआत की। उसके बाद जनमत tv (अब Live India) दूरदर्शन, PTN न्यूज़ झारखंड के प्रमुख, वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत प्रत्यूष के साथ Zee News झारखंड के लिए काम कर चुके हैं। झारखंड के रघुवर दास सरकार के लिए काम कर चुकी PR टीम में PR हेड और नक्षत्र न्यूज हिंदी के संस्थापक और चैनल हेड की भूमिका निभा चुके हैं। वे साधना न्यूज के संपादक बिहार-झारखंड रह चुके है, साथ ही रांची विश्वविद्यालय सहित सहित कई महाविद्यालयों में पत्रकारिता विभाग में अतिथि शिक्षक के रूप में सेवा दे चुके हैं और दे रहे हैं।
विज्ञापन
15 दिनों पूरी कमिटी गठन का निर्देश
राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने नयी टीम को बधाई देते हुए कहा कि जिलों में मेंबरशिप ड्राईव चला कर नये सदस्यों को जोड़ें साथ हीं डिजिटल पत्रकारिता को स्वच्छ और निष्पक्ष बनाने को लेकर सदस्यों को जागरूक करने का प्रयास करें। श्री कौशल ने 15 दिनों के अंदर अपनी पूरी टीम गठन करने का निर्देश भी दिया।
श्री ओझा ने अपने मनोनयन के पश्चात कहा कि बहुत जल्दी हीं झारखंड में मीडिया समिट का आयोजन किया जायेगा, जिसमे देश भर के डिजिटल पत्रकारों का जुटान होगा। उन्होंने झारखंड सरकार से समन्वय कर डिजिटल मीडिया के लिए सुविधाएं और मान्यता दिलाने के प्रति प्रतिबद्धता जताई है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय कमिटी को पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा, मजबूती और विस्तार मिलेगा, साथ ही डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में भी सकारात्मक पहल देखने को मिलेगी।
इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन को उनके अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा और वे झारखण्ड में वेब पत्रकारों के हितों को और सशक्त रूप से आगे बढ़ाएंगे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।