Breaking News

ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए बीएसएफ सब-इंस्पेक्टर मो. इम्तियाज के पुत्र को अनुकंपा पर मिली नौकरी, जिलाधिकारी ने नियुक्ति पत्र सौंपा

2 Min Read
  • ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहादत देने वाले बीएसएफ सब-इंस्पेक्टर स्व. मो. इम्तियाज
  • पुत्र मो. इमदाद रज़ा को बिहार सरकार ने अनुकंपा के आधार पर सरकारी सेवा में नियुक्त किया
  • जिला अनुकंपा चयन समिति की बैठक में हुई थी नियुक्ति की अनुशंसा

Chhapra: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहादत देने वाले बीएसएफ सब-इंस्पेक्टर स्व. मो. इम्तियाज के पुत्र मो. इमदाद रज़ा को बिहार सरकार ने अनुकंपा के आधार पर सरकारी सेवा में नियुक्त किया है। सोमवार को जिलाधिकारी अमन समीर ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

बिहार सरकार ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मो. इमदाद रज़ा की शैक्षणिक योग्यता (स्नातक) के अनुरूप निम्नवर्गीय लिपिक के पद पर नियुक्ति की स्वीकृति प्रदान की थी।

जिला अनुकंपा चयन समिति की बैठक में हुई थी नियुक्ति की अनुशंसा

इस संबंध में 20 नवंबर को जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा चयन समिति की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें मो. रज़ा के नियुक्ति की अनुशंसा की गई।

DOON
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि शहीद परिवारों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता रखते हुए प्रशासन त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि अनुकंपा आधारित जिला स्तरीय नियुक्ति के मामलों में एक माह के भीतर प्रक्रियागत कार्रवाई पूर्ण करने का मानक निर्धारित किया गया है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें