Chhapra: जदयू जिला कार्यकारिणी सदस्यों, प्रखंड अध्यक्षों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक मतदाताओं की बैठक रविवार को सारण जिला जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह ‘विकल’ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बिहार सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री अशोक चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने बिहार सरकार द्वारा शिक्षकों के हित में किए गए विभिन्न कार्यों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में बिहार में आमजनों के साथ-साथ शिक्षकों के हित में भी कई महत्वपूर्ण विकास कार्य और निर्णय लिए गए हैं।
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों के हित में लिए गए निर्णयों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार ने शिक्षा एवं शिक्षक समुदाय के विकास को प्राथमिकता दी है।
मंत्री ने उपस्थित शिक्षक मतदाताओं से जनता दल यूनाइटेड के सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में अधिक से अधिक शिक्षक मतदाताओं को प्रेरित करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि ई. आनंद पुष्कर को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाकर बिहार विधान परिषद में भेजने का मार्ग प्रशस्त करें, ताकि शिक्षक समुदाय की आवाज सदन में मजबूती से उठाई जा सके।
जदयू जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह ‘विकल’ ने बैठक में उपस्थित सभी शिक्षक मतदाताओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने शिक्षक मतदाताओं से ई. आनंद पुष्कर को अपना प्रतिनिधि चुनने की अपील की।
बैठक में विधान पार्षद प्रो. (डॉ.) वीरेंद्र नारायण यादव, विधायक रणधीर सिंह, पूर्व सांसद लाल बाबू राय, पूर्व उपसभापति सलीम परवेज, पूर्व विधायक छोटेलाल राय, गोपालगंज के जदयू जिलाध्यक्ष प्रमोद पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. विशाल सिंह राठौड़, पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, जदयू प्रदेश महासचिव राजेश त्यागी, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, सत्य प्रकाश यादव, जिला प्रवक्ता ब्रजेश कुमार, जिला महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी ई. प्रभाष शंकर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शिक्षक मतदाता उपस्थित रहे।
बैठक में कुसुम देवी, सुनील सिंह कश्यप, विजय सिंह, पशुपति पटेल, मनोज पटेल, संतोष तिवारी, शिव प्रकाश सुमन, सत्यनारायण सिंह, मनोज सिंह, वरुण प्रकाश, भोला सिंह, रामाधार सिंह, रामकिशुन सिंह, दयानंद सिंह, पवन कुमार सिंह, विजय कुमार पटेल, डब्ल्यू सिंह काका, संजीव सिंह, राजेश्वर सिंह, ललिता सिंह, चांदनी कुशवाहा, अशोक सिंह, धनवंती देवी, इम्तेयाज परवेज, गुड्डू खां, दीपक सिंह, शम्भू मांझी, सतीश शर्मा, बाल्मीकि पाठक, नेसार हैदर, निर्मल कुमार, मन्नु गिरि, जयप्रकाश महतो, कुसुम रानी, डॉ. रीता भारती, अरुण गिरी, विवेक कुमार, अजय प्रसाद, प्रभुनाथ कुशवाहा, बबलू सिंह, सद्दाम, जहांगीर आलम मुन्ना, डॉ. जयप्रकाश भारती, संजय राम, छोटेलाल राय एवं गुड्डू राय समेत अन्य मौजूद थे।



















