Chhapra: नारायण पैलेस, दलदली बाजार, छपरा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में छपरा विधानसभा की विधायक श्रीमती छोटी कुमारी शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की।
इस दौरान विधायक छोटी कुमारी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव जीवन को भक्ति, सत्य, धर्म, संस्कार और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला आध्यात्मिक माध्यम है। भगवान श्रीकृष्ण के संदेश जीवन में सकारात्मक सोच और सही दिशा प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से हमारी संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में भी मदद मिलती है। साथ ही, समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा, भाईचारे और आपसी एकता की भावना मजबूत होती है।
विधायक ने श्रीमद्भागवत कथा के इस पावन अवसर पर छपरा विधानसभा क्षेत्र सहित समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि बनाए रखने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और एकता को निरंतर मजबूत करने की प्रार्थना की।

















