Chhapra: मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में शहर में एकदिवसीय भगवान खाटू श्याम भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में छपरा सहित पूरे जिले से हजारों की संख्या में मारवाड़ी समुदाय के लोगों के साथ-साथ अन्य व्यावसायिक वर्ग के श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। शाम ढलते ही पूरा परिसर बाबा श्याम के मधुर भजनों से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम के दौरान भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए। फूलों से सजे बाबा के भव्य दरबार और अलौकिक श्रृंगार ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। स्थानीय नागरिकों के साथ दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की उपस्थिति से आयोजन स्थल पर विशेष उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। बिहार कैबिनेट ने ज़मीन मापी शुल्क में बढ़ोतरी समेत कुल 25 प्रस्तावों को दी मंज़ूरी भजन संध्या के समापन के उपरांत सुख-समृद्धि की कामना को लेकर विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालु नवीन कुमार मुन्नू ने बताया कि इस विशेष अनुष्ठान का उद्देश्य जिले की सुख, शांति, समृद्धि और चहुंमुखी विकास की कामना करना है। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर लोक कल्याण के लिए बाबा श्याम से आशीर्वाद मांगा। खान ग्लोबल स्टडीज़ फायरिंग मामले में खान सर ने दायर की अग्रिम ज़मानत याचिका,मंगलवार को सुनवाई वहीं, श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच के कार्यकर्ताओं की भूमिका सराहनीय रही। देर रात तक चले इस आयोजन ने शहर को श्याम भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। व्यवस्थाओं को लेकर श्रद्धालुओं ने संतोष व्यक्त करते हुए आयोजन की प्रशंसा की। विधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह की गिरफ्तारी पर रोक 15 जून तक बढ़ी
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में शहर में एकदिवसीय भगवान खाटू श्याम भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में छपरा सहित पूरे जिले से हजारों की संख्या में मारवाड़ी समुदाय के लोगों के साथ-साथ अन्य व्यावसायिक वर्ग के श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। शाम ढलते ही पूरा परिसर बाबा श्याम के मधुर भजनों से गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए। फूलों से सजे बाबा के भव्य दरबार और अलौकिक श्रृंगार ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। स्थानीय नागरिकों के साथ दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की उपस्थिति से आयोजन स्थल पर विशेष उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।
भजन संध्या के समापन के उपरांत सुख-समृद्धि की कामना को लेकर विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालु नवीन कुमार मुन्नू ने बताया कि इस विशेष अनुष्ठान का उद्देश्य जिले की सुख, शांति, समृद्धि और चहुंमुखी विकास की कामना करना है। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर लोक कल्याण के लिए बाबा श्याम से आशीर्वाद मांगा।
वहीं, श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच के कार्यकर्ताओं की भूमिका सराहनीय रही। देर रात तक चले इस आयोजन ने शहर को श्याम भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। व्यवस्थाओं को लेकर श्रद्धालुओं ने संतोष व्यक्त करते हुए आयोजन की प्रशंसा की।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।