Breaking News

पश्चिमी चंपारण से ‘‘सद्भाव यात्रा’’ की शुरुआत करेंगे निशांत

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 28 अप्रैल (हि.स.)। जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के नेता निशांत कुमार अगले महीने तीन मई से पूरे बिहार का भ्रमण करेंगे। मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने संवाददाता सम्मेलन मे निशांत कुमार की पश्चिमी चंपारण की धरती से शुरू होने वाली ऐतिहासिक ‘‘सद्भाव यात्रा’’ की घोषणा की।

SHAILFORD
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निशांत की यह ऐतिहासिक यात्रा बिहार के आने वाले 3-4 दशकों की राजनीति की दिशा और दशा तय करने वाली साबित होगी।

SHARDA
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि निशांत 3 मई से ‘‘गांधी की कर्मभूमि’’ पश्चिमी चंपारण से जिलावार सद्भाव यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस दौरान वे पंचायत स्तर तक पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तथा सीधा संवाद स्थापित करेंगे। इस यात्रा को लेकर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं पूरे प्रदेश की जनता में व्यापक उत्साह और उमंग का माहौल है।

उन्होंने कहा कि निशांत ने स्वयं इस यात्रा का नाम ‘‘सद्भाव यात्रा’’ रखा है। सद्भाव का अर्थ ही सबको साथ लेकर चलने का भाव है और इसी भावना के साथ वे न्याय के साथ विकास की विरासत को आगे बढ़ाएंगे।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस यात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के रूप में वे स्वयं एवं जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार सहित संबंधित जिलों के सांसद, विधायक, विधानपार्षद तथा जिला से लेकर पंचायत स्तर तक के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने कहा कि समय करवट ले रहा है और राजनीति के एक नए युग की शुरुआत हो चुकी है। आज पूरा बिहार ऐसे नेतृत्व की ओर भरोसे की निगाहों से देख रहा है, जो समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर राज्य को सद्भाव, सुशासन और सर्वांगीण विकास के मार्ग पर आगे बढ़ा सके।

उन्होंने आगे कहा कि बिहार को इस राह पर वही नेतृत्व ले जा सकता है, जिसमें युगपुरुष नीतीश कुमार के संस्कार हों, उनके सुशासन माॅडल की गहरी समझ हो और 14 करोड़ बिहारवासियों को साथ लेकर चलने की दृढ़ इच्छाशक्ति हो। जब हम इन सभी गुणों की चर्चा करते हैं, तो जहन में केवल निशांत कुमार का नाम उभरकर सामने आता है।

माैके पर पार्टी के विधानपार्षद ललन कुमार सर्राफ, विधानपार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, विधानपार्षद सह मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार, प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, डाॅ अमरदीप एवं वासुदेव कुशवाहा उपस्थित रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें